Shuru
Apke Nagar Ki App…
अवैध कोयला चोरों के खिलाफ खोला मोर्चा अरूप चटर्जी निरसा विधायक निरसा विधायक अरुप चटर्जी को विगत कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि उनकी आवास के समीप ही स्थित राजा कोलियरी खदान में अवैध खनन का कार्य काफी जोर-जोर से एक प्रोजेक्ट के तौर पर चलाई जा रही है जिसमें बिजली की मोटे-मोटे तार से अवैध कनेक्शन लेकर बड़े-बड़े मोटर और ड्रिल मशीन कोयला काटने के लिए लगाया गया है
Manoj Kumar
अवैध कोयला चोरों के खिलाफ खोला मोर्चा अरूप चटर्जी निरसा विधायक निरसा विधायक अरुप चटर्जी को विगत कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि उनकी आवास के समीप ही स्थित राजा कोलियरी खदान में अवैध खनन का कार्य काफी जोर-जोर से एक प्रोजेक्ट के तौर पर चलाई जा रही है जिसमें बिजली की मोटे-मोटे तार से अवैध कनेक्शन लेकर बड़े-बड़े मोटर और ड्रिल मशीन कोयला काटने के लिए लगाया गया है
More news from झारखंड and nearby areas
- अवैध कोयला चोरों के खिलाफ खोला मोर्चा अरूप चटर्जी निरसा विधायक निरसा विधायक अरुप चटर्जी को विगत कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि उनकी आवास के समीप ही स्थित राजा कोलियरी खदान में अवैध खनन का कार्य काफी जोर-जोर से एक प्रोजेक्ट के तौर पर चलाई जा रही है जिसमें बिजली की मोटे-मोटे तार से अवैध कनेक्शन लेकर बड़े-बड़े मोटर और ड्रिल मशीन कोयला काटने के लिए लगाया गया है1
- लखीमाता NH-19 पर फ्लाई ऐश लदा MPL का बंकर ब्रेकडाउन, करीब 4 घंटे जाम से राहगीर परेशान निरसा थाना क्षेत्र के लखीमाता स्थित NH-19 पर MPL का फ्लाई ऐश लदा एक बंकर अचानक ब्रेकडाउन हो जाने से सड़क पर लंबा जाम लग गया। जाम का असर मुख्य सड़क के साथ-साथ सर्विस लेन पर भी देखने को मिला। करीब चार घंटे तक वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई, जिसे पेट्रोलिंग पुलिस की तत्परता से सुरक्षित तरीके से जाम से बाहर निकाला गया। भास्कर न्यूज 1अक्टूबर मुगमा निरसा थाना क्षेत्र के लखीमाता स्थित NH-19 की हैं, जहां MPL का फ्लाई ऐश लदा एक बंकर ब्रेकडाउन होने के बाद सड़क पर खड़ा हो गया। बंकर के बीच सड़क पर खराब होने के कारण देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतार लग गई। मुख्य सड़क के साथ-साथ सर्विस लेन में भी वाहनों की लंबी लाइन लगने से लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जाम की स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। सूचना मिलते ही पेट्रोलिंग पुलिस मौके पर पहुंची और करीब चार घंटे तक कड़ी मशक्कत करते हुए जाम हटाने का प्रयास किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस को सुरक्षित तरीके से जाम से बाहर निकलने में सहयोग किया। पुलिस की सक्रियता के बाद धीरे-धीरे यातायात व्यवस्था सामान्य हुई और वाहनों का परिचालन शुरू हो सका। स्थानीय लोगों का कहना है कि MPL के बंकरों से जुड़ी ऐसी घटनाएं आए दिन देखने को मिलती हैं। वहीं, बंकरों में ओवरलोडिंग और सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि भारी वाहनों के लगातार परिचालन और ओवरलोडिंग के कारण सड़क की स्थिति खराब होती जा रही है, जिसका सीधा असर आम राहगीरों और वाहन चालकों पर पड़ रहा है। अब सवाल यह है कि आखिर इन भारी वाहनों की ओवरलोडिंग पर कब लगाम लगेगी और जर्जर सड़क की स्थिति कब सुधरेगी, ताकि आए दिन लगने वाले जाम और दुर्घटना की आशंका से लोगों को राहत मिल सके।5
- गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बागसुमा के पास जीटी रोड पर पलटा ट्रक, हादसे के बाद मची अफरा-तफरी गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बागसुमा के पास विगत गुरुवार की शाम 7 बजे हाईवे पर एक ट्रक पलट गया। हादसे के बाद सड़क पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुटे। हादसे में किसी के हताहत होने की तत्काल पुष्टि नहीं हुई है। घटना के कारण हाईवे पर यातायात प्रभावित होने की आशंका है। बागसुमा गोविंदपुर प्रखंड का हिस्सा है।1
- एसआईआर के खिलाफ सीपीआईएम की नुक्कड़ सभा, चुनाव आयोग पर लगाए आरोप। जामताड़ा में सुभाष चौक पर आयोजित कार्यक्रम में राज्य स्तरीय नेताओं ने लिया हिस्सा, एसआईआर रद्द करने और सीईसी के इस्तीफे की मांग रिपोर्ट #उदय किशोर सिंह,जामताड़ा। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में शुक्रवार को जामताड़ा के सुभाष चौक पर सीपीआईएम जिला कमेटी की ओर से नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला कमेटी के सदस्यों के साथ पार्टी के राज्य स्तरीय नेताओं ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एसआईआर प्रक्रिया के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इसे बंद करने तथा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। सभा को संबोधित करते हुए सीपीआईएम के राज्य महासचिव विप्लव प्रकाश ने एसआईआर प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि एसआईआर के दौरान देशभर में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम मसौदा मतदाता सूचियों से हटाए गए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक देशभर में इस मुद्दे को लेकर आंदोलन चला रही है। विप्लव प्रकाश ने कहा कि पार्टी की मांग है कि एसआईआर प्रक्रिया को रद्द किया जाए और पात्र मतदाताओं के मतदान के अधिकार को सुरक्षित रखा जाए। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। जिला सचिव चंडी दास पुरी ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान करोड़ों मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जाने को लेकर देशभर में सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में पात्र लोगों के नाम सुरक्षित रखना जरूरी है और इस मुद्दे पर सीपीआईएम लगातार आवाज उठा रही है। गौरतलब है कि एसआईआर को लेकर देशभर में राजनीतिक विवाद जारी है। हाल में चुनाव आयोग ने एसआईआर पूरा कर चुके 20 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में उन पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है, जो प्रक्रिया के दौरान छूट गए हो सकते हैं। जामताड़ा में आयोजित नुक्कड़ सभा के माध्यम से सीपीआईएम नेताओं ने एसआईआर को वापस लेने, पात्र मतदाताओं के नाम सुरक्षित रखने और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर उठ रहे सवालों का समाधान करने की मांग की।1
- गांधी जयंती पर नारायणपुर प्रखंड परिसर में चला स्वच्छता अभियान नारायणपुर गांधी जयंती के अवसर पर गुरुवार को नारायणपुर प्रखंड परिसर में अधिकारियों एवं कर्मियों की ओर से स्वच्छता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। प्रखंड विकास पदाधिकारी कमलेश कुमार दास, अंचल अधिकारी देवराज गुप्ता समेत प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के कर्मियों ने गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके विचारों को याद किया। इसके बाद अधिकारियों और कर्मियों ने प्रखंड परिसर में श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान परिसर में जमा कचरे को हटाया गया तथा आसपास के स्थानों की साफ-सफाई की गई। अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की जरूरत है। स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों ने स्वच्छता की शपथ भी ली। उन्होंने सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने, कचरा इधर-उधर नहीं फेंकने तथा दूसरों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। बीडीओ कमलेश कुमार दास ने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा माना था। उनके स्वच्छता के संदेश को व्यवहार में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अंचल अधिकारी देवराज गुप्ता ने भी लोगों से अपने घर, कार्यालय और आसपास के सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने की अपील की। अभियान में प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के कई कर्मियों ने भाग लिया। गांधी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया।1
- गोरायनाला में भाजपा का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, सैकड़ों ग्रामीणों की हुई जांच1
- आज 2 अक्टूबर, जितिया व्रत के पावन अवसर पर मधुबन गाँव में गौ माता और बकरी का एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। 🙏🐄🐐 इस दृश्य को देखकर गाँव के लोग भावुक हो गए और सुख-शांति की प्रार्थना करने लगे। ❤️ आज 2 अक्टूबर, जितिया व्रत के पावन अवसर पर मधुबन गाँव में गौ माता और बकरी का एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। 🙏🐄🐐 इस दृश्य को देखकर गाँव के लोग भावुक हो गए और सुख-शांति की प्रार्थना करने लगे। ❤️1
- SIR के विरोध में भाकपा माले का प्रतिवाद मार्च, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन एग्यारकुंड प्रखंड कमेटी ने मुगमा मोड़ से रीजनल हॉस्पिटल मोड़ तक निकाला मार्च, SIR के जरिए मतदाताओं के नाम हटाने का लगाया आरोप निरसा। SIR के विरोध में भाकपा माले एग्यारकुंड प्रखंड कमेटी की ओर से 30 सितंबर को मुगमा में प्रतिवाद मार्च निकाला गया। मार्च के बाद मुगमा मोड़ पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया। प्रतिवाद मार्च मुगमा मोड़ स्थित पार्टी कार्यालय से शुरू होकर रीजनल हॉस्पिटल मोड़ तक गया। इसके बाद कार्यकर्ता वापस मुगमा मोड़ पहुंचे, जहां पुतला दहन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने SIR के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग की। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने आरोप लगाया कि मोदी-शाह के इशारे पर SIR के माध्यम से मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं और लोगों को उनके मताधिकार से वंचित करने की कोशिश की जा रही है। वक्ताओं ने दावा किया कि देश के विभिन्न राज्यों में SIR के नाम पर बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। भाकपा माले नेताओं ने कहा कि मताधिकार संविधान द्वारा दिया गया महत्वपूर्ण अधिकार है और इसे कमजोर करने के किसी भी प्रयास का विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर विपक्षी दलों, छात्र और युवा संगठनों की ओर से आंदोलन किए जा रहे हैं। वक्ताओं ने आम लोगों से लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होकर आंदोलन को तेज करने की अपील की। साथ ही आगामी चुनाव में इसका राजनीतिक जवाब देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में एग्यारकुंड प्रखंड सचिव बादल चंद्र बाउरी, नागेंद्र कुमार, मुखिया मनोज राऊत, रोशन मिश्रा, विनय सिंह, अभय प्रसाद, असीम घोष, शिवानी दास, अंजू चटर्जी, ज्योति श्रीवास्तव, इंदू देवी, जमुना देवी, मालती देवी, रिंकू देवी, श्यामापदो बाउरी, नारायण बाउरी, आशानंद सिंह, जितेंद्र शर्मा, पप्पू रहमान, मधुसूदन दास, सत्येंद्र चौहान, झंटू बाउरी, नवीन अम्बस्ट, राजेश यादव, राजकुमार सिंह, सुरेश मरांडी, कमल बाउरी, असीम माजी, बबलू सेनापति, मुकेश बाउरी, उमेश चौहान, बैद्यनाथ रविदास, साधु चौहान, सिकंदर चौहान, ज्यंतो मंडल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।3