Shuru
Apke Nagar Ki App…
वैधता अधिनियम 2025 के विरोध में 25 मार्च को हिंडौन एसडीएम को ज्ञापन देगा पेंशनर मंच हिंडौन सिटी। राजस्थान पेंशनर्स मंच तहसील हिंडौन की ओर से वैधता अधिनियम 2025 के विरोध में प्रदर्शन कर एसडीओ को ज्ञापन सौंपा जाएगा। पेंशनर्स मंच के अध्यक्ष जेपी शर्मा ने बताया है कि हिंडौन तहसील क्षेत्र के सभी पेंशनर्स 25 मार्च को मध्यान्ह 12:30 बजे उपखंड कार्यालय हिंडौन सिटी में एकत्र होकर केंद्र सरकार द्वारा पारित कानून वैधता अधिनियम- 2025 के विरोध में प्रधानमंत्री के नाम एसडीओ को ज्ञापन सौंपेंगे। अध्यक्ष शर्मा ने सभी पेंशनर्स को समय पर उपस्थित होकर ज्ञापन देने में सम्मिलित होने और पेंशनर्स की एकता का प्रदर्शन करने की अपील की है।
Krishan murari rajora
वैधता अधिनियम 2025 के विरोध में 25 मार्च को हिंडौन एसडीएम को ज्ञापन देगा पेंशनर मंच हिंडौन सिटी। राजस्थान पेंशनर्स मंच तहसील हिंडौन की ओर से वैधता अधिनियम 2025 के विरोध में प्रदर्शन कर एसडीओ को ज्ञापन सौंपा जाएगा। पेंशनर्स मंच के अध्यक्ष जेपी शर्मा ने बताया है कि हिंडौन तहसील क्षेत्र के सभी पेंशनर्स 25 मार्च को मध्यान्ह 12:30 बजे उपखंड कार्यालय हिंडौन सिटी में एकत्र होकर केंद्र सरकार द्वारा पारित कानून वैधता अधिनियम- 2025 के विरोध में प्रधानमंत्री के नाम एसडीओ को ज्ञापन सौंपेंगे। अध्यक्ष शर्मा ने सभी पेंशनर्स को समय पर उपस्थित होकर ज्ञापन देने में सम्मिलित होने और पेंशनर्स की एकता का प्रदर्शन करने की अपील की है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- ब्रिटिश शासन: 18वीं शताब्दी से शुरू होकर, ब्रिटिश व्यापारिक उपस्थिति राजनीतिक अधीनता में परिवर्तित हो गई, जिससे ब्रिटिश राज की स्थापना हुई। स्वतंत्रता संग्राम: विभिन्न नेताओं के नेतृत्व में औपनिवेशिक शासन के विरुद्ध लंबा संघर्ष, जो 1947 में स्वतंत्रता के साथ समाप्त हुआ।1
- हिंडौन सिटी। शहर के पुष्पा विहार स्थित भारद्वाज इंग्लिश क्लासेस में मंगलवार को बोर्ड परीक्षा कक्षा 5 ,8 व 10 में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। संस्थान के सीईओ भानेश भारद्वाज ने बताया कि भारद्वाज इंग्लिश क्लासेस मुख्य रूप से अंग्रेजी विषय पर कार्य करती है। संस्थान के सीईओ भारद्वाज ने विभिन्न स्कूल और शैक्षणिक संस्थानों में अंग्रेजी विषय का अध्यापन कार्य किया। जिसके चलते 80% से अधिक विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षाओं में अंग्रेजी विषय में 90% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इसके अलावा कई विद्यार्थियों ने अंग्रेजी विषय में 100% अंक भी प्राप्त किए हैं। इस मौके पर संस्थान की ओर से विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के अभिभावकों सहित क्लासेस के संरक्षक प्रकाश नंदन शर्मा आदि मौजूद रहे।1
- Post by मनोज तिवाड़ी2
- Post by I Love अंकिता2
- हिंडौन शहर निवासी गौरी दत्तात्रेय ने बोर्ड परीक्षा में 98% अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया। दसवीं के परिणाम जारी होते ही विद्यालय स्टाफ और लोग गौरी दत्तात्रेय के निवास स्थल पहुंचे जहां उनका साफा माला पहनकर अभिनंदन किया गया।गौरी दत्तात्रेय के पत्रकार अनिल दत्तात्रेय ने मंगलवार शाम 5:00 बजे बताया कि बिटिया गौरी दत्तात्रेय ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में 98% अंक हासिल कर हिंडौन शहर जिले का नाम रोशन कर दिया। मंगलवार को लोग गौरी दत्तात्रेय के घर पर पहुंचे उनको बधाइयां दी और साफा माला पहनकर अभिनंदन किया।इस दौरान विद्यालय स्टाफ सहित सहित कई लोग मौजूद रहे1
- लायंस क्लब गरिमा के तत्वाधान में स्व. सतीश चंद्र अग्रवाल की पूर्ण स्मृति पर हलवा प्रसादी का वितरण, फल सब्जी मंडी उदेई मोड पर किया गया, हलवा वितरण कार्यक्रम अमित अग्रवाल ने अपने पिताजी की पुण्यतिथि पर लाइंस क्लब के संयोजन में करवाया,1
- गंगापुर सिटी के समीप गांवड़ी गांव में खेत में बने पानी के टांके के पास मिले अज्ञात शव के अवशेष, पुलिस जांच में जुटी गंगापुर सिटी क्षेत्र के गावड़ी गांव के पास उस समय सनसनी फैल गई जब खेत में बने पानी के टांके के नजदीक एक अज्ञात व्यक्ति के शव के अवशेष मिलने की सूचना सामने आई। घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, खेत में काम कर रहे लोगों को टांके के पास संदिग्ध हालत में मानव अवशेष दिखाई दिए, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र को सुरक्षित कर जांच शुरू की और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव के अवशेषों को कब्जे में लेकर गंगापुर सिटी के जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार शव करीब एक से दो माह पुराना बताया जा रहा है, जिससे उसकी पहचान करना चुनौतीपूर्ण हो गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा शव के अवशेषों का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा, ताकि मृतक की पहचान सुनिश्चित की जा सके। इसके साथ ही आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदगी के मामलों की भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मृतक कौन था और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। वाइट उप निरीक्षक उमेश कुमार सदर थाना पुलिस1
- हिंडौन सिटी। खटीक पाड़ा स्थित कोलियो की अथाई से बुधवार को कैलादेवी के लिए द्वितीय विशाल पद यात्रा रवाना होगी। अमरदास बाबा बाल भक्त मंडल के दीपक महावर ने बताया कि कोलियों की अथाई से बुधवार दोपहर 1:15 पर बैंड बाजे और डीजे के साथ कैला देवी की द्वितीय विशाल पदयात्रा रवाना होगी। पदयात्रा खटीक पाड़ा स्थित कोलियों की अथाई से शुरू होकर शीतला चौराहा स्थित पथवारी जोबनेर माता मंदिर, महावर धर्मशाला, डैंप रोड, चौपड़ सर्किल होते हुए कैलादेवी के लिए रवाना होगी।1