Shuru
Apke Nagar Ki App…
Hariom
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Hariom1
- उत्तर प्रदेश जनपद लखनऊ बाराबंकी से खबर हर छोटी बड़ी खबर आप तक लखनऊ में भारतीय किसान क्रांति यूनियन की विशाल महापंचायत, बाराबंकी से हजारों किसानों ने की शिरकत बिजली, सिंचाई, एमएसपी, खाद-बीज और गन्ना भुगतान समेत किसानों की समस्याएं प्रमुखता से उठीं लखनऊ/बाराबंकी। राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र स्थित पीजीआई के वृंदावन मैदान में शनिवार को भारतीय किसान क्रांति यूनियन के तत्वावधान में विशाल किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट ऋषि मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित महापंचायत में प्रदेश के पांच दर्जन से अधिक जनपदों से बड़ी संख्या में किसान, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। बाराबंकी जनपद से जिला अध्यक्ष राधे रमन वर्मा और मसौली ब्लॉक अध्यक्ष राहुल गुप्ता के नेतृत्व में हजारों किसान लखनऊ पहुंचे और कार्यक्रम में भागीदारी की। महापंचायत में सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ यूनियन के राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. शकील सैफी और राष्ट्रीय संयोजक मोहन सिंह (मोना) सहित संगठन के विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में किसानों की समस्याओं, उनके अधिकारों और कृषि क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। किसानों की प्रमुख समस्याओं पर हुई चर्चा महापंचायत में बिजली व्यवस्था, सिंचाई, खाद-बीज की उपलब्धता, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी), गन्ना भुगतान और छुट्टा पशुओं से होने वाली परेशानियों जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। वक्ताओं ने किसानों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करने, फसलों का उचित मूल्य दिलाने, विद्युत एवं सिंचाई व्यवस्था बेहतर बनाने और प्राकृतिक आपदाओं से फसलों को होने वाले नुकसान की भरपाई पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने किसानों के सम्मान और उनके परिवारों के भविष्य को महत्वपूर्ण बताते हुए सरोजनीनगर में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए 175 करोड़ रुपये की व्यवस्था किए जाने का उल्लेख किया। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को साइकिल एवं लैपटॉप से सम्मानित करने और विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा के अवसर बढ़ाने के प्रयासों की भी जानकारी दी। किसानों के बच्चों के लिए रोजगार और कौशल विकास पर जोर महापंचायत में किसानों की आय और सम्मान बढ़ाने के साथ उनके बच्चों के लिए कृषि आधारित उद्योग, खाद्य प्रसंस्करण, आधुनिक पैकेजिंग, कौशल विकास और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने पर भी विचार व्यक्त किए गए। किसानों के लिए सामाजिक सुरक्षा एवं पेंशन व्यवस्था मजबूत करने तथा किसान संगठनों के साथ नियमित समीक्षा बैठकें आयोजित करने की आवश्यकता बताई गई। साथ ही किसानों की जायज मांगों को शासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाकर उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करने की बात कही गई। बाराबंकी के किसानों की रही भागीदारी जिला बाराबंकी के जिला अध्यक्ष राधे रमन वर्मा और मसौली ब्लॉक अध्यक्ष राहुल गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसानों के पहुंचने से संगठन की स्थानीय भागीदारी प्रमुख रही। महापंचायत में प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित महिला मोर्चा, युवा मोर्चा तथा विभिन्न इकाइयों के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम के बाद संगठन की ओर से महापंचायत को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी किसान साथियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट ऋषि मिश्रा ने किसान एकता, स्वाभिमान और अधिकारों की लड़ाई को आगे भी मजबूती से जारी रखने का संकल्प दोहराया। महापंचायत का संदेश रहा कि किसानों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं का समाधान और अन्नदाता के सम्मान को सुनिश्चित करने के लिए संगठन एकजुट होकर प्रयास करता रहेगा। जय जवान, जय किसान। किसान एकता जिंदाबाद4
- CITY NEWS: संकिसा बौद्ध स्तूप पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, की पूजा अर्चना1
- विहिप बजरंगदल ने किया शोभायात्रा का स्वागत,दिया समरसता का संदेश वाल्मीकि जयंती पर विहिप ने किया शोभायात्रा का स्वागत जलालाबाद परशुरामपुरी में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सोमवार को विश्व हिंदू परिषद की ओर से हरि कृष्ण डे केयर क्लिनिक पर शोभायात्रा का पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं को जलपान कराया गया। शोभायात्रा में महर्षि वाल्मीकि, सीताराम और मां काली की आकर्षक झांकियों के साथ कलाकारों के नृत्य ने लोगों का मन मोह लिया। इस मौके पर विहिप के जिला अध्यक्ष डॉ. बृजेश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह परमार, आलोक शर्मा, रामा मिस्टर, कमलेश अवस्थी, धीरेन्द्र सिंह, शलभ मिश्र सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।4
- मां ज्वाला जी की पवित्र ज्योति के साथ नगर में निकली भव्य शोभायात्रा 35वें विशाल दुर्गा जागरण के उपलक्ष्य में निकाली गई शोभायात्रा, बैंड-बाजों और देवी-देवताओं की झांकियों ने मोहा मन परशुरामपुरी (शाहजहांपुर)। नगर के मोहल्ला नौसरा में विकास चंद्र गुप्ता के आवास पर प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले विशाल दुर्गा जागरण के 35वें आयोजन के उपलक्ष्य में मां ज्वाला जी की पवित्र अखंड ज्योति नगर में लाई गई। मंगलवार को इस पावन ज्योति के साथ भक्तों ने नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। जगह-जगह भक्तों ने मां की ज्योति के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा स्थित प्रसिद्ध मां ज्वाला जी मंदिर से लाई गई पवित्र अखंड ज्योति को श्रद्धालु पूरे भक्तिभाव के साथ नगर में लेकर पहुंचे। शोभायात्रा में बैंड-बाजों की मधुर धुनों के साथ देवी-देवताओं के सुंदर-सुंदर स्वरूपों की आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। भक्ति गीतों और जय माता दी के जयकारों से नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने मां ज्वाला जी की पवित्र ज्योति के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। शोभायात्रा को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। आयोजक विकास चंद्र गुप्ता के आवास पर आयोजित होने वाला यह 35वां विशाल दुर्गा जागरण श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। मां ज्वाला जी की पवित्र अखंड ज्योति के आगमन के साथ ही दुर्गा जागरण को लेकर भक्तों में उत्साह और धार्मिक उल्लास का माहौल है।1
- CITY NEWS: मेगा विधिक सहायता शिविर के प्रचार वाहन को जिला जज ने दिखाई हरी झंडी1
- बजरंग दल कार्यकर्ता को हिरासत में लेने पर आधी रात को कोतवाली का घेराव सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी, एकतरफा कार्रवाई का लगाया आरोप फर्रुखाबाद। सदर कोतवाली क्षेत्र में मारपीट के मामले में बजरंग दल के एक कार्यकर्ता को हिरासत में लेने पर संगठन के कार्यकर्ता भड़क उठे। गुस्साए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आधी रात को कोतवाली पहुंचकर घेराव किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। देर रात तक चले विरोध प्रदर्शन से पुलिस महकमे में हलचल मची रही। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बजरंग दल के एक कार्यकर्ता को हिरासत में ले लिया। इसकी जानकारी संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हुई तो बड़ी संख्या में लोग सदर कोतवाली पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने कोतवाली गेट पर एकत्र होकर धरना दिया और पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। अचानक बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने से कोतवाली के बाहर गहमागहमी का माहौल बन गया। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने स्थिति को शांत कराने की कोशिश की। देर रात तक चले इस घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क रही। मामले में पुलिस की ओर से जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की बात कही गई। संवाददाता: निशांत त्रिवेदी1
- 📰 मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा: बंदरों के हमले से भाग रहे 12 वर्षीय बालक को पिकअप ने रौंदा, मौत शाहजहांपुर। मिर्जापुर कस्बे में मुरादाबाद–फर्रुखाबाद मार्ग पर मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में 12 वर्षीय बालक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि बंदरों के हमले से बचने के दौरान बालक सड़क की ओर भागा, तभी पिकअप वाहन की चपेट में आ गया। हादसे में बालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सोनू शर्मा, टायर पंचर वाले के 12 वर्षीय पुत्र के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि हादसे की पूरी घटना पड़ोस में स्थित हांडा एजेंसी के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। #मिर्जापुर #शाहजहांपुर #हादसा #दुर्घटना #BreakingNews #highlight #highlightseveryone #follower #followerseveryone #fbreelsvideo #fbreels1