मध्य प्रदेश के जबलपुर में जय महाकाल संघ एवं अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कन्हैया रामकृष्ण तिवारी जी के दिशा-निर्देश पर पहली बार "सनातन अधिवक्ता सम्मेलन" का भव्य आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में युवा हिंदू अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भारी उत्साह दिखाया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। आयोजन के अध्यक्ष एडवोकेट डी. पी. राय जी ने संबोधित करते हुए कहा कि आज अधिवक्ता बंधुओं को देश और हिंदू धर्म के लिए सकारात्मक पहल करने की आवश्यकता है। वहीं, विशिष्ट अतिथि एवं उपमहाधिवक्ता विवेक शर्मा जी ने अधिवक्ताओं को सनातन धर्म, प्रकृति, पर्यावरण और महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों को लेकर सक्रिय रूप से कार्य करने पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया रामकृष्ण तिवारी जी ने देश और हिंदू समाज पर हो रहे चौतरफा हमलों पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि आज हिंदू समाज को लव जेहाद, जमीन जेहाद, कारपोरेट जेहाद, गौ वंश तस्करी, धर्मांतरण, अवैध घुसपैठियों, देश विरोधी गतिविधियों में बढ़ोतरी, नाम बदलकर दुकान चलाना और अवैध धार्मिक स्थलों व चर्चों के निर्माण जैसे षड्यंत्रों के जरिए गहरा आघात पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने देशद्रोहियों और हिंदू विरोधियों को कड़ा और मुंहतोड़ जवाब देने के लिए हिंदू अधिवक्ताओं से आगे आने और हिंदू समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने का आह्वान किया। इस आयोजन को सफल बनाने में आशीष विश्वकर्मा, रोशन गौतेल, अमरनाथ सोनकर, वीरेंद्र साहू, सोनू सतनामी, विकास सराठे, शैलेंद्र राव पप्पू, सुमित यादव, दीपक सिंह राजपूत, सुजीत सिंह ठाकुर, अभिलाष पराग, राजकुमार यादव, संदीप यादव, राजेंद्र साहू, ध्रुव विश्वकर्मा, विकास भारद्वाज, सुरेश कोल, अमित तिवारी, पंकज गुप्ता, जयराज पिल्ले, श्रीमती राधा तिवारी, नीलू स्वामी, किरण ठाकुर, रीना श्रीवास्तव और शुभ ओम तिवारी सहित कई कार्यकर्ताओं ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रांत कार्यकारी अध्यक्ष आशीष विश्वकर्मा ने किया और आभार प्रदर्शन सुमित यादव द्वारा किया गया।
मध्य प्रदेश के जबलपुर में जय महाकाल संघ एवं अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कन्हैया रामकृष्ण तिवारी जी के दिशा-निर्देश पर पहली बार "सनातन अधिवक्ता सम्मेलन" का भव्य आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में युवा हिंदू अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भारी उत्साह दिखाया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। आयोजन के अध्यक्ष एडवोकेट डी. पी. राय जी ने संबोधित करते हुए कहा कि आज अधिवक्ता बंधुओं को देश और
हिंदू धर्म के लिए सकारात्मक पहल करने की आवश्यकता है। वहीं, विशिष्ट अतिथि एवं उपमहाधिवक्ता विवेक शर्मा जी ने अधिवक्ताओं को सनातन धर्म, प्रकृति, पर्यावरण और महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों को लेकर सक्रिय रूप से कार्य करने पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया रामकृष्ण तिवारी जी ने देश और हिंदू समाज पर हो रहे चौतरफा हमलों पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि आज हिंदू समाज को लव जेहाद, जमीन जेहाद, कारपोरेट
जेहाद, गौ वंश तस्करी, धर्मांतरण, अवैध घुसपैठियों, देश विरोधी गतिविधियों में बढ़ोतरी, नाम बदलकर दुकान चलाना और अवैध धार्मिक स्थलों व चर्चों के निर्माण जैसे षड्यंत्रों के जरिए गहरा आघात पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने देशद्रोहियों और हिंदू विरोधियों को कड़ा और मुंहतोड़ जवाब देने के लिए हिंदू अधिवक्ताओं से आगे आने और हिंदू समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने का आह्वान किया। इस आयोजन को सफल बनाने में आशीष विश्वकर्मा, रोशन गौतेल, अमरनाथ सोनकर,
वीरेंद्र साहू, सोनू सतनामी, विकास सराठे, शैलेंद्र राव पप्पू, सुमित यादव, दीपक सिंह राजपूत, सुजीत सिंह ठाकुर, अभिलाष पराग, राजकुमार यादव, संदीप यादव, राजेंद्र साहू, ध्रुव विश्वकर्मा, विकास भारद्वाज, सुरेश कोल, अमित तिवारी, पंकज गुप्ता, जयराज पिल्ले, श्रीमती राधा तिवारी, नीलू स्वामी, किरण ठाकुर, रीना श्रीवास्तव और शुभ ओम तिवारी सहित कई कार्यकर्ताओं ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रांत कार्यकारी अध्यक्ष आशीष विश्वकर्मा ने किया और आभार प्रदर्शन सुमित यादव द्वारा किया गया।
- मध्य प्रदेश के जबलपुर में जय महाकाल संघ एवं अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कन्हैया रामकृष्ण तिवारी जी के दिशा-निर्देश पर पहली बार "सनातन अधिवक्ता सम्मेलन" का भव्य आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में युवा हिंदू अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भारी उत्साह दिखाया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। आयोजन के अध्यक्ष एडवोकेट डी. पी. राय जी ने संबोधित करते हुए कहा कि आज अधिवक्ता बंधुओं को देश और हिंदू धर्म के लिए सकारात्मक पहल करने की आवश्यकता है। वहीं, विशिष्ट अतिथि एवं उपमहाधिवक्ता विवेक शर्मा जी ने अधिवक्ताओं को सनातन धर्म, प्रकृति, पर्यावरण और महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों को लेकर सक्रिय रूप से कार्य करने पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया रामकृष्ण तिवारी जी ने देश और हिंदू समाज पर हो रहे चौतरफा हमलों पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि आज हिंदू समाज को लव जेहाद, जमीन जेहाद, कारपोरेट जेहाद, गौ वंश तस्करी, धर्मांतरण, अवैध घुसपैठियों, देश विरोधी गतिविधियों में बढ़ोतरी, नाम बदलकर दुकान चलाना और अवैध धार्मिक स्थलों व चर्चों के निर्माण जैसे षड्यंत्रों के जरिए गहरा आघात पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने देशद्रोहियों और हिंदू विरोधियों को कड़ा और मुंहतोड़ जवाब देने के लिए हिंदू अधिवक्ताओं से आगे आने और हिंदू समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने का आह्वान किया। इस आयोजन को सफल बनाने में आशीष विश्वकर्मा, रोशन गौतेल, अमरनाथ सोनकर, वीरेंद्र साहू, सोनू सतनामी, विकास सराठे, शैलेंद्र राव पप्पू, सुमित यादव, दीपक सिंह राजपूत, सुजीत सिंह ठाकुर, अभिलाष पराग, राजकुमार यादव, संदीप यादव, राजेंद्र साहू, ध्रुव विश्वकर्मा, विकास भारद्वाज, सुरेश कोल, अमित तिवारी, पंकज गुप्ता, जयराज पिल्ले, श्रीमती राधा तिवारी, नीलू स्वामी, किरण ठाकुर, रीना श्रीवास्तव और शुभ ओम तिवारी सहित कई कार्यकर्ताओं ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रांत कार्यकारी अध्यक्ष आशीष विश्वकर्मा ने किया और आभार प्रदर्शन सुमित यादव द्वारा किया गया।4
- शाहडोल के जैतपुर में माफिया साबिर का खूनी तांडव जारी है, जहाँ 'रेतराज' से लेकर 'रंगदारी' तक का खेल खेला जा रहा है। यहाँ नदियों का कत्लेआम किया जा रहा है और बंदूक की नोंक पर खुलेआम गुंडागर्दी की जा रही है। माफिया की इस मनमानी और सरेआम गुंडागर्दी के बीच अब प्रशासन की भूमिका पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं और यह पूछा जा रहा है कि क्या शाहडोल प्रशासन बिक चुका है?1
- मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत डिण्डौरी जिले के विभिन्न विद्यालयों, ग्रामों, बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके तहत जिला मुख्यालय डिण्डौरी में उत्कृष्ट विद्यालय ग्राउंड एवं अवंती बाई चौक से कलेक्ट्रेट तिराहा तक छात्र-छात्राओं द्वारा एक विशाल मानव श्रृंखला बनाकर "नशामुक्त भारत" का संदेश दिया गया। इस दौरान मानव श्रृंखला बनाने के साथ ही नशामुक्ति की सामूहिक शपथ भी दिलाई गई, वहीं वाहन रैली, जागरूकता पोस्टर और पम्पलेट वितरण के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया। इस विशेष अभियान के अंतर्गत जिलेभर में आयोजित कुल 19 जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लगभग 15,000 नागरिकों तक नशामुक्ति का संदेश पहुँचाया गया। इन कार्यक्रमों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी, डीएसपी, थाना प्रभारियों समेत पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों, शिक्षा विभाग, माई भारत (NGO), नशा मुक्ति केंद्र, सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों, आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और आम नागरिकों ने सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई। अंत में, जिला पुलिस डिण्डौरी ने सभी नागरिकों से नशे से दूर रहकर स्वस्थ, सुरक्षित और नशामुक्त समाज के निर्माण में सहभागी बनने की अपील की।3
- शहडोल जिले के जयसिंहनगर में उर्वरक गोदाम के मुख्य गेट पर पानी भर गया है। मुख्य द्वार पर पानी भरा होने के कारण यहाँ आने वाले किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।1
- मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक रिश्तेदार पर भरोसा कर गुनाह करने की बात सामने आई है। दरअसल, जब एक पीड़ित परिवार अपनी अमरनाथ यात्रा से वापस लौटा, तो उन्हें अपने ही घर पर ताला लगा हुआ मिला।1
- उमरिया के चंदिया से महज 10 किलोमीटर दूर ग्राम कोयलारी के तेंदुवा गांव में विकास के दावों की पोल खुलती नजर आ रही है। यहां आंगनबाड़ी केंद्र तक पहुंचने वाला मार्ग इस कदर जर्जर हो चुका है कि बरसात के दिनों में यह सड़क कम और दलदल ज्यादा नजर आता है। प्रशासन के विकास के तमाम दावों के बीच इस बदहाल रास्ते ने सरकारी दावों को कीचड़ में धकेल दिया है। इस आंगनबाड़ी केंद्र में करीब 65 नौनिहाल दर्ज हैं, जिन्हें हर दिन इसी दलदल भरे रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। बारिश होते ही पूरे मार्ग में भारी कीचड़ और जलभराव हो जाता है, जिससे रास्ते पर पैर रखना तक मुश्किल हो जाता है। ऐसे खतरनाक हालातों में इन मासूम बच्चों के फिसलने और चोटिल होने का डर हर पल बना रहता है, लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों की संवेदनाएं अब तक इस बदहाल रास्ते तक नहीं पहुंच पाई हैं। इस स्थिति ने सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक तरफ जहां सरकार बच्चों के बेहतर भविष्य, शिक्षा और पोषण को लेकर बड़े-बड़े दावे करती है, वहीं दूसरी तरफ जमीनी हकीकत यह है कि इन बच्चों को अपनी बुनियादी शिक्षा और पोषण के लिए हर दिन दलदल से जंग लड़नी पड़ रही है। ऐसे में यह बड़ा सवाल खड़ा होता है कि क्या जिम्मेदार अधिकारी कभी इस बदहाल रास्ते पर आकर इन नौनिहालों का दर्द समझेंगे, या फिर विकास का यह दावा केवल कागजों और बैठकों तक ही सिमट कर रह जाएगा?1
- उमरिया जिले के मानपुर में नगर परिषद मानपुर के अंतर्गत चरणगंगा नदी के समीप ऑटो और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार भिड़ंत हुई है। इस हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।1