Shuru
Apke Nagar Ki App…
अमेठी के इन्हौना गाँव में सीलिंग की विवादित भूमि पर कुछ लोगों ने जबरन कब्ज़ा कर फसल बो दी। विरोध करने पर पीड़ितों को जातिसूचक गालियाँ दी गईं और जान से मारने की धमकी मिली। पीड़ितों ने प्रशासन से भूमि मुक्त कराने और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
रंजीत कुमार ब्यूरो चीफ अमेठी
अमेठी के इन्हौना गाँव में सीलिंग की विवादित भूमि पर कुछ लोगों ने जबरन कब्ज़ा कर फसल बो दी। विरोध करने पर पीड़ितों को जातिसूचक गालियाँ दी गईं और जान से मारने की धमकी मिली। पीड़ितों ने प्रशासन से भूमि मुक्त कराने और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अमेठी के इन्हौना गाँव में सीलिंग की विवादित भूमि पर कुछ लोगों ने जबरन कब्ज़ा कर फसल बो दी। विरोध करने पर पीड़ितों को जातिसूचक गालियाँ दी गईं और जान से मारने की धमकी मिली। पीड़ितों ने प्रशासन से भूमि मुक्त कराने और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।1
- कोलकाता में Mamata Banerjee से मिले अखिलेश यादव, BJP पर तीखा हमला | Breaking News कोलकाता से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष Akhilesh Yadav पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Mamata Banerjee से मुलाकात करने पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत में कई अहम बयान दिए। अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए उसे अराजकता फैलाने वाली पार्टी बताया। इसके साथ ही Suvendu Adhikari के पर्सनल सेक्रेटरी की हत्या के मामले पर भी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि इस घटना में बड़ी संख्या में यूपी के लोगों की संलिप्तता हो सकती है।1
- *ब्रेकिंग लंभुआ* *पांडेयपुर इंटर कॉलेज में जान जोखिम में डाल रहीं छात्राएं* *पानी की टंकी पर आए दिन चढ़ती-उतरती दिखती हैं लड़कियां, हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन* *लंभुआ, सुल्तानपुर।* लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के पांडेयपुर गांव स्थित श्री दामोदर इंटर कॉलेज में छात्राओं की सुरक्षा रामभरोसे है। कॉलेज परिसर के बगल बनी जलजीवन मिशन पानी की टंकी पर छात्राएं आए दिन चढ़ती-उतरती देखी जाती हैं। ऊंचाई से गिरने का खतरा बना रहता है, पर स्कूल प्रबंधन और प्रशासन दोनों ने आंखें मूंद रखी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि टंकी के आसपास न तो कोई सुरक्षा घेरा है और न ही रोक-टोक। बच्चे खेल-खेल में या रील बनाने के चक्कर में टंकी पर चढ़ जाते हैं। एक बार पैर फिसला तो बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। कई बार अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन से शिकायत की, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोग उठा रहे सवाल,स्कूल में सीसीटीवी हैं या नहीं? छुट्टी के समय शिक्षकों की ड्यूटी लगती है या नहीं? शिक्षा विभाग और प्रशासन किस हादसे का इंतजार कर रहा है? ग्रामीणों ने बीएसए और एसडीएम लंभुआ से तत्काल टंकी को कवर कराने और स्कूल में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।1
- ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत थाना मोहनगंज पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 07 किलोग्राम गांजा (अऩ्तर्राष्ट्रीय कीमत 09 लाख रूपये) के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार थाना मोहनगंज पुलिस द्वारा संदिग्धों की चेकिंग व देखभाल क्षेत्र के दौरान 02 अभियुक्तों 1. मुकेश कुमार सिंह उर्फ रामू पुत्र चन्द्रचूण सिंह निवासी ग्राम उत्तरपारा थाना मोहनगंज जनपद अमेठी उम्र करीब 49 वर्ष, 2.शिवकुमार पुत्र मोहन निवासी ग्राम रेवरी मजरे उत्तरपारा थाना मोहनगंज जनपद अमेठी उम्र करीब 55 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । तलाशी से मुकेश कुमार सिंह के कब्जे से 14 पुड़िया अवैध गांजा व शिवकुमार के कब्जे से 12 पुड़िया गांजा बरामद हुआ । अभियुक्तों से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि वह दोनों गांजा बेचते हैं जिन्हें राजदेव पुत्र रामस्वरूप निवासी ब्रह्मनी थाना फुरसतगंज जनपद अमेठी द्वारा गांजा बेचने के लिये दिया जाता है । आज राजदेव दोनों अभियुक्तों को गांजा देने आने वाला था जिसे गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों की निशानदेही पर थानाक्षेत्र से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त राजदेव के कब्जे से एक झोले में 03 बंडल में कुल 03 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ । अभियुक्त राजदेव द्वारा हाल ही में मुकेश और शिवकुमार को 06 किलोग्राम गांजा दिया गया था जिसमें से कुछ गांजा अभियुक्त मुकेश व शिवकुमार द्वारा बेच दिया गया था शेष गांजा भूपसिंह की पुलिया के नीचे से 02 अलग-अलग झोलों में से 04 पैकेट में कुल 04 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ । तीनों अभियुक्तों के कब्जे व निशानदेही से कुल 07 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ ।2
- अमेठी पुलिस ने 10 किलो 100 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार अमेठी। जनपद में चलाए जा रहे “नशा मुक्त अमेठी अभियान” और “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना गौरीगंज पुलिस ने 10 किलो 100 ग्राम गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 12 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी गौरीगंज अखिलेश वर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, 7 मई 2026 को थाना गौरीगंज पुलिस सैंठा बॉर्डर पर संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान प्रतापगढ़ की ओर से आ रही एक प्लेटिना मोटरसाइकिल (संख्या यूपी 72 बीयू 2684) को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बाइक की डिग्गी और टंगे हुए दो झोलों से कुल 6 पैकेटों में 10 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान घनश्याम कुमार शुक्ल (28 वर्ष), निवासी पूरे बल्दी मजरे रेहुआ लालगंज थाना उदयपुर, जनपद प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह पिछले कुछ महीनों से गांजा तस्करी में लिप्त है और एक वेब एप के माध्यम से ‘जी.एस.’ नामक व्यक्ति से संपर्क कर प्रयागराज के पास से गांजा लाता था। उसने यह भी बताया कि वह पहले करीब 30 किलो गांजा ला चुका था, जिसमें से शेष मात्रा आज बरामद हुई है। इस संबंध में थाना गौरीगंज में मुकदमा संख्या 109/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। अमेठी पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के खिलाफ अभियान में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।1
- दो पक्षों में हुई मारपीट: छत से ईंट गिरने के विवाद में युवक को लाठी-डंडों से पीटा मिल्कीपुर अयोध्या इनायतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम अछोरा में एक मामूली बात को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। छत से ईंट गिरने के कारण पड़ोसी की सीमेंट की चादर टूटने पर विपक्षी ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। शोर सुनकर ग्रामीणों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित पवन कुमार पुत्र सत्यनाम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती 5 मई की रात लगभग 10:30 बजे उसके घर की छत की बाउंड्री से अचानक दो-तीन ईंटें खिसक कर पड़ोसी पारसनाथ के टीनशेड (सीमेंट की चद्दर) पर गिर गईं। इस हादसे में चद्दर टूट गई, जिससे नाराज होकर पारसनाथ, फूलचंद्र और श्रीचंद्र पीड़ित के घर के बाहर आकर गाली-गलौज करने लगे। तहरीर के मुताबिक, जब पीड़ित के भाई हरिकेश ने गाली-गलौज का विरोध किया, तो विपक्षियों ने उसे लाठी-डंडों और लात-घूसों से पीटना शुरू कर दिया। ग्रामीणों के बीच-बचाव के लिए आने पर हमलावर मौके से भाग निकले। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष रतन कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। ---2
- अमेठी के संग्रामपुर में भाजपा मंडल की मासिक बैठक हुई, जहाँ हालिया चुनावी सफलता का जश्न मनाया गया। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, बूथ प्रबंधन और जन जागरूकता पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को अगले चुनावों की रणनीति के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन मिला।1
- पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत के बाद राज्य के कई हिस्सों में हिंसा भड़क उठी है। राजनीतिक गलियारों में आशंका जताई जा रही थी कि चुनाव परिणाम के बाद माहौल गरमा सकता है, और वही डर सच साबित हुआ।1