Shuru
Apke Nagar Ki App…
सहारनपुर प्रतिबंधित आम के पेड़ काटने वाले 4 गिरफ्तार पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी प्रतिबंधित आम के पेड़ काटने वाले 4 गिरफ्तार सहारनपुर के बिहारीगढ़ थाना पुलिस ने प्रतिबंधित आम के हरे पेड़ काटने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मनोहरपुर रेस्ट एरिया के पास से मुजम्मिल, दीपक, प्रियांशु और गुलशेर को पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से आम की हरी लकड़ी से भरी एक पिकअप और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश वृक्ष संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जोगेन्द्र कल्याण
सहारनपुर प्रतिबंधित आम के पेड़ काटने वाले 4 गिरफ्तार पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी प्रतिबंधित आम के पेड़ काटने वाले 4 गिरफ्तार सहारनपुर के बिहारीगढ़ थाना पुलिस ने प्रतिबंधित आम के हरे पेड़ काटने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मनोहरपुर रेस्ट एरिया के पास से मुजम्मिल, दीपक, प्रियांशु और गुलशेर को पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से आम की हरी लकड़ी से भरी एक पिकअप और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश वृक्ष संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सहारनपुर प्रतिबंधित आम के पेड़ काटने वाले 4 गिरफ्तार पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी प्रतिबंधित आम के पेड़ काटने वाले 4 गिरफ्तार सहारनपुर के बिहारीगढ़ थाना पुलिस ने प्रतिबंधित आम के हरे पेड़ काटने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मनोहरपुर रेस्ट एरिया के पास से मुजम्मिल, दीपक, प्रियांशु और गुलशेर को पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से आम की हरी लकड़ी से भरी एक पिकअप और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश वृक्ष संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- *आगरा में बल्ला 'बोल्ड': दीपक चाहर के डेढ़ लाख के 3 स्पेशल बैट चोरी, चोर से वीडियो अपील वायरल......!!* 👉क्रिकेटर दीपक चाहर के तीन 'प्लेयर एडिशन' बैट चोरी हुए, जिनकी कुल कीमत लगभग ₹1.5 लाख बताई जा रही है। 👉घटना के बाद दीपक ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर चोर से बैट लौटाने की अपील की और बदले में पैसे देने की बात भी कही। 👉दीपक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे अब तक करीब 70 लाख लोग देख चुके हैं। 👉आगरा के शास्त्रीपुरम ग्राउंड से हुई इस अनोखी चोरी और क्रिकेटर के वीडियो ने मामले को शहर भर में सुर्खियों में ला दिया है।1
- भाजयुमो जिला यमुनानगर द्वारा जगाधरी विधानसभा में आयोजित रक्तदान शिविर में इकट्ठा हुआ रिकार्ड 303 यूनिट रक्त - पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने सेवा संकल्प अभियान के तहत जगाधरी में विशाल रक्तदान शिविर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन जगाधरी विधानसभा स्तरीय रक्तदान शिविर की कामयाबी ने भाजयुमो जिला यमुनानगर को हरियाणा में ऊंचा स्थान - भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला यमुनानगर जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी के मार्गदर्शन में भाजयुमो संगठन द्वारा पंजाबी धर्मशाला, जगाधरी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कुल 303 यूनिट रक्त इकट्ठा हुआ , रक्तदान शिविर में रक्त इकट्ठा करने के लिए पीजीआई चंडीगढ़, सिविल अस्पताल यमुनानगर एवं विश्वास फाऊंडेशन के यहां से डाक्टरों की टीम आई ।विशाल शिविर में हरियाणा सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री चौ. कंवरपाल गुर्जर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने भाजयुमो को बधाई देते हुए कहा कि जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में रक्तदान ने नया रिकॉर्ड बनाया और रक्तदान शिविर में 303 यूनिट रक्त एकत्र हुआ । पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का सबसे पुनीत कार्य है। रक्त की एक यूनिट किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने भाजयुमो पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं एवं रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के प्रति जिम्मेदारी और सेवा भावना से किया गया प्रत्येक कार्य राष्ट्र निर्माण में योगदान देता है। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के संकल्प को समर्पित रहे हैं। इसी भावना को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पहचान केवल संगठनात्मक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि वे सामाजिक सरोकारों में भी बढ़-चढ़कर अपनी भूमिका निभाते हैं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी ने सभी युवा साथियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से हम यह रिकॉर्ड बनाने में सफल हुए हैं। जगाधरी विधानसभा स्तरीय रक्तदान शिविर इसी सेवा भावना का जीवंत उदाहरण है। शिविर में बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ताओं,भाजपा कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। इस दौरान रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा उन्हें भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।सेवा का भाव समाज को जोड़ने का कार्य करता है और रक्तदान जैसे आयोजन मानवता, भाईचारे एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने शिविर के सफल आयोजन के लिए आयोजकों एवं सभी सहयोगियों को बधाई दी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा,भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी,युवा नेता नकुल चौधरी चुहडपुर खुर्द, जिला महामंत्री नरेन्द्र राणा, जिला महामंत्री प्रवीण खदरी, भाजयुमो प्रदेश पदाधिकारी मुकुल चौधरी खदरी,चेयरमैन विपुल गर्ग,मंडल अध्यक्ष पार्षद प्रियंक शर्मा,युवा मोर्चा जिला महामंत्री अमित चौहान,युवा मोर्चा जिला महामंत्री दीपक शर्मा, सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन कल्याण सिंह,प्रभा सागर,पूनम अग्रवाल,रीना रस्तोगी,अरूण गुप्ता,जयंत स्वामी,रुचि काम्बोज, भानू प्रताप सिंह, अंकित गोयल, जिला कोषाध्यक्ष जगदीश विधार्थी,भाजपा जिला यमुनानगर मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, मंडल अध्यक्ष अमित चौधरी देवधर, मंडल अध्यक्ष कृष्ण खदरी,मंडल अध्यक्ष गौरव गोयल , संदीप राय,पंकज मंगला , प्रदुम्न सिंह लाड्डी सहित बहुत से भाजपा गणमान्य पदाधिकारी कार्यकर्ता आमजन साथ रहें।1
- वोट चोरी” का आरोप लगाने से पहले अपने राहुल गांधी और कांग्रेस को दीपेंद्र हुड्डा की इस बात को भी सुन लेना चाहिए। जिसमें वो खुलेआम 2009 में रोहतक से जीत दर्ज करने पर तत्कालीन प्रशासन की मदद और भूमिका को जग जाहिर कर रहे हैं। असली वोट चोरी तो कांग्रेस ने की है। जवाब दो राहुल वोट चोरी” का आरोप लगाने से पहले अपने राहुल गांधी और कांग्रेस को दीपेंद्र हुड्डा की इस बात को भी सुन लेना चाहिए। जिसमें वो खुलेआम 2009 में रोहतक से जीत दर्ज करने पर तत्कालीन प्रशासन की मदद और भूमिका को जग जाहिर कर रहे हैं। असली वोट चोरी तो कांग्रेस ने की है। जवाब दो राहुल1
- तितावी थाना क्षेत्र में में विकलांग किसान की ट्यूबवेल पर बार-बार चोरी, केबल-मोटर और गैस सिलेंडर ले गए अज्ञात चोर मुजफ्फरनगर जनपद के तितावी थाना क्षेत्र के मुकंदपुर निवासी विकलांग किसान कालूराम ने ट्यूबवेल पर लगातार हो रही चोरी को लेकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। किसान के अनुसार, करीब एक महीने में उनकी ट्यूबवेल पर कई बार चोरी हुई। चोर करीब 120 से 150 मीटर केबल, एक मोटर और गैस सिलेंडर चोरी कर ले गए। उन्होंने तितावी थाने में तहरीर देकर आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी हुआ सामान बरामद कराने की मांग की है।1
- अनंत आत्मबोध जागृति ट्रस्ट अंबाला हरिद्वार में भंडारे का आयोजन प्रधान टीवी न्यूज़ लक्सर हरिद्वार उत्तराखंड हर खबर आप तक1
- सहारनपुर: प्रतिबंधित आम के हरे पेड़ काटने वाले 4 तस्कर गिरफ्तार, लकड़ी से भरी पिकअप व ट्रैक्टर-ट्राली जब्त बिहारीगढ़। अवैध रूप से हरे पेड़ों के कटान पर नकेल कसते हुए थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान प्रतिबंधित आम के हरे पेड़ काटने वाले चार अभियुक्तों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से अवैध लकड़ी से लदी एक पिकअप और एक ट्रैक्टर-ट्राली बरामद की है। वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देशन और थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम मनोहरपुर रेस्ट एरिया के पास गश्त कर रही थी। उसी दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर चार आरोपियों को धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्त: मुजम्मिल पुत्र आबिद (निवासी: ग्राम ताल्हापुर, थाना बिहारीगढ़) दीपक पुत्र नाथीराम (निवासी: ग्राम कालूवाला पहाड़ीपुर उर्फ जहानपुर, थाना बिहारीगढ़) प्रियांशु पुत्र अनिल (निवासी: ग्राम कालूवाला पहाड़ीपुर उर्फ जहानपुर, थाना बिहारीगढ़) गुलशेर पुत्र रशीद (निवासी: ग्राम ताल्हापुर, थाना बिहारीगढ़) बरामदगी: प्रतिबंधित आम के पेड़ की कटी हुई हरी लकड़ी 01 पिकअप वाहन (HR 45B 4164) 01 बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्राली गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर बिहारीगढ़ थाने में आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश वृक्ष संरक्षण अधिनियम 1976 की धारा 4/10 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा सभी अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम: इस सफल कार्रवाई में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक संजीव यादव, उपनिरीक्षक विजय सिंह, मुख्य आरक्षी मोतीलाल तथा आरक्षी विक्रांत, रूपेश व राहुल शामिल रहे।1
- लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) मामला -फगवाड़ा, पंजाब - कल छात्रों के हिंसक विरोध-प्रदर्शन के बाद लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है पंजाब के DGP गौरव यादव भी पहुंच गए हैं1
- सरस्वती नगर अनाज मंडी गेट के सामने सड़क बदहाल, किसानों को परेशानी सरस्वती नगर। सरस्वती नगर अनाज मंडी के मुख्य गेट के सामने सड़क की हालत बदहाल बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढों और टूटे हुए हिस्सों के कारण मंडी में आने वाले किसानों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धान की आवक शुरू होने के साथ मंडी में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही बढ़ गई है। ऐसे में गेट के सामने खराब सड़क के कारण किसानों को मंडी में प्रवेश करने और बाहर निकलने में दिक्कत हो रही है। मौके पर भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप के जिला प्रधान संजू गुंदियाना सहित किसान नेता भी पहुंचे और मंडी गेट के सामने सड़क की स्थिति का जायजा लिया। किसानों ने संबंधित विभाग से सड़क की जल्द मरम्मत करवाने और गड्ढों को भरने की मांग की, ताकि धान सीजन के दौरान किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।1