Shuru
Apke Nagar Ki App…
69 साल बाद पहली बार 6 मई को आंध्र प्रदेश से सड़क मार्ग से चलकर भगवान श्री तिरुपति बालाजी की उत्सव मूर्ति पहुंचेगी मुंगेर 69 साल बाद पहली बार 6 मई को आंध्र प्रदेश से सड़क मार्ग से चलकर भगवान श्री तिरुपति बालाजी की उत्सव मूर्ति पहुंचेगी मुंगेर
Gaurav Kumar Mishra
69 साल बाद पहली बार 6 मई को आंध्र प्रदेश से सड़क मार्ग से चलकर भगवान श्री तिरुपति बालाजी की उत्सव मूर्ति पहुंचेगी मुंगेर 69 साल बाद पहली बार 6 मई को आंध्र प्रदेश से सड़क मार्ग से चलकर भगवान श्री तिरुपति बालाजी की उत्सव मूर्ति पहुंचेगी मुंगेर
More news from बिहार and nearby areas
- भागलपुर विक्रमशिला सेतु पुल का हिस्सा हुआ ध्वस्त आवागमन पूरी तरह ठप1
- Jansuraj पार्टी के जिलाध्यक्ष बने साहेब मलिक, रोहित सिन्हा को मिली मुख्य प्रवक्ता की जिम्मेदारी1
- लापता शिक्षक प्रकरण में लड़ैयाटांड़ थाना की पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई से मामले में नया मोड़ आ गया है और कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार,राजकीय बुनियादी विद्यालय के शिक्षक सुधांशु कुमार बीते 3 नवंबर से अचानक लापता हो गए थे। उनके गायब होने के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया था। इस मामले में उनकी पत्नी प्रीति कुमारी ने थाना में आवेदन देकर दो लोगों पर धमकी देने और रुपये की मांग करने का गंभीर आरोप लगाया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर पहले ही योगेन्द्र कोड़ा और कमलेश कोड़ा को गिरफ्तार किया जा चुका था। पूछताछ में जो खुलासा हुआ, उसने सभी को हैरान कर दिया। पता चला कि तीनों आरोपियों ने मिलकर शिक्षक का अपहरण किया और बाद में उनकी हत्या की साजिश के तहत उन्हें गोली मार दी। हालांकि, किस्मत ने शिक्षक का साथ दिया और वह इस जानलेवा हमले में बाल-बाल बच गए। घटना के दो दिन बाद वह किसी तरह आरोपियों के चंगुल से भागने में सफल रहे और अपनी जान बचाई। इसी क्रम में पुलिस ने मुख्य फरार अभियुक्त लखीसराय जिले के पीरी बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियासन गांव निवासी उपेन्द्र कोड़ा का 30 वर्षीय पुत्र विकास कोड़ा को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष विभांशु शेखर भास्करम ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है और इसमें शामिल अन्य पहलुओं की भी गहनता से पड़ताल की जा रही है। पुलिस इस पूरे घटनाक्रम में और लोगों की संलिप्तता की भी जांच कर रही है।1
- Post by Priyanshu Singh rajput1
- खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत देवठा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग NH-31 पर रविवार की अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो ट्रकों में पीछे से हुई जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान हो गई है। मृतक पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के निवासी 25 वर्षीय अजमल शेख के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि घटना के बाद NH-31 पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या WB 65J 5675 का ब्रेक अचानक खराब हो गया था। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और अपने उपचालक के साथ मिलकर ब्रेक की जांच कर रहा था। इसी दौरान नवगछिया की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे एक अन्य ट्रक ने नियंत्रण खो दिया और पीछे से खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई। इधर पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। पसराहा थाना पुलिस ने रविवार की दोपहर एक बजे बताया कि घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है।1
- बलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सदानंदपुर में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट करने की घटना को अंजाम दिया गया है1
- लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-80 पर रतनुपुर पिपरिया ढाला के पास आज मध्यरात्रि 12 बजे दो वाहनों की भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वाहन (BR21GB1466) में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए तुरंत आग पर काबू पाया, वरना केबिन में फंसे ड्राइवर की जान जा सकती थी। घटना में दोनों वाहनों के ड्राइवरों समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के अनुसार, कार (BR01EZ7776) वारसलीगंज से मुंगेर जा रही थी, जबकि पिकअप तिलक का सामान अनलोड कर राजगीर लौट रही थी। सूचना पर पहुंची 112 और रात्रि गश्ती पुलिस ने कार सवार घायलों को CHC सूर्यगढ़ा पहुंचाया। वहीं, पिकअप के मलबे में करीब एक घंटे तक फंसे रहे घायल ड्राइवर को निकालने के लिए पुलिस और ग्रामीणों की जद्दोजहद जारी रही। मानवता के नाते इस खबर को साझा करें ताकि गाड़ी नंबरों के माध्यम से घायलों के परिजनों तक सूचना पहुँच सके।1
- भवानीपुर काउंटिंग सेंटर पर हंगामा #ElectionResults #VoteCounting #Assam #WestBengal #TamilNadu #Kerala #Puducherry #AssemblyElections #ElectionDay #CountingDay #BreakingNews1