रघुनाथपुर में बच्चा चोर की अफवाह से हड़कंप, पुलिस पहुंची तो खुला बड़ा राज!, एंकर, नालंदा जिला अंतर्गत रहुई थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक महिला को बच्चा चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने पकड़ लिया। देखते ही देखते पूरे गांव में यह खबर आग की तरह फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों के अनुसार, उक्त महिला संदिग्ध स्थिति में गांव में घूम रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति को महिला की गतिविधियां संदिग्ध लगीं और उसे बच्चा चोर समझ लिया गया। इसके बाद लोगों ने महिला को पकड़कर तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रहुई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को भीड़ से सुरक्षित हिरासत में लेकर थाना ले आई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से संभावित बड़ी घटना टल गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़ी गई महिला मिल्की मुजफरा गांव की रहने वाली है और वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है। प्रारंभिक जांच में बच्चा चोरी का आरोप पूरी तरह बेबुनियाद पाया गया। इसके बाद महिला के परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही परिजन थाना पहुंचे और आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर महिला को अपने साथ घर ले गए। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि बच्चा चोरी जैसी अफवाहों से दूर रहें। बिना सत्यापन किसी पर आरोप न लगाएं और कानून को हाथ में लेने की गलती न करें। किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत स्थानीय थाना को सूचना दें या डायल 112 पर संपर्क करें।

- नालंदा में मोदी सरकार के खिलाफ सड़कों पर गूंजे नारे, यूजीसी कानून को छात्र-शिक्षक विरोधी बताकर वापस लेने की मांग तेज, नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी, केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप — यूजीसी कानून को बताया छात्र-शिक्षक विरोधी, वापस लेने की मांग तेज, एंकर, नालंदा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ में रविवार को उस वक्त माहौल गरमा गया, जब प्रस्तावित यूजीसी कानून के विरोध में सवर्ण समाज के बैनर तले एक बड़ा शांतिपूर्ण मार्च निकाला गया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कानून को छात्र एवं शिक्षकों के हितों के खिलाफ बताते हुए इसे अविलंब वापस लेने की मांग की। रविवार को बिहारशरीफ शहर में प्रस्तावित यूजीसी कानून के विरोध में सवर्ण समाज के बैनर तले शांतिपूर्ण मार्च निकाला गया। यह मार्च भरावपर बड़ी दुर्गा मंदिर के समीप से शुरू होकर हॉस्पिटल मोड़ होते हुए शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरा। हाथों में तख्तियां और बैनर लिए प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में शामिल राजवीर सिंह, अजीत सिंह समेत अन्य वक्ताओं ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रस्तावित यूजीसी नियम छात्र और शिक्षक दोनों के हितों के खिलाफ हैं। वक्ताओं ने कहा कि जातिवादी मानसिकता से प्रेरित होकर नियम थोपे जा रहे हैं, जिससे समाज की एकता को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार विशेष रूप से स्वर्ण समाज को निशाना बना रही है। प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी से जुड़े प्रस्तावित नियमों और एससी-एसटी अध्यादेश जैसे प्रावधानों का विरोध करते हुए इसे काला कानून करार दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अध्यादेश लाया गया और समाज की महिलाओं पर किसी प्रकार का अत्याचार हुआ, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। फिलहाल विरोध स्वरूप शांतिपूर्ण मार्च निकाला गया है, लेकिन आने वाले दिनों में शहर में व्यापक जनजागरण अभियान चलाने की घोषणा की गई है। इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद नजर आया और पूरे कार्यक्रम को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया।1
- Post by Anil Paswan1
- बिहारशरीफ में UGC ‘काला कानून’ के विरोध में जोरदार प्रदर्शन, “2026 काला कानून वापस लो” के लगे नारे बिहारशरीफ, 22 फरवरी 2026। रविवार को बिहारशरीफ में विभिन्न संगठनों एवं युवाओं द्वारा UGC के कथित “2026 काला कानून” के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने शहर की मुख्य सड़कों पर मार्च निकालते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में शामिल अधिकांश लोगों ने काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों के हाथ में बैनर था, जिस पर “UGC 2026 काला कानून वापस लो” लिखा हुआ था। मौके पर मौजूद लोगों ने एक स्वर में सरकार से इस कानून को तत्काल वापस लेने की मांग की। यह विरोध यात्रा भराव से शुरू होकर अस्पताल चौराहा, मोगल कुआँ और पुल पर कचहरी होते हुए पुनः भराव पर आकर समाप्त हुई। पूरे मार्ग में प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। धरना स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि यह कानून छात्रों और आम जनता के हितों के खिलाफ है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा। हालांकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। आंदोलनकारियों ने अंत में प्रशासन को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपने की बात कही तथा आगे भी संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया। रिपोर्ट: वंदे भारत न्यूज, बिहारशरीफ (नालंदा1
- बिहारशरीफ में UGC ‘काला कानून’ के विरोध में जोरदार प्रदर्शन, काला कानून वापस लो”1
- राजगीर तेजी से अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में उभर रहा है। बढ़ती पर्यटक संख्या को देखते हुए सरकार ने नेचर सफारी और जू सफारी की टिकट सीमा 1000 से बढ़ाकर 2000 प्रतिदिन कर दी है। साथ ही गेस्ट हाउस, फ्री वाई-फाई, चौड़ी सड़कें, लेजर शो, बच्चों के पार्क और बेहतर सुरक्षा जैसी कई नई सुविधाओं की योजना बनाई गई है, जिससे पर्यटकों को और बेहतर अनुभव मिलेगा।1
- जनता के बीच विधायक डॉक्टर सुनील। कहा जनता का सेवा ही हमारा धर्म।कोई सरकार में रहे जनता का आवाज उठाते रहेंगे। बिहार शरीफ1
- राम जी के प्यारे हनुमान जी ✨♥️🌺🚩1
- राजगीर तेजी से अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में उभर रहा है। बढ़ती पर्यटक संख्या को देखते हुए सरकार ने नेचर सफारी और जू सफारी की टिकट सीमा 1000 से बढ़ाकर 2000 प्रतिदिन कर दी है। साथ ही गेस्ट हाउस, फ्री वाई-फाई, चौड़ी सड़कें, लेजर शो, बच्चों के पार्क और बेहतर सुरक्षा जैसी कई नई सुविधाओं की योजना बनाई गई है, जिससे पर्यटकों को और बेहतर अनुभव मिलेगा।1
- गया ट्रैफिक पुलिस :गया में नियमों की अनदेखी! अधिकृत अधिकारी का काम कर रहा कांस्टेबल, जिम्मेदार कौन? #viralreelschallenge2025viralreelschallengejaiviralreelschallengeviralreelschallengealvideochallenge #viralreelschallenge2025viralreelschallengejaiviralreelschallengeviralreelschallenge #BiharNews #gaya Gaya City Bihar Police GAYA Police Samrat Choudhary1