लखीमपुर खीरी : झाऊपुर मोड़ पर दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से दो दोस्तों की मौत लखीमपुर खीरी के मैलानी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। बांकेगंज-गोला मार्ग पर झाऊपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार दो दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, बांकेगंज की भारत भूषण कॉलोनी निवासी आलेख कुमार (27) पुत्र रामनिवास तथा कुम्हारन टोला निवासी नमन शुक्ला (28) पुत्र सुरेश चंद्र, अलीगंज के बांसी स्थित एक स्कूल में कार्यरत थे। सोमवार को दोनों बाइक से गोला की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे झाऊपुर मोड़ के पास पहुंचे, सामने से आ रही अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शी अधिवक्ता राधेश्याम ने बताया कि उन्होंने तुरंत एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन काफी देर तक संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही बांकेगंज पुलिस मौके पर पहुंची और बिना समय गंवाए दोनों घायलों को ई-रिक्शा की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांकेगंज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में दोनों युवकों के मोबाइल फोन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिससे उनकी पहचान करने में पुलिस को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। करीब डेढ़ घंटे की जांच और सामान की तलाशी के बाद पुलिस परिजनों तक पहुंच सकी। मृतक नमन शुक्ला अपने पिता के इकलौते पुत्र थे और शादीशुदा थे। बेटे की मौत की खबर सुनते ही पिता सुरेश चंद्र बदहवास हो गए। उन्होंने रोते हुए कहा, “मेरा एक ही बेटा था, वह भी चला गया। मेरी तो दुनिया ही उजड़ गई।” वहीं नमन की पत्नी का भी रो-रोकर बुरा हाल है। दूसरी ओर, आलेख कुमार की अभी शादी नहीं हुई थी। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
लखीमपुर खीरी : झाऊपुर मोड़ पर दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से दो दोस्तों की मौत लखीमपुर खीरी के मैलानी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। बांकेगंज-गोला मार्ग पर झाऊपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार दो दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, बांकेगंज की भारत भूषण कॉलोनी निवासी आलेख कुमार
(27) पुत्र रामनिवास तथा कुम्हारन टोला निवासी नमन शुक्ला (28) पुत्र सुरेश चंद्र, अलीगंज के बांसी स्थित एक स्कूल में कार्यरत थे। सोमवार को दोनों बाइक से गोला की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे झाऊपुर मोड़ के पास पहुंचे, सामने से आ रही अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शी अधिवक्ता राधेश्याम ने बताया कि उन्होंने तुरंत एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन काफी देर तक संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद
पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही बांकेगंज पुलिस मौके पर पहुंची और बिना समय गंवाए दोनों घायलों को ई-रिक्शा की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांकेगंज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में दोनों युवकों के मोबाइल फोन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिससे उनकी पहचान करने में पुलिस को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। करीब डेढ़ घंटे की जांच और सामान की तलाशी के बाद पुलिस परिजनों तक पहुंच सकी। मृतक नमन शुक्ला अपने पिता के इकलौते पुत्र थे और शादीशुदा थे। बेटे
की मौत की खबर सुनते ही पिता सुरेश चंद्र बदहवास हो गए। उन्होंने रोते हुए कहा, “मेरा एक ही बेटा था, वह भी चला गया। मेरी तो दुनिया ही उजड़ गई।” वहीं नमन की पत्नी का भी रो-रोकर बुरा हाल है। दूसरी ओर, आलेख कुमार की अभी शादी नहीं हुई थी। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
- ट्रैक्टर व बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत, इलाके में मचा हड़कंप गोला गोकर्णनाथ/बांकेगंज-खीरी। गोला क्षेत्र के बांकेगंज में ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद दोनों युवकों के शवों को बांकेगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही गोला पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू भी अस्पताल पहुंच कर हादसे की ली जानकारी, परिवारजनों को दी सुचना। मृतकों की पहचान नमन शुक्ला पुत्र सुरेशचंद्र, निवासी कुम्हारन टोला तथा आलेख पुत्र रामनिवास, निवासी भारत भूषण कॉलोनी के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवकों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- नोएडा के गेझा गाँव में खेलते समय 5 साल के एक मासूम बच्चे पर घर का दरवाज़ा गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 15 से 20 मई तक का यूरोप दौरा तय हो गया है। पहले विदेश यात्रा न करने की बात कहने के बाद, उनका यह फैसला चौंकाने वाला है। इस पांच दिवसीय दौरे पर वे नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली जाएंगे।1
- लखीमपुर खीरी के भिठौली गांव में ऐरा पुल के पास बने तटबंध पर एक विशाल मगरमच्छ ने अपना ठिकाना बना लिया है। इसके कारण स्थानीय ग्रामीणों में भारी भय का माहौल है। हालांकि, अभी तक किसी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं है।1
- अजमेर शरीफ दरगाह में एक युवक अचानक प्रसिद्ध बड़ी देग में कूद गया, जिससे वहां हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि वह जायरीन के चढ़ावे में रखे नोट और आभूषण निकालने की कोशिश कर रहा था। यह पूरी घटना दरगाह में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई।1
- उत्तर प्रदेश की पलिया नगर पालिका के नाला सफाई टेंडरों में अनियमितता के गंभीर आरोप लगे हैं। भाजपा नगर मंत्री ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच और टेंडर रद्द करने की मांग की है। आरोप है कि प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव रहा और चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाया गया।1
- लखीमपुर खीरी के पलिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोमी साहनी बांकेगंज के झाऊपुर गांव में एक गरीब माता जी के घर पहुंचे और उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की। विधायक ने परिवार की समस्याएँ सुनीं और क्षेत्र के हर जरूरतमंद को अपना परिवार बताकर मदद का आश्वासन दिया, जिससे ग्रामीण बेहद खुश हुए।1
- उत्तर प्रदेश के सीतापुर में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग के बाद आरोपियों को दबोचा और उनके पास से अवैध हथियार भी बरामद किए। इस कार्रवाई से इलाके में अपराधियों में हड़कंप है, वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस की सराहना की।1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच देशवासियों से पेट्रोल-डीजल का सोच-समझकर इस्तेमाल करने की अपील की है। उन्होंने मेट्रो, कार-पूलिंग और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देने पर जोर दिया ताकि देश ऊर्जा संसाधनों का बेहतर प्रबंधन कर सके। पीएम ने कहा कि यह केवल सरकार की नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है।1