logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*श्री महावीर जी स्टेशन प्रांगण में सर्कल के अंदर भगवान महावीर स्वामी की मनोहारी प्रतिमा को देखकर हर्षाया मन* श्री महावीर जी रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत गोल सर्कल के अंदर बंसी पहाड़पुर के लाल पत्थरों से बनी कलात्मक छतरी के अंदर कमलासन पर विराजमान भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा यात्रियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। आज जैन बंधुओ ने सर्किल एवं छत्री के अंदर साफ सफाई का कार्य किया। छतरी के अंदर कमलासन टफन ग्लास को साफ किया गया। साफ सफाई के बाद भगवान महावीर स्वामी की ब्रांज मेटल की प्रतिमा का अति मनोहारी रूप निखर आया है। यह सर्कल आने जाने वाले यात्रियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है।आज जैन समाज के प्रसिद्ध वास्तुविद राजकुमार कोठारी इंजीनियरअनिल जैन ललितपुर नरेंद्र जैन नृपत्या अध्यक्ष दिगंबर जैन सोशल ग्रुप ,सुमेर जैन सोनी संस्थापक अध्यक्ष एवं सुभाष सौगानी कोषाध्यक्ष योगेश टोडरका, जयपुर मोहनलाल जैन पाटनी गोनेर आदि ने सर्किल एवं छतरी की साफ सफाई में सहयोग किया एवं प्रतिमा की साफ सफाई की। सफाई एवं शुद्धिकरण के बाद सभी ने णमोकार मंत्र का पाठ करते हुए भगवान महावीर की जय जयकार की। साफ सफाई के बाद में प्रतिमा का बहुत ही सुंदर मनोहरी रूप निखर आया है। महावीर जयंती की अवसर पर श्री महावीर जी में आयोजित होने वाले वार्षिक लख्खी मेले में यह सर्कल आकर्षण का केंद्र रहेगा। जल्दी ही सर्कल के आसपास रेलवे द्वारा सजावटी लाइट एवं फाक्सर लाइट लगाई जाएगी।

15 hrs ago
user_Uttam Kumar Meena
Uttam Kumar Meena
Media and information sciences faculty गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
15 hrs ago

*श्री महावीर जी स्टेशन प्रांगण में सर्कल के अंदर भगवान महावीर स्वामी की मनोहारी प्रतिमा को देखकर हर्षाया मन* श्री महावीर जी रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत गोल सर्कल के अंदर बंसी पहाड़पुर के लाल पत्थरों से बनी कलात्मक छतरी के अंदर कमलासन पर विराजमान भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा यात्रियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। आज जैन बंधुओ ने सर्किल एवं छत्री के अंदर साफ सफाई का कार्य किया। छतरी के अंदर कमलासन टफन ग्लास को साफ किया गया। साफ सफाई के बाद भगवान महावीर स्वामी की ब्रांज मेटल की प्रतिमा का अति मनोहारी रूप निखर आया है। यह सर्कल आने जाने वाले यात्रियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है।आज जैन समाज के प्रसिद्ध वास्तुविद राजकुमार कोठारी इंजीनियरअनिल जैन ललितपुर नरेंद्र जैन नृपत्या अध्यक्ष दिगंबर जैन सोशल ग्रुप ,सुमेर जैन सोनी संस्थापक अध्यक्ष एवं सुभाष सौगानी कोषाध्यक्ष योगेश टोडरका, जयपुर मोहनलाल जैन पाटनी गोनेर आदि ने सर्किल एवं छतरी की साफ सफाई में सहयोग किया एवं प्रतिमा की साफ सफाई की। सफाई एवं शुद्धिकरण के बाद सभी ने णमोकार मंत्र का पाठ करते हुए भगवान महावीर की जय जयकार की। साफ सफाई के बाद में प्रतिमा का बहुत ही सुंदर मनोहरी रूप निखर आया है। महावीर जयंती की अवसर पर श्री महावीर जी में आयोजित होने वाले वार्षिक लख्खी मेले में यह सर्कल आकर्षण का केंद्र रहेगा। जल्दी ही सर्कल के आसपास रेलवे द्वारा सजावटी लाइट एवं फाक्सर लाइट लगाई जाएगी।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • गंगापुर सिटी के समीप गांवड़ी गांव में खेत में बने पानी के टांके के पास मिले अज्ञात शव के अवशेष, पुलिस जांच में जुटी गंगापुर सिटी क्षेत्र के गावड़ी गांव के पास उस समय सनसनी फैल गई जब खेत में बने पानी के टांके के नजदीक एक अज्ञात व्यक्ति के शव के अवशेष मिलने की सूचना सामने आई। घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, खेत में काम कर रहे लोगों को टांके के पास संदिग्ध हालत में मानव अवशेष दिखाई दिए, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र को सुरक्षित कर जांच शुरू की और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव के अवशेषों को कब्जे में लेकर गंगापुर सिटी के जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार शव करीब एक से दो माह पुराना बताया जा रहा है, जिससे उसकी पहचान करना चुनौतीपूर्ण हो गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा शव के अवशेषों का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा, ताकि मृतक की पहचान सुनिश्चित की जा सके। इसके साथ ही आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदगी के मामलों की भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मृतक कौन था और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। वाइट उप निरीक्षक उमेश कुमार सदर थाना पुलिस
    1
    गंगापुर सिटी के समीप गांवड़ी गांव में खेत में बने पानी के टांके के पास मिले अज्ञात शव के अवशेष, पुलिस जांच में जुटी
गंगापुर सिटी क्षेत्र के गावड़ी गांव के पास उस समय सनसनी फैल गई जब खेत में बने पानी के टांके के नजदीक एक अज्ञात व्यक्ति के शव के अवशेष मिलने की सूचना सामने आई। घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, खेत में काम कर रहे लोगों को टांके के पास संदिग्ध हालत में मानव अवशेष दिखाई दिए, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र को सुरक्षित कर जांच शुरू की और आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
पुलिस ने शव के अवशेषों को कब्जे में लेकर गंगापुर सिटी के जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार शव करीब एक से दो माह पुराना बताया जा रहा है, जिससे उसकी पहचान करना चुनौतीपूर्ण हो गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा शव के अवशेषों का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा, ताकि मृतक की पहचान सुनिश्चित की जा सके। इसके साथ ही आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदगी के मामलों की भी जांच की जा रही है।
फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मृतक कौन था और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई।
वाइट उप निरीक्षक उमेश कुमार सदर थाना पुलिस
    user_Bsmeena
    Bsmeena
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    40 min ago
  • 🚆 रेल यात्रा सुरक्षा जागरूकता (जनहित में जारी) 📰 ट्रेन में सफर के दौरान नशीला पदार्थ देकर लूटपाट – यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण चेतावनी भारतीय रेलवे देश की जीवन रेखा है, जहां प्रतिदिन लाखों यात्री एक स्थान से दूसरे स्थान तक यात्रा करते हैं। लंबी दूरी की यात्रा के दौरान अक्सर यात्री अपने सहयात्रियों के साथ बातचीत करने लगते हैं। यह बातचीत सामान्य विषयों जैसे राजनीति, धर्म, सामाजिक मुद्दे, और वर्तमान घटनाओं पर होती है। धीरे-धीरे यह बातचीत आपसी विश्वास में बदल जाती है। लेकिन इसी विश्वास का फायदा उठाकर कुछ अपराधी तत्व (Druggers) यात्रियों को अपना शिकार बनाते हैं। --- ⚠️ अपराध का तरीका (Modus Operandi) इन अपराधियों का तरीका बहुत ही चालाक और सुनियोजित होता है: ये लोग सामान्य यात्री बनकर ट्रेन में सफर करते हैं कई बार ये रिजर्वेशन कराकर AC या स्लीपर कोच में यात्रा करते हैं ताकि शक न हो सहयात्रियों से दोस्ताना व्यवहार करते हैं और विश्वास जीतते हैं बातचीत के दौरान वे यात्रियों को बिस्कुट, चाय, कोल्ड ड्रिंक, टॉफी, प्रसाद आदि ऑफर करते हैं इन खाद्य पदार्थों में नींद की दवा (Sleeping tablets जैसे 2 mg sedative) मिलाई होती है 👉 जैसे ही यात्री इसे खाता या पीता है, वह धीरे-धीरे बेहोश या गहरी नींद में चला जाता है 👉 इसके बाद अपराधी उसका मोबाइल, पैसे, बैग, गहने और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो जाता है --- 🚨 हाल ही का मामला (कंचनजंगा एक्सप्रेस) हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया: ट्रेन संख्या: 13174 कंचनजंगा एक्सप्रेस मार्ग: सियालदह (Sealdah) से गुवाहाटी कोच: AC कोच इस मामले में आरोपी ने: सहयात्रियों के साथ दोस्ती की खुद भी वैध टिकट/रिजर्वेशन कराया खाने-पीने की चीजों में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया और फिर यात्री को बेहोश कर उसका सामान चोरी कर लिया --- 👮 RPF द्वारा कार्रवाई इस घटना को गंभीरता से लेते हुए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने सक्रियता दिखाई। श्री आदित्य कुमार मीना इंस्पेक्टर, RPF (Zonal Anti-Drugging Team) नॉर्थ फ्रंटियर रेलवे के नेतृत्व में टीम ने: तकनीकी एवं फिजिकल सर्विलांस के माध्यम से आरोपी की पहचान की लगातार प्रयास कर उसे गिरफ्तार (Apprehend) किया आरोपी को GRP बोंगाईगांव को सौंप दिया संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया (BNS) वर्तमान में केस की जांच जारी है --- 🏥 पीड़ितों की स्थिति ऐसे मामलों में पीड़ित: गहरी बेहोशी की स्थिति में पाए जाते हैं कई बार ट्रेन के अंदर या स्टेशन पर लावारिस हालत में मिलते हैं RPF/GRP और TTE द्वारा उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया जाता है उनके परिवारजनों को सूचित किया जाता है यह स्थिति बहुत खतरनाक हो सकती है, क्योंकि अधिक मात्रा में दवा लेने से जान का खतरा भी हो सकता है। --- 🛑 यात्रियों के लिए सुरक्षा सुझाव सभी यात्रियों से अनुरोध है कि वे यात्रा के दौरान निम्नलिखित सावधानियां अवश्य बरतें: ✅ क्या करें: अपने सामान पर हमेशा नजर रखें किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें केवल अधिकृत विक्रेताओं से ही खाद्य पदार्थ खरीदें यात्रा के दौरान सतर्क और सजग रहें ❌ क्या न करें: किसी अनजान व्यक्ति से खाने-पीने की वस्तु स्वीकार न करें ज्यादा व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें अनजान व्यक्ति पर जल्दी विश्वास न करें --- 📞 महत्वपूर्ण हेल्पलाइन ☎️ रेलवे हेल्पलाइन: 139 किसी भी आपात स्थिति में तुरंत इन नंबरों पर संपर्क करें। --- 📢 जनहित में अपील रेलवे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां लगातार प्रयास कर रही हैं कि ऐसे अपराधों पर रोक लगाई जा सके। लेकिन यात्रियों की सतर्कता और जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है। 👉 याद रखें: “सावधानी ही सुरक्षा है” यात्रा के दौरान थोड़ी सी लापरवाही आपको भारी नुकसान पहुंचा सकती है। --- 📝 निष्कर्ष आज के समय में जहां अपराधी नए-नए तरीके अपना रहे हैं, वहीं हमें भी अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना होगा। ट्रेन यात्रा को सुरक्षित और सुखद बनाने के लिए जरूरी है कि हम: सतर्क रहें जागरूक रहें और दूसरों को भी जागरूक करें
    1
    🚆 रेल यात्रा सुरक्षा जागरूकता (जनहित में जारी)
📰 ट्रेन में सफर के दौरान नशीला पदार्थ देकर लूटपाट – यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण चेतावनी
भारतीय रेलवे देश की जीवन रेखा है, जहां प्रतिदिन लाखों यात्री एक स्थान से दूसरे स्थान तक यात्रा करते हैं। लंबी दूरी की यात्रा के दौरान अक्सर यात्री अपने सहयात्रियों के साथ बातचीत करने लगते हैं। यह बातचीत सामान्य विषयों जैसे राजनीति, धर्म, सामाजिक मुद्दे, और वर्तमान घटनाओं पर होती है। धीरे-धीरे यह बातचीत आपसी विश्वास में बदल जाती है।
लेकिन इसी विश्वास का फायदा उठाकर कुछ अपराधी तत्व (Druggers) यात्रियों को अपना शिकार बनाते हैं।
---
⚠️ अपराध का तरीका (Modus Operandi)
इन अपराधियों का तरीका बहुत ही चालाक और सुनियोजित होता है:
ये लोग सामान्य यात्री बनकर ट्रेन में सफर करते हैं
कई बार ये रिजर्वेशन कराकर AC या स्लीपर कोच में यात्रा करते हैं ताकि शक न हो
सहयात्रियों से दोस्ताना व्यवहार करते हैं और विश्वास जीतते हैं
बातचीत के दौरान वे यात्रियों को बिस्कुट, चाय, कोल्ड ड्रिंक, टॉफी, प्रसाद आदि ऑफर करते हैं
इन खाद्य पदार्थों में नींद की दवा (Sleeping tablets जैसे 2 mg sedative) मिलाई होती है
👉 जैसे ही यात्री इसे खाता या पीता है, वह धीरे-धीरे बेहोश या गहरी नींद में चला जाता है
👉 इसके बाद अपराधी उसका मोबाइल, पैसे, बैग, गहने और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो जाता है
---
🚨 हाल ही का मामला (कंचनजंगा एक्सप्रेस)
हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया:
ट्रेन संख्या: 13174 कंचनजंगा एक्सप्रेस
मार्ग: सियालदह (Sealdah) से गुवाहाटी
कोच: AC कोच
इस मामले में आरोपी ने:
सहयात्रियों के साथ दोस्ती की
खुद भी वैध टिकट/रिजर्वेशन कराया
खाने-पीने की चीजों में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया
और फिर यात्री को बेहोश कर उसका सामान चोरी कर लिया
---
👮 RPF द्वारा कार्रवाई
इस घटना को गंभीरता से लेते हुए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने सक्रियता दिखाई।
श्री आदित्य कुमार मीना
इंस्पेक्टर, RPF (Zonal Anti-Drugging Team)
नॉर्थ फ्रंटियर रेलवे
के नेतृत्व में टीम ने:
तकनीकी एवं फिजिकल सर्विलांस के माध्यम से आरोपी की पहचान की
लगातार प्रयास कर उसे गिरफ्तार (Apprehend) किया
आरोपी को GRP बोंगाईगांव को सौंप दिया
संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया (BNS)
वर्तमान में केस की जांच जारी है
---
🏥 पीड़ितों की स्थिति
ऐसे मामलों में पीड़ित:
गहरी बेहोशी की स्थिति में पाए जाते हैं
कई बार ट्रेन के अंदर या स्टेशन पर लावारिस हालत में मिलते हैं
RPF/GRP और TTE द्वारा उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया जाता है
उनके परिवारजनों को सूचित किया जाता है
यह स्थिति बहुत खतरनाक हो सकती है, क्योंकि अधिक मात्रा में दवा लेने से जान का खतरा भी हो सकता है।
---
🛑 यात्रियों के लिए सुरक्षा सुझाव
सभी यात्रियों से अनुरोध है कि वे यात्रा के दौरान निम्नलिखित सावधानियां अवश्य बरतें:
✅ क्या करें:
अपने सामान पर हमेशा नजर रखें
किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें
केवल अधिकृत विक्रेताओं से ही खाद्य पदार्थ खरीदें
यात्रा के दौरान सतर्क और सजग रहें
❌ क्या न करें:
किसी अनजान व्यक्ति से खाने-पीने की वस्तु स्वीकार न करें
ज्यादा व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें
अनजान व्यक्ति पर जल्दी विश्वास न करें
---
📞 महत्वपूर्ण हेल्पलाइन
☎️ रेलवे हेल्पलाइन: 139
किसी भी आपात स्थिति में तुरंत इन नंबरों पर संपर्क करें।
---
📢 जनहित में अपील
रेलवे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां लगातार प्रयास कर रही हैं कि ऐसे अपराधों पर रोक लगाई जा सके। लेकिन यात्रियों की सतर्कता और जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है।
👉 याद रखें:
“सावधानी ही सुरक्षा है”
यात्रा के दौरान थोड़ी सी लापरवाही आपको भारी नुकसान पहुंचा सकती है।
---
📝 निष्कर्ष
आज के समय में जहां अपराधी नए-नए तरीके अपना रहे हैं, वहीं हमें भी अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना होगा। ट्रेन यात्रा को सुरक्षित और सुखद बनाने के लिए जरूरी है कि हम:
सतर्क रहें
जागरूक रहें
और दूसरों को भी जागरूक करें
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    Media and information sciences faculty गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • Post by Anil Kumar journalist
    1
    Post by Anil Kumar journalist
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    21 hrs ago
  • हिंडौन शहर निवासी गौरी दत्तात्रेय ने बोर्ड परीक्षा में 98% अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया। दसवीं के परिणाम जारी होते ही विद्यालय स्टाफ और लोग गौरी दत्तात्रेय के निवास स्थल पहुंचे जहां उनका साफा माला पहनकर अभिनंदन किया गया।गौरी दत्तात्रेय के पत्रकार अनिल दत्तात्रेय ने मंगलवार शाम 5:00 बजे बताया कि बिटिया गौरी दत्तात्रेय ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में 98% अंक हासिल कर हिंडौन शहर जिले का नाम रोशन कर दिया। मंगलवार को लोग गौरी दत्तात्रेय के घर पर पहुंचे उनको बधाइयां दी और साफा माला पहनकर अभिनंदन किया।इस दौरान विद्यालय स्टाफ सहित सहित कई लोग मौजूद रहे
    1
    हिंडौन शहर निवासी गौरी दत्तात्रेय ने बोर्ड परीक्षा में 98% अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया। दसवीं के परिणाम जारी होते ही विद्यालय स्टाफ और लोग गौरी दत्तात्रेय  के निवास स्थल पहुंचे जहां उनका साफा माला पहनकर अभिनंदन किया गया।गौरी दत्तात्रेय के पत्रकार अनिल दत्तात्रेय ने मंगलवार शाम 5:00 बजे बताया कि बिटिया गौरी दत्तात्रेय ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में 98% अंक हासिल कर हिंडौन शहर जिले का नाम रोशन कर दिया। मंगलवार को लोग गौरी दत्तात्रेय के घर पर पहुंचे उनको बधाइयां दी और साफा माला पहनकर अभिनंदन किया।इस दौरान विद्यालय स्टाफ सहित  सहित कई लोग मौजूद रहे
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • करोड़ों का अस्पताल, मरीज बेहाल करोड़ों रुपये से बने जिला अस्पताल में मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल रहा। डॉक्टर व स्टाफ की कमी के कारण घंटों इंतजार के बाद भी उपचार नहीं हो पा रहा है। मंगलवार रात 8.30 बजे सड़क हादसे में घायल किशन कंडोला अस्पताल पहुंचा, लेकिन डॉक्टर ने इलाज करने के बजाय एक्स-रे की सलाह दे दी। एक्स-रे कक्ष बंद मिला और 2 घंटे इंतजार के बाद भी कोई नहीं आया। दर्द से परेशान मरीज को आखिर निजी अस्पताल में इलाज कराना पड़ा। यह हालात जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
    2
    करोड़ों का अस्पताल, मरीज बेहाल
करोड़ों रुपये से बने जिला अस्पताल में मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल रहा। डॉक्टर व स्टाफ की कमी के कारण घंटों इंतजार के बाद भी उपचार नहीं हो पा रहा है।
मंगलवार रात 8.30 बजे सड़क हादसे में घायल किशन कंडोला अस्पताल पहुंचा, लेकिन डॉक्टर ने इलाज करने के बजाय एक्स-रे की सलाह दे दी। एक्स-रे कक्ष बंद मिला और 2 घंटे इंतजार के बाद भी कोई नहीं आया। दर्द से परेशान मरीज को आखिर निजी अस्पताल में इलाज कराना पड़ा।
यह हालात जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    Lalsot, Dausa•
    7 hrs ago
  • ब्रिटिश शासन: 18वीं शताब्दी से शुरू होकर, ब्रिटिश व्यापारिक उपस्थिति राजनीतिक अधीनता में परिवर्तित हो गई, जिससे ब्रिटिश राज की स्थापना हुई। स्वतंत्रता संग्राम: विभिन्न नेताओं के नेतृत्व में औपनिवेशिक शासन के विरुद्ध लंबा संघर्ष, जो 1947 में स्वतंत्रता के साथ समाप्त हुआ।
    1
    ब्रिटिश शासन: 18वीं शताब्दी से शुरू होकर, ब्रिटिश व्यापारिक उपस्थिति राजनीतिक अधीनता में परिवर्तित हो गई, जिससे ब्रिटिश राज की स्थापना हुई।
स्वतंत्रता संग्राम: विभिन्न नेताओं के नेतृत्व में औपनिवेशिक शासन के विरुद्ध लंबा संघर्ष, जो 1947 में स्वतंत्रता के साथ समाप्त हुआ।
    user_Dharmendra Singh Chauhan
    Dharmendra Singh Chauhan
    Lawyer हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • हिंडौन सिटी। शहर के पुष्पा विहार स्थित भारद्वाज इंग्लिश क्लासेस में मंगलवार को बोर्ड परीक्षा कक्षा 5 ,8 व 10 में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। संस्थान के सीईओ भानेश भारद्वाज ने बताया कि भारद्वाज इंग्लिश क्लासेस मुख्य रूप से अंग्रेजी विषय पर कार्य करती है। संस्थान के सीईओ भारद्वाज ने विभिन्न स्कूल और शैक्षणिक संस्थानों में अंग्रेजी विषय का अध्यापन कार्य किया। जिसके चलते 80% से अधिक विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षाओं में अंग्रेजी विषय में 90% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इसके अलावा कई विद्यार्थियों ने अंग्रेजी विषय में 100% अंक भी प्राप्त किए हैं। इस मौके पर संस्थान की ओर से विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के अभिभावकों सहित क्लासेस के संरक्षक प्रकाश नंदन शर्मा आदि मौजूद रहे।
    1
    हिंडौन सिटी। शहर के पुष्पा विहार स्थित भारद्वाज इंग्लिश क्लासेस में मंगलवार को बोर्ड परीक्षा कक्षा 5 ,8 व 10 में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। संस्थान  के सीईओ भानेश भारद्वाज ने बताया कि भारद्वाज इंग्लिश क्लासेस मुख्य रूप से अंग्रेजी विषय पर कार्य करती है। संस्थान के सीईओ भारद्वाज ने विभिन्न स्कूल और शैक्षणिक संस्थानों में अंग्रेजी विषय का अध्यापन कार्य किया। जिसके चलते 80% से अधिक विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षाओं में
अंग्रेजी विषय में 90% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इसके अलावा कई विद्यार्थियों ने अंग्रेजी विषय में 100% अंक भी प्राप्त किए हैं। इस मौके पर संस्थान की ओर से विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के अभिभावकों सहित क्लासेस के संरक्षक प्रकाश नंदन शर्मा आदि मौजूद रहे।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • श्री महावीर जी रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत गोल सर्कल के अंदर बंसी पहाड़पुर के लाल पत्थरों से बनी कलात्मक छतरी के अंदर कमलासन पर विराजमान भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा यात्रियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। आज जैन बंधुओ ने सर्किल एवं छत्री के अंदर साफ सफाई का कार्य किया। छतरी के अंदर कमलासन टफन ग्लास को साफ किया गया। साफ सफाई के बाद भगवान महावीर स्वामी की ब्रांज मेटल की प्रतिमा का अति मनोहारी रूप निखर आया है। यह सर्कल आने जाने वाले यात्रियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है।आज जैन समाज के प्रसिद्ध वास्तुविद राजकुमार कोठारी इंजीनियरअनिल जैन ललितपुर नरेंद्र जैन नृपत्या अध्यक्ष दिगंबर जैन सोशल ग्रुप ,सुमेर जैन सोनी संस्थापक अध्यक्ष एवं सुभाष सौगानी कोषाध्यक्ष योगेश टोडरका, जयपुर मोहनलाल जैन पाटनी गोनेर आदि ने सर्किल एवं छतरी की साफ सफाई में सहयोग किया एवं प्रतिमा की साफ सफाई की। सफाई एवं शुद्धिकरण के बाद सभी ने णमोकार मंत्र का पाठ करते हुए भगवान महावीर की जय जयकार की। साफ सफाई के बाद में प्रतिमा का बहुत ही सुंदर मनोहरी रूप निखर आया है। महावीर जयंती की अवसर पर श्री महावीर जी में आयोजित होने वाले वार्षिक लख्खी मेले में यह सर्कल आकर्षण का केंद्र रहेगा। जल्दी ही सर्कल के आसपास रेलवे द्वारा सजावटी लाइट एवं फाक्सर लाइट लगाई जाएगी।
    1
    श्री महावीर जी रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत गोल सर्कल के अंदर बंसी पहाड़पुर के लाल पत्थरों से बनी कलात्मक छतरी के अंदर कमलासन पर विराजमान भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा यात्रियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। 
आज जैन बंधुओ ने सर्किल एवं छत्री के अंदर साफ सफाई का कार्य किया। छतरी के अंदर कमलासन टफन ग्लास को साफ किया गया। साफ सफाई के बाद भगवान महावीर स्वामी की ब्रांज मेटल की प्रतिमा का अति मनोहारी रूप निखर आया है। यह सर्कल आने जाने वाले यात्रियों  के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है।आज जैन समाज के प्रसिद्ध वास्तुविद राजकुमार कोठारी इंजीनियरअनिल जैन ललितपुर नरेंद्र जैन नृपत्या अध्यक्ष दिगंबर जैन सोशल ग्रुप ,सुमेर जैन सोनी संस्थापक अध्यक्ष एवं सुभाष सौगानी कोषाध्यक्ष योगेश टोडरका, जयपुर मोहनलाल जैन पाटनी गोनेर आदि ने सर्किल एवं छतरी की साफ सफाई में सहयोग किया एवं प्रतिमा की साफ सफाई की। 
सफाई एवं शुद्धिकरण के बाद सभी ने णमोकार मंत्र का पाठ करते हुए भगवान महावीर की जय जयकार की। 
साफ सफाई के बाद में प्रतिमा का बहुत ही सुंदर मनोहरी रूप निखर आया है। महावीर जयंती की अवसर पर श्री महावीर जी में आयोजित होने वाले वार्षिक लख्खी मेले में यह सर्कल आकर्षण का केंद्र रहेगा। जल्दी ही सर्कल के आसपास रेलवे द्वारा सजावटी लाइट एवं फाक्सर लाइट  लगाई जाएगी।
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    Media and information sciences faculty गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.