ओवरटेक के दौरान दो ट्रकों की भिड़ंत, दो चालक घायल, पुलिस ने बचाव कार्य किया फर्रुखाबाद। थाना राजेपुर क्षेत्र में रविवार को तीन ट्रकों के बीच हुए हादसे में दो चालक घायल हो गए, जबकि एक चालक सुरक्षित बच गया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार दिनांक 15 मार्च 2026 को ट्रक संख्या UP 81 DT 6681 का चालक राघवेंद्र पुत्र कल्लू निवासी चंदोखा थाना जवान, जिला अलीगढ़ अपने ट्रक को शाहजहांपुर से फर्रुखाबाद की ओर लेकर आ रहा था। वहीं दूसरी ओर ट्रक संख्या HR 55 AX 0226 का चालक राजीव पुत्र वीरेंद्र सिंह यादव निवासी ग्राम रोहिल्ला थाना मोहम्मदाबाद, फर्रुखाबाद से शाहजहांपुर की ओर जा रहा था। बताया गया कि जैसे ही दोनों वाहन ऊजारा मऊ गांव के सामने पहुंचे, तभी ट्रक HR 55 AX 0226 के चालक ने अपने आगे चल रहे ट्रक संख्या NL 01 AA 0098 को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक UP 81 DT 6681 से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों ट्रकों के चालक राजीव यादव और राघवेंद्र सिंह घायल हो गए। वहीं तीसरा ट्रक NL 01 AA 0098 तथा ट्रक HR 55 AX 0226 सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरे। तीसरे ट्रक के चालक रवि सैनी पुत्र घसीटा सिंह निवासी ग्राम उमरपुर नाथन थाना रहे, जिला बिजनौर को कोई चोट नहीं आई। घायल चालकों को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल, फर्रुखाबाद भेजा गया। थाना राजेपुर के प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। सड़क पर खड़े क्षतिग्रस्त ट्रकों को हाइड्रा मशीन की मदद से हटवाकर यातायात सुचारू करा दिया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है तथा सुरक्षा की दृष्टि से पीआरबी 5604 को तैनात किया गया है।
ओवरटेक के दौरान दो ट्रकों की भिड़ंत, दो चालक घायल, पुलिस ने बचाव कार्य किया फर्रुखाबाद। थाना राजेपुर क्षेत्र में रविवार को तीन ट्रकों के बीच हुए हादसे में दो चालक घायल हो गए, जबकि एक चालक सुरक्षित बच गया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार दिनांक 15 मार्च 2026 को ट्रक संख्या UP 81 DT 6681 का चालक राघवेंद्र पुत्र कल्लू निवासी चंदोखा थाना जवान, जिला अलीगढ़ अपने ट्रक को शाहजहांपुर से फर्रुखाबाद की ओर लेकर आ रहा था। वहीं दूसरी ओर ट्रक संख्या HR 55 AX 0226 का चालक राजीव पुत्र वीरेंद्र सिंह यादव निवासी ग्राम रोहिल्ला थाना मोहम्मदाबाद, फर्रुखाबाद से शाहजहांपुर की ओर जा रहा था। बताया गया कि जैसे ही दोनों वाहन ऊजारा मऊ गांव के सामने पहुंचे, तभी ट्रक HR 55 AX 0226 के चालक ने अपने आगे चल रहे ट्रक संख्या NL 01 AA 0098 को ओवरटेक करने का
प्रयास किया। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक UP 81 DT 6681 से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों ट्रकों के चालक राजीव यादव और राघवेंद्र सिंह घायल हो गए। वहीं तीसरा ट्रक NL 01 AA 0098 तथा ट्रक HR 55 AX 0226 सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरे। तीसरे ट्रक के चालक रवि सैनी पुत्र घसीटा सिंह निवासी ग्राम उमरपुर नाथन थाना रहे, जिला बिजनौर को कोई चोट नहीं आई। घायल चालकों को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल, फर्रुखाबाद भेजा गया। थाना राजेपुर के प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। सड़क पर खड़े क्षतिग्रस्त ट्रकों को हाइड्रा मशीन की मदद से हटवाकर यातायात सुचारू करा दिया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है तथा सुरक्षा की दृष्टि से पीआरबी 5604 को तैनात किया गया है।
- Post by CITY NEWS1
- शाहजहांपुर के अल्लाहगंज क्षेत्र में वजीरपुर के पैंटून पुल का भूमि पूजन किया गया। यह पुल 98.75 लाख रुपये की लागत से बनेगा। जलालाबाद विधायक हरि प्रकाश वर्मा, पूर्व विधायक शरदवीर सिंह और जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने विधि-विधान पूर्वक भूमि पूजन किया। जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र के वजीरपुर में पैंटून पुल की मांग किसान लंबे समय से कर रहे थे। किसानों की इस समस्या को संज्ञान में लेते हुए विधायक हरि प्रकाश वर्मा, पूर्व विधायक शरदवीर सिंह और जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री से पुल निर्माण का आग्रह किया था। मुख्यमंत्री ने 100 वर्ष पुराने वजीरपुर और मनिहार घाट पर पैंटून पुलों के निर्माण को स्वीकृति दी। इस अवसर पर विधायक हरि प्रकाश वर्मा ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार किसानों, नौजवानों और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने पिछले नौ वर्षों में शिक्षा, सड़क सुरक्षा और स्वास्थ्य विभाग में हुए बदलावों का भी उल्लेख किया। विधायक ने जोर दिया कि सरकार किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए संकल्पबद्ध है। किसान नेता नरेंद्र सिंह सोमवंशी ने पैंटून पुल के निर्माण के लिए विधायक हरि प्रकाश वर्मा, पूर्व विधायक शरदवीर सिंह और जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस दौरान पुल के दोनों ओर सड़क निर्माण और छुट्टा पशुओं से निजात दिलाने के लिए गौशाला के निर्माण की भी मांग की। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने किसान नेता की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सैलाब मुक्त क्षेत्र में जगह मिलते ही किसानों की समस्या को देखते हुए स्थायी गौशाला का निर्माण अवश्य कराया जाएगा।1
- शाहजहाँपुर। थाना सदर बाजार पुलिस को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना सदर बाजार पुलिस टीम सक्रिय रूप से कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में दिनांक 14 मार्च 2026 को वादिनी द्वारा थाना सदर बाजार में दी गई तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 98/2026 धारा 75/351(3) बीएनएस व 9M/10 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि अभियुक्त ने वादिनी की नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ की तथा शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना सदर बाजार पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सत्यवीर सिंह पुत्र चिरंजीलाल (उम्र करीब 53 वर्ष) निवासी आर्य नगर कॉलोनी चिनौर, थाना सदर बाजार, शाहजहाँपुर को चिनौर तिराहे (अवनती बाई पार्क) के पास से दिनांक 15 मार्च 2026 को लगभग 3:00 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ➡️ गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक रणजीत बहादुर सिंह महिला उपनिरीक्षक साक्षी चौधरी कांस्टेबल 2686 मनीष कुमार1
- थाना संडीला क्षेत्रांतर्गत पैट्रोल पम्प के निकट दो पक्षों के मध्य मारपीट होने के संबंध में क्षेत्राधिकारी संडीला श्री संतोष कुमार सिंह1
- शाहाबाद, हरदोई। स्वदेशी जागरण मंच के बैनर तथा नगर अध्यक्ष अनिल लाहौरी के नेतृत्व में बाबा खाटू श्याम की भव्य निशान यात्रा का आयोजन किया गया। यह निशान यात्रा वाल्मीकि मंदिर बस स्टैंड शाहाबाद से श्रद्धा और उत्साह के साथ प्रारंभ हुई और नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बाबा खाटू श्याम मंदिर चौक शाहाबाद पर जाकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। भक्तजन हाथों में निशान लिए बाबा खाटू श्याम के जयकारे लगाते हुए पूरे नगर में भक्ति और आस्था का वातावरण बना रहे थे। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में राजा वाल्मीकि, सोनपाल वर्मा, पवन सक्सेना, कन्हैया वाल्मीकि, राजू वाल्मीकि सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की भीड़ और भक्ति गीतों की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो उठा। निशान यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए प्रभारी निरीक्षक अरविंद राय के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। उनके साथ उपनिरीक्षक सोमल पासवान, अतुल गुप्ता, वीरेंद्र सिंह, अनिल सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मुस्तैद दिखाई दिए। पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच यात्रा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।2
- Post by Journalist Amit Dixit1
- शाहजहाँपुर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खुदागंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने जमीन का फर्जी बैनामा कराने के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक खुदागंज के नेतृत्व में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में खुदागंज पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त संजीव सिंह पुत्र रोहन सिंह निवासी ग्राम मझिला, थाना खुदागंज, जनपद शाहजहाँपुर को मुखबिर की सूचना पर देवा नदी से लगभग 100 मीटर पहले रास्ते से दिनांक 15 मार्च 2026 को सुबह 10:21 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, वादी की तहरीर के आधार पर 23 सितंबर 2025 को थाना खुदागंज में मु0अ0सं0 223/2025 के तहत धारा 318(4)/338/336(3)/340(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि अभियुक्त ने अन्य साथियों के साथ मिलकर वादी की जमीन का फर्जी तरीके से बैनामा करा लिया था। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक टीकम सिंह तथा हेड कांस्टेबल इरफान अहमद शामिल रहे।2
- Post by MAHARAJ SINGH1
- 𝐀𝐩𝐩𝐥𝐞 𝐌𝐚𝐜𝐛𝐨𝐨𝐤 लेना चाहते है तो comment kare1