Shuru
Apke Nagar Ki App…
युद्ध के बीच गैस पर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर बोले ,घबराने की जरूरत नहीं बिलासपुर में ईरान युद्ध की वैश्विक परिस्थितियों के बीच एलपीजी आपूर्ति को लेकर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता है, इसलिए लोगों को पैनिक में आकर सिलेंडर जमा करने की जरूरत नहीं है। जिले में करीब 4.80 लाख कनेक्शन हैं और रोज लगभग 5 हजार सिलेंडर की डिलीवरी हो रही है। प्रशासन ने ब्लैक मार्केटिंग रोकने और व्यवस्था पर कड़ी निगरानी के निर्देश दिए हैं।
द संक्षेप
युद्ध के बीच गैस पर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर बोले ,घबराने की जरूरत नहीं बिलासपुर में ईरान युद्ध की वैश्विक परिस्थितियों के बीच एलपीजी आपूर्ति को लेकर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता है, इसलिए लोगों को पैनिक में आकर सिलेंडर जमा करने की जरूरत नहीं है। जिले में करीब 4.80 लाख कनेक्शन हैं और रोज लगभग 5 हजार सिलेंडर की डिलीवरी हो रही है। प्रशासन ने ब्लैक मार्केटिंग रोकने और व्यवस्था पर कड़ी निगरानी के निर्देश दिए हैं।
More news from Bilaspur and nearby areas
- बिल्हा पुलिस ने रात्रि का फायदा उठाकर पीडिता को अकेली पाकर शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल मंगलवार की रात 9:30 पर बिल्हा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ’’ नाम आरोपी - मुकेश कुमार ढीमर पिता मंगल ढीमर उम्र 23 वर् निवासी वार्ड क्रमांक 03 बिल्हा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थीया द्वारा दिनांक 13.04.2026 को थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 26.03.2026 के रात्रि करीबन 02 बजे मुकेश ढीमर घर अन्दर घुसकर चाॅकू अडाकर बेईज्जत करने के नियत से हाथ बाह पकडकर बलात्कार करने एवं जान से मारने की धमकी दिये जाने के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर थाना प्रभारी द्वारा हालात से श्रीमान उमनि एवं वपुअ महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) बिलासपुर को अवगत कराकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा श्री डी.आर. टण्डन से मार्गदर्शन पाकर टीम गठित कर आरोपी मुकेश कुमार ढीमर का पतासाजी कर थाना लाकर पर पूछताछ किया जो प्रार्थीया के साथ अपराध घटित करना स्वीकार किये जाने पर आरोपी को अपराध धारा - 296,115(2),332(बी),351(3),74,76,64(1) भा.न्या.स. के तहत मंगलवार को विधिवत् गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना से परिजन को अवगत कराकर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। प्रकरण की उक्त कार्यवाही में निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, प्र.आर. 102 अमर चन्द्रा, आरक्षक 1431 अर्जुन जांगडे व आर. 1390 संतोष मरकाम की अहम भूमिका रही।1
- कवर्धा के ग्राम तमरूवा के खलिहान में रखें पैरावट में अचानक लगी आग #Kawardha #tamruwakawardha #kawardha_chattisgarh #chhattishgarh1
- छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर बॉयलर ब्लास्ट हो गया। हादसे में 4 मजदूरों की मौत हो गई है। SP प्रफुल्ल ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है। वहीं 30 से 40 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं। 18 घायलों को रायगढ़ के जिंदल फोर्टिस अस्पताल लाया गया है, जहां 6 मजदूरों की मौत की खबर है। घटना डभरा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हर रोज की तरह सामान्य काम चल रहा था। इस दौरान अचानक दोपहर करीब 2 बजे बॉयलर ब्लास्ट हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और प्रशासन अधिकारी मौके पर पहुंचे। ट्यूब फटने से हादसा हुआ है। 11 घायलों को खरसिया के पद्मावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।2
- छत्तीसगढ़ के शक्ति जिले में वेदांता पावर प्लांट में बड़ा हादसा हो गया। बॉयलर ब्लास्ट के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 14 मजदूरों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हैं। 👉 मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी 👉 प्रशासन और पुलिस की टीम तैनात 👉 हादसे के कारणों की जांच शुरू ⚠️ मृतकों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है 📢 Jay Johar CG News — खबर सच की जड़ तक1
- Post by SK Kashyapपत्रकार रींवापार1
- ride Mili X girlfriend...1
- Post by SK Kashyapपत्रकार रींवापार1
- रायपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन निश्चय” के तहत तिल्दा-नेवरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने नारकोटिक एक्ट के एक मामले में उड़ीसा के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, थाना तिल्दा-नेवरा में दर्ज अपराध क्रमांक 41/26, धारा 20(बी), 22(सी) एनडीपीएस एक्ट एवं 25 आर्म्स एक्ट के तहत 28 जनवरी 2026 को वार्ड क्रमांक-22 सासाहोली स्थित अटल निवास में छापेमारी की गई थी। इस कार्रवाई में पुलिस ने महिला आरोपी मधु मिश्रा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 73 किलोग्राम गांजा, 790 नग प्रतिबंधित टैबलेट (नाइट्रोसन), 1,87,000 रुपये नकद, 6 मोबाइल फोन, एक टैब और 3 बटनदार चाकू सहित कुल करीब 41.75 लाख रुपये की सामग्री जब्त की थी। मामले में आगे जांच करते हुए पुलिस ने बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज के आधार पर कार्रवाई जारी रखी। तकनीकी विश्लेषण और पूछताछ के आधार पर उड़ीसा निवासी दो आरोपियों की पहचान की गई, जिन्हें गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में प्रणब कुमार नाईक (उम्र 29 वर्ष, जिला कालाहांडी) और सफीकुल रहमान खान (उम्र 35 वर्ष, जिला नुवापाड़ा) शामिल हैं। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे मधु मिश्रा को गांजा और प्रतिबंधित टैबलेट की सप्लाई करते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं और उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंकेज के आधार पर एंड-टू-एंड कार्रवाई की जा रही है।2
- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में पुलिस ने वैवाहिक वेबसाइट के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह को पकड़ा है। यह कार्रवाई निधि परिवहन सुविधा केंद्र में छापामार करते हुए की गई। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। शहर के दरोगापारा क्षेत्र में स्थित निधि परिवहन सुविधा केंद्र में ठगी की शिकायतें मिली थीं। रायगढ़ पुलिस को वैवाहिक वेबसाइट के नाम पर बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी की जानकारी मिली थी। सोमवार को पुलिस ने यहां छापामार कार्रवाई की। इस दौरान एक दर्जन से अधिक युवतियां मिलीं। ये युवतियां दूरभाष केंद्र के माध्यम से लोगों से ठगी कर रही थीं। पुलिस ने यहां से कई सरकारी विभागों के फर्जी सील भी बरामद किए हैं। छापामार कार्रवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह भी मौके पर मौजूद थे। पुलिस ने संदेह के आधार पर शांति देवी सोसाइटी ऑफ एजुकेशन में भी छापा मारा। वहां के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है,, पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि निधि लोक सेवा केंद्र के नाम पर वैवाहिक वेबसाइट चलाई जा रही थी। इस साइट में लोगों को शादी का झांसा देकर फंसाया जाता था। ग्राहकों को लगातार व्यस्त रखकर छोटी-छोटी रकम ली जाती थी। इस तरह लगातार पैसे ऐंठे जाते थे। संचालक हिरासत में पुलिस को इस तरह की ठगी की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। निधि लोक सेवा केंद्र के संचालक कपिल गर्ग को हिरासत में लिया गया है। नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के नेतृत्व में यह कार्रवाई हुई। पुलिस उनसे गहनता से पूछताछ कर रही है ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सके। पुलिस ने बताया कि शाम तक पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।1