Shuru
Apke Nagar Ki App…
📍 शाहजहांपुर अपडेट राजकीय मेडिकल कॉलेज की नई बिल्डिंग के पीछे से सफाईकर्मी की बाइक चोरी। 14 मार्च की दोपहर करीब 1 बजे की घटना। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद। पुलिस ने चोर की तलाश शुरू की। 🔍 #UPNews #ShahjahanpurPolice #BikeThef
Journalist Amit Dixit
📍 शाहजहांपुर अपडेट राजकीय मेडिकल कॉलेज की नई बिल्डिंग के पीछे से सफाईकर्मी की बाइक चोरी। 14 मार्च की दोपहर करीब 1 बजे की घटना। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद। पुलिस ने चोर की तलाश शुरू की। 🔍 #UPNews #ShahjahanpurPolice #BikeThef
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- होली मिलन समारोह यादव समाज1
- शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार 14 मार्च 2026 को वादिनी की तहरीर के आधार पर थाना सदर बाजार में मुकदमा संख्या 98/2026 धारा 75/351(3) बीएनएस व 9एम/10 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि अभियुक्त ने वादिनी की नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ की तथा शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। मामले में कार्रवाई करते हुए थाना सदर बाजार पुलिस टीम ने 15 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर चिनौर तिराहे (अवनती बाई पार्क) के पास से वांछित अभियुक्त सत्यवीर सिंह (उम्र करीब 53 वर्ष) पुत्र चिरंजीलाल निवासी आर्य नगर कॉलोनी चिनौर, थाना सदर बाजार, से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रणजीत बहादुर सिंह, महिला उपनिरीक्षक साक्षी चौधरी तथा कांस्टेबल मनीष कुमार शामिल रहे।1
- =========================== थाना सदर बाज़ार पुलिस टीम को मिली बड़ी कामयाबी =================== ======== दिनांक 14.03.2026 को वादिनी द्वारा थाना सदर बाजार पर दी गयी तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-98/2026 धारा-75 /351(3) बीएनएस व 9M/10 पॉक्सो एक्ट बावत अभियुक्त द्वारा वादिनी की नाबालिग पुत्री के साथ छेडछाड करना व शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में पंजीकृत किया गया था । =========================== शाहजहाँपुर आज दिनांक 15.03.2026 को थाना सदर बाजार पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त सत्यवीर सिंह पुत्र चिरंजीलाल उम्र-53 वर्ष नि0 आर्य नगर कॉलोनी चिनौर, थाना सदर बाजार शाहजहाँपुर को चिनौर तिराहे (अवनती बाई पार्क) के पास से समय लगभग- 15.00 बजे से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।4
- शाहजहाँपुर: दबंगों के हौसले बुलंद, रात के अंधेरे में एम्बुलेंस को फूंका; स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रहार शाहजहाँपुर। जनपद के थाना सदर बाजार क्षेत्र में अपराधियों के बेखौफ होने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ मक्कू बजरिया इलाके में देर रात अज्ञात युवकों ने खड़ी एक एम्बुलेंस में आग लगा दी। देखते ही देखते एम्बुलेंस आग का गोला बन गई और जलकर पूरी तरह स्वाहा हो गई। क्या है पूरा मामला? मिली जानकारी के अनुसार, यह एम्बुलेंस ओसीएफ (OCF) अस्पताल में अपनी सेवाएँ दे रही थी। रोजाना की तरह चालक ने गाड़ी को मक्कू बजरिया क्षेत्र में पार्क किया था। रात करीब 2:00 बजे कुछ अज्ञात शरारती तत्व वहां पहुंचे और एम्बुलेंस को आग के हवाले कर फरार हो गए। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते और आग बुझाने की कोशिश करते, तब तक गाड़ी का ढांचा ही शेष बचा।1
- शाहजहांपुर, 15 मार्च। शाहजहांपुर ने प्रवर्तन दल ने दुकानों पर इस्तेमाल हो रहे घरेलू गैस सिलेंडरों को जब्त करते हुए दुकानदारों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के अन्तर्गत की कार्यवाही की है। जिलापूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिले में गैस की कालाबाजारी को रोकने के लिए प्रवर्तन दल का गठन किया गया है। रविवार को टीम ने नगर निगम क्षेत्र में पक्का पुल के पास महेश चंद्र की दुकान का औचक निरीक्षण किया इस दौरान टीम ने दो घरेलू सिलेंडर, कंपनी के पांच किलोग्राम के दो छोटे सिलेंडर तथा 29 अधोमानक छोटे गैस सिलिण्डर को जब्त किया। टीम को मोहल्ला महमानगढ़ी में आर. के. टी. स्टॉल पर दो घरेलू गैस सिलेंडरों एवं तहसील तिलहर के खैरपुर चौराहा के पास से एक दुकान पर दो घरेलू गैस सिलेंडरों तथा दो खाली का दुरूपयोग होता मिला। । जिसपर टीम ने गैस सिलिण्डरों को जब्त कर लिया। टीम द्वारा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अन्तर्गत कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कोई व्यक्ति घरेलू एलपीजी की रिफिलिंग करते या कालाबाजारी करते पाया गया,तो उसके विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया की कुछ व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर घरेलू एलपीजी को कॉमर्शियल सिलिण्डर में रिफिल कराकर उसका उपयोग किया जाता है। कॉमर्शियल सिलिण्डर की रिफिल का बिल प्रस्तुत न करने पर ऐसे लोगो के विरूद्ध कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।1
- Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी5
- Post by MAHARAJ SINGH1
- शाहजहांपुर। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में जनसामान्य से प्राप्त गैस संबंधी शिकायतों के निस्तारण के लिए गठित प्रवर्तन टीम लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में 15 मार्च 2026 को नगर निगम क्षेत्र में औचक निरीक्षण के दौरान घरेलू एलपीजी गैस के दुरुपयोग का मामला सामने आया, जिस पर सख्त कार्रवाई की गई। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि केरूंगंज में पक्का पुल के पास महेश चंद्र पुत्र राधेश्याम की दुकान पर छापेमारी के दौरान 2 घरेलू गैस सिलेंडर, कंपनी के 5 किलोग्राम वाले 2 छोटे सिलेंडर तथा 29 अधोमानक छोटे गैस सिलेंडर बरामद हुए। इसके अलावा मोहल्ला महमानगढ़ी स्थित आर.के.टी. स्टॉल (रेस्टोरेंट) में 2 घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग पाया गया। वहीं तहसील तिलहर के खैरपुर चौराहे पर भी 2 भरे और 2 खाली घरेलू गैस सिलेंडरों का दुरुपयोग करते हुए पाया गया। प्रवर्तन टीम ने सभी सिलेंडरों को जब्त करते हुए आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला पूर्ति अधिकारी ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति घरेलू एलपीजी गैस का उपयोग रिफिलिंग या कालाबाजारी में करता पाया गया तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर घरेलू गैस को कॉमर्शियल सिलेंडरों में भरकर उपयोग करना गंभीर अपराध है। कॉमर्शियल सिलेंडर की रिफिलिंग का बिल प्रस्तुत न करने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।1
- #सीईओ बोले एक्सप्रेस वे बनकर तैयार, सीएम की हरी झंडी का इंतजार #हाईवे किनारे सुरक्षा दीवार बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है शाहजहांपुर। मेरठ से प्रयागराज तक बनने वाले गंगा एक्सप्रेस वे की सौगात जल्द जनपदवासियों को मिलने जा रही है। रविवार को स्टेट ट्रांसफोर्मेशन कमीशन के सीईओ तथा प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने शाहजहांपुर के जलालाबाद तहसील में गंगा एक्सप्रेस वे का निरीक्षण किया। उन्होंने हवाई पट्टी, रेस्ट रुम भवन, शौचालयों की व्यवस्था आदि का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान एक्सप्रेस वे किनारे बने रेस्ट रूम परिसर में पौधारोपण भी किया। साथ ही पार्किंग एरिया,दुकानें आदि देखी। इस अवसर पर सीईओ ने कहा कि गंगा एक्सप्रेस-वे बनकर तैयार है। हाईवे के किनारे सुरक्षा दीवार बनाने का काम चल रहा है। इसके लोकार्पण के लिए केवल मुख्यमंत्री की हरी झंडी का इंतजार है । एक से दो महीने के भीतर एक्सप्रेस-वे को शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान एडीएम वित्त अरविंद कुमार,नायब तहसीलदार अनुराग दुबे, तहसील के अधिकारी, यूपीडा के कार्मिक आदि मौजूद रहे।3