logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ एवं दीर्घायु रहें और आपके कुशल नेतृत्व में राष्ट्र निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे। #NarendraModi #HappyBirthdayPMModi #ModiJi #प्रधानमंत्री #जन्मदिवस #BJP # Kashyap King ###

9 hrs ago
user_रामअवतार कश्यप गाजियाबाद
रामअवतार कश्यप गाजियाबाद
गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ एवं दीर्घायु रहें और आपके कुशल नेतृत्व में राष्ट्र निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे। #NarendraModi #HappyBirthdayPMModi #ModiJi #प्रधानमंत्री #जन्मदिवस #BJP # Kashyap King ###

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • नंदग्राम में बाइक लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद। गाजियाबाद के नंदग्राम थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल लूटने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 16 सितंबर 2026 को पुलिस टीम मोरटी गांव की तरफ चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ और जांच के बाद उनकी पहचान मथुरा के बरसाना थाना क्षेत्र निवासी करीब 20 वर्षीय कान्हा पुत्र हरिकिशन और राजस्थान के डीग जिले के नगर थाना क्षेत्र निवासी 19 वर्षीय गौरव पुत्र गिर्राज के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल बरामद की है। इस संबंध में नंदग्राम थाने में पहले से ही अभियोग पंजीकृत है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि खर्च चलाने और नशा करने के लिए वे मोटरसाइकिल चोरी या लूट करते थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    1
    नंदग्राम में बाइक लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद।
गाजियाबाद के नंदग्राम थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल लूटने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 16 सितंबर 2026 को पुलिस टीम मोरटी गांव की तरफ चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ और जांच के बाद उनकी पहचान मथुरा के बरसाना थाना क्षेत्र निवासी करीब 20 वर्षीय कान्हा पुत्र हरिकिशन और राजस्थान के डीग जिले के नगर थाना क्षेत्र निवासी 19 वर्षीय गौरव पुत्र गिर्राज के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल  बरामद की है। इस संबंध में नंदग्राम थाने में पहले से ही अभियोग पंजीकृत है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि खर्च चलाने और नशा करने के लिए वे मोटरसाइकिल चोरी या लूट करते थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    Media house गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • गाजियाबाद जनपद के शालीमार गार्डन में आंध्र बैंक के पास स्थित जॉय सिलाई सेंटर में आज विश्वकर्मा पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। सेंटर की इंचार्ज बिंदु राय जी की मौजूदगी में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर सिलाई मशीनों और काम में इस्तेमाल होने वाले औजारों की भी पूजा की गई। सिलाई मशीन सिर्फ एक मशीन नहीं, बल्कि कई लोगों के हुनर और रोजगार का जरिया है। इन्हीं मशीनों के सहारे कारीगर अपने हाथों की कला को कपड़ों में आकार देते हैं और अपने परिवार की आजीविका चलाते हैं। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर बिंदु राय जी और सेंटर से जुड़े लोगों ने काम में तरक्की, खुशहाली और सफलता की कामना की। पूजा के बाद प्रसाद भी वितरित किया गया। अंत की लाइन: “हुनर हाथों में हो और मेहनत का साथ हो, तो एक छोटी सी सिलाई मशीन भी बड़े सपनों को आकार दे सकती है। आज विश्वकर्मा पूजा पर जॉय सिलाई सेंटर में इन्हीं मेहनत के औजारों को सम्मान दिया गया।” संवाददाता रेनू पुरी
    4
    गाजियाबाद जनपद के शालीमार गार्डन में आंध्र बैंक के पास स्थित जॉय सिलाई सेंटर में आज विश्वकर्मा पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।
सेंटर की इंचार्ज बिंदु राय जी की मौजूदगी में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर सिलाई मशीनों और काम में इस्तेमाल होने वाले औजारों की भी पूजा की गई।
सिलाई मशीन सिर्फ एक मशीन नहीं, बल्कि कई लोगों के हुनर और रोजगार का जरिया है। इन्हीं मशीनों के सहारे कारीगर अपने हाथों की कला को कपड़ों में आकार देते हैं और अपने परिवार की आजीविका चलाते हैं।
विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर बिंदु राय जी और सेंटर से जुड़े लोगों ने काम में तरक्की, खुशहाली और सफलता की कामना की। पूजा के बाद प्रसाद भी वितरित किया गया।
अंत की लाइन:
“हुनर हाथों में हो और मेहनत का साथ हो, तो एक छोटी सी सिलाई मशीन भी बड़े सपनों को आकार दे सकती है। आज विश्वकर्मा पूजा पर जॉय सिलाई सेंटर में इन्हीं मेहनत के औजारों को सम्मान दिया गया।”
संवाददाता रेनू पुरी
    user_PRADEEP PURI
    PRADEEP PURI
    गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • गाजियाबाद में बच्चों से भरी स्कूल वैन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा कर सर्विस रोड पर गिरी गाजियाबाद के प्रताप विहार स्थित डीएवी स्कूल में बच्चों को छोड़ने जा रही एक निजी स्कूल वैन गुरुवार सुबह सेन चौक के पास अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा कर सर्विस रोड पर कूद गई। हादसे के समय वैन में चार बच्चे सवार थे। गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी भी बच्चे को चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित हैं। वैन संख्या DL 12 CJ 8912 को लखन पुत्र पल्लव (35) निवासी बाईपास, थाना क्रॉसिंग चला रहा था। सुबह करीब 7:30 बजे वह प्रताप विहार स्थित डीएवी स्कूल में पढ़ने वाले चार बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहा था। सेन चौक के पास अचानक वैन असंतुलित हो गई और सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वैन में सवार चारों बच्चों की उम्र करीब 13 से 14 वर्ष बताई गई है। दुर्घटना में किसी बच्चे को चोट नहीं लगी। बच्चों को सुरक्षित स्कूल पहुंचाया गया, जबकि उनके परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। यह स्कूल की अधिकृत वैन नहीं थी, बल्कि बच्चों के परिजनों ने आपस में मिलकर उन्हें स्कूल लाने-ले जाने के लिए निजी वैन की व्यवस्था की थी। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई
    1
    गाजियाबाद में बच्चों से भरी स्कूल वैन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा कर सर्विस रोड पर गिरी
गाजियाबाद के प्रताप विहार स्थित डीएवी स्कूल में बच्चों को छोड़ने जा रही एक निजी स्कूल वैन गुरुवार सुबह सेन चौक के पास अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा कर सर्विस रोड पर कूद गई। हादसे के समय वैन में चार बच्चे सवार थे। गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी भी बच्चे को चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित हैं।
वैन संख्या DL 12 CJ 8912 को लखन पुत्र पल्लव (35) निवासी बाईपास, थाना क्रॉसिंग चला रहा था। सुबह करीब 7:30 बजे वह प्रताप विहार स्थित डीएवी स्कूल में पढ़ने वाले चार बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहा था। सेन चौक के पास अचानक वैन असंतुलित हो गई और सड़क पर पलट गई।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वैन में सवार चारों बच्चों की उम्र करीब 13 से 14 वर्ष बताई गई है। दुर्घटना में किसी बच्चे को चोट नहीं लगी। बच्चों को सुरक्षित स्कूल पहुंचाया गया, जबकि उनके परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। यह स्कूल की अधिकृत वैन नहीं थी, बल्कि बच्चों के परिजनों ने आपस में मिलकर उन्हें स्कूल लाने-ले जाने के लिए निजी वैन की व्यवस्था की थी। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई
    user_Pramod Singh
    Pramod Singh
    Media company गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • ग्राम नाहल में शमशाद का बिजली मीटर जला मिला, आखिर किस वजह से हुआ नुकसान? जांच के बाद ही खुलेगा राज गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद के ग्राम नाहल से विद्युत विभाग से जुड़ा एक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शमशाद नामक उपभोक्ता के परिसर पर लगा बिजली का मीटर विद्युत विभाग की जांच के दौरान जला हुआ पाया गया। मीटर के जलने की सूचना सामने आने के बाद अब यह सवाल उठ रहा है कि आखिर मीटर किस कारण से जला और इसके लिए जिम्मेदार परिस्थितियां क्या थीं। स्थानीय स्तर पर इस मामले को लेकर अलग-अलग चर्चाएं हैं, लेकिन मीटर जलने का वास्तविक कारण तकनीकी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। बिजली के मीटर में आग लगने या उसके जलने के पीछे ओवरलोड, शॉर्ट सर्किट, वोल्टेज में उतार-चढ़ाव, वायरिंग में खराबी अथवा अन्य तकनीकी कारण हो सकते हैं। हालांकि, बिना विभागीय परीक्षण के किसी एक कारण को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं होगा। मामले में यह भी महत्वपूर्ण है कि विद्युत विभाग द्वारा मीटर की स्थिति का तकनीकी परीक्षण कराया जाए तथा मीटर की जांच रिपोर्ट, मीटर सील की स्थिति, अंतिम रीडिंग और उपलब्ध रिकॉर्ड को देखा जाए। यदि मीटर को बदलने की कार्रवाई की जाती है तो पुराने मीटर को नियमानुसार सुरक्षित रखकर उसकी जांच कराए जाने से स्थिति और स्पष्ट हो सकती है। अब देखना यह है कि विद्युत विभाग इस मामले में क्या तकनीकी जांच करता है और शमशाद के जले हुए मीटर के पीछे वास्तविक कारण क्या सामने आता है। जनहित में निष्पक्ष जांच और स्पष्ट रिपोर्ट महत्वपूर्ण है।
    4
    ग्राम नाहल में शमशाद का बिजली मीटर जला मिला, आखिर किस वजह से हुआ नुकसान? जांच के बाद ही खुलेगा राज
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद के ग्राम नाहल से विद्युत विभाग से जुड़ा एक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शमशाद नामक उपभोक्ता के परिसर पर लगा बिजली का मीटर विद्युत विभाग की जांच के दौरान जला हुआ पाया गया। मीटर के जलने की सूचना सामने आने के बाद अब यह सवाल उठ रहा है कि आखिर मीटर किस कारण से जला और इसके लिए जिम्मेदार परिस्थितियां क्या थीं।
स्थानीय स्तर पर इस मामले को लेकर अलग-अलग चर्चाएं हैं, लेकिन मीटर जलने का वास्तविक कारण तकनीकी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। बिजली के मीटर में आग लगने या उसके जलने के पीछे ओवरलोड, शॉर्ट सर्किट, वोल्टेज में उतार-चढ़ाव, वायरिंग में खराबी अथवा अन्य तकनीकी कारण हो सकते हैं। हालांकि, बिना विभागीय परीक्षण के किसी एक कारण को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं होगा।
मामले में यह भी महत्वपूर्ण है कि विद्युत विभाग द्वारा मीटर की स्थिति का तकनीकी परीक्षण कराया जाए तथा मीटर की जांच रिपोर्ट, मीटर सील की स्थिति, अंतिम रीडिंग और उपलब्ध रिकॉर्ड को देखा जाए। यदि मीटर को बदलने की कार्रवाई की जाती है तो पुराने मीटर को नियमानुसार सुरक्षित रखकर उसकी जांच कराए जाने से स्थिति और स्पष्ट हो सकती है।
अब देखना यह है कि विद्युत विभाग इस मामले में क्या तकनीकी जांच करता है और शमशाद के जले हुए मीटर के पीछे वास्तविक कारण क्या सामने आता है। जनहित में निष्पक्ष जांच और स्पष्ट रिपोर्ट महत्वपूर्ण है।
    user_Virender Kumar
    Virender Kumar
    Social Media Manager Ghaziabad, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • ये विरोध सरकार के खिलाप वाला उसकी एक स्पॉट हमे ं दे सोशल मीडिया के तरफा करवायी को लेकर हमरी ना जान े कितनी मस्जिद जारी अवेद बता कर तोड़ डाली अपना स्पॉट हमे ं दे सोशल मीडिया के जारी ये विरोध सरकार के खिलाप वाला उसकी एक स्पॉट हमे ं दे सोशल मीडिया के तरफा करवायी को लेकर हमरी ना जान े कितनी मस्जिद जारी अवेद बता कर तोड़ डाली अपना स्पॉट हमे ं दे सोशल मीडिया के जारी
    1
    ये विरोध सरकार के खिलाप वाला उसकी एक स्पॉट हमे ं दे सोशल मीडिया के तरफा करवायी को लेकर हमरी ना जान े कितनी मस्जिद जारी अवेद बता कर तोड़ डाली अपना स्पॉट हमे ं दे सोशल

मीडिया के जारी
ये विरोध सरकार के खिलाप वाला उसकी एक स्पॉट हमे ं दे सोशल मीडिया के तरफा करवायी को लेकर हमरी ना जान े कितनी मस्जिद जारी अवेद बता कर तोड़ डाली अपना स्पॉट हमे ं दे सोशल
मीडिया के जारी
    user_DR S M MALIK RAIL VIHAR DELHI
    DR S M MALIK RAIL VIHAR DELHI
    Doctor गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ एवं दीर्घायु रहें और आपके कुशल नेतृत्व में राष्ट्र निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे। #NarendraModi #HappyBirthdayPMModi #ModiJi #प्रधानमंत्री #जन्मदिवस #BJP # Kashyap King ###
    1
    देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ एवं दीर्घायु रहें और आपके कुशल नेतृत्व में राष्ट्र निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे। 
#NarendraModi #HappyBirthdayPMModi #ModiJi #प्रधानमंत्री #जन्मदिवस #BJP # Kashyap King ###
    user_रामअवतार कश्यप गाजियाबाद
    रामअवतार कश्यप गाजियाबाद
    गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • गाजियाबाद में सड़क पर तमंचा लहराया... फिर एक लाख की डिमांड का आरोप गाजियाबाद के लालकुआं से तमंचा लहराने का वीडियो सामने आया है। फाइनेंस की बाइक को लेकर हुए विवाद में पहले एक युवक पर रिकवरी एजेंटों को तमंचा दिखाकर धमकाने का आरोप लगा। युवक पकड़ा गया तो उसके भाई ने रिकवरी एजेंटों पर ही बंधक बनाकर एक लाख रुपये मांगने का आरोप लगा दिया। 15 सितंबर को लालकुआं में फाइनेंस की किस्त को लेकर रिकवरी एजेंटों और बाइक सवार युवकों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि बाइक सवार अलहज ने तमंचा निकालकर रिकवरी एजेंटों को धमकाया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया और उसके कब्जे से .315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद करने का दावा किया इसके बाद अलहज के भाई ने रिकवरी एजेंटों के खिलाफ शिकायत दी। आरोप लगाया कि एजेंट अलहज को कार में बैठाकर कई घंटे घुमाते रहे और छोड़ने के बदले एक लाख रुपये मांगे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भी मुकदमा दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर दीपक यादव और प्रिंस यादव को गिरफ्तार किया गया है। तीसरे आरोपी विशू की भूमिका की जांच जारी है। फिलहाल इस मामले में दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज है और पुलिस आरोपों की जांच कर रही है। तमंचा लहराने का कथित वीडियो भी सामने आया है। दोनों पक्षों का आपस में क्रॉस मुकदमा दर्ज एफआईआर कॉपी अटैच
    1
    गाजियाबाद में सड़क पर तमंचा लहराया... फिर एक लाख की डिमांड का आरोप
गाजियाबाद के लालकुआं से तमंचा लहराने का वीडियो सामने आया है। फाइनेंस की बाइक को लेकर हुए विवाद में पहले एक युवक पर रिकवरी एजेंटों को तमंचा दिखाकर धमकाने का आरोप लगा। युवक पकड़ा गया तो उसके भाई ने रिकवरी एजेंटों पर ही बंधक बनाकर एक लाख रुपये मांगने का आरोप लगा दिया।
15 सितंबर को लालकुआं में फाइनेंस की किस्त को लेकर रिकवरी एजेंटों और बाइक सवार युवकों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि बाइक सवार अलहज ने तमंचा निकालकर रिकवरी एजेंटों को धमकाया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया और उसके कब्जे से .315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद करने का दावा किया
इसके बाद अलहज के भाई ने रिकवरी एजेंटों के खिलाफ शिकायत दी। आरोप लगाया कि एजेंट अलहज को कार में बैठाकर कई घंटे घुमाते रहे और छोड़ने के बदले एक लाख रुपये मांगे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भी मुकदमा दर्ज किया।
पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर दीपक यादव और प्रिंस यादव को गिरफ्तार किया गया है। तीसरे आरोपी विशू की भूमिका की जांच जारी है।
फिलहाल इस मामले में दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज है और पुलिस आरोपों की जांच कर रही है। तमंचा लहराने का कथित वीडियो भी सामने आया है।
दोनों पक्षों का आपस में क्रॉस मुकदमा दर्ज एफआईआर कॉपी अटैच
    user_Pramod Singh
    Pramod Singh
    Media company गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • गाजियाबाद के विजय नगर में बड़ा हादसा टला, अनियंत्रित स्कूल वैन पेड़ से टकराकर 4 फीट नीचे सर्विस रोड पर गिरी, 4 बच्चे बाल-बाल बचे, CCTV आया सामने विजय नगर में बड़ा हादसा टला, अनियंत्रित स्कूल वैन पेड़ से टकराकर 4 फीट नीचे सर्विस रोड पर गिरी, 4 बच्चे बाल-बाल बचे, CCTV आया सामने गाजियाबाद, 17 सितंबर 2026 गाजियाबाद के विजय नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। प्रताप विहार स्थित DAV स्कूल के बच्चों को ले जा रही एक निजी स्कूल वैन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद करीब 4 से 5 फीट नीचे सर्विस रोड पर जा गिरी। गनीमत रही कि वैन पलटी नहीं और सभी बच्चे सुरक्षित हैं। पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब 7:30 बजे वैन चालक लखन (35 वर्ष) चार बच्चों को लेकर स्कूल छोड़ने जा रहा था। सेन चौक के पास अचानक ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई और वैन सड़क किनारे बनी डिवाइडर की दीवार तोड़ते हुए पेड़ से टकरा गई। पेड़ से टकराने से वैन की रफ्तार धीमी हुई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हादसे के समय वैन में 13 से 14 वर्ष के 4 बच्चे सवार थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के वक्त एक राहगीर सर्विस लेन से गुजर रहा था जो वैन से सिर्फ 5 कदम दूर था। CCTV में साफ दिख रहा है कि वह पहले खुद को बचाने के लिए भागता है, फिर तुरंत वापस आकर वैन की खिड़की खोलकर बच्चों को बाहर निकालने में मदद करता है। विजय नगर थाना SHO धर्मपाल सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बच्चों को सुरक्षित स्कूल पहुंचा दिया गया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक वैन स्कूल की अधिकृत वैन नहीं थी, बल्कि परिजनों ने आपस में मिलकर बच्चों को लाने-ले जाने के लिए निजी वैन की व्यवस्था की थी। फिलहाल पुलिस CCTV के आधार पर मामले की जांच कर रही है। किसी पक्ष ने अभी तक लिखित शिकायत नहीं दी है।
    1
    गाजियाबाद के विजय नगर में बड़ा हादसा टला, अनियंत्रित स्कूल वैन पेड़ से टकराकर 4 फीट नीचे सर्विस रोड पर गिरी, 4 बच्चे बाल-बाल बचे, CCTV आया सामने
विजय नगर में बड़ा हादसा टला, अनियंत्रित स्कूल वैन पेड़ से टकराकर 4 फीट नीचे सर्विस रोड पर गिरी, 4 बच्चे बाल-बाल बचे, CCTV आया सामने
गाजियाबाद, 17 सितंबर 2026 
गाजियाबाद के विजय नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। प्रताप विहार स्थित DAV स्कूल के बच्चों को ले जा रही एक निजी स्कूल वैन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद करीब 4 से 5 फीट नीचे सर्विस रोड पर जा गिरी। गनीमत रही कि वैन पलटी नहीं और सभी बच्चे सुरक्षित हैं। पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब 7:30 बजे वैन चालक लखन (35 वर्ष) चार बच्चों को लेकर स्कूल छोड़ने जा रहा था। सेन चौक के पास अचानक ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई और वैन सड़क किनारे बनी डिवाइडर की दीवार तोड़ते हुए पेड़ से टकरा गई। पेड़ से टकराने से वैन की रफ्तार धीमी हुई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
हादसे के समय वैन में 13 से 14 वर्ष के 4 बच्चे सवार थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के वक्त एक राहगीर सर्विस लेन से गुजर रहा था जो वैन से सिर्फ 5 कदम दूर था। CCTV में साफ दिख रहा है कि वह पहले खुद को बचाने के लिए भागता है, फिर तुरंत वापस आकर वैन की खिड़की खोलकर बच्चों को बाहर निकालने में मदद करता है।
विजय नगर थाना SHO धर्मपाल सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बच्चों को सुरक्षित स्कूल पहुंचा दिया गया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक वैन स्कूल की अधिकृत वैन नहीं थी, बल्कि परिजनों ने आपस में मिलकर बच्चों को लाने-ले जाने के लिए निजी वैन की व्यवस्था की थी।
फिलहाल पुलिस CCTV के आधार पर मामले की जांच कर रही है। किसी पक्ष ने अभी तक लिखित शिकायत नहीं दी है।
    user_पत्रकार  धीरेंद्र त्रिपाठी
    पत्रकार धीरेंद्र त्रिपाठी
    Local News Reporter गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.