Shuru
Apke Nagar Ki App…
बांसखोह कस्बा स्थित उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर स्कूल के पास हैडपंप सुधारते हुए मिस्त्री का कहना है कि हेडपंप में आए दिन बच्चों द्वारा पत्थर के टुकड़े ईटों के टुकड़े मिलते हैं जिससे आए दिन हैंडपंप खराब होता है यदि ऐसी स्थिति रहेगी तो बार-बार कौन सुधरेगा
Yogesh Kumar Gupta
बांसखोह कस्बा स्थित उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर स्कूल के पास हैडपंप सुधारते हुए मिस्त्री का कहना है कि हेडपंप में आए दिन बच्चों द्वारा पत्थर के टुकड़े ईटों के टुकड़े मिलते हैं जिससे आए दिन हैंडपंप खराब होता है यदि ऐसी स्थिति रहेगी तो बार-बार कौन सुधरेगा
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Yogesh Kumar Gupta4
- जयपुर अजमेर NH -48 पर रॉन्ग साइड से आ रही थार गाड़ी से बेकाबू होकर केमिकल से भरा टैंकर पलटा,गैस रिसाव को लेकर मची अपरा तफरी जयपुर के बगरू क्षेत्र में केमिकल से भरा एक टैंकर रॉन्ग साइड से आ रही थार के कारण बेकाबू होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि टैंकर में "मेथलोन" केमिकल भरा हुआ था। हादसा बगरू के पास एनएच 48 पर होटल हाईवे किंग के सामने हुआ। टैंकर में ड्राइवर और खलासी मौजूद थे। वहीं थार सवार चार लोग हादसे के बाद मौके से फरार हो गए। हादसे के बाद टैंकर से गैस का रिसाव शुरू हो गया, जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।1
- सभी भाजपा सदस्यों को दी शुभकामनाएं1
- राजस्थान की सियासत में अपने आक्रामक अंदाज़ के लिए पहचाने जाने वाले Kirodi Lal Meena ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने खुद को प्रदेश में सबसे ज्यादा संघर्ष करने वाला नेता बताते हुए कहा कि उन्होंने अब तक 650 छोटे-बड़े आंदोलन किए हैं। डॉ. मीणा ने दावा किया कि आंदोलन और जनहित के मुद्दों को लेकर उन्हें 28 बार गिरफ्तार किया गया और 17 बार जेल जाना पड़ा। इतना ही नहीं, उनके खिलाफ कुल 136 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि उनका पूरा राजनीतिक जीवन जनता के हक की लड़ाई में बीता है और वे आगे भी इसी तरह संघर्ष करते रहेंगे। उनके इस बयान को लेकर प्रदेश की राजनीति में चर्चा तेज हो गई है।1
- Post by Rakesh Kumar Swami1
- जयपुर:- आमेर के गांवों में जयपुर जिला कलेक्टर संदेश नायक का दौरा—48 घंटे में ठीक होंगे खराब हैंडपंप, फील्ड में उतरी प्रशासनिक टीमें , गर्मी के मौसम में कोई भी नहीं रहे प्यासा1
- दौसा। कुण्डल तहसील मुख्यालय क्षेत्र के ग्राम पंचायत निमाली के गांव भेड़ोली में पिछले एक साल से सड़कों पर कई जगहों पर पानी भरा रहता हैं। जिससे गांव में फैली गंदगी और सड़कों पर भरे पानी की वजह से अब बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। पंचायत प्रशासन की लगातार अनदेखी से नाराज ग्रामीणों का आक्रोश आखिरकार सड़कों पर फूटता नज़र आया । ग्रामीणों ने एकजुट होकर पंचायत प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि वे पिछले लंबे समय से सफाई व्यवस्था को लेकर ग्राम पंचायत प्रशासन को बार-बार अवगत करवा रहे हैं। कई बार शिकायतें करने के बावजूद न तो नियमित सफाई हो रही है और न ही सड़को पर भरे पानी को रुकवाया जा रहा हैं न ही कचरे का उठाव किया जा रहा है। हालात यह हैं कि गांव की गलियों में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं, नालियां पूरी तरह जाम हो चुकी हैं सड़कों पर पानी भरा हुआ है और गंदगी के कारण पूरे इलाके में दुर्गंध फैल रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पंचायत प्रशासन केवल कागजों में सफाई दिखा रहा है, जबकि जमीनी हकीकत देखा जाए तो बेहद खराब है। “हर बार शिकायत पर सिर्फ आश्वासन मिलता है, लेकिन धरातल पर कोई काम नजर नहीं आता,” ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए कहा। उन्होंने बताया कि गंदगी के चलते गांव में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को झेलनी पड़ रही है। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने पंचायत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही गांव में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया गया तो वे जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की शिकायत करेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ी तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा। ग्रामीणों की मांग है कि गांव में तत्काल प्रभाव से विशेष सफाई अभियान चलाया जाए, नालियों व सड़कों पर भरे पानी की निकासी की व्यवस्था करवाई जाए व सफाई करवाई जाए, नियमित कचरा उठाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या पंचायत प्रशासन ग्रामीणों के इस बढ़ते आक्रोश को गंभीरता से लेगा या फिर हालात ऐसे ही बदतर बने रहेंगे। अगर समय रहते समाधान नहीं किया गया, तो यह मामला आने वाले दिनों में और बड़ा रूप ले सकता है। मौके पर सतीश चंद्र शर्मा भगवान सहाय शर्मा सीताराम शर्मा पवन शर्मा गोपाल व्यास जितेन्द्र शर्मा सीताराम काका सीताराम शर्मा भोमाराम बैरवा करोडमल शर्मा महेश पंडित मोहन सिंह राजावत रामप्रताप आदि ग्रामीण लोग मौके पर मौजूद रहे।4
- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सामने एक महिला कार्यकर्ता ने अपनी मौजूदगी कुछ अलग ही अंदाज़ में दर्ज कराई। कार्यक्रम के दौरान महिला कार्यकर्ता ने गाना गाकर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित किया और पेपर लीक मामले में की गई कार्रवाई के लिए उन्हें बधाई दी। महिला का यह अंदाज़ वहां मौजूद लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गया। जहां एक ओर आमतौर पर ज्ञापन और भाषण के जरिए बात रखी जाती है, वहीं इस महिला ने गीत के माध्यम से अपनी बात रखकर सबको चौंका दिया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इस पहल को सराहा और इसे जनता की भावनाओं को व्यक्त करने का अनोखा तरीका बताया। वहीं, पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दे पर सरकार की कार्रवाई को लेकर भी सकारात्मक संदेश देने की कोशिश मानी जा रही है।1