Shuru
Apke Nagar Ki App…
mobile me chori karne aye the
Alex Shivansh
mobile me chori karne aye the
More news from झारखंड and nearby areas
- बसिया (गुमला): गुमला जिले के बसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बसिया शनिचर टोली में आज सुबह उस वक्त शोक की लहर दौड़ गई, जब चुटिया नदी में नहाने गई दो सगी और फुफेरी बहनों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान काजल कुमारी (20 वर्ष), पिता सुकेश लोहरा और उसकी फुफेरी बहन दीपशिखा कुमारी, पिता शनिचर लोहरा के रूप में हुई है। *कैसे हुई घटना?* प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे दोनों बहनें बसिया सरना मैदान के पीछे स्थित चुटिया नदी में नहाने और कपड़े धोने गई थीं। दीपशिखा कुमारी कपड़े धोने के बाद जैसे ही नहाने के लिए पानी में उतरी, वह नदी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाई और अचानक डूबने लगी। अपनी बहन को डूबता देख काजल कुमारी ने बिना सोचे-समझे उसे बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। लेकिन पानी गहरा होने के कारण काजल भी खुद को संभाल नहीं पाई और दोनों बहनें गहरे पानी में समा गईं। *बचाने की कोशिशें रहीं नाकाम* नदी में मौजूद अन्य महिलाओं ने शोर मचाया और उन्हें बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन गहराई अधिक होने के कारण वे सफल नहीं हो सकीं। घटना की सूचना तुरंत परिजनों को दी गई। काजल के पिता सुकेश लोहरा और गांव के अन्य युवकों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बच्चियों को नदी से बाहर निकाला। *अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित* आनन-फानन में दोनों को बसिया रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे शनिचर टोली गांव में इस हृदयविदारक घटना के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है और हर आंख नम है।2
- सिमडेगा:- अवैध खनन और बालू तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सिमडेगा पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े दो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। डीएसपी मुख्यालय रणवीर सिंह ने बताया कि कुरडेग थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि छत्तीसगढ़ की ओर से अवैध बालू लदे ट्रैक्टर के साथ दो तस्कर कुरडेग की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ भलमंडा गांव के पास छापेमारी की। इस दौरान दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया तथा मौके से अवैध बालू लदा ट्रैक्टर भी जब्त कर लिया गया। इस मामले में जिला खनन पदाधिकारी के आवेदन पर कुरडेग थाना में दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। डीएसपी ने कहा कि जिले में अवैध खनन और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।1
- Post by AAM JANATA1
- राँची के अशोक नगर रोड न 1 स्थित कार्यालय के पास लोगों का फूटा हर आदमी गैस के लिए परेशान नजर आया किसी का महीनों बुकिंग हो गया फिर भी गैस नहीं तो किसी का DAC नम्बर नहीं आ रहा तो किसी के मोबाइल sms बिना गैस डिलीवर किए ही डिलीवरी का मैसेज आ जा रहा है, यहां तक कि kyc के नाम पर kyc कराने जाने पर पैसे मांगे जा रहे हैं। और साथ हीं गैस के रेट से भी ज्यादा की वसूली किया जा रहा इस एजेंसी के खिलाफ राँची डीसी को गुप्त जांच कर एजेंसी के खिलाफ कड़ी करवाई करने की आवश्यकता है ताकि कंज्यूमर को परेशानी न उठने पड़े।1
- एक 22 वर्षीय आदिवासी छात्र के साथ थाना परिसर में पुलिसकर्मियों द्वारा की गई गाली-गलौच और मारपीट की घटना बेहद चिंताजनक और निंदनीय है। आख़िर ऐसा क्या हुआ था उस थाने के भीतर, जिसकी वजह से कानून के रक्षक ही एक छात्र के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार करने लगे? क्या एक आम नागरिक, वह भी एक आदिवासी छात्र, न्याय की उम्मीद भी नहीं कर सकता? सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस घटना के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं हुई। आखिर यह सब किसके संरक्षण में हो रहा है, जो जिम्मेदार लोगों पर हाथ डालने से परहेज़ किया जा रहा है? यह सिर्फ एक व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं, बल्कि पूरे समाज के विश्वास पर चोट है। प्रशासन को चाहिए कि इस मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करे, ताकि कानून और न्याय व्यवस्था पर लोगों का भरोसा बना रहे।1
- जिला परिषद सदस्य श्री संदीप कुमार के द्वारा किया गया शिलान्यास1
- lagay lelo kariya chasma1
- सिमडेगा : सीएनटी उल्लंघन मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद पूर्व मंत्री एनोस एक्का बुधवार को अपने गृह जिला सिमडेगा पहुंचे। उनके आगमन पर समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ जोरदार स्वागत किया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया।सिमडेगा पहुंचने से पूर्व एनोस एक्का कोलेबिरा में रुके, जहां उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानी तेलेंगा खड़िया एवं बिरसा मुंडा की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कोलेबिरा में भी उनका भव्य स्वागत किया गया।मीडिया से बातचीत के दौरान एनोस एक्का ने कहा कि वे एक आदिवासी नेता हैं और इसी कारण उन्हें साजिश के तहत जेल भेजा गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कई प्रभावशाली लोगों द्वारा सीएनटी नियमों का उल्लंघन कर जमीन की हेराफेरी की गई है, लेकिन कार्रवाई केवल उनके खिलाफ हुई।उन्होंने राष्ट्रीय पार्टियों भाजपा और कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि यदि कोई आदिवासी नेता इन दलों का साथ छोड़ता है तो उसे परेशान किया जाता है। उन्होंने खुद को इसका उदाहरण बताया।कोलेबिरा से सिमडेगा पहुंचने पर उनके समर्थकों ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर जुटे और उनका अभिनंदन किया। एनोस एक्का के आगमन को लेकर समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।1
- Sahil bhai ka talent cricket bat banaa Diya 😍1