logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सूर्यगढ़ा में दो गाड़ियों की सीधी टक्कर, मौत को मात देने की खौफनाक दास्तान!" लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-80 पर रतनुपुर पिपरिया ढाला के पास आज मध्यरात्रि 12 बजे दो वाहनों की भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वाहन (BR21GB1466) में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए तुरंत आग पर काबू पाया, वरना केबिन में फंसे ड्राइवर की जान जा सकती थी। ​घटना में दोनों वाहनों के ड्राइवरों समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के अनुसार, कार (BR01EZ7776) वारसलीगंज से मुंगेर जा रही थी, जबकि पिकअप तिलक का सामान अनलोड कर राजगीर लौट रही थी। सूचना पर पहुंची 112 और रात्रि गश्ती पुलिस ने कार सवार घायलों को CHC सूर्यगढ़ा पहुंचाया। वहीं, पिकअप के मलबे में करीब एक घंटे तक फंसे रहे घायल ड्राइवर को निकालने के लिए पुलिस और ग्रामीणों की जद्दोजहद जारी रही। मानवता के नाते इस खबर को साझा करें ताकि गाड़ी नंबरों के माध्यम से घायलों के परिजनों तक सूचना पहुँच सके।

3 hrs ago
user_Vinay kumar suman
Vinay kumar suman
पत्रकार सूरजगढ़ा, लखीसराय, बिहार•
3 hrs ago

सूर्यगढ़ा में दो गाड़ियों की सीधी टक्कर, मौत को मात देने की खौफनाक दास्तान!" लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-80 पर रतनुपुर पिपरिया ढाला के पास आज मध्यरात्रि 12 बजे दो वाहनों की भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वाहन (BR21GB1466) में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए तुरंत आग पर काबू पाया, वरना केबिन में फंसे ड्राइवर की जान जा सकती थी। ​घटना में दोनों वाहनों के ड्राइवरों समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के अनुसार, कार (BR01EZ7776) वारसलीगंज से मुंगेर जा रही थी, जबकि पिकअप तिलक का सामान अनलोड कर राजगीर लौट रही थी। सूचना पर पहुंची 112 और रात्रि गश्ती पुलिस ने कार सवार घायलों को CHC सूर्यगढ़ा पहुंचाया। वहीं, पिकअप के मलबे में करीब एक घंटे तक फंसे रहे घायल ड्राइवर को निकालने के लिए पुलिस और ग्रामीणों की जद्दोजहद जारी रही। मानवता के नाते इस खबर को साझा करें ताकि गाड़ी नंबरों के माध्यम से घायलों के परिजनों तक सूचना पहुँच सके।

More news from बिहार and nearby areas
  • लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-80 पर रतनुपुर पिपरिया ढाला के पास आज मध्यरात्रि 12 बजे दो वाहनों की भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वाहन (BR21GB1466) में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए तुरंत आग पर काबू पाया, वरना केबिन में फंसे ड्राइवर की जान जा सकती थी। ​घटना में दोनों वाहनों के ड्राइवरों समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के अनुसार, कार (BR01EZ7776) वारसलीगंज से मुंगेर जा रही थी, जबकि पिकअप तिलक का सामान अनलोड कर राजगीर लौट रही थी। सूचना पर पहुंची 112 और रात्रि गश्ती पुलिस ने कार सवार घायलों को CHC सूर्यगढ़ा पहुंचाया। वहीं, पिकअप के मलबे में करीब एक घंटे तक फंसे रहे घायल ड्राइवर को निकालने के लिए पुलिस और ग्रामीणों की जद्दोजहद जारी रही। मानवता के नाते इस खबर को साझा करें ताकि गाड़ी नंबरों के माध्यम से घायलों के परिजनों तक सूचना पहुँच सके।
    1
    लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-80 पर रतनुपुर पिपरिया ढाला के पास आज मध्यरात्रि 12 बजे दो वाहनों की भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वाहन (BR21GB1466) में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए तुरंत आग पर काबू पाया, वरना केबिन में फंसे ड्राइवर की जान जा सकती थी।
​घटना में दोनों वाहनों के ड्राइवरों समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के अनुसार, कार (BR01EZ7776) वारसलीगंज से मुंगेर जा रही थी, जबकि पिकअप तिलक का सामान अनलोड कर राजगीर लौट रही थी। सूचना पर पहुंची 112 और रात्रि गश्ती पुलिस ने कार सवार घायलों को CHC सूर्यगढ़ा पहुंचाया। वहीं, पिकअप के मलबे में करीब एक घंटे तक फंसे रहे घायल ड्राइवर को निकालने के लिए पुलिस और ग्रामीणों की जद्दोजहद जारी रही। मानवता के नाते इस खबर को साझा करें ताकि गाड़ी नंबरों के माध्यम से घायलों के परिजनों तक सूचना पहुँच सके।
    user_Vinay kumar suman
    Vinay kumar suman
    पत्रकार सूरजगढ़ा, लखीसराय, बिहार•
    3 hrs ago
  • लापता शिक्षक प्रकरण में लड़ैयाटांड़ थाना की पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई से मामले में नया मोड़ आ गया है और कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार,राजकीय बुनियादी विद्यालय के शिक्षक सुधांशु कुमार बीते 3 नवंबर से अचानक लापता हो गए थे। उनके गायब होने के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया था। इस मामले में उनकी पत्नी प्रीति कुमारी ने थाना में आवेदन देकर दो लोगों पर धमकी देने और रुपये की मांग करने का गंभीर आरोप लगाया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर पहले ही योगेन्द्र कोड़ा और कमलेश कोड़ा को गिरफ्तार किया जा चुका था। पूछताछ में जो खुलासा हुआ, उसने सभी को हैरान कर दिया। पता चला कि तीनों आरोपियों ने मिलकर शिक्षक का अपहरण किया और बाद में उनकी हत्या की साजिश के तहत उन्हें गोली मार दी। हालांकि, किस्मत ने शिक्षक का साथ दिया और वह इस जानलेवा हमले में बाल-बाल बच गए। घटना के दो दिन बाद वह किसी तरह आरोपियों के चंगुल से भागने में सफल रहे और अपनी जान बचाई। इसी क्रम में पुलिस ने मुख्य फरार अभियुक्त लखीसराय जिले के पीरी बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियासन गांव निवासी उपेन्द्र कोड़ा का 30 वर्षीय पुत्र विकास कोड़ा को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष विभांशु शेखर भास्करम ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है और इसमें शामिल अन्य पहलुओं की भी गहनता से पड़ताल की जा रही है। पुलिस इस पूरे घटनाक्रम में और लोगों की संलिप्तता की भी जांच कर रही है।
    1
    लापता शिक्षक प्रकरण में लड़ैयाटांड़ थाना की पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई से मामले में नया मोड़ आ गया है और कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं।
जानकारी के अनुसार,राजकीय बुनियादी विद्यालय के शिक्षक सुधांशु कुमार बीते 3 नवंबर से अचानक लापता हो गए थे। उनके गायब होने के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया था। इस मामले में उनकी पत्नी प्रीति कुमारी ने थाना में आवेदन देकर दो लोगों पर धमकी देने और रुपये की मांग करने का गंभीर आरोप लगाया था।
मामले की जांच के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर पहले ही योगेन्द्र कोड़ा और कमलेश कोड़ा को गिरफ्तार किया जा चुका था। पूछताछ में जो खुलासा हुआ, उसने सभी को हैरान कर दिया। पता चला कि तीनों आरोपियों ने मिलकर शिक्षक का अपहरण किया और बाद में उनकी हत्या की साजिश के तहत उन्हें गोली मार दी।
हालांकि, किस्मत ने शिक्षक का साथ दिया और वह इस जानलेवा हमले में बाल-बाल बच गए। घटना के दो दिन बाद वह किसी तरह आरोपियों के चंगुल से भागने में सफल रहे और अपनी जान बचाई।
इसी क्रम में पुलिस ने मुख्य फरार अभियुक्त लखीसराय जिले के पीरी बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियासन गांव निवासी उपेन्द्र कोड़ा का 30 वर्षीय पुत्र विकास कोड़ा को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष विभांशु शेखर भास्करम ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है और इसमें शामिल अन्य पहलुओं की भी गहनता से पड़ताल की जा रही है। पुलिस इस पूरे घटनाक्रम में और लोगों की संलिप्तता की भी जांच कर रही है।
    user_CHANDRASHEKHAR KUMAR
    CHANDRASHEKHAR KUMAR
    News Reporter धरहरा, मुंगेर, बिहार•
    8 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ इस साल की शादी की लगन में सबसे ज्यादा एक्सीडेंट कैमरा वाले लोग ही हो रहे हैं
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ इस साल की शादी की लगन में सबसे ज्यादा एक्सीडेंट कैमरा वाले लोग ही हो रहे हैं
    user_Sunny kumar
    Sunny kumar
    लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    10 hrs ago
  • बलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सदानंदपुर में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट करने की घटना को अंजाम दिया गया है
    1
    बलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सदानंदपुर में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट करने की घटना को अंजाम दिया गया है
    user_Update
    Update
    बलिया, बेगूसराय, बिहार•
    18 hrs ago
  • लखीसराय। शहर के पुरानी बाजार स्थित लायंस क्लब परिसर में रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शहरी क्षेत्र से बड़ी संख्या में वृद्ध महिला एवं पुरुष अपने स्वास्थ्य जांच के लिए पहुंचे। शिविर में आए लोगों की डायबिटीज, ब्लड प्रेशर एवं आंखों से संबंधित बीमारियों की जांच की गई। जांच के बाद चिकित्सकों द्वारा मरीजों को उचित परामर्श दिया गया और जरूरतमंदों के बीच निशुल्क दवाओं का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने इस तरह के शिविर को बेहद उपयोगी बताया और कहा कि इससे खासकर बुजुर्गों को काफी लाभ मिल रहा है। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
    1
    लखीसराय। शहर के पुरानी बाजार स्थित लायंस क्लब परिसर में रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शहरी क्षेत्र से बड़ी संख्या में वृद्ध महिला एवं पुरुष अपने स्वास्थ्य जांच के लिए पहुंचे।
शिविर में आए लोगों की डायबिटीज, ब्लड प्रेशर एवं आंखों से संबंधित बीमारियों की जांच की गई। जांच के बाद चिकित्सकों द्वारा मरीजों को उचित परामर्श दिया गया और जरूरतमंदों के बीच निशुल्क दवाओं का भी वितरण किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने इस तरह के शिविर को बेहद उपयोगी बताया और कहा कि इससे खासकर बुजुर्गों को काफी लाभ मिल रहा है। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    18 hrs ago
  • ड्रोन, एंटी ड्रोन आने के बाद युद्ध में फाइटर एयरक्राफ्ट का क्या भविष्य? क्या ड्रोन और एयर मिसाइल फाईटर एयरक्राफ्ट को रिप्लेस कर सकते हैं? जानिए ग्रुप कैप्टन प्रेमवीर सिंह और रक्षा विशेषज्ञ अर्जुन अय्यर से.... राजपथ न्यूज़ पर....
    1
    ड्रोन, एंटी ड्रोन आने के बाद युद्ध में फाइटर एयरक्राफ्ट का क्या भविष्य? क्या ड्रोन और एयर मिसाइल फाईटर एयरक्राफ्ट को रिप्लेस कर सकते हैं? जानिए ग्रुप कैप्टन प्रेमवीर सिंह और रक्षा विशेषज्ञ अर्जुन अय्यर से.... राजपथ न्यूज़ पर....
    user_Rajpath News
    Rajpath News
    Begusarai, Bihar•
    4 hrs ago
  • Post by Jai jagarnath
    2
    Post by Jai jagarnath
    user_Jai jagarnath
    Jai jagarnath
    Farmer बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    6 hrs ago
  • ​लखीसराय। मेदनी चौकी थाना क्षेत्र के खावा चंद्र टोला गांव में शनिवार को हुई विवाहिता शोभा देवी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रविवार मृतका के पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में मृतिका के मां के लिखित शिकायत पर थाना कांड संख्या- 69/26 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 80(2), 3(5) और 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। ​विदित हो कि 40 वर्षीय शोभा देवी, जो छह माह की गर्भवती थी, का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर से बरामद हुआ था। घटना के पीछे ननद की शादी में हुए एक लाख रुपये के खर्च और मायके से मंगाए गए रुपयों को लेकर उपजा विवाद मुख्य कारण बताया जा रहा है। मृतका की मां के अनुसार, शोभा ने अपने पति कुंदन महतो की आर्थिक तंगी के कारण मायके से पैसे लाकर ननद की शादी कराई थी, लेकिन जब उसने अपनी राशि वापस मांगी तो उसके साथ मारपीट और प्रताड़ना की गई, जिससे उसकी मौत हो गई। ​घटना के बाद शनिवार को मायके पक्ष के लोग आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़ गए थे। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने तत्परता दिखाई और एफएसएल (FSL) टीम के साक्ष्यों एवं परिजनों के आरोपों के आधार पर त्वरित दबिश दी। पुलिस ने मृतका के ससुर डमरू महतो, सास चाँदवती देवी और पति कुंदन महतो को गिरफ्तार कर लिया। ​थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों नामजद आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में और भी वैज्ञानिक तथ्य सामने आएंगे। फिलहाल गांव में पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की चर्चा है, वहीं दूसरी ओर एक गर्भवती महिला की मौत से क्षेत्र के लोग मर्माहत हैं।
    1
    ​लखीसराय। मेदनी चौकी थाना क्षेत्र के खावा चंद्र टोला गांव में शनिवार को हुई विवाहिता शोभा देवी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रविवार मृतका के पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में मृतिका के मां के लिखित शिकायत पर थाना कांड संख्या- 69/26 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 80(2), 3(5) और 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
​विदित हो कि 40 वर्षीय शोभा देवी, जो छह माह की गर्भवती थी, का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर से बरामद हुआ था। घटना के पीछे ननद की शादी में हुए एक लाख रुपये के खर्च और मायके से मंगाए गए रुपयों को लेकर उपजा विवाद मुख्य कारण बताया जा रहा है। मृतका की मां के अनुसार, शोभा ने अपने पति कुंदन महतो की आर्थिक तंगी के कारण मायके से पैसे लाकर ननद की शादी कराई थी, लेकिन जब उसने अपनी राशि वापस मांगी तो उसके साथ मारपीट और प्रताड़ना की गई, जिससे उसकी मौत हो गई।
​घटना के बाद शनिवार को मायके पक्ष के लोग आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़ गए थे। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने तत्परता दिखाई और एफएसएल (FSL) टीम के साक्ष्यों एवं परिजनों के आरोपों के आधार पर त्वरित दबिश दी। पुलिस ने मृतका के ससुर डमरू महतो, सास चाँदवती देवी और पति कुंदन महतो को गिरफ्तार कर लिया।
​थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों नामजद आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में और भी वैज्ञानिक तथ्य सामने आएंगे। फिलहाल गांव में पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की चर्चा है, वहीं दूसरी ओर एक गर्भवती महिला की मौत से क्षेत्र के लोग मर्माहत हैं।
    user_Vinay kumar suman
    Vinay kumar suman
    पत्रकार सूरजगढ़ा, लखीसराय, बिहार•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.