Shuru
Apke Nagar Ki App…
आप शतायु हो... विकसित भारत का संकल्प आपने लिया है अत: आपके मार्गदर्शन में ही ये संकल्पूर्ति हो... जन्मदिन की हार्दिक बधाइयां और शुभकामनाएं!! आप सदा स्वस्थ रहे... 🇮🇳🚩🌹❤️🙏 Narendra Modi ji पंडित कुंजबिहारी.वशिष्ठ ज्योतिषाचार्य सूर्यदेव उपासक मीडिया कार्यक्रम प्रभारीअखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा पंजीकृत एनसीआर भारत डा विजय कुमार मिश्र महामन्त्री व नरेशपाल कौशिक अध्यक्ष एनसीआर ब्राह्मण ने माननीय प्रधान मन्त्री मोदीजी व पंडित कुंजबिहारी.वशिष्ठ के स्वस्थ दीर्घकालीन जीवन हेतू प्रार्थना व 1111 पेड शिव महादेव आदि पर लगाकर आशीर्वाद बनाए हर-हर महादेव परशुरामेश्वर पुरामहादेव शिव। निवेदक अखिल भारतवर्षीय ब्रह्म महासभा [पंजीकृत 1939] भारत एनसीआर
कुंजबिहारी वशिष्ठ ज्योतिषी
आप शतायु हो... विकसित भारत का संकल्प आपने लिया है अत: आपके मार्गदर्शन में ही ये संकल्पूर्ति हो... जन्मदिन की हार्दिक बधाइयां और शुभकामनाएं!! आप सदा स्वस्थ रहे... 🇮🇳🚩🌹❤️🙏 Narendra Modi ji पंडित कुंजबिहारी.वशिष्ठ ज्योतिषाचार्य सूर्यदेव उपासक मीडिया कार्यक्रम प्रभारीअखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा पंजीकृत एनसीआर भारत डा विजय कुमार मिश्र महामन्त्री व नरेशपाल कौशिक अध्यक्ष एनसीआर ब्राह्मण ने माननीय प्रधान मन्त्री मोदीजी व पंडित कुंजबिहारी.वशिष्ठ के स्वस्थ दीर्घकालीन जीवन हेतू प्रार्थना व 1111 पेड शिव महादेव आदि पर लगाकर आशीर्वाद बनाए हर-हर महादेव परशुरामेश्वर पुरामहादेव शिव। निवेदक अखिल भारतवर्षीय ब्रह्म महासभा [पंजीकृत 1939] भारत एनसीआर
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मोदीनगर के सारा गांव में, मनचले की दबंगई, पीड़ित मोहतरमा ने ACP से लगाई न्याय की गुहार। गाजियाबाद :- मोदीनगर तहसील अंतर्गत, निवाड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम, सारा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता शबाना पत्नी साजिद ने ACP मोदीनगर को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है। शिकायत के अनुसार, पड़ोस में दुकान चलाने वाला इरफान पुत्र जमील अक्सर शराब के नशे में, मोहतरमा को देखकर अश्लील हरकतें करता है। जब पीड़िता के परिजन इसका विरोध करते हैं, तो आरोपी गंदी-गंदी गालियां देकर पूरे परिवार को परेशान करता है। शबाना का आरोप है कि इस संबंध में थाना निवाड़ी में लिखित शिकायत देने और 112 नंबर पर कई बार कॉल करने के बावजूद पुलिस ने आरोपी के नशे में होने के कारण कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। हौसले बुलंद होने के कारण आरोपी इरफान अब पीड़िता के परिवार को झूठे केस में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकियां दे रहा है। आरोपी दबंग किस्म का व्यक्ति है और पूर्व में भी जेल जा चुका है। पीड़िता ने ACP से मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।1
- बाबूगढ़ गांव में सड़क के बीचों बीच बाबा के बुलडोजर से पाइपलाइन खुदाई ग्रामीणों को भारी मुसीबत जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ गांव में जल निगम द्वारा पानी की सप्लाई के नाम पर सड़क के बीचों-बीच बुलडोजर चला कर सड़क को फाड़ दिया गया है। पिछले कई दिनों से खुदाई के कारण गांव की मुख्य सड़क पूरी तरह टूट चुकी है, जिससे ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और किसानों को आने-जाने में भारी मुसीबत हो रही है। धूल और कीचड़ से हादसे हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पानी की टंकी चालू होने के बाद से ही जगह-जगह पाइपलाइन लीकेज हो रही है, हजारों लीटर पानी रोज बर्बाद हो रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद *जल निगम व ठेकेदार* के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। नई सड़क फाड़ कर लीकेज ठीक करने के बजाय लीपापोती की जा रही है। #Hapur #Babugarh #JalNigam1
- ।। लोनी में पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर 'सेवा पखवाड़ा' का आगाज।। ।। लोनी में पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर 'सेवा पखवाड़ा' का आगाज।। विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने बांटे फल गाजियाबाद/लोनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के शुभ अवसर पर गाजियाबाद जिले में 'सेवा पखवाड़ा' का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अभियान के तहत जिले भर में कई जनसेवा कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। यह सेवा पखवाड़ा पूरे एक महीने तक लगातार चलाया जाएगा। लोनी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में क्षेत्रीय भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने फीता काटकर कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया।1
- गाजियाबाद जनपद के शालीमार गार्डन में आंध्र बैंक के पास स्थित जॉय सिलाई सेंटर में आज विश्वकर्मा पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। सेंटर की इंचार्ज बिंदु राय जी की मौजूदगी में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर सिलाई मशीनों और काम में इस्तेमाल होने वाले औजारों की भी पूजा की गई। सिलाई मशीन सिर्फ एक मशीन नहीं, बल्कि कई लोगों के हुनर और रोजगार का जरिया है। इन्हीं मशीनों के सहारे कारीगर अपने हाथों की कला को कपड़ों में आकार देते हैं और अपने परिवार की आजीविका चलाते हैं। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर बिंदु राय जी और सेंटर से जुड़े लोगों ने काम में तरक्की, खुशहाली और सफलता की कामना की। पूजा के बाद प्रसाद भी वितरित किया गया। अंत की लाइन: “हुनर हाथों में हो और मेहनत का साथ हो, तो एक छोटी सी सिलाई मशीन भी बड़े सपनों को आकार दे सकती है। आज विश्वकर्मा पूजा पर जॉय सिलाई सेंटर में इन्हीं मेहनत के औजारों को सम्मान दिया गया।” संवाददाता रेनू पुरी4
- गाजियाबाद में बच्चों से भरी स्कूल वैन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा कर सर्विस रोड पर गिरी गाजियाबाद के प्रताप विहार स्थित डीएवी स्कूल में बच्चों को छोड़ने जा रही एक निजी स्कूल वैन गुरुवार सुबह सेन चौक के पास अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा कर सर्विस रोड पर कूद गई। हादसे के समय वैन में चार बच्चे सवार थे। गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी भी बच्चे को चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित हैं। वैन संख्या DL 12 CJ 8912 को लखन पुत्र पल्लव (35) निवासी बाईपास, थाना क्रॉसिंग चला रहा था। सुबह करीब 7:30 बजे वह प्रताप विहार स्थित डीएवी स्कूल में पढ़ने वाले चार बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहा था। सेन चौक के पास अचानक वैन असंतुलित हो गई और सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वैन में सवार चारों बच्चों की उम्र करीब 13 से 14 वर्ष बताई गई है। दुर्घटना में किसी बच्चे को चोट नहीं लगी। बच्चों को सुरक्षित स्कूल पहुंचाया गया, जबकि उनके परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। यह स्कूल की अधिकृत वैन नहीं थी, बल्कि बच्चों के परिजनों ने आपस में मिलकर उन्हें स्कूल लाने-ले जाने के लिए निजी वैन की व्यवस्था की थी। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई1
- पीएम मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया गाजियाबाद कलेक्ट्रेट, डीएम रविन्द्र कुमार मांदड़ की मौजूदगी में जले ढेरों दिए। गाजियाबाद :- जिला कलेक्ट्रेट परिसर पूरी तरह से दीपों की अलौकिक रोशनी से जगमगा उठा। इस विशेष अवसर को यादगार बनाने के लिए, जिला कलेक्ट्रेट में भव्य दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरा कार्यक्रम गाजियाबाद के जिला अधिकारी डीएम, रविन्द्र कुमार मांदड़ के कुशल निर्देशन और नेतृत्व में संपन्न हुआ। संध्या होते ही कलेक्ट्रेट परिसर में सैकड़ों मिट्टी के दिए, एक साथ प्रज्वलित किए गए, जिससे पूरा माहौल दीवाली जैसा और बेहद विहंगम नजर आने लगा। कार्यक्रम के दौरान जिला अधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ स्वयं भी कलेक्ट्रेट में मौजूद रहे। उन्होंने स्वयं अपने हाथों से दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी भी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। सभी ने एक साथ मिलकर दीप जलाए और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने, उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रोशनी से नहाया कलेक्ट्रेट परिसर हर किसी के आकर्षण का केंद्र बना रहा।1
- गाजियाबाद में सड़क पर तमंचा लहराया... फिर एक लाख की डिमांड का आरोप गाजियाबाद के लालकुआं से तमंचा लहराने का वीडियो सामने आया है। फाइनेंस की बाइक को लेकर हुए विवाद में पहले एक युवक पर रिकवरी एजेंटों को तमंचा दिखाकर धमकाने का आरोप लगा। युवक पकड़ा गया तो उसके भाई ने रिकवरी एजेंटों पर ही बंधक बनाकर एक लाख रुपये मांगने का आरोप लगा दिया। 15 सितंबर को लालकुआं में फाइनेंस की किस्त को लेकर रिकवरी एजेंटों और बाइक सवार युवकों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि बाइक सवार अलहज ने तमंचा निकालकर रिकवरी एजेंटों को धमकाया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया और उसके कब्जे से .315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद करने का दावा किया इसके बाद अलहज के भाई ने रिकवरी एजेंटों के खिलाफ शिकायत दी। आरोप लगाया कि एजेंट अलहज को कार में बैठाकर कई घंटे घुमाते रहे और छोड़ने के बदले एक लाख रुपये मांगे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भी मुकदमा दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर दीपक यादव और प्रिंस यादव को गिरफ्तार किया गया है। तीसरे आरोपी विशू की भूमिका की जांच जारी है। फिलहाल इस मामले में दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज है और पुलिस आरोपों की जांच कर रही है। तमंचा लहराने का कथित वीडियो भी सामने आया है। दोनों पक्षों का आपस में क्रॉस मुकदमा दर्ज एफआईआर कॉपी अटैच1
- क स्थित होटल खालसा में शामली क़े युवक विपुल शर्मा का शव फांसी क़े फंदे पर लटका मिला *मेरठ:* UP क़े मेरठ में बस स्टैंड क़े नजदीक स्थित होटल खालसा में शामली क़े युवक विपुल शर्मा का शव फांसी क़े फंदे पर लटका मिला। 15 सितंबर की शाम उसने ID जमा करके रूम किराए पर लिया था। इसके बाद वह बाहर नहीं निकला। अब बदबू आने पर होटल कर्मचारी की सूचना पर पुलिस ने रूम खोलकर लाश को निकाला। कमरे से बियर की 5 केन मिली। इनमे कुछ खाली थी। पुलिस इस बात की भी जाँच कर रही है की कमरे में स्टे क़े बाद युवक क़े पास कौन आया? या फोन पर किसी से विवाद हुआ। इन सभी बिन्दुओ पर जाँच जारी है।2
- गाजियाबाद के विजय नगर में बड़ा हादसा टला, अनियंत्रित स्कूल वैन पेड़ से टकराकर 4 फीट नीचे सर्विस रोड पर गिरी, 4 बच्चे बाल-बाल बचे, CCTV आया सामने विजय नगर में बड़ा हादसा टला, अनियंत्रित स्कूल वैन पेड़ से टकराकर 4 फीट नीचे सर्विस रोड पर गिरी, 4 बच्चे बाल-बाल बचे, CCTV आया सामने गाजियाबाद, 17 सितंबर 2026 गाजियाबाद के विजय नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। प्रताप विहार स्थित DAV स्कूल के बच्चों को ले जा रही एक निजी स्कूल वैन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद करीब 4 से 5 फीट नीचे सर्विस रोड पर जा गिरी। गनीमत रही कि वैन पलटी नहीं और सभी बच्चे सुरक्षित हैं। पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब 7:30 बजे वैन चालक लखन (35 वर्ष) चार बच्चों को लेकर स्कूल छोड़ने जा रहा था। सेन चौक के पास अचानक ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई और वैन सड़क किनारे बनी डिवाइडर की दीवार तोड़ते हुए पेड़ से टकरा गई। पेड़ से टकराने से वैन की रफ्तार धीमी हुई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हादसे के समय वैन में 13 से 14 वर्ष के 4 बच्चे सवार थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के वक्त एक राहगीर सर्विस लेन से गुजर रहा था जो वैन से सिर्फ 5 कदम दूर था। CCTV में साफ दिख रहा है कि वह पहले खुद को बचाने के लिए भागता है, फिर तुरंत वापस आकर वैन की खिड़की खोलकर बच्चों को बाहर निकालने में मदद करता है। विजय नगर थाना SHO धर्मपाल सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बच्चों को सुरक्षित स्कूल पहुंचा दिया गया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक वैन स्कूल की अधिकृत वैन नहीं थी, बल्कि परिजनों ने आपस में मिलकर बच्चों को लाने-ले जाने के लिए निजी वैन की व्यवस्था की थी। फिलहाल पुलिस CCTV के आधार पर मामले की जांच कर रही है। किसी पक्ष ने अभी तक लिखित शिकायत नहीं दी है।1