“गो ग्रीन” प्रोजेक्ट का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ भविष्य के प्रति है जागरूकता फैलाना कौशल विकास केंद्र, रजौली में प्रशिक्षुओं ने किया “गो ग्रीन” प्रोजेक्ट का सफल प्रदर्शन रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार के अंतर्गत संचालित कौशल विकास केंद्र, सुकदेव करियर सेंटर, रजौली में बुधवार को प्रशिक्षुओं के द्वारा “गो ग्रीन” प्रोजेक्ट का सफल प्रदर्शन किया गया। प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण तथा हरित एवं स्वच्छ भविष्य के प्रति जागरूकता फैलाना है। प्रशिक्षुओं ने आकर्षक मॉडलों के माध्यम से पेड़-पौधों के महत्व, जल संरक्षण, सौर ऊर्जा के उपयोग, औद्योगिक प्रदूषण के दुष्प्रभाव तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के उपायों को दर्शाया। मॉडलों में हरित वन क्षेत्र, स्वच्छ ऊर्जा स्रोत, जल स्रोतों की सुरक्षा और प्रदूषण रहित जीवनशैली का संदेश दिया गया। “गो ग्रीन” प्रोजेक्ट के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए, प्लास्टिक का उपयोग कम करना चाहिए तथा नवीकरणीय ऊर्जा को अपनाना चाहिए। प्रशिक्षुओं ने बताया कि छोटे-छोटे प्रयास मिलकर बड़े सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों एवं प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता और सामाजिक सरोकार की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहल युवाओं में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। अंत में सभी प्रतिभागियों ने “गो ग्रीन” का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करने का वादा किया। कार्यक्रम का संचालन केंद्र के संचालक संदीप कुमार के मार्गदर्शन में किया गया। प्रशिक्षुओं ने अपने मॉडलों और प्रस्तुतियों के माध्यम से वृक्षारोपण, जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त अभियान तथा स्वच्छ ऊर्जा के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया। गो ग्रीन प्रोजेक्ट के रैंक सूची में निशा कुमारी (अंदेवारी) रोबिन कुमार, रूबा कुमारी, आस्था कुमारी, कोमल कुमारी, निशा कुमारी, सुहानी कुमारी (समूह प्रोजेक्ट), गो ग्रीन प्रोजेक्ट की अंतिम चयन सूची में रोबिन कुमार, सिमरन कुमारी, रूबा कुमारी, निशा कुमारी (अंदेवारी), आस्था कुमारी, सुहानी कुमारी, कोमल कुमारी, निशा कुमारी नवम्बर बैच 2025 के प्रशिक्षुओं रौशन कुमार, लैली कुमारी, शगुफ्ता जैस्मिन, शिवानी कुमारी, प्रीति कुमारी,अमित कुमार, राज कुमार, आशिक कुमार, राहुल कुमार, रूबा कुमारी, सुहानी कुमारी, आस्था कुमारी,सविता कुमारी,निशा कुमारी, धनंजय कुमार पांडेय, अमरजीत कुमार, प्रियंका कुमारी, शुभम कुमार, सिमरन कुमारी, कोमल कुमारी, राकेश कुमार, रोबिन कुमार, दीपक कुमार, करण राजवंशी, उज्ज्वल कुमार पांडेय, रोहित कुमार आदि शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान संचालक संदीप कुमार ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक पौधारोपण करने और पर्यावरण के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। अंत में सभी प्रशिक्षुओं ने “गो ग्रीन” का संकल्प लेते हुए स्वच्छ और हरित भारत निर्माण में योगदान देने का वादा किया।
“गो ग्रीन” प्रोजेक्ट का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ भविष्य के प्रति है जागरूकता फैलाना कौशल विकास केंद्र, रजौली में प्रशिक्षुओं ने किया “गो ग्रीन” प्रोजेक्ट का सफल प्रदर्शन रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार के अंतर्गत संचालित कौशल विकास केंद्र, सुकदेव करियर सेंटर, रजौली में बुधवार को प्रशिक्षुओं के द्वारा “गो ग्रीन” प्रोजेक्ट का सफल प्रदर्शन किया गया। प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण तथा हरित एवं स्वच्छ भविष्य के प्रति जागरूकता फैलाना है। प्रशिक्षुओं ने आकर्षक मॉडलों के माध्यम से पेड़-पौधों के महत्व, जल संरक्षण, सौर ऊर्जा के उपयोग, औद्योगिक प्रदूषण के दुष्प्रभाव तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के उपायों को दर्शाया।
मॉडलों में हरित वन क्षेत्र, स्वच्छ ऊर्जा स्रोत, जल स्रोतों की सुरक्षा और प्रदूषण रहित जीवनशैली का संदेश दिया गया। “गो ग्रीन” प्रोजेक्ट के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए, प्लास्टिक का उपयोग कम करना चाहिए तथा नवीकरणीय ऊर्जा को अपनाना चाहिए। प्रशिक्षुओं ने बताया कि छोटे-छोटे प्रयास मिलकर बड़े सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों एवं प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता और सामाजिक सरोकार की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहल युवाओं में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। अंत में सभी प्रतिभागियों ने “गो ग्रीन” का संकल्प लेते
हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करने का वादा किया। कार्यक्रम का संचालन केंद्र के संचालक संदीप कुमार के मार्गदर्शन में किया गया। प्रशिक्षुओं ने अपने मॉडलों और प्रस्तुतियों के माध्यम से वृक्षारोपण, जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त अभियान तथा स्वच्छ ऊर्जा के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया। गो ग्रीन प्रोजेक्ट के रैंक सूची में निशा कुमारी (अंदेवारी) रोबिन कुमार, रूबा कुमारी, आस्था कुमारी, कोमल कुमारी, निशा कुमारी, सुहानी कुमारी (समूह प्रोजेक्ट), गो ग्रीन प्रोजेक्ट की अंतिम चयन सूची में रोबिन कुमार, सिमरन कुमारी, रूबा कुमारी, निशा कुमारी (अंदेवारी), आस्था कुमारी, सुहानी कुमारी, कोमल कुमारी, निशा कुमारी नवम्बर बैच 2025 के प्रशिक्षुओं रौशन कुमार, लैली कुमारी, शगुफ्ता जैस्मिन, शिवानी कुमारी, प्रीति
कुमारी,अमित कुमार, राज कुमार, आशिक कुमार, राहुल कुमार, रूबा कुमारी, सुहानी कुमारी, आस्था कुमारी,सविता कुमारी,निशा कुमारी, धनंजय कुमार पांडेय, अमरजीत कुमार, प्रियंका कुमारी, शुभम कुमार, सिमरन कुमारी, कोमल कुमारी, राकेश कुमार, रोबिन कुमार, दीपक कुमार, करण राजवंशी, उज्ज्वल कुमार पांडेय, रोहित कुमार आदि शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान संचालक संदीप कुमार ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक पौधारोपण करने और पर्यावरण के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। अंत में सभी प्रशिक्षुओं ने “गो ग्रीन” का संकल्प लेते हुए स्वच्छ और हरित भारत निर्माण में योगदान देने का वादा किया।
- नवादा 17 फरवरी । मूलनिवासी संघ राष्ट्रीय कमिटी के आह्वान पर मंगलवार को नवादा जिला मूलनिवासी संघ ने यूजीसी बिल लागू करने , जातिगत जनगणना करने और बैकलॉग बहाली करने जैसे मांगो के समर्थन में आक्रोशपूर्ण जुलूस निकाला जिसका नेतृत्व संगठन के अध्यक्ष जयराम प्रसाद अधिवक्ता ने किया । जुलूस एवं प्रदर्शन गढ़ पर स्थित सूर्य मंदिर से निकल कर नवादा नगर के मुख्य मार्ग होते नगर थाना के समीप धरना स्थल पर पहुंचा । धरना स्थल पर मूलनिवासियों ने नुक्कड़ सभा का आयोजन कर यूजीसी के समर्थन में नारे लगाए । वक्ताओं ने धरनार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार मूलनिवासियों के साथ कुटिलतापूर्ण चाल चल रही है । एक तरफ यूजीसी बिल लाकर समानता की बात करती है तो दूसरी ओर अदालती पेंच में फंसा कर इसे निरस्त करना चाहती है । वक्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट से भी अनुरोध किया कि विभिन्न शिक्षण संस्थानों में एससी एसटी ओबीसी के साथ होने वाले अत्याचार को रोकने के लिए यूजीसी बिल लागू करने में मदद करें । धरनार्थियों की ओर से महामहिम राष्ट्रपति के नाम छह सूत्री मांगों का एक ज्ञापन भी जिला प्रशासन को सौंपा गया जिसमें यूजीसी बिल , जातिगत जनगणना , बैकलॉग बहाली के अलावे समानता का अधिकार , ओबीसी वर्ग के सार्वजनिक सेवाओं में बहाली , संविधान के मूल सिद्धांतों को कड़ाई से लागू करने जैसी मांगें शामिल है । मुख्य वक्ताओं में गोपाल शरण , परमेश्वर मंडल , डॉ ग़नौरी पंडित , रोहित कुमार , सुमन शौरभ , सुरेश पासवान , रामफल पंडित समेत दर्जनों मूल निवासी उपस्थित रहे ।1
- नवादा में 45 साल की महिला का अर्धनग्न शव खेत से बरामद, इलाके में सनसनी संजय वर्मा नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र अंतर्गत समरैठा गांव में 45 वर्षीय महिला का अर्धनग्न शव खेत से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने खेत में शव पड़ा देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने इस घटना को हत्या बताते हुए दुष्कर्म की आशंका जताई है। उनका कहना है कि महिला रविवार शाम से लापता थी और रातभर खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। सुबह गांव के बाहर खेत में उसका शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले की जांच जारी है।1
- Post by Rahul bullet1
- बिहार में प्यार करने वाले जोड़े को पकड़ डायल 112 की पुलिस ने की पैसे की डिमांड ,वीडियो वायरल!!1
- नवादा जिला के रोह थाना अंतर्गत समरैठा गांव में 45 वर्षीय महिला का शव खेत में अर्धनग्न अवस्था में पाई गई इलाके में फैली सनसनी।1
- कोडरमा ब्रेकिंग न्यूज़1
- झूमरी तिलैया नगर चुनाव: अध्यक्ष पद उम्मीदवार नारायण बर्नवाल ने किया बड़ा दावा1
- नवादा में 45 साल की महिला का अर्धनग्न शव खेत से बरामद, इलाके में सनसनी नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र अंतर्गत समरैठा गांव में 45 वर्षीय महिला का अर्धनग्न शव खेत से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने खेत में शव पड़ा देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने इस घटना को हत्या बताते हुए दुष्कर्म की आशंका जताई है। उनका कहना है कि महिला रविवार शाम से लापता थी और रातभर खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। सुबह गांव के बाहर खेत में उसका शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले की जांच जारी है।1