logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पीएम मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया गाजियाबाद कलेक्ट्रेट, डीएम रविन्द्र कुमार मांदड़ की मौजूदगी में जले ढेरों दिए। गाजियाबाद :- जिला कलेक्ट्रेट परिसर पूरी तरह से दीपों की अलौकिक रोशनी से जगमगा उठा। इस विशेष अवसर को यादगार बनाने के लिए, जिला कलेक्ट्रेट में भव्य दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ​पूरा कार्यक्रम गाजियाबाद के जिला अधिकारी डीएम, रविन्द्र कुमार मांदड़ के कुशल निर्देशन और नेतृत्व में संपन्न हुआ। संध्या होते ही कलेक्ट्रेट परिसर में सैकड़ों मिट्टी के दिए, एक साथ प्रज्वलित किए गए, जिससे पूरा माहौल दीवाली जैसा और बेहद विहंगम नजर आने लगा। ​कार्यक्रम के दौरान जिला अधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ स्वयं भी कलेक्ट्रेट में मौजूद रहे। उन्होंने स्वयं अपने हाथों से दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी भी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। सभी ने एक साथ मिलकर दीप जलाए और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने, उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रोशनी से नहाया कलेक्ट्रेट परिसर हर किसी के आकर्षण का केंद्र बना रहा।

2 hrs ago
user_पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
Media house गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

पीएम मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया गाजियाबाद कलेक्ट्रेट, डीएम रविन्द्र कुमार मांदड़ की मौजूदगी में जले ढेरों दिए। गाजियाबाद :- जिला कलेक्ट्रेट परिसर पूरी तरह से दीपों की अलौकिक रोशनी से जगमगा उठा। इस विशेष अवसर को यादगार बनाने के लिए, जिला कलेक्ट्रेट में भव्य दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ​पूरा कार्यक्रम गाजियाबाद के जिला अधिकारी डीएम, रविन्द्र कुमार मांदड़ के कुशल निर्देशन और नेतृत्व में संपन्न हुआ। संध्या होते ही कलेक्ट्रेट परिसर में सैकड़ों मिट्टी के दिए, एक साथ प्रज्वलित किए गए, जिससे पूरा माहौल दीवाली जैसा और बेहद विहंगम नजर आने लगा। ​कार्यक्रम के दौरान जिला अधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ स्वयं भी कलेक्ट्रेट में मौजूद रहे। उन्होंने स्वयं अपने हाथों से दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी भी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। सभी ने एक साथ मिलकर दीप जलाए और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने, उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रोशनी से नहाया कलेक्ट्रेट परिसर हर किसी के आकर्षण का केंद्र बना रहा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गाजियाबाद लोनी में सेवा संकल्प अभियान के तहत, नमो पुस्तकालय का उद्घाटन, युवाओं को मिलेगा पढ़ाई का नया माहौल। गाजियाबाद :- लोनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे, सेवा संकल्प अभियान के तहत, नमो पुस्तकालय का भव्य उद्घाटन किया गया। भाजपा नेता की इस विशेष पहल पर आयोजित कार्यक्रम में, पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने फीता काटकर पुस्तकालय का शुभारंभ किया। ​इस मौके पर डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को पूरे देश में, सेवा पखवाड़े के रूप में, मनाया जा रहा है। उन्होंने राहुल बैंसला की सराहना करते हुए कहा, कि यह नमो पुस्तकालय क्षेत्र के युवाओं को बेहतर अध्ययन माहौल प्रदान करेगा, जिससे वे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर आत्मनिर्भर बन सकेंगे।
    1
    गाजियाबाद लोनी में सेवा संकल्प अभियान के तहत, नमो पुस्तकालय का उद्घाटन, युवाओं को मिलेगा पढ़ाई का नया माहौल। 
गाजियाबाद :- लोनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे, सेवा संकल्प अभियान के तहत, नमो पुस्तकालय का भव्य उद्घाटन किया गया। भाजपा नेता की इस विशेष पहल पर आयोजित कार्यक्रम में, पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने फीता काटकर पुस्तकालय का शुभारंभ किया।
​इस मौके पर डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को पूरे देश में, सेवा पखवाड़े के रूप में, मनाया जा रहा है। उन्होंने राहुल बैंसला की सराहना करते हुए कहा, कि यह नमो पुस्तकालय क्षेत्र के युवाओं को बेहतर अध्ययन माहौल प्रदान करेगा, जिससे वे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर आत्मनिर्भर बन सकेंगे।
    user_पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    Media house गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • गाजियाबाद मुरादनगर थाना क्षेत्र का मामला खेत में बिजली का करंट छोड़ने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत, आरोपी गिरफ्तार। गाजियाबाद के मुरादनगर थाना पुलिस ने खेत में बिजली का करंट छोड़ने के मामले में वांछित 60 वर्षीय आरोपी श्रीनिवास उर्फ सीओ पुत्र परमाल सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 16 जुलाई 2026 को पीड़ित पक्ष की ओर से शिकायत दी गई थी कि आरोपी ने अपने खेत में तारबंदी कर उसमें बिजली का करंट छोड़ रखा था। आरोप है कि आरोपी करीब 10 वर्षीय बच्चे को पैसे का लालच देकर खेत में काम कराने ले गया, जहां बिजली का करंट लगने से बच्चे की मौत हो गई। शिकायत के आधार पर मुरादनगर थाने में धारा 106(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना और साक्ष्यों के आधार पर धारा 106(1) बीएनएस हटाकर धारा 105 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 17 सितंबर को आरोपी को मुरादनगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने खेत में बिजली का करंट छोड़ने और बच्चे की करंट लगने से मौत होने की बात बताई। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
    1
    गाजियाबाद मुरादनगर थाना क्षेत्र का मामला खेत में बिजली का करंट छोड़ने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत, आरोपी गिरफ्तार।
गाजियाबाद के मुरादनगर थाना पुलिस ने खेत में बिजली का करंट छोड़ने के मामले में वांछित 60 वर्षीय आरोपी श्रीनिवास उर्फ सीओ पुत्र परमाल सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 16 जुलाई 2026 को पीड़ित पक्ष की ओर से शिकायत दी गई थी कि आरोपी ने अपने खेत में तारबंदी कर उसमें बिजली का करंट छोड़ रखा था। आरोप है कि आरोपी करीब 10 वर्षीय बच्चे को पैसे का लालच देकर खेत में काम कराने ले गया, जहां बिजली का करंट लगने से बच्चे की मौत हो गई। शिकायत के आधार पर मुरादनगर थाने में धारा 106(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना और साक्ष्यों के आधार पर धारा 106(1) बीएनएस हटाकर धारा 105 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 17 सितंबर को आरोपी को मुरादनगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने खेत में बिजली का करंट छोड़ने और बच्चे की करंट लगने से मौत होने की बात बताई। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
    user_Virender Kumar
    Virender Kumar
    Social Media Manager Ghaziabad, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • गाजियाबाद जनपद के शालीमार गार्डन में आंध्र बैंक के पास स्थित जॉय सिलाई सेंटर में आज विश्वकर्मा पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। सेंटर की इंचार्ज बिंदु राय जी की मौजूदगी में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर सिलाई मशीनों और काम में इस्तेमाल होने वाले औजारों की भी पूजा की गई। सिलाई मशीन सिर्फ एक मशीन नहीं, बल्कि कई लोगों के हुनर और रोजगार का जरिया है। इन्हीं मशीनों के सहारे कारीगर अपने हाथों की कला को कपड़ों में आकार देते हैं और अपने परिवार की आजीविका चलाते हैं। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर बिंदु राय जी और सेंटर से जुड़े लोगों ने काम में तरक्की, खुशहाली और सफलता की कामना की। पूजा के बाद प्रसाद भी वितरित किया गया। अंत की लाइन: “हुनर हाथों में हो और मेहनत का साथ हो, तो एक छोटी सी सिलाई मशीन भी बड़े सपनों को आकार दे सकती है। आज विश्वकर्मा पूजा पर जॉय सिलाई सेंटर में इन्हीं मेहनत के औजारों को सम्मान दिया गया।” संवाददाता रेनू पुरी
    4
    गाजियाबाद जनपद के शालीमार गार्डन में आंध्र बैंक के पास स्थित जॉय सिलाई सेंटर में आज विश्वकर्मा पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।
सेंटर की इंचार्ज बिंदु राय जी की मौजूदगी में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर सिलाई मशीनों और काम में इस्तेमाल होने वाले औजारों की भी पूजा की गई।
सिलाई मशीन सिर्फ एक मशीन नहीं, बल्कि कई लोगों के हुनर और रोजगार का जरिया है। इन्हीं मशीनों के सहारे कारीगर अपने हाथों की कला को कपड़ों में आकार देते हैं और अपने परिवार की आजीविका चलाते हैं।
विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर बिंदु राय जी और सेंटर से जुड़े लोगों ने काम में तरक्की, खुशहाली और सफलता की कामना की। पूजा के बाद प्रसाद भी वितरित किया गया।
अंत की लाइन:
“हुनर हाथों में हो और मेहनत का साथ हो, तो एक छोटी सी सिलाई मशीन भी बड़े सपनों को आकार दे सकती है। आज विश्वकर्मा पूजा पर जॉय सिलाई सेंटर में इन्हीं मेहनत के औजारों को सम्मान दिया गया।”
संवाददाता रेनू पुरी
    user_PRADEEP PURI
    PRADEEP PURI
    गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • गाजियाबाद में बच्चों से भरी स्कूल वैन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा कर सर्विस रोड पर गिरी गाजियाबाद के प्रताप विहार स्थित डीएवी स्कूल में बच्चों को छोड़ने जा रही एक निजी स्कूल वैन गुरुवार सुबह सेन चौक के पास अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा कर सर्विस रोड पर कूद गई। हादसे के समय वैन में चार बच्चे सवार थे। गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी भी बच्चे को चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित हैं। वैन संख्या DL 12 CJ 8912 को लखन पुत्र पल्लव (35) निवासी बाईपास, थाना क्रॉसिंग चला रहा था। सुबह करीब 7:30 बजे वह प्रताप विहार स्थित डीएवी स्कूल में पढ़ने वाले चार बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहा था। सेन चौक के पास अचानक वैन असंतुलित हो गई और सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वैन में सवार चारों बच्चों की उम्र करीब 13 से 14 वर्ष बताई गई है। दुर्घटना में किसी बच्चे को चोट नहीं लगी। बच्चों को सुरक्षित स्कूल पहुंचाया गया, जबकि उनके परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। यह स्कूल की अधिकृत वैन नहीं थी, बल्कि बच्चों के परिजनों ने आपस में मिलकर उन्हें स्कूल लाने-ले जाने के लिए निजी वैन की व्यवस्था की थी। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई
    1
    गाजियाबाद में बच्चों से भरी स्कूल वैन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा कर सर्विस रोड पर गिरी
गाजियाबाद के प्रताप विहार स्थित डीएवी स्कूल में बच्चों को छोड़ने जा रही एक निजी स्कूल वैन गुरुवार सुबह सेन चौक के पास अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा कर सर्विस रोड पर कूद गई। हादसे के समय वैन में चार बच्चे सवार थे। गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी भी बच्चे को चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित हैं।
वैन संख्या DL 12 CJ 8912 को लखन पुत्र पल्लव (35) निवासी बाईपास, थाना क्रॉसिंग चला रहा था। सुबह करीब 7:30 बजे वह प्रताप विहार स्थित डीएवी स्कूल में पढ़ने वाले चार बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहा था। सेन चौक के पास अचानक वैन असंतुलित हो गई और सड़क पर पलट गई।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वैन में सवार चारों बच्चों की उम्र करीब 13 से 14 वर्ष बताई गई है। दुर्घटना में किसी बच्चे को चोट नहीं लगी। बच्चों को सुरक्षित स्कूल पहुंचाया गया, जबकि उनके परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। यह स्कूल की अधिकृत वैन नहीं थी, बल्कि बच्चों के परिजनों ने आपस में मिलकर उन्हें स्कूल लाने-ले जाने के लिए निजी वैन की व्यवस्था की थी। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई
    user_Pramod Singh
    Pramod Singh
    Media company गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • ये विरोध सरकार के खिलाप वाला उसकी एक स्पॉट हमे ं दे सोशल मीडिया के तरफा करवायी को लेकर हमरी ना जान े कितनी मस्जिद जारी अवेद बता कर तोड़ डाली अपना स्पॉट हमे ं दे सोशल मीडिया के जारी ये विरोध सरकार के खिलाप वाला उसकी एक स्पॉट हमे ं दे सोशल मीडिया के तरफा करवायी को लेकर हमरी ना जान े कितनी मस्जिद जारी अवेद बता कर तोड़ डाली अपना स्पॉट हमे ं दे सोशल मीडिया के जारी
    1
    ये विरोध सरकार के खिलाप वाला उसकी एक स्पॉट हमे ं दे सोशल मीडिया के तरफा करवायी को लेकर हमरी ना जान े कितनी मस्जिद जारी अवेद बता कर तोड़ डाली अपना स्पॉट हमे ं दे सोशल

मीडिया के जारी
ये विरोध सरकार के खिलाप वाला उसकी एक स्पॉट हमे ं दे सोशल मीडिया के तरफा करवायी को लेकर हमरी ना जान े कितनी मस्जिद जारी अवेद बता कर तोड़ डाली अपना स्पॉट हमे ं दे सोशल
मीडिया के जारी
    user_DR S M MALIK RAIL VIHAR DELHI
    DR S M MALIK RAIL VIHAR DELHI
    Doctor गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • मोदीनगर के सारा गांव में, मनचले की दबंगई, पीड़ित मोहतरमा ने ACP से लगाई न्याय की गुहार। गाजियाबाद :- मोदीनगर तहसील अंतर्गत, निवाड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम, सारा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता शबाना पत्नी साजिद ने ACP मोदीनगर को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है। ​शिकायत के अनुसार, पड़ोस में दुकान चलाने वाला इरफान पुत्र जमील अक्सर शराब के नशे में, मोहतरमा को देखकर अश्लील हरकतें करता है। जब पीड़िता के परिजन इसका विरोध करते हैं, तो आरोपी गंदी-गंदी गालियां देकर पूरे परिवार को परेशान करता है। शबाना का आरोप है कि इस संबंध में थाना निवाड़ी में लिखित शिकायत देने और 112 नंबर पर कई बार कॉल करने के बावजूद पुलिस ने आरोपी के नशे में होने के कारण कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। ​हौसले बुलंद होने के कारण आरोपी इरफान अब पीड़िता के परिवार को झूठे केस में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकियां दे रहा है। आरोपी दबंग किस्म का व्यक्ति है और पूर्व में भी जेल जा चुका है। पीड़िता ने ACP से मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
    1
    मोदीनगर के सारा गांव में, मनचले की दबंगई, पीड़ित मोहतरमा ने ACP से लगाई न्याय की गुहार। 
गाजियाबाद :- मोदीनगर तहसील अंतर्गत, निवाड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम, सारा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता शबाना पत्नी साजिद ने ACP मोदीनगर को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
​शिकायत के अनुसार, पड़ोस में दुकान चलाने वाला इरफान पुत्र जमील अक्सर शराब के नशे में, मोहतरमा को देखकर अश्लील हरकतें करता है। जब पीड़िता के परिजन इसका विरोध करते हैं, तो आरोपी गंदी-गंदी गालियां देकर पूरे परिवार को परेशान करता है। शबाना का आरोप है कि इस संबंध में थाना निवाड़ी में लिखित शिकायत देने और 112 नंबर पर कई बार कॉल करने के बावजूद पुलिस ने आरोपी के नशे में होने के कारण कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।
​हौसले बुलंद होने के कारण आरोपी इरफान अब पीड़िता के परिवार को झूठे केस में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकियां दे रहा है। आरोपी दबंग किस्म का व्यक्ति है और पूर्व में भी जेल जा चुका है। पीड़िता ने ACP से मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
    user_पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    Media house गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बेजुबान को नदी में फेंकने का वीडियो हुआ वायरल,महिला की तलाश में जुटा प्रशासन! नेपाल के बजांग जिले से एक महिला द्वारा जीवित पालतू कुत्ते को उफनती सेती नदी में फेंकने का दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा रोकने की कोशिश के बावजूद महिला ने झूठा बहाना बनाकर बेजुबान को नदी के तेज बहाव में फेंक दिया। नेपाल पुलिस अधिकारियों के अनुसार महिला की पहचान की जा रही है और पशु क्रूरता निवारण कानून के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    बेजुबान को नदी में फेंकने का वीडियो हुआ वायरल,महिला की तलाश में जुटा प्रशासन!
नेपाल के बजांग जिले से एक महिला द्वारा जीवित पालतू कुत्ते को उफनती सेती नदी में फेंकने का दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा रोकने की कोशिश के बावजूद महिला ने झूठा बहाना बनाकर बेजुबान को नदी के तेज बहाव में फेंक दिया।
नेपाल पुलिस अधिकारियों के अनुसार महिला की पहचान की जा रही है और पशु क्रूरता निवारण कानून के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_आदर्श भारत TV
    आदर्श भारत TV
    TV News Anchor Ghaziabad, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • गाजियाबाद के विजय नगर में बड़ा हादसा टला, अनियंत्रित स्कूल वैन पेड़ से टकराकर 4 फीट नीचे सर्विस रोड पर गिरी, 4 बच्चे बाल-बाल बचे, CCTV आया सामने विजय नगर में बड़ा हादसा टला, अनियंत्रित स्कूल वैन पेड़ से टकराकर 4 फीट नीचे सर्विस रोड पर गिरी, 4 बच्चे बाल-बाल बचे, CCTV आया सामने गाजियाबाद, 17 सितंबर 2026 गाजियाबाद के विजय नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। प्रताप विहार स्थित DAV स्कूल के बच्चों को ले जा रही एक निजी स्कूल वैन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद करीब 4 से 5 फीट नीचे सर्विस रोड पर जा गिरी। गनीमत रही कि वैन पलटी नहीं और सभी बच्चे सुरक्षित हैं। पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब 7:30 बजे वैन चालक लखन (35 वर्ष) चार बच्चों को लेकर स्कूल छोड़ने जा रहा था। सेन चौक के पास अचानक ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई और वैन सड़क किनारे बनी डिवाइडर की दीवार तोड़ते हुए पेड़ से टकरा गई। पेड़ से टकराने से वैन की रफ्तार धीमी हुई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हादसे के समय वैन में 13 से 14 वर्ष के 4 बच्चे सवार थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के वक्त एक राहगीर सर्विस लेन से गुजर रहा था जो वैन से सिर्फ 5 कदम दूर था। CCTV में साफ दिख रहा है कि वह पहले खुद को बचाने के लिए भागता है, फिर तुरंत वापस आकर वैन की खिड़की खोलकर बच्चों को बाहर निकालने में मदद करता है। विजय नगर थाना SHO धर्मपाल सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बच्चों को सुरक्षित स्कूल पहुंचा दिया गया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक वैन स्कूल की अधिकृत वैन नहीं थी, बल्कि परिजनों ने आपस में मिलकर बच्चों को लाने-ले जाने के लिए निजी वैन की व्यवस्था की थी। फिलहाल पुलिस CCTV के आधार पर मामले की जांच कर रही है। किसी पक्ष ने अभी तक लिखित शिकायत नहीं दी है।
    1
    गाजियाबाद के विजय नगर में बड़ा हादसा टला, अनियंत्रित स्कूल वैन पेड़ से टकराकर 4 फीट नीचे सर्विस रोड पर गिरी, 4 बच्चे बाल-बाल बचे, CCTV आया सामने
विजय नगर में बड़ा हादसा टला, अनियंत्रित स्कूल वैन पेड़ से टकराकर 4 फीट नीचे सर्विस रोड पर गिरी, 4 बच्चे बाल-बाल बचे, CCTV आया सामने
गाजियाबाद, 17 सितंबर 2026 
गाजियाबाद के विजय नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। प्रताप विहार स्थित DAV स्कूल के बच्चों को ले जा रही एक निजी स्कूल वैन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद करीब 4 से 5 फीट नीचे सर्विस रोड पर जा गिरी। गनीमत रही कि वैन पलटी नहीं और सभी बच्चे सुरक्षित हैं। पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब 7:30 बजे वैन चालक लखन (35 वर्ष) चार बच्चों को लेकर स्कूल छोड़ने जा रहा था। सेन चौक के पास अचानक ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई और वैन सड़क किनारे बनी डिवाइडर की दीवार तोड़ते हुए पेड़ से टकरा गई। पेड़ से टकराने से वैन की रफ्तार धीमी हुई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
हादसे के समय वैन में 13 से 14 वर्ष के 4 बच्चे सवार थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के वक्त एक राहगीर सर्विस लेन से गुजर रहा था जो वैन से सिर्फ 5 कदम दूर था। CCTV में साफ दिख रहा है कि वह पहले खुद को बचाने के लिए भागता है, फिर तुरंत वापस आकर वैन की खिड़की खोलकर बच्चों को बाहर निकालने में मदद करता है।
विजय नगर थाना SHO धर्मपाल सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बच्चों को सुरक्षित स्कूल पहुंचा दिया गया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक वैन स्कूल की अधिकृत वैन नहीं थी, बल्कि परिजनों ने आपस में मिलकर बच्चों को लाने-ले जाने के लिए निजी वैन की व्यवस्था की थी।
फिलहाल पुलिस CCTV के आधार पर मामले की जांच कर रही है। किसी पक्ष ने अभी तक लिखित शिकायत नहीं दी है।
    user_पत्रकार  धीरेंद्र त्रिपाठी
    पत्रकार धीरेंद्र त्रिपाठी
    Local News Reporter गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.