छत्तीसगढ़ के सक्ती जिला में वेदान्ता पावर प्लांट में बड़ा हादसा जिसमें 10 मजदूर की मौत बताया अनुसार और 60मजदूर की हालत गंभीर बताया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर बॉयलर ब्लास्ट हो गया। हादसे में 4 मजदूरों की मौत हो गई है। SP प्रफुल्ल ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है। वहीं 30 से 40 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं। 18 घायलों को रायगढ़ के जिंदल फोर्टिस अस्पताल लाया गया है, जहां 6 मजदूरों की मौत की खबर है। घटना डभरा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हर रोज की तरह सामान्य काम चल रहा था। इस दौरान अचानक दोपहर करीब 2 बजे बॉयलर ब्लास्ट हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और प्रशासन अधिकारी मौके पर पहुंचे। ट्यूब फटने से हादसा हुआ है। 11 घायलों को खरसिया के पद्मावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिला में वेदान्ता पावर प्लांट में बड़ा हादसा जिसमें 10 मजदूर की मौत बताया अनुसार और 60मजदूर की हालत गंभीर बताया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर बॉयलर ब्लास्ट हो गया। हादसे में 4 मजदूरों की मौत हो गई है। SP प्रफुल्ल ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है। वहीं 30 से 40 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं। 18 घायलों को रायगढ़ के जिंदल फोर्टिस अस्पताल लाया गया है, जहां 6 मजदूरों की मौत की खबर है। घटना डभरा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हर रोज की तरह सामान्य काम चल रहा था। इस दौरान अचानक दोपहर करीब 2 बजे बॉयलर ब्लास्ट हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और प्रशासन अधिकारी मौके पर पहुंचे। ट्यूब फटने से हादसा हुआ है। 11 घायलों को खरसिया के पद्मावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर बॉयलर ब्लास्ट हो गया। हादसे में 4 मजदूरों की मौत हो गई है। SP प्रफुल्ल ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है। वहीं 30 से 40 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं। 18 घायलों को रायगढ़ के जिंदल फोर्टिस अस्पताल लाया गया है, जहां 6 मजदूरों की मौत की खबर है। घटना डभरा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हर रोज की तरह सामान्य काम चल रहा था। इस दौरान अचानक दोपहर करीब 2 बजे बॉयलर ब्लास्ट हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और प्रशासन अधिकारी मौके पर पहुंचे। ट्यूब फटने से हादसा हुआ है। 11 घायलों को खरसिया के पद्मावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।2
- बिल्हा नगर पंचायत द्वारा नगर के प्रथम युवा कांग्रेस अध्यक्ष रहें जेपी तिवारी को निधन पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि मंगलवार की रात 9:00 बजे नगर पंचायत बिल्हा से मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत बिल्हा द्वारा स्वर्गीय जय प्रकाश तिवारी उर्फ जेपी तिवारी को मंगलवार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर नगर पंचायत कार्यालय में दोपहर 1 बजे मुख्य नगर पंचायत अधिकारी प्रवीण कुमार गहलोत के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने स्वर्गीय तिवारी को याद करते हुए 1 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात उनकी स्मृति में उपस्थित लोगों एवं बच्चों को अल्पाहार एवं मिठी लस्सी वितरित की गई। इस श्रद्धांजलि सभा में स्वर्गीय जेपी तिवारी के करीबी मित्र डॉ. मनितोष सरकार, पार्षद घनश्याम डहरिया सहित लगभग 70 से अधिक लोग उपस्थित रहे। मुख्य नगर पंचायत अधिकारी प्रवीण कुमार गहलोत ने स्व. तिवारी को एक समर्पित जनसेवक और मददगार व्यक्ति बताते हुए उनके योगदान को याद किया। गौरतलब है कि जय प्रकाश तिवारी का 12 अप्रैल को बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद असमय निधन हो गया था। वे 48 वर्ष के थे। उनका जन्म 4 सितंबर 1988 को बिल्हा के ग्राम गोढ़ी में हुआ था। स्व. तिवारी बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के प्रथम युवा कांग्रेस अध्यक्ष भी रहे थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है और उन्हें एक कर्मठ एवं समाजसेवी व्यक्तित्व के रूप में याद किया जा रहा है।1
- कवर्धा के ग्राम तमरूवा के खलिहान में रखें पैरावट में अचानक लगी आग #Kawardha #tamruwakawardha #kawardha_chattisgarh #chhattishgarh1
- रायपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन निश्चय” के तहत तिल्दा-नेवरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने नारकोटिक एक्ट के एक मामले में उड़ीसा के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, थाना तिल्दा-नेवरा में दर्ज अपराध क्रमांक 41/26, धारा 20(बी), 22(सी) एनडीपीएस एक्ट एवं 25 आर्म्स एक्ट के तहत 28 जनवरी 2026 को वार्ड क्रमांक-22 सासाहोली स्थित अटल निवास में छापेमारी की गई थी। इस कार्रवाई में पुलिस ने महिला आरोपी मधु मिश्रा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 73 किलोग्राम गांजा, 790 नग प्रतिबंधित टैबलेट (नाइट्रोसन), 1,87,000 रुपये नकद, 6 मोबाइल फोन, एक टैब और 3 बटनदार चाकू सहित कुल करीब 41.75 लाख रुपये की सामग्री जब्त की थी। मामले में आगे जांच करते हुए पुलिस ने बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज के आधार पर कार्रवाई जारी रखी। तकनीकी विश्लेषण और पूछताछ के आधार पर उड़ीसा निवासी दो आरोपियों की पहचान की गई, जिन्हें गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में प्रणब कुमार नाईक (उम्र 29 वर्ष, जिला कालाहांडी) और सफीकुल रहमान खान (उम्र 35 वर्ष, जिला नुवापाड़ा) शामिल हैं। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे मधु मिश्रा को गांजा और प्रतिबंधित टैबलेट की सप्लाई करते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं और उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंकेज के आधार पर एंड-टू-एंड कार्रवाई की जा रही है।2
- जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.70 लाख की ठगी करने वाला आरोपी बिहार से गिरफ्तार1
- बिलासपुर में ट्रैफिक व्यवस्था एक बड़ी समस्या बनती जा रही है। अशोकनगर क्षेत्र में लगे सिग्नल के कारण भीषण गर्मी के बीच लोगों को भारी जाम का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति इतनी खराब है कि गाड़ियों की लाइन करीब 1 किलोमीटर तक पहुंच रही है। खासकर सरकंडा इलाके के निवासी लंबे समय से इस परेशानी से जूझ रहे हैं, लेकिन ट्रैफिक विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लगातार बढ़ती भीड़ और अव्यवस्थित सिग्नल सिस्टम से आम जनता की परेशानी और भी बढ़ गई है।1
- Post by Shubham Mishra9
- बिल्हा पुलिस ने रात्रि का फायदा उठाकर पीडिता को अकेली पाकर शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल मंगलवार की रात 9:30 पर बिल्हा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ’’ नाम आरोपी - मुकेश कुमार ढीमर पिता मंगल ढीमर उम्र 23 वर् निवासी वार्ड क्रमांक 03 बिल्हा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थीया द्वारा दिनांक 13.04.2026 को थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 26.03.2026 के रात्रि करीबन 02 बजे मुकेश ढीमर घर अन्दर घुसकर चाॅकू अडाकर बेईज्जत करने के नियत से हाथ बाह पकडकर बलात्कार करने एवं जान से मारने की धमकी दिये जाने के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर थाना प्रभारी द्वारा हालात से श्रीमान उमनि एवं वपुअ महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) बिलासपुर को अवगत कराकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा श्री डी.आर. टण्डन से मार्गदर्शन पाकर टीम गठित कर आरोपी मुकेश कुमार ढीमर का पतासाजी कर थाना लाकर पर पूछताछ किया जो प्रार्थीया के साथ अपराध घटित करना स्वीकार किये जाने पर आरोपी को अपराध धारा - 296,115(2),332(बी),351(3),74,76,64(1) भा.न्या.स. के तहत मंगलवार को विधिवत् गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना से परिजन को अवगत कराकर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। प्रकरण की उक्त कार्यवाही में निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, प्र.आर. 102 अमर चन्द्रा, आरक्षक 1431 अर्जुन जांगडे व आर. 1390 संतोष मरकाम की अहम भूमिका रही।1