Shuru
Apke Nagar Ki App…
आज का हैल्थ टिप्स स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान। नदबई भरतपुर से लाइव। Follow me Friends 🎉
मोरध्वज सिंह (आयुर्वैदिक सलाहकार)
आज का हैल्थ टिप्स स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान। नदबई भरतपुर से लाइव। Follow me Friends 🎉
- Satyabhan kumarRupbas, Bharatpur😂13 hrs ago
- Satyabhan kumarRupbas, Bharatpur👌13 hrs ago
- Satyabhan kumarRupbas, Bharatpur💣13 hrs ago
- Satyabhan kumarRupbas, Bharatpur🙏13 hrs ago
- Satyabhan kumarRupbas, Bharatpur🙏13 hrs ago
- Satyabhan kumarRupbas, Bharatpur😂13 hrs ago
- Satyabhan kumarRupbas, Bharatpur🙏13 hrs ago
More news from राजस्थान and nearby areas
- आज का हैल्थ टिप्स स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान। नदबई भरतपुर से लाइव। Follow me Friends 🎉1
- रूपवास कस्बे की घूरेमल की धर्मशाला में राजस्थान में गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्वी राजस्थान गो प्रचारक पूज्य सन्त वैष्णव दास बृंदावन, घनश्याम मीना पांचौली व तहसील गो प्रचारक प्रिंस सिंघल, राजेन्द्र पराशर दीपक सोनी, विकल्प गोयल, पंकज जादौन, पूरणमल, मुकेश सोनी एवं अर्पित पराशर मंडरायल ने कहा कि देशी नस्ल की गौ माता, जो भारतीय संस्कृति व सनातन परम्परा का मूल आधार है उस गोवंश की घोर उपेक्षा होने से बड़ी संख्या में गौ वंश निराश्रित अवस्था में यत्र तत्र विचरण कर रहा है, प्रतिदिन अनेकों गो वंश सड़को, राजमार्गों पर दुर्घटना ग्रस्त हो रहे है।भारत के आधे से अधिक प्रांतों में गो वध की खुली छूट होने से नित्य हजारों गोवंश का कत्लखानों में निर्दयता पूर्वक वध किया जा रहा है। नाम मात्र की गोशालाएँ हैं। जिनमें भी व्यवस्थाएं समुचित नहीं है । अतः अब केंद्र सरकार द्वारा समुचित क़ानूनी संरक्षण दिए जाने की नितांत आवश्यकता है। जो समूचे देश में एकरूपता से लागू हो। महापुरुषों और विशेषज्ञों का मत है कि गो सेवा, गो सुरक्षा और गो सम्मान को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो 2036 तक भारत गोवंश रहित होकर विकृत हो जाएगा। जिसके फलस्वरूप हम सब का अस्तित्व भी खतरे में पड़ जाएगा । इस विषय पर गंभीर चिंतन करते हुए गो माता के कष्ट की विकराल समस्या के समाधान हेतु संतों और गो सेवकों की एक विशेष बैठक 6 माह पूर्व वृन्दावन धाम में हुई ,जिसमें पत्रक में वर्णित 2 वर्ष के काल खण्ड की वृहद योजना द्वारा , संपूर्ण भारत वर्ष में गौ हत्या को प्रतिबंधित करने के लिए एवं गौ माता के सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान को सुनिश्चित करने के लिए,0गो माता के नेतृत्व में अभियान भारत भर के संतों और गो सेवकों द्वारा चलाया जा रहा है। जो पूर्णतया अहिंसक शांतिपूर्ण एवं अनुरोध के साथ रहेगा। यह किसी भी राज्य सरकार अथवा केन्द्र सरकार के विरुद्ध नहीं है अपितु संविधान के दायरे में रहकर गोमाता के लिए वांछित, सेवा सुरक्षा व सम्मान के लिए है। अतः 27 अप्रेल 2026 को भारतवर्ष की प्रत्येक तहसील पर गोमाता के सानिध्य में सभी सनातनी, गो भक्त हज़ारों की संख्या में तहसीलदार कार्यालय पहुंचकर संपूर्ण भारतवर्ष से गौ हत्या बंद करने के लिये एवं गौमाता जी को सम्मानजनक पद प्रदान करने के लिये माननीय प्रधानमंत्री, माननीय राष्ट्रपति, माननीय मुख्यमंत्री एवं माननीय राज्यपाल के नाम प्रार्थना पत्र प्रदान करेंगे। इस अवसर पर मनीष गोयल, हरिओम शर्मा मानसिंह शर्मा, मनीष सिंघल, आकाश गोयल, पंकज गोयल, सोनू कुमार, विष्णु धाकड़, गुलशन कुमार, शैलेन्द्र, राकेश गोयल, चंद्रभान, मनीष मित्तल, पूरणमल, टिंकू सिंघल, निर्भय सिंहव अन्य गौ भक्त उपस्थिति रहे।1
- बृजनगर/डीग __दुकानों में बार बार चोरी ,पुलिस को चुनौती __कस्बे में दो परचून होलसेल की दुकानों में चोरी __दुकानदार ओमप्रकाश नेमीचंद (आलामशाह वाले) दुकान से नगदी,केसर,काजू आदि सामान पार __दुकानदार सुभाषचंद प्रमोदकुमार(जाटोली वाले) दुकान से बीड़ी,नगदी,सिगरेट,गुटका आदि की चोरी __सूचना ओर पुलिस मौके पर पहुंची __वही व्यापारियों ने पुलिस रात्रि गश्त पर उठाए सवाल _पूर्व में भी दुकानों में हुई चोरी का अभी तक भिन्न है खुलासा4
- डीग के बृजनगर में श्री राम रथ यात्रा एवं मेला-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ, जहां राजस्थान सरकार के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने फीता काटकर और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन किया। इस अवसर पर 100 फीट ऊंचे विशाल पोल पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया, जिससे पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया। मंत्री बेढ़म ने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। 24 से 28 मार्च तक चलने वाले इस मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ जनकल्याणकारी गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा। यह मेला सामाजिक समरसता, भाईचारे और सांस्कृतिक गौरव को मजबूत करने का संदेश दे रहा है। 👉 देखें इस भव्य आयोजन की खास झलकियां और जानें क्या है इस मेले की खासियत। #Deeg #BrijNagar #RamRathYatra #JavaharSinghBedham #RajasthanNews #CulturalHeritage #Tiranga #IndianCulture #LocalNews #Mela2026 CMO Rajasthan Jawahar Singh Bedam Rajasthan Police Deeg Police Rajasthan1
- एडवोकेट स्वेता यादव जिला अध्यक्ष महिला काँग्रेस डीग द्वारा पालेंद्र पहलवान का स्वागत एवं सम्मान किया अमर दीप सेन भारत विख्यात लोहागढ़ केसरी दंगल, भरतपुर में आयोजित किया गया प्रतिष्ठित दंगल प्रतियोगिता में डीग के रहने बाले पालेंद्र पहलवान द्वारा लोहागढ़ किशोर का खिताब एवं 31000 हजार रुपये की इनामी राशि जीतने पर हर्ष व्यक्त किया गया। इस उपलब्धि पर महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष एडवोकेट स्वेता यादव द्वारा रिद्धि सिद्धि प्रॉपर्टीज डीग पर विजेता पालेंद्र पहलवान का साफा माला, पगड़ी, तस्वीर, ब मिठाई खिलाकर हार्दिक स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर एडवोकेट स्वेता यादव ने कहा कि कुश्ती सिर्फ एक खेल नहीं है बल्कि एक जीवन शैली है जो पहलवान कोअनुशासित और संयमित रहना सिखाती है पहलवान की जीत न केवल उसे बल्कि समाज और युवा पीढी को भी मेहनत और संघर्ष करने की प्रेरणा देती है क्षेत्र के युवाओं द्वारा खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करना गर्व का विषय है और इससे अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलती है। उन्होंने विजेता पहलवान को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में मंटो बहन, मिथुन, बहज वीरा पहलवान देवेन्द्र एडवोकेट, सुखबीर ठेकेदार चौमा, अशोक ठेकेदार सुभाष बहज सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पहलवान की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।3
- Post by डीग लाइव पत्रकार1
- Post by ATV INDIA HD (Ajeet chauhan)1
- एक्शन में बृज नगर पुलिस चोरी की घटना को लेकर जगह जगह सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर लगा रही चोरों का सुराग मोके पर नगर डीएसपी और नगर थाना अधिकारी कर रहे जांच पड़ताल1