छाता तहसील में अगस्त माह का पहला संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 46 शिकायतों में 5 का मौके पर निस्तारण मथुरा जनपद की छाता तहसील में अगस्त माह का पहला संपूर्ण समाधान दिवस उप जिलाधिकारी अखिलेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। समाधान दिवस में विभिन्न गांवों से अपनी समस्याएं लेकर बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे। इस दौरान कुल 46 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। समाधान दिवस में तहसीलदार सचिन पवार क्षेत्राधिकारी भूषण वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
छाता तहसील में अगस्त माह का पहला संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 46 शिकायतों में 5 का मौके पर निस्तारण मथुरा जनपद की छाता तहसील में अगस्त माह का पहला संपूर्ण समाधान दिवस उप जिलाधिकारी अखिलेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। समाधान दिवस में विभिन्न गांवों से अपनी समस्याएं लेकर बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे। इस दौरान कुल 46 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। समाधान दिवस में तहसीलदार सचिन पवार क्षेत्राधिकारी भूषण वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
- 12वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर 45 दिवसीय बुनकर प्रशिक्षण का शुभारंभ 'समर्थ' योजना के तहत 30 महिलाओं को मिलेगा निःशुल्क प्रशिक्षण, प्रतिदिन ₹300 मानदेय और प्रशिक्षण के बाद करघा मथुरा। 12वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस-2026 के अवसर पर भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास आयुक्त (हथकरघा) कार्यालय, बुनकर सेवा केंद्र मेरठ एवं दीनदयाल बुनकर केंद्र, गऊ ग्राम परखम के संयुक्त तत्वावधान में 'समर्थ' योजना के अंतर्गत 45 दिवसीय हथकरघा बुनाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को अशोक सिंघल हॉल, गऊ ग्राम परखम में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को कौशल विकास से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना तथा हथकरघा उद्योग को नई पहचान दिलाना है।मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि भारत की हथकरघा परंपरा देश की सांस्कृतिक धरोहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार पारंपरिक उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि 'समर्थ' योजना महिलाओं और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मजबूत करेगी।मुख्य वक्ता अजीत महापात्रा ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती पारंपरिक कुटीर उद्योगों से जुड़ी है। यदि गांवों की महिलाएं हथकरघा उत्पादन से जुड़ेंगी तो उनकी आय बढ़ेगी और स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। विशिष्ट अतिथि वीरेंद्र सेमवाल ने कहा कि हथकरघा क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं।पारंपरिक कला को आधुनिक डिजाइन, गुणवत्ता और विपणन से जोड़कर बुनकरों को नए अवसर उपलब्ध कराए जा सकते हैं। वस्त्र मंत्रालय के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उपनिदेशक तपन शर्मा ने कहा कि विकास आयुक्त (हथकरघा) कार्यालय की योजनाओं का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को कौशल विकास से जोड़ना है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से पूरी लगन के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने का आह्वान किया।बुनकर प्रशिक्षण केंद्र के उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने बताया कि 45 दिवसीय प्रशिक्षण में 30 महिलाओं को हथकरघा बुनाई का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान प्रत्येक प्रतिभागी को प्रतिदिन ₹300 मानदेय मिलेगा। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर परीक्षा आयोजित होगी तथा सफल प्रतिभागियों को लगभग ₹30 हजार मूल्य का करघा उपलब्ध कराया जाएगा, जिस पर निर्धारित सरकारी अनुदान का लाभ भी दिया जाएगा।उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के मुख्य प्रशिक्षक मोदा राम (राजस्थान) हैं, जबकि सहायक प्रशिक्षक भभूता राम एवं महेंद्र प्रशिक्षण देंगे।कार्यक्रम में नितिन बहल ने बताया कि प्रशिक्षण में 17 गांवों की महिलाएं भाग ले रही हैं, जबकि हरिशंकर शर्मा ने कहा कि परखम क्षेत्र के लगभग 52 गांवों में कभी हथकरघा बुनाई हर घर की पहचान थी।संस्था का उद्देश्य इस गौरवशाली परंपरा को पुनर्जीवित करना है। भविष्य में प्रत्येक घर तक करघा उपलब्ध कराने, कच्चा माल उपलब्ध कराने तथा तैयार उत्पादों की मार्केटिंग की व्यवस्था भी संस्था द्वारा की जाएगी।कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों को आधुनिक हथकरघा तकनीक, स्वरोजगार के अवसर, भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा टूल किट भी वितरित की गई।कार्यक्रम का संचालन अजय वर्मा ने किया।इस अवसर पर सोनपाल, राहुल गोयल, अर्पित महेश्वरी, उदित बंसल, शशिकांत, राम पाठक, किशन, अशोक, रामवीर फौजदार, महिपाल सिंह, पारस, राजदर्शन, राजेंद्र प्रधान, गोविन्द, हरिनारायण, हरेंद्र, गौरी, जगन प्रधान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।1
- शिव की कृपा और उदारता उसी को मिलती है जो शिव का भक्त होता है - पाराशर कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण एवं पार्थिव शिवलिंग पूजन का हुआ शुभारंभ अमर दीप सैन डीग। शहर के ऐतिहासिक लक्ष्मण मंदिर पर 1 अगस्त से 11 अगस्त तक आयोजित होने वाली श्री शिव महापुराण एवं पार्थिव शिवलिंग पूजन कार्यक्रम शनिवार को कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। इस दौरान कलश यात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए अपने गंतव्य स्थान पर पहुंची।कलश यात्रा का शहर वासियों द्वारा जगह जगह पुष्प वर्षा व आरती उतारकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर कथा प्रवक्ता व्यासपीठ पर विराजमान पूज्य पंडित मुरारी लाल पाराशर ने शिव पुराण कथा का महत्व बताते हुए कहा कि शिव महापुराण कथा श्रवण व शिव भक्ति के लिए पहले अहंकार दूर करना होगा। क्योकि जब तक अहंकार होता है तक भोलनाथ प्रसन्न नही होते है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की आराधना मनुष्य को मोक्ष प्रदान करती है। इसलिए समस्त मानव जाति को भगवान शिव की निर्मल मन से उपासना करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 'पार्वती जी ने भगवान शिव से कहा कि आप परम तत्व के बारे में अवगत करवाएं। जिसकी शरण में जानें से मुक्ति मिल जाती हो। पार्वती जी की बात सुनकर भगवान शिव बोले कि हे देवी विज्ञान ही परम तत्व है और यह विज्ञान मनुष्य के अंतर्मन में ही विराजमान रहता है।मगर आज का इंसान सांसारिक मोह माया में उलझा हुआ है, जिसकी वजह से वो जीवन काल तक इधर से उधर भटकता रहता है। पाराशर ने कहा कि भगवान शिव की कथा विश्व का कल्याण करती है। बिना प्रभु की कृपा के उसकी एक झलक भी नहीं मिलती, शरीर में साढ़े तीन करोड़ रोम होते हैं। अगर एक रोम के बराबर परमात्मा की अविरल भक्ति प्राप्त हो जाए तो जीवन सार्थक हो जाता है। उन्होंने कहा कि शिव की कृपा और उदारता उसी को मिलती है जो शिव का भक्त होता है। अगर 24 घंटे शिव की भक्ति नहीं कर सकते तो एक मिनट ही उनका ध्यान कर लेना, महादेव की कृपा से सब कुछ शुभ ही शुभ होगा। अगर चित्तवृत्ति परमात्मा में नहीं है तो भक्ति व्यर्थ ही चली जाएगी। शिवलिंग पूजन प्रतिदिन प्रातः 9.15 पर - आचार्य गणेश दत्त पाराशर ने बताया कि कथा में प्रातः प्रतिदिन सामूहिक पार्थिव शिवलिंग पूजन प्रतिदिन प्रातः 9.15 पर की जायेगी।तथा कथा दोपहर 3 बजे से प्रारंभ होगी।और 11 अगस्त को विशाल भण्डारा प्रसादी का आयोजन होगा। इस अवसर पर शिवराम दास जी महाराज,मेवा राम पटवारी,बबलू सोनी,हरे कृष्ण लवानिया,रमेश अरोड़ा,इन्द्र मोहन शर्मा,फूल लोहिया,मान सिंह राजपूत, राजेश फौजदार,विपिन जैन, रमाकांत नाहरौली वाले,भगवान सिंह कोली,राधे श्याम गर्ग जयपुर वाले, हरेश बंसल, दिनेश पाराशर,राजू काका,राजू गोयल , पूर्व पार्षद महेंद्र शर्मा, हरिओम पाराशर,मालती गुप्ता,गीता तमोलिया सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष भक्त उपस्थित थे।4
- मथुरा के जिला अधिकारी ने सावन ब कांवड़ यात्रा को लेकर दिये सख्त निर्देश1
- छाता तहसील में अगस्त माह का पहला संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 46 शिकायतों में 5 का मौके पर निस्तारण छाता (मथुरा) । मथुरा जिले की छाता तहसील में अगस्त माह का पहला संपूर्ण समाधान दिवस उप जिलाधिकारी अखिलेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। समाधान दिवस में विभिन्न गांवों से अपनी समस्याएं लेकर बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे। इस दौरान कुल 46 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। समाधान दिवस में तहसीलदार सचिन पवार क्षेत्राधिकारी भूषण वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया। वही तहसील परिसर में शौचालय सहित गंदगी का माहौल देखने को मिला जहां साफ-सफाई का कोई ध्यान नहीं रखा जा रहा है तहसील परिसर के मुख्य गेट से प्लास्टर भरवारा कर गिर पड़ा गनी मत रही कि उसके नीचे कोई आमजन न होकर सिर्फ बाइक खड़ी थी वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था समाधान दिवस में एक भावुक मामला गांव सेमरी से सामने आया, जहां रामबती नामक एक महिला ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसका पति मानसिक रूप से अस्वस्थ (मंदबुद्धि) है। महिला ने आशंका जताई कि कहीं उसके पति द्वारा बच्चों की पैतृक संपत्ति किसी अन्य व्यक्ति के नाम न कर दी जाए। उसने प्रशासन से अपने बच्चों के हितों की रक्षा करने और मामले में उचित कार्रवाई की मांग की। इस पर उप जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्रकरण की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जो अधिकारी समाधान दिवस पर उपस्थित नहीं थे उनकी जांच कराकर कारण बताओं नोटिस भारत करने की भी बात कही और उप जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारियों की जनता हितों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी4
- जन समेती गांव पल्ला राजस्थान डीग कामां गांव पल्ला में युवा कमेटी अध्यक्ष भाई राहुल,हवलदार ,सुनील सरपंच, महावीर जी गांव पल्ला में युवा कमेटी ने अपना सहयोग मिलकर के शमशान की साफ सफाई की जिस में सभी युवा कमेटी का सहयोग से मिलकर कार्य शुरू किया इस में पूरा सहयोग गांव पल्ला के युवा साथी ओ का है ना किसी सरकार का है और ना सरपंच का है2
- सावन में मीट मछली #की दुकानें बंद कराने की मांग करणी सेना ने डीएम को सौंपा ज्ञापन मथुरा सावन का पवित्र महीना ब्रज में श्रद्धा भक्ति और धार्मिक परंपराओं का समय इसी बीच ब्रज की धार्मिक मर्यादा और श्रद्धालुओं की भावनाओं का हवाला देते हुए करणी सेना के पदाधिकारी जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और सावन माह के दौरान पूरे ब्रज क्षेत्र में मांस मछली और अंडे की दुकानों को एक माह के लिए बंद कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा करणी सेना की जिला उपाध्यक्ष ज्योति ठाकुर के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में कहा गया1
- राया-कांवड़ यात्रा को सुरक्षित बनाने में जुटी राया पुलिस, सड़क किनारे हटवाया अतिक्रमण कस्वा राया में सावन माह में कांवड़ लेकर लौट रहे श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राया पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। थाना प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने राया-हाथरस मार्ग का निरीक्षण कर सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटवाया और अवैध अस्थाई अतिक्रमण हटाकर मार्ग को सुचारु बनाया। निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को सड़क पर सामान न रखने और भविष्य में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करने के निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी ने बताया कि सावन में बड़ी संख्या में युवा, बुजुर्ग और महिला श्रद्धालु इसी मार्ग से कांवड़ लेकर गुजरते हैं। उनकी सुरक्षित और निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकता है। पुलिस ने कांवड़ियों के आवागमन के लिए अलग सुरक्षित मार्ग भी सुनिश्चित किया है, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही आम नागरिकों और व्यापारियों से यातायात व्यवस्था बनाए रखने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।1
- शिव नगर कॉलोनी निवासी दीपक घर से बिना बताए निकाला परिवार जनों का हुआ रो रो कर बुरा हाल शिवनगर कॉलोनी निवासी दीपक घर से बिना बताए निकल परिवार जनों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल परिवार जनों ने नजदीकी थाने में गुमशुदा की रिपोर्ट3