logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भट्टपुरा रसूलपुर बना विकास की मिसाल, प्रधान अनिल गुप्ता के नेतृत्व में चमकी ग्राम पंचायत शाहजहांपुर /सिंधौली ब्लॉक की ग्राम पंचायत भट्टपुरा रसूलपुर इन दिनों अपने विकास कार्यों को लेकर चर्चा में है। ग्राम प्रधान अनिल गुप्ता के नेतृत्व में पंचायत में कराए गए कार्य लोगों के बीच सराहना का विषय बने हुए हैं। ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों में विशेष रूप से आंगनबाड़ी केंद्र का सुंदर और व्यवस्थित निर्माण लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। आधुनिक ढंग से बनाए गए इस आंगनबाड़ी केंद्र से गांव के छोटे बच्चों और महिलाओं को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पहले जहां ऐसी सुविधाओं का अभाव था, वहीं अब पंचायत में विकास की स्पष्ट झलक दिखाई दे रही है। ग्रामीणों के अनुसार ग्राम प्रधान अनिल गुप्ता द्वारा पंचायत में सड़क, साफ-सफाई, नाली निर्माण और अन्य जनहित के कार्य भी प्राथमिकता के साथ कराए जा रहे हैं। यही कारण है कि भट्टपुरा रसूलपुर ग्राम पंचायत के कार्यों को लोग “नंबर वन” बता रहे हैं। गांव के लोगों ने उम्मीद जताई कि इसी तरह यदि विकास कार्य लगातार चलते रहे तो आने वाले समय में भट्टपुरा रसूलपुर पूरे क्षेत्र के लिए एक आदर्श ग्राम पंचायत के रूप में पहचाना जाएगा।

2 hrs ago
user_विवेक मिश्र
विवेक मिश्र
Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

भट्टपुरा रसूलपुर बना विकास की मिसाल, प्रधान अनिल गुप्ता के नेतृत्व में चमकी ग्राम पंचायत शाहजहांपुर /सिंधौली ब्लॉक की ग्राम पंचायत भट्टपुरा रसूलपुर इन दिनों अपने विकास कार्यों को लेकर चर्चा में है। ग्राम प्रधान अनिल गुप्ता के नेतृत्व में पंचायत में कराए गए कार्य लोगों के बीच सराहना का विषय बने हुए हैं। ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों में विशेष रूप से आंगनबाड़ी केंद्र का सुंदर और व्यवस्थित निर्माण लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। आधुनिक ढंग से बनाए गए इस आंगनबाड़ी केंद्र से गांव के छोटे बच्चों और महिलाओं को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पहले जहां ऐसी सुविधाओं का अभाव था, वहीं अब पंचायत में विकास की स्पष्ट झलक दिखाई दे रही है। ग्रामीणों के अनुसार ग्राम प्रधान अनिल गुप्ता द्वारा पंचायत में सड़क, साफ-सफाई, नाली निर्माण और अन्य जनहित के कार्य भी प्राथमिकता के साथ कराए जा रहे हैं। यही कारण है कि भट्टपुरा रसूलपुर ग्राम पंचायत के कार्यों को लोग “नंबर वन” बता रहे हैं। गांव के लोगों ने उम्मीद जताई कि इसी तरह यदि विकास कार्य लगातार चलते रहे तो आने वाले समय में भट्टपुरा रसूलपुर पूरे क्षेत्र के लिए एक आदर्श ग्राम पंचायत के रूप में पहचाना जाएगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • शाहजहांपुर /सिंधौली ब्लॉक की ग्राम पंचायत भट्टपुरा रसूलपुर इन दिनों अपने विकास कार्यों को लेकर चर्चा में है। ग्राम प्रधान अनिल गुप्ता के नेतृत्व में पंचायत में कराए गए कार्य लोगों के बीच सराहना का विषय बने हुए हैं। ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों में विशेष रूप से आंगनबाड़ी केंद्र का सुंदर और व्यवस्थित निर्माण लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। आधुनिक ढंग से बनाए गए इस आंगनबाड़ी केंद्र से गांव के छोटे बच्चों और महिलाओं को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पहले जहां ऐसी सुविधाओं का अभाव था, वहीं अब पंचायत में विकास की स्पष्ट झलक दिखाई दे रही है। ग्रामीणों के अनुसार ग्राम प्रधान अनिल गुप्ता द्वारा पंचायत में सड़क, साफ-सफाई, नाली निर्माण और अन्य जनहित के कार्य भी प्राथमिकता के साथ कराए जा रहे हैं। यही कारण है कि भट्टपुरा रसूलपुर ग्राम पंचायत के कार्यों को लोग “नंबर वन” बता रहे हैं। गांव के लोगों ने उम्मीद जताई कि इसी तरह यदि विकास कार्य लगातार चलते रहे तो आने वाले समय में भट्टपुरा रसूलपुर पूरे क्षेत्र के लिए एक आदर्श ग्राम पंचायत के रूप में पहचाना जाएगा।
    1
    शाहजहांपुर /सिंधौली ब्लॉक की ग्राम पंचायत भट्टपुरा रसूलपुर इन दिनों अपने विकास कार्यों को लेकर चर्चा में है। ग्राम प्रधान अनिल गुप्ता के नेतृत्व में पंचायत में कराए गए कार्य लोगों के बीच सराहना का विषय बने हुए हैं।
ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों में विशेष रूप से आंगनबाड़ी केंद्र का सुंदर और व्यवस्थित निर्माण लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। आधुनिक ढंग से बनाए गए इस आंगनबाड़ी केंद्र से गांव के छोटे बच्चों और महिलाओं को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पहले जहां ऐसी सुविधाओं का अभाव था, वहीं अब पंचायत में विकास की स्पष्ट झलक दिखाई दे रही है।
ग्रामीणों के अनुसार ग्राम प्रधान अनिल गुप्ता द्वारा पंचायत में सड़क, साफ-सफाई, नाली निर्माण और अन्य जनहित के कार्य भी प्राथमिकता के साथ कराए जा रहे हैं। यही कारण है कि भट्टपुरा रसूलपुर ग्राम पंचायत के कार्यों को लोग “नंबर वन” बता रहे हैं।
गांव के लोगों ने उम्मीद जताई कि इसी तरह यदि विकास कार्य लगातार चलते रहे तो आने वाले समय में भट्टपुरा रसूलपुर पूरे क्षेत्र के लिए एक आदर्श ग्राम पंचायत के रूप में पहचाना जाएगा।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • HS TV न्यूज़ चैनल में जुड़ने के लिए संपर्क करें 9450906122
    1
    HS TV न्यूज़ चैनल में जुड़ने के लिए संपर्क करें 9450906122
    user_HS TV
    HS TV
    TV News Anchor शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • खुटार। थाना खुटार क्षेत्र के नरौठा देवीदास गांव में देवस्थल के पास रास्ते की जमीन पर अवैध निर्माण को लेकर शनिवार को थाने में विवाद की स्थिति बन गई। हिंदू युवा संगठन के प्रदेश संरक्षक व सेंट्रल बार एसोसिएशन के महासचिव राजेश अवस्थी एडवोकेट पीड़ित पक्ष के साथ थाने पहुंचे थे। आरोप है कि वार्ता के दौरान सीओ प्रवीण मलिक ने पीड़ित पक्ष को ही हड़काना शुरू कर दिया, जिस पर राजेश अवस्थी नाराज हो गए और उनकी सीओ से तीखी नोकझोंक हो गई। इसके बाद वह अपने समर्थकों के साथ थाने से लौट गए। #ShahjahanpurPolice #ShahjahanpurNews #शाहजहांपुर #UttarPradesh #shahjahanpur #उत्तर__भारत DM Shahjahanpur Pankaj Yadav Meera Yadav Khabr Shahjahanpur Abhishek
    1
    खुटार। थाना खुटार क्षेत्र के नरौठा देवीदास गांव में देवस्थल के पास रास्ते की जमीन पर अवैध निर्माण को लेकर शनिवार को थाने में विवाद की स्थिति बन गई। हिंदू युवा संगठन के प्रदेश संरक्षक व सेंट्रल बार एसोसिएशन के महासचिव राजेश अवस्थी एडवोकेट पीड़ित पक्ष के साथ थाने पहुंचे थे। आरोप है कि वार्ता के दौरान सीओ प्रवीण मलिक ने पीड़ित पक्ष को ही हड़काना शुरू कर दिया, जिस पर राजेश अवस्थी नाराज हो गए और उनकी सीओ से तीखी नोकझोंक हो गई। इसके बाद वह अपने समर्थकों के साथ थाने से लौट गए।
#ShahjahanpurPolice #ShahjahanpurNews #शाहजहांपुर #UttarPradesh #shahjahanpur #उत्तर__भारत DM Shahjahanpur Pankaj Yadav Meera Yadav Khabr Shahjahanpur Abhishek
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • सोलर पैनल चोरी का खुलासा, एक पैनल सहित आरोपी गिरफ्तार शाहजहाँपुर। थाना रोजा पुलिस ने सोलर पैनल चोरी के मामले का सफल अनावरण करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया एक सोलर पैनल भी बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देश पर अपराध रोकथाम, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थाना रोजा पुलिस टीम को यह सफलता मिली। जानकारी के अनुसार 14 मार्च 2026 को वादी ओम प्रकाश सिंह पुत्र महादेव सिंह, निवासी स्वामी विवेकानंद आश्रम अकर्रा रसूलपुर, शाहजहाँपुर ने थाना रोजा में तहरीर देकर सोलर पैनल चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। इस आधार पर थाना रोजा में मुकदमा संख्या 109/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस टीम को गश्त के समय मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर ग्राम बिलिन्दापुर गोटिया निवासी मुनीश पुत्र रामाधीन को शनिवार दोपहर करीब 12:40 बजे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से Saatvik Green Energy कंपनी का एक सोलर पैनल (Model No. SGE540-144MBHC) बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने 21 जनवरी 2026 को ग्राम बिलिन्दापुर के बाहर रविंद्र के खेत से दो सोलर पैनल चोरी किए थे। इनमें से एक पैनल उसने बरेली-सीतापुर हाईवे पर एक अज्ञात व्यक्ति को करीब 3000 रुपये में बेच दिया था, जबकि दूसरा पैनल अपने घर में छिपाकर रख लिया था। चोरी के पैनल को बेचकर मिले रुपये उसने अपनी जरूरतों में खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    1
    सोलर पैनल चोरी का खुलासा, एक पैनल सहित आरोपी गिरफ्तार
शाहजहाँपुर। थाना रोजा पुलिस ने सोलर पैनल चोरी के मामले का सफल अनावरण करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया एक सोलर पैनल भी बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देश पर अपराध रोकथाम, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थाना रोजा पुलिस टीम को यह सफलता मिली।
जानकारी के अनुसार 14 मार्च 2026 को वादी ओम प्रकाश सिंह पुत्र महादेव सिंह, निवासी स्वामी विवेकानंद आश्रम अकर्रा रसूलपुर, शाहजहाँपुर ने थाना रोजा में तहरीर देकर सोलर पैनल चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। इस आधार पर थाना रोजा में मुकदमा संख्या 109/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया।
मामले की विवेचना के दौरान पुलिस टीम को गश्त के समय मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर ग्राम बिलिन्दापुर गोटिया निवासी मुनीश पुत्र रामाधीन को शनिवार दोपहर करीब 12:40 बजे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से Saatvik Green Energy कंपनी का एक सोलर पैनल (Model No. SGE540-144MBHC) बरामद किया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने 21 जनवरी 2026 को ग्राम बिलिन्दापुर के बाहर रविंद्र के खेत से दो सोलर पैनल चोरी किए थे। इनमें से एक पैनल उसने बरेली-सीतापुर हाईवे पर एक अज्ञात व्यक्ति को करीब 3000 रुपये में बेच दिया था, जबकि दूसरा पैनल अपने घर में छिपाकर रख लिया था। चोरी के पैनल को बेचकर मिले रुपये उसने अपनी जरूरतों में खर्च कर दिए।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by रिपोर्टर रईस खान
    1
    Post by रिपोर्टर रईस खान
    user_रिपोर्टर रईस खान
    रिपोर्टर रईस खान
    शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • शाहजहांपुर। मेडिकल कॉलेज परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। शनिवार को जिला अस्पताल में कार्यरत एक संविदा कर्मचारी की बाइक अस्पताल गेट के पास से चोरी हो गई। जानकारी के अनुसार राधा कृष्ण पुत्र सुनेश निवासी ग्राम उदियापुर थाना रोजा, जो कि जिला अस्पताल शाहजहांपुर में संविदा कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं, रोज की तरह शनिवार को भी अपनी बाइक UP25CV9036 (स्प्लेंडर प्लस) से ड्यूटी पर आए थे। उन्होंने अपनी बाइक अस्पताल गेट के पास खड़ी की थी। इसी दौरान अज्ञात चोर बाइक चोरी कर ले गया। बताया जा रहा है कि बाइक चोरी की पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। घटना के बाद कर्मचारी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है। दिनदहाड़े अस्पताल परिसर से बाइक चोरी होने की घटना के बाद मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में जुटी है।
    1
    शाहजहांपुर। मेडिकल कॉलेज परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। शनिवार को जिला अस्पताल में कार्यरत एक संविदा कर्मचारी की बाइक अस्पताल गेट के पास से चोरी हो गई।
जानकारी के अनुसार राधा कृष्ण पुत्र सुनेश निवासी ग्राम उदियापुर थाना रोजा, जो कि जिला अस्पताल शाहजहांपुर में संविदा कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं, रोज की तरह शनिवार को भी अपनी बाइक UP25CV9036 (स्प्लेंडर प्लस) से ड्यूटी पर आए थे। उन्होंने अपनी बाइक अस्पताल गेट के पास खड़ी की थी।
इसी दौरान अज्ञात चोर बाइक चोरी कर ले गया। बताया जा रहा है कि बाइक चोरी की पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है।
घटना के बाद कर्मचारी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है। दिनदहाड़े अस्पताल परिसर से बाइक चोरी होने की घटना के बाद मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में जुटी है।
    user_A K DIXIT
    A K DIXIT
    8 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में कार्य शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • खीरी /जनपद लखीमपुर खीरी की 137 पलिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बनकटी में भारत जन कल्याण संस्था द्वारा आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में समाजसेवी डॉ. प्रदीप शुक्ला ने सहभागिता कर क्षेत्रीय जनता से संवाद किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, समाजसेवियों और स्थानीय गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान डॉ. प्रदीप शुक्ला ने बताया कि पूर्व राज्य गृहमंत्री के निर्देश पर वह पलिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर जनता से सीधे संपर्क कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की। होली मिलन कार्यक्रम के बाद डॉ. शुक्ला ने क्षेत्र के दर्जनों गांवों में जनसंपर्क भी किया, जहां ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और अपना समर्थन व स्नेह व्यक्त किया। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने कहा कि जनता का यह अपार प्रेम और विश्वास ही उन्हें लगातार क्षेत्र में सेवा कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों से जनता जुड़ रही है और मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ता पूरी मजबूती से काम कर रहे हैं। इस अवसर पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया।
    2
    खीरी /जनपद लखीमपुर खीरी की 137 पलिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बनकटी में भारत जन कल्याण संस्था द्वारा आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में समाजसेवी डॉ. प्रदीप शुक्ला ने सहभागिता कर क्षेत्रीय जनता से संवाद किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, समाजसेवियों और स्थानीय गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. प्रदीप शुक्ला ने बताया कि पूर्व राज्य गृहमंत्री के निर्देश पर वह पलिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर जनता से सीधे संपर्क कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की।
होली मिलन कार्यक्रम के बाद डॉ. शुक्ला ने क्षेत्र के दर्जनों गांवों में जनसंपर्क भी किया, जहां ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और अपना समर्थन व स्नेह व्यक्त किया। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने कहा कि जनता का यह अपार प्रेम और विश्वास ही उन्हें लगातार क्षेत्र में सेवा कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों से जनता जुड़ रही है और मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ता पूरी मजबूती से काम कर रहे हैं।
इस अवसर पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • शाहजहांपुर में 14 मार्च 2026, शनिवार को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में और माननीय जनपद न्यायाधीश के निर्देशानुसार वर्ष की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। न्यायालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं की उपस्थिति रही। इस दौरान अधिकारियों का स्वागत पौधा भेंट कर किया गया। इस राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए लगभग 2 लाख वाद चिन्हित किए गए थे, जिनमें से करीब डेढ़ लाख मामलों के निस्तारण की उम्मीद जताई गई है। लोक अदालत का उद्देश्य आपसी सहमति से मामलों का त्वरित समाधान कराना है, जिससे लोगों को लंबी अदालती प्रक्रिया से राहत मिल सके और न्याय व्यवस्था का बोझ भी कम हो सके। वीडियो में देखें लोक अदालत से जुड़ी पूरी जानकारी। #Shahjahanpur #LokAdalat #NationalLokAdalat #UPNews #CourtNews #LegalServices #NewsUpdate
    1
    शाहजहांपुर में 14 मार्च 2026, शनिवार को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में और माननीय जनपद न्यायाधीश के निर्देशानुसार वर्ष की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।
न्यायालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं की उपस्थिति रही। इस दौरान अधिकारियों का स्वागत पौधा भेंट कर किया गया।
इस राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए लगभग 2 लाख वाद चिन्हित किए गए थे, जिनमें से करीब डेढ़ लाख मामलों के निस्तारण की उम्मीद जताई गई है। लोक अदालत का उद्देश्य आपसी सहमति से मामलों का त्वरित समाधान कराना है, जिससे लोगों को लंबी अदालती प्रक्रिया से राहत मिल सके और न्याय व्यवस्था का बोझ भी कम हो सके।
वीडियो में देखें लोक अदालत से जुड़ी पूरी जानकारी।
#Shahjahanpur #LokAdalat #NationalLokAdalat #UPNews #CourtNews #LegalServices #NewsUpdate
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी
    6
    Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी
    user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी
    Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी
    Security Guard शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.