गाजियाबाद मुरादनगर थाना क्षेत्र का मामला खेत में बिजली का करंट छोड़ने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत, आरोपी गिरफ्तार। गाजियाबाद के मुरादनगर थाना पुलिस ने खेत में बिजली का करंट छोड़ने के मामले में वांछित 60 वर्षीय आरोपी श्रीनिवास उर्फ सीओ पुत्र परमाल सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 16 जुलाई 2026 को पीड़ित पक्ष की ओर से शिकायत दी गई थी कि आरोपी ने अपने खेत में तारबंदी कर उसमें बिजली का करंट छोड़ रखा था। आरोप है कि आरोपी करीब 10 वर्षीय बच्चे को पैसे का लालच देकर खेत में काम कराने ले गया, जहां बिजली का करंट लगने से बच्चे की मौत हो गई। शिकायत के आधार पर मुरादनगर थाने में धारा 106(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना और साक्ष्यों के आधार पर धारा 106(1) बीएनएस हटाकर धारा 105 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 17 सितंबर को आरोपी को मुरादनगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने खेत में बिजली का करंट छोड़ने और बच्चे की करंट लगने से मौत होने की बात बताई। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
गाजियाबाद मुरादनगर थाना क्षेत्र का मामला खेत में बिजली का करंट छोड़ने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत, आरोपी गिरफ्तार। गाजियाबाद के मुरादनगर थाना पुलिस ने खेत में बिजली का करंट छोड़ने के मामले में वांछित 60 वर्षीय आरोपी श्रीनिवास उर्फ सीओ पुत्र परमाल सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 16 जुलाई 2026 को पीड़ित पक्ष की ओर से शिकायत दी गई थी कि आरोपी ने अपने खेत में तारबंदी कर उसमें बिजली का करंट छोड़ रखा था। आरोप है कि आरोपी करीब 10 वर्षीय बच्चे को पैसे का लालच देकर खेत में काम कराने ले गया, जहां बिजली का करंट लगने से बच्चे की मौत हो गई। शिकायत के आधार पर मुरादनगर थाने में धारा 106(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना और साक्ष्यों के आधार पर धारा 106(1) बीएनएस हटाकर धारा 105 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 17 सितंबर को आरोपी को मुरादनगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने खेत में बिजली का करंट छोड़ने और बच्चे की करंट लगने से मौत होने की बात बताई। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
- गाजियाबाद में सड़क पर तमंचा लहराया... फिर एक लाख की डिमांड का आरोप गाजियाबाद के लालकुआं से तमंचा लहराने का वीडियो सामने आया है। फाइनेंस की बाइक को लेकर हुए विवाद में पहले एक युवक पर रिकवरी एजेंटों को तमंचा दिखाकर धमकाने का आरोप लगा। युवक पकड़ा गया तो उसके भाई ने रिकवरी एजेंटों पर ही बंधक बनाकर एक लाख रुपये मांगने का आरोप लगा दिया। 15 सितंबर को लालकुआं में फाइनेंस की किस्त को लेकर रिकवरी एजेंटों और बाइक सवार युवकों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि बाइक सवार अलहज ने तमंचा निकालकर रिकवरी एजेंटों को धमकाया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया और उसके कब्जे से .315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद करने का दावा किया इसके बाद अलहज के भाई ने रिकवरी एजेंटों के खिलाफ शिकायत दी। आरोप लगाया कि एजेंट अलहज को कार में बैठाकर कई घंटे घुमाते रहे और छोड़ने के बदले एक लाख रुपये मांगे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भी मुकदमा दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर दीपक यादव और प्रिंस यादव को गिरफ्तार किया गया है। तीसरे आरोपी विशू की भूमिका की जांच जारी है। फिलहाल इस मामले में दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज है और पुलिस आरोपों की जांच कर रही है। तमंचा लहराने का कथित वीडियो भी सामने आया है। दोनों पक्षों का आपस में क्रॉस मुकदमा दर्ज एफआईआर कॉपी अटैच1
- ग्राम नाहल में शमशाद का बिजली मीटर जला मिला, आखिर किस वजह से हुआ नुकसान? जांच के बाद ही खुलेगा राज गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद के ग्राम नाहल से विद्युत विभाग से जुड़ा एक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शमशाद नामक उपभोक्ता के परिसर पर लगा बिजली का मीटर विद्युत विभाग की जांच के दौरान जला हुआ पाया गया। मीटर के जलने की सूचना सामने आने के बाद अब यह सवाल उठ रहा है कि आखिर मीटर किस कारण से जला और इसके लिए जिम्मेदार परिस्थितियां क्या थीं। स्थानीय स्तर पर इस मामले को लेकर अलग-अलग चर्चाएं हैं, लेकिन मीटर जलने का वास्तविक कारण तकनीकी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। बिजली के मीटर में आग लगने या उसके जलने के पीछे ओवरलोड, शॉर्ट सर्किट, वोल्टेज में उतार-चढ़ाव, वायरिंग में खराबी अथवा अन्य तकनीकी कारण हो सकते हैं। हालांकि, बिना विभागीय परीक्षण के किसी एक कारण को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं होगा। मामले में यह भी महत्वपूर्ण है कि विद्युत विभाग द्वारा मीटर की स्थिति का तकनीकी परीक्षण कराया जाए तथा मीटर की जांच रिपोर्ट, मीटर सील की स्थिति, अंतिम रीडिंग और उपलब्ध रिकॉर्ड को देखा जाए। यदि मीटर को बदलने की कार्रवाई की जाती है तो पुराने मीटर को नियमानुसार सुरक्षित रखकर उसकी जांच कराए जाने से स्थिति और स्पष्ट हो सकती है। अब देखना यह है कि विद्युत विभाग इस मामले में क्या तकनीकी जांच करता है और शमशाद के जले हुए मीटर के पीछे वास्तविक कारण क्या सामने आता है। जनहित में निष्पक्ष जांच और स्पष्ट रिपोर्ट महत्वपूर्ण है।4
- देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ एवं दीर्घायु रहें और आपके कुशल नेतृत्व में राष्ट्र निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे। #NarendraModi #HappyBirthdayPMModi #ModiJi #प्रधानमंत्री #जन्मदिवस #BJP # Kashyap King ###1
- ट्रांस हिंडन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख रुपये की नकली दवाइयां और सप्लीमेंट बरामद। गाज़ियाबाद में स्वाट सर्विलांस टीम, ट्रांस हिंडन जोन और थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए फर्जी तरीके से सप्लीमेंट और एलोपैथिक औषधियां तैयार कर धोखाधड़ी से उनकी अवैध बिक्री करने वाले 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से फर्जी तरीके से तैयार किए गए नकली सप्लीमेंट और एलोपैथिक औषधियां बरामद की गई हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है।इस बड़ी कार्रवाई के बाद पूरी पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया है।पुलिस मामले में आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है। बाइट – श्री धवल जायसवाल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन1
- जस्टडायल (Justdial) की मनमानी - मेरा सिक्योरिटी बैलेंस रिफंड नहीं मिल रहा! जस्टडायल (Justdial) की मनमानी - मेरा सिक्योरिटी बैलेंस रिफंड नहीं मिल रहा! मैं असलम इलेक्ट्रिकल (सिद्धार्थ विहार, सेक्टर-09, गाजियाबाद) से हूँ। जस्टडायल द्वारा मेरा सिक्योरिटी बैलेंस रोक लिया गया है और कस्टमर केयर पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मेरे पास शिकायत के ये टिकट आईडी हैं: RCS-NEK52VXB LCS-KJ0AJ5H5 सभी व्यापारियों और स्थानीय लोगों से अनुरोध है कि वीडियो देखें और सतर्क रहें। मेरा पैसा जल्द वापस किया जाए।4
- गणपति बप्पा मोरया किस channel से ज्यादा से ज्यादा जुड़ेशेयर करो क्योंकि अगली वीडियो में आपको पितृ संबंधी जानकारी दी जाएगी क्योंकि श्रद्धा आने ही वाले हैं1
- पीएम मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया गाजियाबाद कलेक्ट्रेट, डीएम रविन्द्र कुमार मांदड़ की मौजूदगी में जले ढेरों दिए। गाजियाबाद :- जिला कलेक्ट्रेट परिसर पूरी तरह से दीपों की अलौकिक रोशनी से जगमगा उठा। इस विशेष अवसर को यादगार बनाने के लिए, जिला कलेक्ट्रेट में भव्य दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरा कार्यक्रम गाजियाबाद के जिला अधिकारी डीएम, रविन्द्र कुमार मांदड़ के कुशल निर्देशन और नेतृत्व में संपन्न हुआ। संध्या होते ही कलेक्ट्रेट परिसर में सैकड़ों मिट्टी के दिए, एक साथ प्रज्वलित किए गए, जिससे पूरा माहौल दीवाली जैसा और बेहद विहंगम नजर आने लगा। कार्यक्रम के दौरान जिला अधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ स्वयं भी कलेक्ट्रेट में मौजूद रहे। उन्होंने स्वयं अपने हाथों से दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी भी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। सभी ने एक साथ मिलकर दीप जलाए और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने, उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रोशनी से नहाया कलेक्ट्रेट परिसर हर किसी के आकर्षण का केंद्र बना रहा।1
- 🙏सहायता की अपील आप की थोड़ी सी किसी की ज़िन्दगी बदल सकती है🙏 🙏सहायता की अपील आप की थोड़ी सी किसी की ज़िन्दगी बदल सकती है🙏1
- फर्जी सप्लीमेंट और एलोपैथिक दवाइयां बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार। जनपद गाजियाबाद में स्वाट सर्विलांस टीम ट्रांस हिंडन जोन और थाना शालीमार गार्डन पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी तरीके से सप्लीमेंट और एलोपैथिक औषधियां तैयार कर धोखाधड़ी के माध्यम से अवैध बिक्री करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त फर्जी तरीके से नकली सप्लीमेंट और एलोपैथिक दवाइयां तैयार कर उन्हें बाजार में असली बताकर अवैध रूप से बेचते थे। कार्रवाई के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में नकली सप्लीमेंट और एलोपैथिक औषधियां बरामद की गई हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है।इस बड़ी सफलता पर पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई में शामिल स्वाट सर्विलांस टीम ट्रांस हिंडन जोन एवं थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों तथा नकली उत्पादों के सप्लाई नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। बाइट: श्री धवल जायसवाल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन।1