ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत थाना मोहनगंज पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 07 किलोग्राम गांजा (अऩ्तर्राष्ट्रीय कीमत 09 लाख रूपये) के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार थाना मोहनगंज पुलिस द्वारा संदिग्धों की चेकिंग व देखभाल क्षेत्र के दौरान 02 अभियुक्तों 1. मुकेश कुमार सिंह उर्फ रामू पुत्र चन्द्रचूण सिंह निवासी ग्राम उत्तरपारा थाना मोहनगंज जनपद अमेठी उम्र करीब 49 वर्ष, 2.शिवकुमार पुत्र मोहन निवासी ग्राम रेवरी मजरे उत्तरपारा थाना मोहनगंज जनपद अमेठी उम्र करीब 55 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । तलाशी से मुकेश कुमार सिंह के कब्जे से 14 पुड़िया अवैध गांजा व शिवकुमार के कब्जे से 12 पुड़िया गांजा बरामद हुआ । अभियुक्तों से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि वह दोनों गांजा बेचते हैं जिन्हें राजदेव पुत्र रामस्वरूप निवासी ब्रह्मनी थाना फुरसतगंज जनपद अमेठी द्वारा गांजा बेचने के लिये दिया जाता है । आज राजदेव दोनों अभियुक्तों को गांजा देने आने वाला था जिसे गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों की निशानदेही पर थानाक्षेत्र से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त राजदेव के कब्जे से एक झोले में 03 बंडल में कुल 03 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ । अभियुक्त राजदेव द्वारा हाल ही में मुकेश और शिवकुमार को 06 किलोग्राम गांजा दिया गया था जिसमें से कुछ गांजा अभियुक्त मुकेश व शिवकुमार द्वारा बेच दिया गया था शेष गांजा भूपसिंह की पुलिया के नीचे से 02 अलग-अलग झोलों में से 04 पैकेट में कुल 04 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ । तीनों अभियुक्तों के कब्जे व निशानदेही से कुल 07 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ ।
ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत थाना मोहनगंज पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 07 किलोग्राम गांजा (अऩ्तर्राष्ट्रीय कीमत 09 लाख रूपये) के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार थाना मोहनगंज पुलिस द्वारा संदिग्धों की चेकिंग व देखभाल क्षेत्र के दौरान 02 अभियुक्तों 1. मुकेश कुमार सिंह उर्फ रामू पुत्र चन्द्रचूण सिंह निवासी ग्राम उत्तरपारा थाना मोहनगंज जनपद अमेठी उम्र करीब 49 वर्ष, 2.शिवकुमार पुत्र मोहन निवासी ग्राम रेवरी मजरे उत्तरपारा थाना मोहनगंज जनपद अमेठी उम्र करीब 55 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । तलाशी से मुकेश कुमार सिंह के कब्जे से 14 पुड़िया अवैध गांजा व शिवकुमार के कब्जे से 12 पुड़िया गांजा बरामद हुआ । अभियुक्तों से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि वह दोनों गांजा बेचते हैं जिन्हें राजदेव पुत्र रामस्वरूप निवासी ब्रह्मनी थाना
फुरसतगंज जनपद अमेठी द्वारा गांजा बेचने के लिये दिया जाता है । आज राजदेव दोनों अभियुक्तों को गांजा देने आने वाला था जिसे गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों की निशानदेही पर थानाक्षेत्र से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त राजदेव के कब्जे से एक झोले में 03 बंडल में कुल 03 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ । अभियुक्त राजदेव द्वारा हाल ही में मुकेश और शिवकुमार को 06 किलोग्राम गांजा दिया गया था जिसमें से कुछ गांजा अभियुक्त मुकेश व शिवकुमार द्वारा बेच दिया गया था शेष गांजा भूपसिंह की पुलिया के नीचे से 02 अलग-अलग झोलों में से 04 पैकेट में कुल 04 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ । तीनों अभियुक्तों के कब्जे व निशानदेही से कुल 07 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ ।
- अमेठी के बड़गाँव निवासी शीला कोरी को जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश मसाला ने इलाज के लिए ₹25,000 की आर्थिक सहायता दी। इसके साथ ही, उन्होंने मुख्यमंत्री को भी उनके इलाज हेतु पत्र भेजकर अतिरिक्त मदद का आग्रह किया है।1
- गोरखपुर से सांसद और अभिनेता रवि किशन ने जौनपुर में एक निजी कार्यक्रम के दौरान पश्चिम बंगाल की गोरखपुर से सांसद और अभिनेता रवि किशन ने जौनपुर में एक निजी कार्यक्रम के दौरान पश्चिम बंगाल की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में मिली प्रचंड जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और जनता के विश्वास का परिणाम है। रवि किशन ने कहा कि राज्य की जनता ने लंबे समय से सत्ता में रही टीएमसी सरकार को नकारते हुए बदलाव का संदेश दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावी हार के बाद टीएमसी समर्थकों में नाराजगी देखी जा रही है और राजनीतिक हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं। सांसद ने भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी की हत्या की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि बंगाल में भाजपा सरकार बनने पर अपराध और हिंसा में शामिल लोगों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।1
- कोलकाता में Mamata Banerjee से मिले अखिलेश यादव, BJP पर तीखा हमला | Breaking News कोलकाता से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष Akhilesh Yadav पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Mamata Banerjee से मुलाकात करने पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत में कई अहम बयान दिए। अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए उसे अराजकता फैलाने वाली पार्टी बताया। इसके साथ ही Suvendu Adhikari के पर्सनल सेक्रेटरी की हत्या के मामले पर भी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि इस घटना में बड़ी संख्या में यूपी के लोगों की संलिप्तता हो सकती है।1
- *ब्रेकिंग लंभुआ* *पांडेयपुर इंटर कॉलेज में जान जोखिम में डाल रहीं छात्राएं* *पानी की टंकी पर आए दिन चढ़ती-उतरती दिखती हैं लड़कियां, हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन* *लंभुआ, सुल्तानपुर।* लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के पांडेयपुर गांव स्थित श्री दामोदर इंटर कॉलेज में छात्राओं की सुरक्षा रामभरोसे है। कॉलेज परिसर के बगल बनी जलजीवन मिशन पानी की टंकी पर छात्राएं आए दिन चढ़ती-उतरती देखी जाती हैं। ऊंचाई से गिरने का खतरा बना रहता है, पर स्कूल प्रबंधन और प्रशासन दोनों ने आंखें मूंद रखी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि टंकी के आसपास न तो कोई सुरक्षा घेरा है और न ही रोक-टोक। बच्चे खेल-खेल में या रील बनाने के चक्कर में टंकी पर चढ़ जाते हैं। एक बार पैर फिसला तो बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। कई बार अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन से शिकायत की, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोग उठा रहे सवाल,स्कूल में सीसीटीवी हैं या नहीं? छुट्टी के समय शिक्षकों की ड्यूटी लगती है या नहीं? शिक्षा विभाग और प्रशासन किस हादसे का इंतजार कर रहा है? ग्रामीणों ने बीएसए और एसडीएम लंभुआ से तत्काल टंकी को कवर कराने और स्कूल में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।1
- आज सुबह प्रयागराज के शिव चरण दास कन्हैया लाल इंटर कॉलेज में छात्रों ने दैनिक प्रार्थना के बाद राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किया। बच्चों की एक स्वर में गूंजती आवाज़ ने पूरे परिसर में देशप्रेम का अनुपम माहौल बना दिया।1
- अमेठी के इन्हौना गाँव में सीलिंग की विवादित भूमि पर कुछ लोगों ने जबरन कब्ज़ा कर फसल बो दी। विरोध करने पर पीड़ितों को जातिसूचक गालियाँ दी गईं और जान से मारने की धमकी मिली। पीड़ितों ने प्रशासन से भूमि मुक्त कराने और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।1
- कागज़ का लिफाफा बनाना सबके लिए आसान नहीं होता, पर इस व्यक्ति की कला है कमाल। देखते ही देखते, वो फटाफट कई लिफाफे तैयार कर देता है।1
- आज दिनांक 06.05.2026 को थाना गोसाईगंज के ग्राम सोनार नेवढ़िया से तीन लड़कों के खिलाफ छेड़खानी व छीना-झपटी की शिकायत प्राप्त हुई। प्राप्त शिकायत के आधार पर समीचीन धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है, आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।" *के संबंध में क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर, श्री सुनील कुमार सिंह द्वारा दी गई बाइट-*1
- उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में दशगात्र जा रही 54 वर्षीय महिला को तेज रफ्तार कोयला ट्रेलर ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर सड़क जाम की और मुआवजे व कार्रवाई की मांग की। प्रशासन के आश्वासन और तात्कालिक सहायता के बाद जाम समाप्त हुआ, पुलिस ने चालक की तलाश शुरू कर दी है।1