Shuru
Apke Nagar Ki App…
हिंडौन की कोलियों की अथाई से 25 मार्च को रवाना होगी कैलादेवी की द्वितीय विशाल पदयात्रा हिंडौन सिटी। खटीक पाड़ा स्थित कोलियो की अथाई से बुधवार को कैलादेवी के लिए द्वितीय विशाल पद यात्रा रवाना होगी। अमरदास बाबा बाल भक्त मंडल के दीपक महावर ने बताया कि कोलियों की अथाई से बुधवार दोपहर 1:15 पर बैंड बाजे और डीजे के साथ कैला देवी की द्वितीय विशाल पदयात्रा रवाना होगी। पदयात्रा खटीक पाड़ा स्थित कोलियों की अथाई से शुरू होकर शीतला चौराहा स्थित पथवारी जोबनेर माता मंदिर, महावर धर्मशाला, डैंप रोड, चौपड़ सर्किल होते हुए कैलादेवी के लिए रवाना होगी।
Krishan murari rajora
हिंडौन की कोलियों की अथाई से 25 मार्च को रवाना होगी कैलादेवी की द्वितीय विशाल पदयात्रा हिंडौन सिटी। खटीक पाड़ा स्थित कोलियो की अथाई से बुधवार को कैलादेवी के लिए द्वितीय विशाल पद यात्रा रवाना होगी। अमरदास बाबा बाल भक्त मंडल के दीपक महावर ने बताया कि कोलियों की अथाई से बुधवार दोपहर 1:15 पर बैंड बाजे और डीजे के साथ कैला देवी की द्वितीय विशाल पदयात्रा रवाना होगी। पदयात्रा खटीक पाड़ा स्थित कोलियों की अथाई से शुरू होकर शीतला चौराहा स्थित पथवारी जोबनेर माता मंदिर, महावर धर्मशाला, डैंप रोड, चौपड़ सर्किल होते हुए कैलादेवी के लिए रवाना होगी।
More news from राजस्थान and nearby areas
- परडवलने किया विमोचन करौली विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल करौली में आयोजित कार्यक्रम को मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला कलेक्टर हेमराज परिडवाल ने कहा कि देश को टीबी मुक्त बनाने के लिए प्रयास किया जा रहे हैं इन प्रयासों में स्वास्थ्य कर्मियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। सोमवार दोपहर 2:00 बजे आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने संतुलित आहार पोस्टर का विमोचन और पोर्टेबल एक्स-रे मशीन का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएमएचओ डॉ. जयंतीलाल मीणा ने कहा कि हम और हमारी टीम जिले में टीबी उन्मूलन के हर संभव प्रयास कर रही है।आज से शुरू विशेष टीबी मुक्त भारत अभियान की 100 दिवसीय कार्य योजना में मिलकर कार्य करें।इस दौरान प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामकेश मीणा, डिप्टी कंट्रोलर डा भुवनेश बंसल, जिला कार्यक्रम अधिकारी आशुतोष पांडे, डीपीसी आईईसी लखन सिंह लोधा सहित टीबी हॉस्पिटल के कार्मिक और सम्मानित होने वाले स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।1
- श्री महावीर जी रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत गोल सर्कल के अंदर बंसी पहाड़पुर के लाल पत्थरों से बनी कलात्मक छतरी के अंदर कमलासन पर विराजमान भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा यात्रियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। आज जैन बंधुओ ने सर्किल एवं छत्री के अंदर साफ सफाई का कार्य किया। छतरी के अंदर कमलासन टफन ग्लास को साफ किया गया। साफ सफाई के बाद भगवान महावीर स्वामी की ब्रांज मेटल की प्रतिमा का अति मनोहारी रूप निखर आया है। यह सर्कल आने जाने वाले यात्रियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है।आज जैन समाज के प्रसिद्ध वास्तुविद राजकुमार कोठारी इंजीनियरअनिल जैन ललितपुर नरेंद्र जैन नृपत्या अध्यक्ष दिगंबर जैन सोशल ग्रुप ,सुमेर जैन सोनी संस्थापक अध्यक्ष एवं सुभाष सौगानी कोषाध्यक्ष योगेश टोडरका, जयपुर मोहनलाल जैन पाटनी गोनेर आदि ने सर्किल एवं छतरी की साफ सफाई में सहयोग किया एवं प्रतिमा की साफ सफाई की। सफाई एवं शुद्धिकरण के बाद सभी ने णमोकार मंत्र का पाठ करते हुए भगवान महावीर की जय जयकार की। साफ सफाई के बाद में प्रतिमा का बहुत ही सुंदर मनोहरी रूप निखर आया है। महावीर जयंती की अवसर पर श्री महावीर जी में आयोजित होने वाले वार्षिक लख्खी मेले में यह सर्कल आकर्षण का केंद्र रहेगा। जल्दी ही सर्कल के आसपास रेलवे द्वारा सजावटी लाइट एवं फाक्सर लाइट लगाई जाएगी।1
- के वन खंडों में करोड़ों के प्लांटेशन घोटाले के आरोप, पुराने कार्यों को नया दिखाने का खेल उजागर स्थान: सर्मथुरा (धौलपुर) समाचार: सरमथुरा क्षेत्र के विभिन्न वन खंडों—रिझोनी वन खंडा, खुर्दिया वन खंडा, वन खंडा A एवं B तथा बड़ागांव और गडखो—में किए गए प्लांटेशन कार्यों को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। स्थानीय ग्रामीणों और सूत्रों का दावा है कि यहां करोड़ों रुपए के घोटाले की आशंका है। जानकारी के अनुसार, इन वन खंडों में: पुराने प्लांटेशन की दीवारों को केवल रिपेयर कर नई दीवार के रूप में दर्शाया जा रहा है पहले से मौजूद पौधों को हटाकर या नष्ट कर नए गड्ढे (पिट) खोदकर नया प्लांटेशन दिखाया जा रहा है कुछ स्थानों पर जेसीबी मशीनों द्वारा पुराने पेड़ों को नष्ट करने के आरोप भी सामने आए हैं ग्रामीणों का कहना है कि यह सब कार्य कागजों में नए विकास कार्य के रूप में दर्ज कर भुगतान लिया जा रहा है, जिससे बड़े स्तर पर वित्तीय अनियमितता की आशंका है। आरोप यह भी लगाए जा रहे हैं कि क्षेत्र के नाका प्रभारियों और संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत से ये कार्य हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब उच्च अधिकारी जांच के लिए आते हैं, तो केवल औपचारिकता निभाकर वापस चले जाते हैं और मौके पर वास्तविक स्थिति की जांच नहीं की जाती। सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यदि सही तरीके से जांच कराई जाए, तो बड़े घोटाले का खुलासा हो सकता है। नीरेंद्र कुमार फॉरेस्टर और देवेंद्र कुमार रेंजर सीमा कुमारी जाटव वन नाका प्रभावी चेतराम मीणा एसीएफ डीएफओ चेतन कुमार घोटाला किया गया है1
- Post by Anil Kumar journalist1
- आज का हैल्थ टिप्स स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान। नदबई भरतपुर से लाइव। Follow me Friends 🎉1
- जयपुर। राजस्थान अपनी जिस ‘अतिथि देवो भव:’ और ‘पधारो म्हारे देश’ की गौरवशाली संस्कृति के लिए दुनिया भर में जाना जाता है, उसकी साख पर जयपुर में एक शर्मनाक घटना ने गहरा धब्बा लगा दिया है। राजधानी जयपुर से सोशल मीडिया पर बड़ी ही तेजी से वायरल होते हुए एक वीडियो ने न केवल पुलिस प्रशासन की चौकसी पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि पर्यटन विभाग को भी सकते में डाल दिया है। क्या है पूरा मामला? सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि जयपुर घूमने आई एक विदेशी महिला पर्यटक के साथ ऑटो चालक ने बेहद ओछी और अश्लील गालियां निकलाने की शर्मनाक हरकत की। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान और भारत की छवि धूमिल होती है। प्रशासन की कार्रवाई और चुनौती वीडियो के वायरल होते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। इस मामले ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था और 'टूरिस्ट पुलिस' की कार्यप्रणाली पर बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। पर्यटन विभाग: विभाग के अधिकारियों ने इस घटना पर चिंता जताते हुए पर्यटकों की सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने की बात कही है। पर्यटन पर असर का डर जयपुर की अर्थव्यवस्था का एक बड़ा हिस्सा पर्यटन पर टिका है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि विदेशी मेहमानों के साथ इस तरह का व्यवहार होगा, तो भविष्य में यह पर्यटन उद्योग के लिए आत्मघाती साबित हो सकता है। गुलाबी नगरी के मान-सम्मान को बचाने के लिए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है। "अतिथि हमारे देश की शान हैं। ऐसी हरकतें न केवल अपराध हैं, बल्कि हमारी सदियों पुरानी संस्कृति का अपमान भी हैं। आरोपियों को सख्त सजा मिलनी ही चाहिए।" — एक स्थानीय नागरिक1
- हिंडौन सिटी। राजस्थान पेंशनर्स मंच तहसील हिंडौन की ओर से वैधता अधिनियम 2025 के विरोध में प्रदर्शन कर एसडीओ को ज्ञापन सौंपा जाएगा। पेंशनर्स मंच के अध्यक्ष जेपी शर्मा ने बताया है कि हिंडौन तहसील क्षेत्र के सभी पेंशनर्स 25 मार्च को मध्यान्ह 12:30 बजे उपखंड कार्यालय हिंडौन सिटी में एकत्र होकर केंद्र सरकार द्वारा पारित कानून वैधता अधिनियम- 2025 के विरोध में प्रधानमंत्री के नाम एसडीओ को ज्ञापन सौंपेंगे। अध्यक्ष शर्मा ने सभी पेंशनर्स को समय पर उपस्थित होकर ज्ञापन देने में सम्मिलित होने और पेंशनर्स की एकता का प्रदर्शन करने की अपील की है।1
- गंगापुर सिटी। क्षेत्र के गावड़ी गांव के पास उस समय सनसनी फैल गई जब खेत में बने पानी के टांके के नजदीक एक अज्ञात व्यक्ति के शव के अवशेष मिलने की सूचना सामने आई। घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, खेत में काम कर रहे लोगों को टांके के पास संदिग्ध हालत में मानव अवशेष दिखाई दिए, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र को सुरक्षित कर जांच शुरू की और आवश्यक साक्ष्य जुटाए।1
- Post by Bharat SING Meena2