Shuru
Apke Nagar Ki App…
लालसोट के बडाया धर्मशाला में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस मनाया भाजपा का 47वां स्थापना दिवस मनाया भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस स्थानीय बड़ाया धर्मशाला में मनाया गया। इस अवसर पर भारत माता एवं महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलन किया गया। वक्ताओं ने पार्टी की विचारधारा, उद्देश्यों एवं जनहितकारी नीतियों पर प्रकाश डालते हुए इनके प्रचार-प्रसार का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शंभू दयाल पुरोहित ने की तथा अंत में नगर मंडल अध्यक्ष अनिल बुर्जा ने आभार व्यक्त किया
Girdhari lal Sahu
लालसोट के बडाया धर्मशाला में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस मनाया भाजपा का 47वां स्थापना दिवस मनाया भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस स्थानीय बड़ाया धर्मशाला में मनाया गया। इस अवसर पर भारत माता एवं महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलन किया गया। वक्ताओं ने पार्टी की विचारधारा, उद्देश्यों एवं जनहितकारी नीतियों पर प्रकाश डालते हुए इनके प्रचार-प्रसार का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शंभू दयाल पुरोहित ने की तथा अंत में नगर मंडल अध्यक्ष अनिल बुर्जा ने आभार व्यक्त किया
More news from राजस्थान and nearby areas
- 🚨 BREAKING NEWS 🚨 जयपुर में शुक्रवार को हुई भीषण ओलावृष्टि के बाद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शहर और आसपास के खेतों में सैकड़ों मृत पक्षी मिलने से हड़कंप मच गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ओलावृष्टि के दौरान बड़े-बड़े ओले गिरने से उड़ते पक्षी सीधे उसकी चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कई जगहों पर पक्षी लंबी कतारों में गिरे मिले, जो इस प्राकृतिक आपदा की गंभीरता को दर्शाता है। हालांकि, इतनी बड़ी संख्या में पक्षियों की मौत ने कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि केवल ओलावृष्टि ही नहीं, बल्कि अन्य पर्यावरणीय कारणों की भी जांच जरूरी है। प्रशासन से इस पूरे मामले की तुरंत जांच कराने और वास्तविक कारण सामने लाने की मांग उठ रही है। #Tags: #BreakingNews #Jaipur #Rajasthan #Hailstorm #BirdDeaths #WeatherAlert #NatureCrisis #EnvironmentalConcern1
- शिवपुरी बी का हाल खराब है इसे सही तरीके से कार्य करवाए। पाइपलाइन भी टूटी पड़ी हुई है। कर्मचारी एक दिन आते हैं दूसरे दिन नहीं आते। कल नाल आएंगे जब ज्यादा पानी भर जाएगा1
- Post by Anil Kumar journalist1
- गंगापुर सिटी में तेज रफ्तार बसों का कहर जारी थड़ी टोल टैक्स के पास बाइक को पीछे से मारी टक्कर, हादसे में डेढ़ साल के बच्चे सहित तीन घायल, सूचना पर मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस, पुलिस ने घायलों को पहुंचाया जिला अस्पताल, जांच के बाद डॉक्टरों ने तीनों को किया मृत घोषित, मृतकों की पहचान काजी कॉलोनी निवासी नरगिस, अलमीर और बन्नो के रूप में हुई, शवों को कब्जे में लेकर रखवाया मोर्चरी में, परिजनों की उपस्थिति में होगा पोस्टमार्टम, वहीं पुलिस बस की तलाश में जुटी, कल भी इसी तरह का हादसा हुआ था शहर के बीचों बीच, जिम्मेदार क्यों नहीं कर रहे कोई ठोस कार्रवाई ?1
- गंगापुर सिटी से डावर शादी में जा रहे परिवार पर टूटा कहर भीषण सड़क हादसे में सास-बहू और मासूम की मौत, चालक गंभीर घायल गंगापुर सिटी से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। गंगापुर–जयपुर मार्ग पर खूंटला और बाढ़ कलां के बीच थड़ी टोल टैक्स के पास सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे हुए इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई, जबकि परिवार का मुखिया गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, काज़ी कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय साजिद पुत्र फखरुद्दीन अपनी बाइक से अपने परिवार के साथ डाबर गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। बाइक पर साजिद के साथ उसकी 22 वर्षीय पत्नी नरगिस, एक वर्षीय मासूम बेटा अलमीर और 60 वर्षीय मां बन्नो सवार थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक निजी बस ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सभी लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बस चालक बस को लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की मदद से सभी घायलों को तुरंत गवर्नमेंट हॉस्पिटल गंगापुर सिटी पहुंचाया गया। हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने जांच के बाद नरगिस, उसकी सास बन्नो और मासूम अलमीर को मृत घोषित कर दिया। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से अस्पताल परिसर में चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। काफी संख्या में मृतक के रिश्तेदार, परिचित हॉस्पिटल पहुंचे और यहां पर लोगों की भीड़ जमा हुई। वहीं, बाइक चालक साजिद गंभीर रूप से घायल है और उसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। वही बस के द्वारा भाई को टक्कर मारने की घटना को लेकर लोगों में आक्रोश देखने को मिला। फिलहाल मृतकों के शवों को हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। इस हृदयविदारक हादसे के बाद गंगापुर सिटी और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। स्थानीय लोगों में तेज रफ्तार वाहनों को लेकर भारी आक्रोश है और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी और तेज रफ्तार के खतरनाक परिणामों की याद दिलाता है।2
- Post by Yogesh Kumar Gupta4
- 🚨 BREAKING NEWS 🚨 जयपुर के ब्रह्मपुरी क्षेत्र में तेज अंधड़ और बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया, जब एक टीन शेड का मकान अचानक ढह गया और उसके नीचे एक महिला दब गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की चेतक टीम मौके पर पहुंची, लेकिन हालात बेहद खतरनाक थे—टूटे हुए बिजली के तारों में करंट दौड़ रहा था। इसके बावजूद हेड कांस्टेबल भागीरथ और चालक हंसराज ने अपनी जान की परवाह किए बिना मलबे में घुसकर बहादुरी दिखाई। दोनों पुलिसकर्मियों ने टीन शेड हटाकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाला और तुरंत SMS हॉस्पिटल ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, महिला की हालत अब सामान्य बताई जा रही है। इस साहसिक रेस्क्यू ने एक बार फिर दिखा दिया कि पुलिसकर्मी संकट की घड़ी में अपनी जान जोखिम में डालकर भी लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। 👏 ऐसे जांबाज पुलिसकर्मियों को सलाम! #Tags: #BreakingNews #Jaipur #Brahmpuri #RajasthanPolice #RescueOperation #HeavyRain #StormAlert #BravePolice #PublicSafety #VkNewsRajasthan1
- Post by Anil Kumar journalist1
- भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर गंगापुर सिटी ईदगाह स्थित सभापति के निजी कार्यालय पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभापति शिवरतन अग्रवाल द्वारा भारतीय जनता पार्टी का ध्वज विधिवत रूप से फहराया गया। इस अवसर पर शहर मण्डल अध्यक्ष मिथलेश व्यास, महामंत्री कमलेश महावर एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने पार्टी के गौरवशाली इतिहास, सिद्धांतों एवं राष्ट्र सेवा के संकल्प को दोहराया। इस अवसर पर सभापति ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सदैव राष्ट्रहित, विकास और जनसेवा को सर्वोपरि रखा है और इसी भावना के साथ कार्यकर्ता निरंतर समाज के बीच कार्य कर रहे हैं। ध्वजारोहण के पश्चात सभी ने एकजुट होकर देश की प्रगति एवं समृद्धि के लिए अपना योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह एवं उमंग का वातावरण देखने को मिला। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं एवं पार्टी की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।2