logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्टेट ट्रांसफार्मेशन कमीशन सीईओ ने गंगा एक्सप्रेस वे का निरीक्षण किया #सीईओ बोले एक्सप्रेस वे बनकर तैयार, सीएम की हरी झंडी का इंतजार #हाईवे किनारे सुरक्षा दीवार बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है शाहजहांपुर। मेरठ से प्रयागराज तक बनने वाले गंगा एक्सप्रेस वे की सौगात जल्द जनपदवासियों को मिलने जा रही है। रविवार को स्टेट ट्रांसफोर्मेशन कमीशन के सीईओ तथा प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने शाहजहांपुर के जलालाबाद तहसील में गंगा एक्सप्रेस वे का निरीक्षण किया। उन्होंने हवाई पट्टी, रेस्ट रुम भवन, शौचालयों की व्यवस्था आदि का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान एक्सप्रेस वे किनारे बने रेस्ट रूम परिसर में पौधारोपण भी किया। साथ ही पार्किंग एरिया,दुकानें आदि देखी। इस अवसर पर सीईओ ने कहा कि गंगा एक्सप्रेस-वे बनकर तैयार है। हाईवे के किनारे सुरक्षा दीवार बनाने का काम चल रहा है। इसके लोकार्पण के लिए केवल मुख्यमंत्री की हरी झंडी का इंतजार है । एक से दो महीने के भीतर एक्सप्रेस-वे को शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान एडीएम वित्त अरविंद कुमार,नायब तहसीलदार अनुराग दुबे, तहसील के अधिकारी, यूपीडा के कार्मिक आदि मौजूद रहे।

7 hrs ago
user_रिपोर्टर रईस खान
रिपोर्टर रईस खान
शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

स्टेट ट्रांसफार्मेशन कमीशन सीईओ ने गंगा एक्सप्रेस वे का निरीक्षण किया #सीईओ बोले एक्सप्रेस वे बनकर तैयार, सीएम की हरी झंडी का इंतजार #हाईवे किनारे सुरक्षा दीवार बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है शाहजहांपुर। मेरठ से प्रयागराज तक बनने वाले गंगा एक्सप्रेस वे की सौगात जल्द जनपदवासियों को मिलने जा रही है। रविवार को स्टेट ट्रांसफोर्मेशन कमीशन के सीईओ तथा प्रदेश के

पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने शाहजहांपुर के जलालाबाद तहसील में गंगा एक्सप्रेस वे का निरीक्षण किया। उन्होंने हवाई पट्टी, रेस्ट रुम भवन, शौचालयों की व्यवस्था आदि का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान एक्सप्रेस वे किनारे बने रेस्ट रूम परिसर में पौधारोपण भी किया। साथ ही पार्किंग एरिया,दुकानें आदि देखी। इस अवसर पर सीईओ ने कहा कि गंगा

एक्सप्रेस-वे बनकर तैयार है। हाईवे के किनारे सुरक्षा दीवार बनाने का काम चल रहा है। इसके लोकार्पण के लिए केवल मुख्यमंत्री की हरी झंडी का इंतजार है । एक से दो महीने के भीतर एक्सप्रेस-वे को शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान एडीएम वित्त अरविंद कुमार,नायब तहसीलदार अनुराग दुबे, तहसील के अधिकारी, यूपीडा के कार्मिक आदि मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • शाहजहांपुर। जिलाधिकारी डीपी सिंह के निर्देश पर जनपद में घरेलू एलपीजी के व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। इसी क्रम में जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) की टीम ने शहर के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर कई स्थानों से घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग को पकड़ा। केरूगंज में पक्का पुल के निकट महेश चंद्र की दुकान पर छापा मारकर टीम ने दो घरेलू सिलेंडर, कंपनी के दो छोटे पांच किलो के सिलेंडर तथा 29 अधोमानक छोटे गैस सिलेंडर बरामद किए। वहीं मोहल्ला मेहमनगढ़ी स्थित आरकेटी स्टॉल पर जांच के दौरान दो घरेलू गैस सिलेंडर व्यावसायिक उपयोग में पाए गए। इसके अलावा तहसील तिलहर के खैरपुर चौराहे पर भी घरेलू गैस सिलेंडर का दुरुपयोग सामने आया। यहां दो भरे हुए और दो खाली घरेलू सिलेंडर व्यावसायिक उपयोग में मिले। डीएसओ ने बताया कि सभी मामलों में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति घरेलू एलपीजी का उपयोग रिफिलिंग या कालाबाजारी में करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर घरेलू एलपीजी को कॉमर्शियल सिलेंडर में रिफिल कराकर दुरुपयोग किए जाने की शिकायतें मिल रही हैं। ऐसे मामलों में यदि कॉमर्शियल सिलेंडर की रिफिल का बिल प्रस्तुत नहीं किया गया तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
    1
    शाहजहांपुर। जिलाधिकारी डीपी सिंह के निर्देश पर जनपद में घरेलू एलपीजी के व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। इसी क्रम में जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) की टीम ने शहर के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर कई स्थानों से घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग को पकड़ा। केरूगंज में पक्का पुल के निकट महेश चंद्र की दुकान पर छापा मारकर टीम ने दो घरेलू सिलेंडर, कंपनी के दो छोटे पांच किलो के सिलेंडर तथा 29 अधोमानक छोटे गैस सिलेंडर बरामद किए। वहीं मोहल्ला मेहमनगढ़ी स्थित आरकेटी स्टॉल पर जांच के दौरान दो घरेलू गैस सिलेंडर व्यावसायिक उपयोग में पाए गए। इसके अलावा तहसील तिलहर के खैरपुर चौराहे पर भी घरेलू गैस सिलेंडर का दुरुपयोग सामने आया। यहां दो भरे हुए और दो खाली घरेलू सिलेंडर व्यावसायिक उपयोग में मिले। डीएसओ ने बताया कि सभी मामलों में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति घरेलू एलपीजी का उपयोग रिफिलिंग या कालाबाजारी में करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर घरेलू एलपीजी को कॉमर्शियल सिलेंडर में रिफिल कराकर दुरुपयोग किए जाने की शिकायतें मिल रही हैं। ऐसे मामलों में यदि कॉमर्शियल सिलेंडर की रिफिल का बिल प्रस्तुत नहीं किया गया तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
    user_A K DIXIT
    A K DIXIT
    8 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में कार्य शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • सिकंदरपुर कलां स्टेडियम में मोनू स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, विधायक अरविंद सिंह ने किया शुभारंभ
    1
    सिकंदरपुर कलां स्टेडियम में मोनू स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, विधायक अरविंद सिंह ने किया शुभारंभ
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी
    2
    Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी
    user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी
    Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी
    Security Guard शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • शाहजहाँपुर / थाना खुदागंज पुलिस को वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने जमीन का फर्जी बैनामा कराने के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक खुदागंज के नेतृत्व में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना खुदागंज पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार 23 सितंबर 2025 को वादी की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 223/2025 धारा 318(4)/338/336(3)/340(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि अभियुक्त ने वादी की जमीन का फर्जी तरीके से बैनामा करा लिया था। मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त संजीव सिंह पुत्र रोहन सिंह निवासी ग्राम मझिला, थाना खुदागंज को 15 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर सुबह 10:21 बजे देवा नदी से करीब 100 मीटर पहले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक टीकम सिंह और हेड कांस्टेबल इरफान अहमद शामिल रहे।
    1
    शाहजहाँपुर / थाना खुदागंज पुलिस को वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने जमीन का फर्जी बैनामा कराने के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक खुदागंज के नेतृत्व में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना खुदागंज पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार 23 सितंबर 2025 को वादी की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 223/2025 धारा 318(4)/338/336(3)/340(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि अभियुक्त ने वादी की जमीन का फर्जी तरीके से बैनामा करा लिया था।
मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त संजीव सिंह पुत्र रोहन सिंह निवासी ग्राम मझिला, थाना खुदागंज को 15 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर सुबह 10:21 बजे देवा नदी से करीब 100 मीटर पहले रास्ते से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक टीकम सिंह और हेड कांस्टेबल इरफान अहमद शामिल रहे।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by Journalist Amit Dixit
    1
    Post by Journalist Amit Dixit
    user_Journalist Amit Dixit
    Journalist Amit Dixit
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर समेत आसपास के जिलों सीतापुर, हरदोई और बरेली में रविवार को अचानक मौसम ने करवट ले ली। दोपहर से ही आसमान में घने बादल छा गए और तेज गति से हवाएं चलने लगीं। कई जगहों पर बूंदाबांदी भी शुरू हो गई, जिससे मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया।
    1
    शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर समेत आसपास के जिलों सीतापुर, हरदोई और बरेली में रविवार को अचानक मौसम ने करवट ले ली। दोपहर से ही आसमान में घने बादल छा गए और तेज गति से हवाएं चलने लगीं। कई जगहों पर बूंदाबांदी भी शुरू हो गई, जिससे मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया।
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Post by रिपोर्टर रईस खान
    1
    Post by रिपोर्टर रईस खान
    user_रिपोर्टर रईस खान
    रिपोर्टर रईस खान
    शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • शाहजहांपुर /सिंधौली ब्लॉक की ग्राम पंचायत भट्टपुरा रसूलपुर इन दिनों अपने विकास कार्यों को लेकर चर्चा में है। ग्राम प्रधान अनिल गुप्ता के नेतृत्व में पंचायत में कराए गए कार्य लोगों के बीच सराहना का विषय बने हुए हैं। ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों में विशेष रूप से आंगनबाड़ी केंद्र का सुंदर और व्यवस्थित निर्माण लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। आधुनिक ढंग से बनाए गए इस आंगनबाड़ी केंद्र से गांव के छोटे बच्चों और महिलाओं को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पहले जहां ऐसी सुविधाओं का अभाव था, वहीं अब पंचायत में विकास की स्पष्ट झलक दिखाई दे रही है। ग्रामीणों के अनुसार ग्राम प्रधान अनिल गुप्ता द्वारा पंचायत में सड़क, साफ-सफाई, नाली निर्माण और अन्य जनहित के कार्य भी प्राथमिकता के साथ कराए जा रहे हैं। यही कारण है कि भट्टपुरा रसूलपुर ग्राम पंचायत के कार्यों को लोग “नंबर वन” बता रहे हैं। गांव के लोगों ने उम्मीद जताई कि इसी तरह यदि विकास कार्य लगातार चलते रहे तो आने वाले समय में भट्टपुरा रसूलपुर पूरे क्षेत्र के लिए एक आदर्श ग्राम पंचायत के रूप में पहचाना जाएगा।
    1
    शाहजहांपुर /सिंधौली ब्लॉक की ग्राम पंचायत भट्टपुरा रसूलपुर इन दिनों अपने विकास कार्यों को लेकर चर्चा में है। ग्राम प्रधान अनिल गुप्ता के नेतृत्व में पंचायत में कराए गए कार्य लोगों के बीच सराहना का विषय बने हुए हैं।
ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों में विशेष रूप से आंगनबाड़ी केंद्र का सुंदर और व्यवस्थित निर्माण लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। आधुनिक ढंग से बनाए गए इस आंगनबाड़ी केंद्र से गांव के छोटे बच्चों और महिलाओं को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पहले जहां ऐसी सुविधाओं का अभाव था, वहीं अब पंचायत में विकास की स्पष्ट झलक दिखाई दे रही है।
ग्रामीणों के अनुसार ग्राम प्रधान अनिल गुप्ता द्वारा पंचायत में सड़क, साफ-सफाई, नाली निर्माण और अन्य जनहित के कार्य भी प्राथमिकता के साथ कराए जा रहे हैं। यही कारण है कि भट्टपुरा रसूलपुर ग्राम पंचायत के कार्यों को लोग “नंबर वन” बता रहे हैं।
गांव के लोगों ने उम्मीद जताई कि इसी तरह यदि विकास कार्य लगातार चलते रहे तो आने वाले समय में भट्टपुरा रसूलपुर पूरे क्षेत्र के लिए एक आदर्श ग्राम पंचायत के रूप में पहचाना जाएगा।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by Asha Rani
    1
    Post by Asha Rani
    user_Asha Rani
    Asha Rani
    City Star Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.