*गर्मी का कहर : धनबाद में पारा 42 डिग्री तक पहुंचने की आशंका, लू की चेतावनी* *कल से फिर नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना* *धनबाद :* गरज, चमक, आंधी और बारिश के साथ मार्च के बाद लगभग आधा अप्रैल भी गुजर गया। बारिश के साथ बीच-बीच में हुई ओला वृष्टि ने गर्मी में ठंडक का अनुभव कराया। दिन में गर्मी रही तो रात में बारिश ने मौसम में ठंडक घोल दी। अब आंधी-बारिश का दौर थम गया है। तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही गर्माहट घुलने लगी है। दोपहर में आसमान से आग बरसने जैसे हालात बनने लगे हैं। इस सप्ताह तापमान तेजी से चढ़ सकता है। अगल तीन-चार दिनों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री पर पहुंचने की संभावना जताई गई है। मौसम केंद्र रांची के विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि इस सप्ताह राज्य के कुछ हिस्से में हीट वेव यानी उष्ण लहर की स्थिति बन सकती है। बढ़ती गर्मी को लेकर हाइड्रेट रहने तथा बच्चे, बुजुर्ग व गर्भवती महिलाओं को सतर्कता बरतने की सलाह दी है। *कल से फिर नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना* बुधवार की रात से हिमालय में फिर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर रहने का अनुमान है। इसके प्रभाव से 17 व 18 अप्रैल को संताल व आसपास गर्जन व वर्षा हो सकती है। अन्य भागों में हीट वेव जैसी स्थिति रहने के आसार हैं। *15 अप्रैल से 15 मई तक काल बैसाखी का समय* 15 अप्रैल से 15 मई तक काल बैसाखी का समय रहता है। तापमान में अधिक बढ़ोतरी होने से काल बैसाखी उत्पन्न हो सकती है। इससे आंधी-बारिश जैसी स्थिति बनने के आसार हैं। छोटानागपुर पठार के अधिक गर्म होने से इस बार मार्च-अप्रैल में कई बार काल बैसाखी सक्रिय हो चुकी है। तापमान बढ़ने से फिर उत्पन्न होने की संभावना बन सकती है। *ऐसे चढ़ेगा पारा* मंगलवार 38 23 बुधवार 39 23 गुरुवार 41 25 शुक्रवार 42 25

- इचाक पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी के जेवरात बरामद — एक आरोपी गिरफ्तार1
- हजारीबाग कुद स्थित रामेश्वरम शिव मंदिर में श्री श्री 108 रुद्र यज्ञ सह वार्षिक उत्सव पूजन का शुभारंभ बुधवार से श्रद्धा और भक्ति के माहौल में हो गया। तीन दिवसीय यह धार्मिक आयोजन 17 अप्रैल तक विधि-विधान के साथ चलेगा। पहले दिन सुबह भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पारंपरिक वेशभूषा में महिलाएं सिर पर कलश लेकर भक्ति गीतों और हर हर महादेव के जयघोष के साथ शोभायात्रा में शामिल हुईं। यात्रा मंदिर परिसर से निकलकर विभिन्न मार्गों से होते हुए नदी तट पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पवित्र जल संग्रह किया गया। इसके बाद मंदिर में विधिवत कलश स्थापना की गई। पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालुओं की भारी भागीदारी से आयोजन भव्य रूप लेता नजर आया। आयोजन समिति के अनुसार 16 अप्रैल को देवी-देवताओं का पूजन, गणेश पूजन, महाअभिषेक और भगवान भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। 17 अप्रैल को हवन, पूर्णाहुति, कन्या पूजन और भंडारा के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। समिति ने अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ उठाने की अपील की है।1
- हजारीबाग | उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने आज टाटीझरिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के कर्मियों, पेयजल विभाग के कनीय अभियंताओं तथा चिकित्सकों के साथ बैठक कर विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों के टीकाकरण से संबंधित अद्यतन रिपोर्ट की जांच की तथा नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने मौके पर उपस्थित महिला प्रवेक्षिकाओ के मोबाइल से पोषण ट्रैकर ऐप की जांच करते हुए बच्चों की ऑनलाइन उपस्थिति का सत्यापन किया। इस दौरान कोड़ाइया गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में वास्तविक उपस्थिति से अधिक बच्चों की उपस्थिति दर्ज पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए महिला प्रवेक्षिका उर्मिला देवी को स्पष्टीकरण करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी को उक्त केंद्र की जांच करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से टाटीझरिया प्रखंड अंतर्गत झरपो एवं टाटीझरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति तथा चिकित्सकों के रिक्त पदों की जानकारी प्राप्त की। प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा झरपो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति की आवश्यकता पर उपायुक्त ने जल्द डॉक्टर की प्रतिनियुक्ति की बात कही। पेयजल समस्या की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने जिला स्तर पर संचालित ‘नीरवीर’ व्हाट्सएप चैट बोर्ड पर प्राप्त शिकायतों की स्थिति जानी। उन्होंने निर्देश दिया कि गर्मी के मौसम में पेयजल से संबंधित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। चापानल मरम्मती से संबंधित सभी प्राप्त आवेदनों पर अविलंब कार्रवाई करने तथा शिकायतों का विधिवत संधारण रजिस्टर में करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने विशेष रूप से सुदूरवर्ती आदिवासी क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु नियमित भ्रमण कर खराब चापाकलों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया तथा स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को नियमित रूप नीर चौपाल कार्यक्रम करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने धान अधिप्राप्ति, पैक्सों की स्थिति, फसल बीमा योजना तथा आपूर्ति विभाग द्वारा राशन उठाव से संबंधित कार्यों की समीक्षा की एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को नियमित निरीक्षण एवं निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। अंचल कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने म्यूटेशन मामलों में अस्वीकृति के कारणों, प्रमाण पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया तथा कैश बुक का भी परीक्षण किया। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी को सभी योजनाओं की समग्र मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मौके पर अपर समाहर्ता संतोष कुमार मौजूद थे। जिलें के निष्क्रिय चापानल मरम्मती के लिए "नीर वीर व्हाट्सएप चैटबॉट" (8757864361) का उपयोग अवश्य करें।1
- जिला निबंधन कार्यालय हजारीबाग का अद्भुत नजारा एक ही समुदाय के दो लोग जमीन विवाद को लेकर आपस में भिड़े यह मामला तब प्रकाश में आया जब जमीन बिकने को लेकर पैसे को लेकर मामला हाथापाही पर उतर आया1
- हजारीबाग/कटकमसांडी: ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए बिजली विभाग ने RDSS (Revamped Distribution Sector Scheme) के तहत पेलावल क्षेत्र में तीन नए ट्रांसफार्मरों की स्थापना कर दी है। इस महत्वपूर्ण कार्य को मैट्रिक्स स्मार्ट टेक्नोलॉजी एजेंसी द्वारा सफलतापूर्वक पूरा किया गया, जिससे स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इन ट्रांसफार्मरों में से दो गदोखर रोड स्थित—एक चांद बैंक्विट हॉल के समीप और दूसरा आलम फर्नीचर के पास—स्थापित किया गया है, जबकि तीसरा ट्रांसफार्मर पेलावल आजाद नगर नहर के पास लगाया गया है। इस जनहितकारी कार्य का उद्घाटन पेलावल दक्षिणी पंचायत की मुखिया नूरजहां द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और लोगों ने इस पहल का जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में बिजली विभाग के अधिकारियों की सक्रिय भूमिका के साथ-साथ मैट्रिक्स कंपनी के असिस्टेंट प्रोजेक्ट मैनेजर राजकुमार यादव की मेहनत और समर्पण की भी जमकर सराहना हुई। उनके कुशल नेतृत्व में यह परियोजना समय पर पूरी हुई, जो विभाग और कंपनी के उत्कृष्ट समन्वय का उदाहरण है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता एवं सहायक अभियंता की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस पहल से क्षेत्र में वोल्टेज की समस्या दूर होगी और बिजली आपूर्ति अधिक स्थिर व सुचारू बनेगी। लोगों ने विभाग और कंपनी के प्रति आभार जताते हुए इसे विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। यह पहल न केवल बिजली व्यवस्था को सशक्त बनाएगी, बल्कि क्षेत्र के विकास को भी नई गति देगी।4
- #बिहार के 24वें मुख्यमंत्री #सम्राट चौधरी ने ली शपथ बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी बने उपमुख्यमंत्री #viral बिहार लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में माननीय राज्यपाल ले. जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने श्री Samrat Choudhary जी को राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री के साथ ही वरिष्ठ जद (यू) नेता श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव जी तथा श्री Vijay Kumar Choudhary जी ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस अवसर पर जद(यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री Nitish Kumar जी ने नवनियुक्त मुख्यमंत्री एवं दोनों उपमुख्यमंत्री को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं। इस शपथ ग्रहण समारोह में एनडीए घटक दलों के वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे। #Bihar #NitishKumar #SamratChoudhary #VijayKumarChaudhary #BijendraPrasadYadav #JDU #JanataDalUnited #NDA #jharkhand #everyonehilights #likesharecomment #bihar #BiharNews #BiharCM #BiharPolitics2
- प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले तीखी बहस हुई, फिर मामला इतना बढ़ गया कि लोगों को बीच-बचाव करना पड़ा। मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने किसी तरह दोनों को अलग कर स्थिति को शांत कराया।1
- इचाक तीखे मोड़ पर पलटी सवारी गाड़ी, एक की मौत, दो घायल1