खून से लाल हुआ आंगन: नशे में धुत बेटे ने कुदाल से पिता पर बरपाया कहर, जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे पिता जारी थाना क्षेत्र के कुमड़ो गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी देते हुए रविवार दोपहर एक बजे बताया गया कि एक बेटे ने नशे की हालत में अपने ही पिता पर कुदाल (कोड़ी) से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित राम दयाल नायक (अड़तालीस वर्ष) ने आरोप लगाया है कि उनका बेटा और परिवार के कुछ अन्य सदस्य अक्सर हड़िया व शराब के नशे में रहते हैं, जिससे घर में आए दिन विवाद होता रहता है। घटना के दिन भी आरोपी बेटा नशे में था और गुस्से में आकर उसने पिता पर कुदाल से ताबड़तोड़ वार कर दिया। इस हमले में राम दयाल नायक के दाहिने पैर में गहरी चोट आई है तथा अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही जारी थाना प्रभारी सन्नी कुमार मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चैनपुर में भर्ती कराया गया। पुलिस ने अस्पताल से जख्म जांच प्रतिवेदन (इंजरी रिपोर्ट) की मांग की है। रिपोर्ट के आधार पर आरोपी बेटे के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। नशे की गिरफ्त में आकर परिवार के सदस्यों द्वारा अपनों पर हमला करने की बढ़ती घटनाएं समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही हैं।
खून से लाल हुआ आंगन: नशे में धुत बेटे ने कुदाल से पिता पर बरपाया कहर, जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे पिता जारी थाना क्षेत्र के कुमड़ो गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी देते हुए रविवार दोपहर एक बजे बताया गया कि एक बेटे ने नशे की हालत में अपने ही पिता पर कुदाल (कोड़ी)
से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित राम दयाल नायक (अड़तालीस वर्ष) ने आरोप लगाया है कि उनका बेटा और परिवार के कुछ अन्य सदस्य अक्सर हड़िया व शराब के नशे में रहते हैं, जिससे घर में आए दिन विवाद होता रहता है। घटना के दिन भी आरोपी बेटा नशे में था और गुस्से में आकर उसने
पिता पर कुदाल से ताबड़तोड़ वार कर दिया। इस हमले में राम दयाल नायक के दाहिने पैर में गहरी चोट आई है तथा अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही जारी थाना प्रभारी सन्नी कुमार मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चैनपुर में भर्ती कराया गया। पुलिस ने अस्पताल से जख्म जांच
प्रतिवेदन (इंजरी रिपोर्ट) की मांग की है। रिपोर्ट के आधार पर आरोपी बेटे के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। नशे की गिरफ्त में आकर परिवार के सदस्यों द्वारा अपनों पर हमला करने की बढ़ती घटनाएं समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही हैं।
- गुमला: नगरपालिका आम चुनाव 2026 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने हेतु आज उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित एवं पुलिस अधीक्षक हारिस बिन ज़मा ने संयुक्त रूप से जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। प्रातः 7 बजे से ही मतदाता उत्साहपूर्वक कतारबद्ध होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं तथा जिले के सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान संचालित हो रहा है। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने आजाद बस्ती स्थित चलंत बूथ संख्या 10/1 एवं 10/2, कम्युनिटी हॉल अम्बेडकर नगर के बूथ संख्या 4/1, मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र खड़िया पाड़ा के बूथ संख्या 4/2, व्यापार मंडल के बूथ संख्या 5/1, संयुक्त सहकारिता भवन स्थित बूथ संख्या 5/2 तथा नगर परिषद परिसर स्थित बूथ संख्या 21/1 एवं 21/2 का दौरा कर वहां की विधि-व्यवस्था एवं मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता, विद्युत आपूर्ति एवं मतदाताओं की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा की। दोनों अधिकारियों ने मौके पर उपस्थित दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं मतदान कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि मतदान प्रक्रिया को पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं को संतोषजनक पाया गया। जिला प्रशासन द्वारा सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं तथा कंट्रोल रूम के माध्यम से सतत निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समयावधि के भीतर अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।।2
- जारी थाना क्षेत्र के कुमड़ो गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी देते हुए रविवार दोपहर एक बजे बताया गया कि एक बेटे ने नशे की हालत में अपने ही पिता पर कुदाल (कोड़ी) से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित राम दयाल नायक (अड़तालीस वर्ष) ने आरोप लगाया है कि उनका बेटा और परिवार के कुछ अन्य सदस्य अक्सर हड़िया व शराब के नशे में रहते हैं, जिससे घर में आए दिन विवाद होता रहता है। घटना के दिन भी आरोपी बेटा नशे में था और गुस्से में आकर उसने पिता पर कुदाल से ताबड़तोड़ वार कर दिया। इस हमले में राम दयाल नायक के दाहिने पैर में गहरी चोट आई है तथा अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही जारी थाना प्रभारी सन्नी कुमार मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चैनपुर में भर्ती कराया गया। पुलिस ने अस्पताल से जख्म जांच प्रतिवेदन (इंजरी रिपोर्ट) की मांग की है। रिपोर्ट के आधार पर आरोपी बेटे के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। नशे की गिरफ्त में आकर परिवार के सदस्यों द्वारा अपनों पर हमला करने की बढ़ती घटनाएं समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही हैं।4
- Post by SAMBHU RAVI1
- घाघरा: घाघरा थाना क्षेत्र के पौड़ी सरना के समीप दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतकों में पौड़ी ग्राम निवासी लगभग 20 वर्षीय दीपक खेरवार व 19 वर्षीय अजीत उरांव का नाम शामिल है। घटना की सूचना मिलते ही थानेदार मोहन कुमार सिंह व एएसआई गणेश दास घटनास्थल पहुंच दोनों शव को बरामद कर घाघरा थाना ले आए है। जानकारी के अनुसार दोनों पौड़ी गांव के रहने वाले है। दोनों मोटरसाइकिल में सवार होकर आदर गांव शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। वहां से लौटने के दौरान पौड़ी सरना गांव के समीप किसी अज्ञात वाहन से भिड़ंत हुई और दोनों का मौत घटनास्थल पर ही हो गया। वहीं पुलिस अज्ञात वाहन का पता करने में लग गई है। घटना काफी दर्दनाक था घटना के वक्त कोई भी प्रत्यक्षदर्शी में नहीं देखा। घटना की सूचना मिलते ही गांव के सभी लोग घटनास्थल पहुंच गए। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस संबंध में थानेदार मोहन कुमार सिंह से पूछने पर उन्होंने कहा घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पहुंच दोनों शव को बरामद कर थाना ले आया गया है। सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जाएगा।2
- घाघरा थाना क्षेत्र के पौडी सारण के समीप दर्दनाक सड़क हादसा दो लोगों की घटना स्थल पर की मौत घाघरा थाना क्षेत्र के पौड़ी सरना के समीप दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतकों में पौड़ी ग्राम निवासी लगभग 20 वर्षीय दीपक खेरवार व 19 वर्षीय अजीत उरांव का नाम शामिल है। घटना की सूचना मिलते ही थानेदार मोहन कुमार सिंह व एएसआई गणेश दास घटनास्थल पहुंच दोनों शव को बरामद कर घाघरा थाना ले आए है। जानकारी के अनुसार दोनों पौड़ी गांव के रहने वाले है। दोनों मोटरसाइकिल में सवार होकर आदर गांव शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। वहां से लौटने के दौरान पौड़ी सरना गांव के समीप किसी अज्ञात वाहन से भिड़ंत हुई और दोनों का मौत घटनास्थल पर ही हो गया। वहीं पुलिस अज्ञात वाहन का पता करने में लग गई है। घटना काफी दर्दनाक था घटना के वक्त कोई भी प्रत्यक्षदर्शी में नहीं देखा। घटना की सूचना मिलते ही गांव के सभी लोग घटनास्थल पहुंच गए। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस संबंध में थानेदार मोहन कुमार सिंह से पूछने पर उन्होंने कहा घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पहुंच दोनों शव को बरामद कर थाना ले आया गया है। सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जाएगा।1
- जानकारी के मुताबिक सीतापुर से पत्थलगांव जा रही थी कार तेज़ रफ्तार ट्रक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। जानकारी के अनुसार कार (क्रमांक CG 20J 4503) के चारों पहिए ऊपर कि ऒर उठ गए,घटना इतना दर्दनाक था,लेकिन सौभाग्य से सभी कार सवार सुरक्षित बताये जा रहे हैं,और उन्हें मामूली चोटें आईं है,जानकारी प्राप्त हो रही है ।1
- नगर निकाय (आम) चुनाव 2026 समय: 7 AM - 9AM ======================= वार्ड 1-4 : 6978 ( पुरुष: 3189, महिला: 3789) वार्ड 5-8 : 7551 ( पुरुष: 3509, महिला: 4042) वार्ड 9- 12: 6986 ( पुरुष: 3292, महिला: 3694) वार्ड 13- 17: 9174 ( पुरुष : 4389, महिला: 4785) वार्ड 18-22: 8601 ( पुरुष : 4146, महिला : 4455) कुल मतदान : 39290 ( पुरुष : 18525, महिला: 20765) ======================2
- चैनपुर (गुमला): गर्मी की दस्तक से पहले ही चैनपुर में जल संकट की तस्वीर डराने लगी है। जानकारी देते हुए शाम पांच बजे बताया गया कि प्रखंड के घनी आबादी वाले इलाकों में पेयजल व्यवस्था महीनों से बदहाल पड़ी है, लेकिन प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नजर नहीं आई है। एमएलए रोड स्थित बूट बारी में लगा सोलर जलमीनार पिछले करीब छह महीनों से खराब पड़ा हुआ है। यह क्षेत्र मुख्यालय का प्रमुख रिहायशी इलाका माना जाता है, बावजूद इसके मरम्मत की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी केवल आश्वासन ही मिला। इसी तरह पीपल चौक के समीप बना प्याऊ पिछले तीन वर्षों से अधिक समय से बंद पड़ा है। स्थानीय मुखिया ने एक बार मशीन ठीक कराने का आश्वासन दिया था। मशीन निकाल ली गई, लेकिन आज तक न तो उसे वापस लगाया गया और न ही प्याऊ चालू हो सका। दुर्गा मंदिर के पास बना प्याऊ भी जर्जर हालत में है, जबकि बस स्टैंड और अल्बर्ट एक्का चौक का प्याऊ भी अंतिम सांसें गिन रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जब मुख्यालय की यह स्थिति है तो ग्रामीण क्षेत्रों में हालात कितने भयावह होंगे, इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। हर बार फंड की कमी का हवाला देकर शिकायतों को टाल दिया जाता है। लोगों ने अविलंब खराब पड़े जल स्रोतों की मरम्मत कर पेयजल व्यवस्था बहाल करने की मांग की है, ताकि भीषण गर्मी में संभावित संकट से राहत मिल सके।4
- गुमला डीसी और एसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, वोटरो से मतदान करने की अपील की गुमला नगर परिषद के लिए चल रहे मतदान की प्रक्रिया का जायजा लेने उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित एवं पुलिस अधीक्षक हारीश बिन जमा पहुंचे। अधिकारियों में बूथ में तैनात मतदान कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो, इस पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।मीडिया से बात करते हुए कहा कि चुनाव की प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है। उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि शाम 5 बजे तक चुनाव की प्रक्रिया जारी रहेगी, आप अपने घरों से बाहर निकले और लोकतंत्र के इस महापर्व में शामिल होकर अपनी सहभागिता निभाए. बाईट: हारीश बिन जमा ( पुलिस अधीक्षक) बाइट: प्रेरणा दीक्षित ( उपायुक्त)3