logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लखनऊ में पदक जीतने वाले रायबरेली के खिलाड़ी सम्मानित रायबरेली लखनऊ में पदक जीतने वाले रायबरेली के खिलाड़ी सम्मानित रायबरेली। केडी सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ में वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकॉन कराटे फेडरेशन इंडिया के द्वारा आयोजित नेशनल कराटे चैंपियनशिप 2026 में कराटे एसोसिएशन रायबरेली के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 44 पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों ने 11 स्वर्ण, 16 रजत और 17 कांस्य पदक जीतकर रायबरेली जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में आराध्या कंसल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीते। सांची प्रजापति तथा प्रत्यूष प्रसून ने स्वर्ण एवं कांस्य पदक अपने नाम किए। मेधावी, वैभव नरवारा एवं अक्षिता खोखर ने दो-दो रजत पदक जीते। वहीं सलोनी सिंह ने रजत व कांस्य पदक तथा रिवीसा भारद्वाज और पार्थ के. ने दो-दो कांस्य पदक हासिल किए। इसी क्रम में राहित्य शर्मा, अमनप्रीत, दिव्या, बालकृष्ण थापा, श्रेयान आनस, अंकुर त्रिवेदी तथा शिवांश कुमार ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। नित्या श्रीवास्तव, प्रिशा केजरीवाल, लव्या दक्ष, विहान रोहेला, अंश शर्मा, कीरत, जायना आनस, अथर्व, दिव्यांश एवं देवांश सिंह ने रजत पदक हासिल किया। वहीं अक्षिता, अव्यान बंका, रुद्रांश शेखर, स्तुति राजलक्ष्मी, वैदिक प्रताप, आराध्या तथा संबंध कुमार सहित अन्य खिलाड़ियों ने कांस्य पदक जीतकर रायबरेली की झोली पदकों से भर दी। यह ऐतिहासिक सफलता कराटे एसोसिएशन रायबरेली के अध्यक्ष एवं मुख्य कोच मास्टर राकेश कुमार गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में हासिल हुई। खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए तैयार करने में शरद सरोज, आशीष जायसवाल, अंकुश, मनीष दुबे, अभिषेक, आंचल, आदेश, रितिका एवं क्षितेंद्र सहित सभी कोचों ने पूरी लगन और मेहनत से प्रशिक्षण दिया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकॉन कराटे फेडरेशन इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्य आयोजक क्योशी जसपाल सिंह तथा उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव श्री अंदेश्वर पाण्डेय ने खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली रायबरेली टीम को विशेष ट्रॉफी देकर भी सम्मानित किया गया। टीम की इस शानदार उपलब्धि पर कराटे एसोसिएशन रायबरेली के अध्यक्ष एवं मुख्य कोच मास्टर राकेश कुमार गुप्ता ने सभी विजेता खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों एवं प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन, अभिभावकों के सहयोग और पूरी टीम के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकॉन कराटे फेडरेशन इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्य आयोजक क्योशी जसपाल सिंह के प्रति सफल आयोजन के लिए विशेष आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त की।

2 days ago
user_Yash kumar
Yash kumar
सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
2 days ago
96c44cd9-8e6a-4ecd-b96f-8f9aa508038c

लखनऊ में पदक जीतने वाले रायबरेली के खिलाड़ी सम्मानित रायबरेली लखनऊ में पदक जीतने वाले रायबरेली के खिलाड़ी सम्मानित रायबरेली। केडी सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ में वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकॉन कराटे फेडरेशन इंडिया के द्वारा आयोजित नेशनल कराटे चैंपियनशिप 2026 में कराटे एसोसिएशन रायबरेली के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 44 पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों ने 11 स्वर्ण, 16 रजत और 17 कांस्य पदक जीतकर रायबरेली जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में आराध्या कंसल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीते। सांची प्रजापति तथा प्रत्यूष प्रसून ने स्वर्ण एवं कांस्य पदक अपने नाम किए। मेधावी, वैभव नरवारा एवं अक्षिता खोखर ने दो-दो रजत पदक जीते। वहीं सलोनी सिंह ने रजत व कांस्य पदक तथा रिवीसा भारद्वाज और पार्थ के. ने दो-दो कांस्य पदक हासिल किए। इसी क्रम में राहित्य शर्मा, अमनप्रीत, दिव्या, बालकृष्ण थापा, श्रेयान आनस, अंकुर त्रिवेदी तथा शिवांश कुमार ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। नित्या श्रीवास्तव, प्रिशा केजरीवाल, लव्या दक्ष, विहान रोहेला, अंश शर्मा, कीरत, जायना आनस, अथर्व, दिव्यांश एवं देवांश सिंह ने रजत पदक हासिल किया। वहीं अक्षिता, अव्यान बंका, रुद्रांश शेखर, स्तुति राजलक्ष्मी, वैदिक प्रताप, आराध्या तथा संबंध कुमार सहित अन्य खिलाड़ियों ने कांस्य पदक जीतकर

3492cf02-60a6-408d-b03b-c031b999f52e

रायबरेली की झोली पदकों से भर दी। यह ऐतिहासिक सफलता कराटे एसोसिएशन रायबरेली के अध्यक्ष एवं मुख्य कोच मास्टर राकेश कुमार गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में हासिल हुई। खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए तैयार करने में शरद सरोज, आशीष जायसवाल, अंकुश, मनीष दुबे, अभिषेक, आंचल, आदेश, रितिका एवं क्षितेंद्र सहित सभी कोचों ने पूरी लगन और मेहनत से प्रशिक्षण दिया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकॉन कराटे फेडरेशन इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्य आयोजक क्योशी जसपाल सिंह तथा उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव श्री अंदेश्वर पाण्डेय ने खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली रायबरेली टीम को विशेष ट्रॉफी देकर भी सम्मानित किया गया। टीम की इस शानदार उपलब्धि पर कराटे एसोसिएशन रायबरेली के अध्यक्ष एवं मुख्य कोच मास्टर राकेश कुमार गुप्ता ने सभी विजेता खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों एवं प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन, अभिभावकों के सहयोग और पूरी टीम के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकॉन कराटे फेडरेशन इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्य आयोजक क्योशी जसपाल सिंह के प्रति सफल आयोजन के लिए विशेष आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त की।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • रक्षाबंधन पर स्कूली बच्चों ने पुलिस अधीक्षक को बांधी राखी रायबरेली। रक्षाबंधन पर स्कूली बच्चों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी रवि कुमार को राखी बांधी और मिठाई खिलाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। बच्चों के स्नेह से अभिभूत एसपी ने उन्हें रिटर्न गिफ्ट देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और मेहनत से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान पुलिस और बच्चों के बीच भाई-बहन जैसा स्नेह व अपनत्व देखने को मिला।
    1
    रक्षाबंधन पर स्कूली बच्चों ने पुलिस अधीक्षक को बांधी राखी
रायबरेली। रक्षाबंधन पर स्कूली बच्चों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी रवि कुमार को राखी बांधी और मिठाई खिलाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। बच्चों के स्नेह से अभिभूत एसपी ने उन्हें रिटर्न गिफ्ट देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और मेहनत से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान पुलिस और बच्चों के बीच भाई-बहन जैसा स्नेह व अपनत्व देखने को मिला।
    user_Ajay Kumar
    Ajay Kumar
    Local News Reporter सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • दरियाबाद के कमोली धाम आश्रम के लिए सतनाम पदयात्रा जाता रवाना हुआ । साहब की बंदगी दरियाबाद के कमोली धाम आश्रम के लिए सतनाम पदयात्रा जाता रवाना हुआ । साहब की बंदगी
    2
    दरियाबाद के कमोली धाम आश्रम के लिए सतनाम पदयात्रा जाता रवाना हुआ ।
साहब की बंदगी
दरियाबाद के कमोली धाम आश्रम के लिए सतनाम पदयात्रा जाता रवाना हुआ ।
साहब की बंदगी
    user_राहुल पत्रकार
    राहुल पत्रकार
    Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • परशदेपुर मे ईद मिलादुन नबी अमन सुकून से जुलूस निकला गया प्रशासन रहा मौजूद। डीह थाना क्षेत्र के अंतर्गत परशदेपुर मे दिनांक 27/8/2026 को ईद मिलादून नबी अमन सुकून से निकाला गया जुलूस ए मदे सहाबा अंजुमन जुम्मा मस्जिद से उठाया गया घुसयाने से होते हुए मोहल्ला काज़ियाना अंजुमन होते हुए मुस्तफा मस्जिद से पानी कि टंकी से होते हुए जिल्ला बाजार से कठरा बाजार से होते हुए अंसार चौक पर पहुचा मौलाना इस्लाम नदवी और मौलाना यूनुस मुफ्ती जैद मौलाना तौकीर रहे मौजूद ईद मिलादुन नबी पैगंबर मोहम्मद मुस्तफा कि पैदाइश मुबारक कि खुसी मे मुस्लिम समुदाय मनाते है और अपनी खुसी जाहिर करते है अंजुमन मदे सहाबा मे तमाम गाँव और जगह जगह से आए मुस्लिम भाइयों ने अमन सुकून के साथ भाई चारे का पैगाम देते हुए देश के अमन सुकून वा तरक्की कि दुआ कि प्रशासन की मौजूदगी मे मदे सहाबा अंजुमन निकाला गया।
    1
    परशदेपुर मे ईद मिलादुन नबी अमन सुकून से जुलूस निकला गया  प्रशासन रहा मौजूद। 
डीह थाना क्षेत्र के अंतर्गत परशदेपुर मे दिनांक 27/8/2026 को ईद मिलादून नबी अमन सुकून से निकाला गया जुलूस ए मदे सहाबा अंजुमन  जुम्मा मस्जिद से उठाया गया घुसयाने से होते हुए मोहल्ला काज़ियाना अंजुमन होते हुए मुस्तफा मस्जिद से पानी कि टंकी से होते हुए जिल्ला बाजार से कठरा बाजार से होते हुए अंसार चौक पर पहुचा मौलाना इस्लाम नदवी और मौलाना यूनुस मुफ्ती जैद मौलाना तौकीर रहे मौजूद ईद मिलादुन नबी पैगंबर मोहम्मद मुस्तफा कि पैदाइश मुबारक कि खुसी मे मुस्लिम समुदाय मनाते है और अपनी खुसी जाहिर करते है अंजुमन मदे सहाबा मे तमाम गाँव और जगह जगह से आए मुस्लिम भाइयों ने अमन सुकून के साथ भाई चारे का पैगाम देते हुए देश के अमन सुकून वा तरक्की कि दुआ कि प्रशासन की मौजूदगी मे मदे सहाबा अंजुमन निकाला गया।
    user_Rajneesh Kumar पत्रकार
    Rajneesh Kumar पत्रकार
    पत्रकार सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • हरचंदपुर विधानसभा के पूर्व विधायक राकेश सिंह ने सताँव ब्लॉक क्षेत्र में बहनों के बीच पहुंचकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। रक्षाबंधन पर्व पर बहनों ने उन्हें राखी बांधकर सुख-समृद्धि की कामना की। पूर्व विधायक ने सभी क्षेत्रवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए भाई-बहन के अटूट प्रेम का संदेश दिया। #voicebharat24 #RaebareliPolice #reelsviralシ #DineshPratapSingh #रायबरेली #RakeshSingh #YogiAdityanath #रक्षाबंधन हरचंदपुर विधानसभा के पूर्व विधायक राकेश सिंह ने सताँव ब्लॉक क्षेत्र में बहनों के बीच पहुंचकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। रक्षाबंधन पर्व पर बहनों ने उन्हें राखी बांधकर सुख-समृद्धि की कामना की। पूर्व विधायक ने सभी क्षेत्रवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए भाई-बहन के अटूट प्रेम का संदेश दिया। #voicebharat24 #RaebareliPolice #reelsviralシ #DineshPratapSingh #रायबरेली #RakeshSingh #YogiAdityanath #रक्षाबंधन
    1
    हरचंदपुर विधानसभा के पूर्व विधायक राकेश सिंह ने सताँव ब्लॉक क्षेत्र में बहनों के बीच पहुंचकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया।
रक्षाबंधन पर्व पर बहनों ने उन्हें राखी बांधकर सुख-समृद्धि की कामना की।
पूर्व विधायक ने सभी क्षेत्रवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए भाई-बहन के अटूट प्रेम का संदेश दिया।
#voicebharat24 #RaebareliPolice #reelsviralシ #DineshPratapSingh #रायबरेली #RakeshSingh #YogiAdityanath #रक्षाबंधन
हरचंदपुर विधानसभा के पूर्व विधायक राकेश सिंह ने सताँव ब्लॉक क्षेत्र में बहनों के बीच पहुंचकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया।
रक्षाबंधन पर्व पर बहनों ने उन्हें राखी बांधकर सुख-समृद्धि की कामना की।
पूर्व विधायक ने सभी क्षेत्रवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए भाई-बहन के अटूट प्रेम का संदेश दिया।
#voicebharat24 #RaebareliPolice #reelsviralシ #DineshPratapSingh #रायबरेली #RakeshSingh #YogiAdityanath #रक्षाबंधन
    user_Journalist Anurag Srivastava
    Journalist Anurag Srivastava
    Court reporter Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • रायबरेली गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। रायबरेली गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी सरनीत कौर ने बताया कि गंगा नदी का जलस्तर वर्तमान में चेतावनी बिंदु से ऊपर बह रहा है, हालांकि अभी बाढ़ की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और प्रशासन हर स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए है।जिलाधिकारी के अनुसार, संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और कटान की आशंका वाले स्थानों का उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) द्वारा निरीक्षण किया गया है। जहां भी जलभराव की समस्या आई थी, उसका त्वरित समाधान कर दिया गया है। इसके अलावा, क्षतिग्रस्त सड़कों की तुरंत अस्थायी मरम्मत कराई गई है ताकि आवागमन बाधित न हो। जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया है कि जिला प्रशासन किसी भी संभावित आपात स्थिति या समस्या से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
    1
    रायबरेली गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। 
रायबरेली गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी सरनीत कौर ने बताया कि गंगा नदी का जलस्तर वर्तमान में चेतावनी  बिंदु से ऊपर बह रहा है, हालांकि अभी बाढ़ की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और प्रशासन हर स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए है।जिलाधिकारी के अनुसार, संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और कटान की आशंका वाले स्थानों का उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) द्वारा निरीक्षण किया गया है। जहां भी जलभराव की समस्या आई थी, उसका त्वरित समाधान कर दिया गया है। इसके अलावा, क्षतिग्रस्त सड़कों की तुरंत अस्थायी मरम्मत कराई गई है ताकि आवागमन बाधित न हो। जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया है कि जिला प्रशासन किसी भी संभावित आपात स्थिति या समस्या से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
    user_Yash kumar
    Yash kumar
    सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • करैहया बाजार में कुछ तथ्याति पत्रकारों द्वारा मिठाई व्यापारियों को परेशान करना
    1
    करैहया बाजार में कुछ तथ्याति पत्रकारों द्वारा मिठाई व्यापारियों को परेशान करना
    user_दिलीप
    दिलीप
    सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • ग्रामीणों के लिए दस दिनों से दहशत का कारण बना मगरमच्छ पकड़ा गया दस दिनों से दहशत का कारण बना मगरमच्छ पकड़ा गया बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र में करीब दस दिनों से ग्रामीणों में दहशत का कारण बना मगरमच्छ बुधवार शाम वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने पकड़ लिया। कसरावां गांव के पास बछरावां रजबहा में मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से नहर में जाल डाला। काफी प्रयास के बाद मगरमच्छ जाल में फंस गया। उसके पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इससे पहले सोमवार को महरौरा गांव के पास इंदिरा नहर की पुलिया के निकट भी मगरमच्छ दिखाई दिया था। एक युवक ने उसका वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया था। ग्रामीणों के अनुसार, करीब दस दिनों से मगरमच्छ नहर, तालाब और खेतों में अलग-अलग स्थानों पर दिखाई दे रहा था। इससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी थी। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने की मांग की है। वनरक्षक बृजेश वर्मा ने बताया कि सूचना मिलने पर लखनऊ से रेस्क्यू टीम बुलाकर मगरमच्छ को पकड़वाया गया। टीम उसे अपने साथ ले गई है।
    1
    ग्रामीणों के लिए दस दिनों से दहशत का कारण बना मगरमच्छ पकड़ा गया

दस दिनों से दहशत का कारण बना मगरमच्छ पकड़ा गया
बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र में करीब दस दिनों से ग्रामीणों में दहशत का कारण बना मगरमच्छ बुधवार शाम वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने पकड़ लिया। कसरावां गांव के पास बछरावां रजबहा में मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से नहर में जाल डाला। काफी प्रयास के बाद मगरमच्छ जाल में फंस गया। उसके पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इससे पहले सोमवार को महरौरा गांव के पास इंदिरा नहर की पुलिया के निकट भी मगरमच्छ दिखाई दिया था। एक युवक ने उसका वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया था। ग्रामीणों के अनुसार, करीब दस दिनों से मगरमच्छ नहर, तालाब और खेतों में अलग-अलग स्थानों पर दिखाई दे रहा था। इससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी थी। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने की मांग की है। वनरक्षक बृजेश वर्मा ने बताया कि सूचना मिलने पर लखनऊ से रेस्क्यू टीम बुलाकर मगरमच्छ को पकड़वाया गया। टीम उसे अपने साथ ले गई है।
    user_ऋषि कुमार मिश्रा
    ऋषि कुमार मिश्रा
    Teacher महाराजगंज, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • रायबरेली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार, प्रशासन अलर्ट रायबरेली। गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी सरनीत कौर ने बताया कि गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से ऊपर पहुंच गया है, हालांकि अभी बाढ़ की स्थिति नहीं बनी है। प्रशासन नदी के जलस्तर और संभावित प्रभावित क्षेत्रों पर लगातार नजर रख रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर संभावित बाढ़ प्रभावित और कटान की आशंका वाले क्षेत्रों का एसडीएम द्वारा निरीक्षण किया गया। जिन स्थानों पर जलभराव की समस्या सामने आई, वहां तत्काल जलनिकासी की व्यवस्था कराई गई। वहीं क्षतिग्रस्त सड़कों की अस्थायी मरम्मत कराकर आवागमन सुचारु रखने के प्रयास किए गए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। संबंधित अधिकारियों को लगातार निगरानी रखने और समस्या सामने आने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की ओर से लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
    1
    रायबरेली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार, प्रशासन अलर्ट
रायबरेली। गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी सरनीत कौर ने बताया कि गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से ऊपर पहुंच गया है, हालांकि अभी बाढ़ की स्थिति नहीं बनी है। प्रशासन नदी के जलस्तर और संभावित प्रभावित क्षेत्रों पर लगातार नजर रख रहा है।
जिलाधिकारी के निर्देश पर संभावित बाढ़ प्रभावित और कटान की आशंका वाले क्षेत्रों का एसडीएम द्वारा निरीक्षण किया गया। जिन स्थानों पर जलभराव की समस्या सामने आई, वहां तत्काल जलनिकासी की व्यवस्था कराई गई। वहीं क्षतिग्रस्त सड़कों की अस्थायी मरम्मत कराकर आवागमन सुचारु रखने के प्रयास किए गए हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। संबंधित अधिकारियों को लगातार निगरानी रखने और समस्या सामने आने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की ओर से लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
    user_Ajay Kumar
    Ajay Kumar
    Local News Reporter सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.