logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुकरौली सीएचसी देवतहा में लापरवाही, कुत्ता काटने के बाद तड़पता रहा 5 वर्षीय बच्चा कुशीनगर। सुकरौली विकास खंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवता में कर्मचारियों और चिकित्सकों की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। कुत्ते के काटने से घायल पांच वर्षीय मासूम को रेबीज (रैबीज) का टीका लगवाने के लिए परिजन जब स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, तो उन्हें तत्काल उपचार मिलने के बजाय करीब एक घंटे तक इंतजार कराया गया। परिजनों के अनुसार, बच्चा कुत्ते के काटने से भयभीत और दर्द में था, बावजूद इसके अस्पताल कर्मियों ने उसे प्राथमिकता नहीं दी। काफी देर इंतजार के बाद परिजनों को इधर-उधर घूमने को कहा गया, तब जाकर बच्चे को टीका लगाया गया। हैरानी की बात यह रही कि टीका लगाने के दौरान डॉक्टर ने रेबीज का इंजेक्शन तो लिखा, लेकिन डिस्पोजेबल अस्पताल में उपलब्ध न होने के कारण बाहर से मंगवाने को कहा गया। इतना ही नहीं, चिकित्सकों द्वारा लिखी गई कुछ आवश्यक दवाइयां भी अस्पताल में उपलब्ध नहीं थीं। जब परिजनों ने दवाइयों के बारे में जानकारी ली, तो कर्मचारियों ने साफ तौर पर कह दिया कि अस्पताल में दवा खत्म हो चुकी है। इसके बाद मजबूरन परिजनों को बाहर की दवाइयां खरीदनी पड़ीं। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही यहीं नहीं थमी। सरकारी अस्पताल होते हुए भी मरीजों को जरूरी संसाधनों के लिए बाजार का रुख करना पड़ा, जो शासन की मंशा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी इस केंद्र पर दवाइयों की कमी और कर्मचारियों की उदासीनता की शिकायतें सामने आती रही हैं। इस पूरे प्रकरण ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं या फिर यह घटना भी अन्य शिकायतों की तरह फाइलों में दबकर रह जाएगी।

3 hrs ago
user_विवेकानन्द
विवेकानन्द
Newspaper publisher हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

सुकरौली सीएचसी देवतहा में लापरवाही, कुत्ता काटने के बाद तड़पता रहा 5 वर्षीय बच्चा कुशीनगर। सुकरौली विकास खंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवता में कर्मचारियों और चिकित्सकों की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। कुत्ते के काटने से घायल पांच वर्षीय मासूम को रेबीज (रैबीज) का टीका लगवाने के लिए परिजन जब स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, तो उन्हें तत्काल उपचार मिलने के बजाय करीब एक घंटे तक इंतजार कराया गया। परिजनों के अनुसार, बच्चा कुत्ते के काटने से भयभीत और दर्द में था, बावजूद इसके अस्पताल कर्मियों ने उसे प्राथमिकता नहीं दी। काफी देर इंतजार के बाद परिजनों को इधर-उधर घूमने को कहा गया, तब जाकर बच्चे को टीका लगाया गया। हैरानी की बात यह रही कि टीका लगाने के दौरान डॉक्टर ने रेबीज का इंजेक्शन तो लिखा, लेकिन डिस्पोजेबल अस्पताल में उपलब्ध न होने के कारण बाहर से मंगवाने को कहा गया। इतना ही नहीं, चिकित्सकों द्वारा लिखी गई कुछ आवश्यक दवाइयां भी अस्पताल में उपलब्ध नहीं थीं। जब परिजनों ने दवाइयों के बारे में जानकारी ली, तो कर्मचारियों ने साफ तौर पर कह दिया कि अस्पताल में दवा खत्म हो चुकी है। इसके बाद मजबूरन परिजनों को बाहर की दवाइयां खरीदनी पड़ीं। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही यहीं नहीं थमी। सरकारी अस्पताल होते हुए भी मरीजों को जरूरी संसाधनों के लिए बाजार का रुख करना पड़ा, जो शासन की मंशा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी इस केंद्र पर दवाइयों की कमी और कर्मचारियों की उदासीनता की शिकायतें सामने आती रही हैं। इस पूरे प्रकरण ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं या फिर यह घटना भी अन्य शिकायतों की तरह फाइलों में दबकर रह जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • देवरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गबन किया गया ट्रक और 4.75 लाख रुपये बरामद, अभियुक्त गिरफ्तार देवरिया जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना मईल व बरहज पुलिस की संयुक्त टीम ने गबन के मामले में वांछित अभियुक्त अजय यादव को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से गबन किया गया ट्रक और सरिया बिक्री की रकम में कुल 4,75,000 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त चालक ने अपने साथी खलासी के साथ मिलकर पटना से कानपुर व हरदोई ले जाई जा रही 25,040 किलो सरिया को रास्ते में श्रावस्ती में बेच दिया था। इस मामले में थाना मईल पर दर्ज मुकदमे में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अभियुक्त को कुण्डौली तिराहे के पास से गिरफ्तार किया है। आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
    2
    देवरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गबन किया गया ट्रक और 4.75 लाख रुपये बरामद, अभियुक्त गिरफ्तार
देवरिया जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना मईल व बरहज पुलिस की संयुक्त टीम ने गबन के मामले में वांछित अभियुक्त अजय यादव को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से गबन किया गया ट्रक और सरिया बिक्री की रकम में कुल 4,75,000 रुपये बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त चालक ने अपने साथी खलासी के साथ मिलकर पटना से कानपुर व हरदोई ले जाई जा रही 25,040 किलो सरिया को रास्ते में श्रावस्ती में बेच दिया था। इस मामले में थाना मईल पर दर्ज मुकदमे में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अभियुक्त को कुण्डौली तिराहे के पास से गिरफ्तार किया है। आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
    user_Reporteramit
    Reporteramit
    पत्रकार देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    35 min ago
  • दयाल फाउंडेश के चेयरमैन राजेश सिंह दयाल द्वारा निःशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन हुआ जिसमें चिकित्सीय परामर्श,जांच,दवा मुफ्त वितरण किया गया इस दौरान हजारों मरीजों ने इसका लाभ उठाया।
    2
    दयाल फाउंडेश के चेयरमैन राजेश सिंह दयाल द्वारा निःशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन हुआ जिसमें चिकित्सीय परामर्श,जांच,दवा मुफ्त वितरण किया गया इस दौरान हजारों मरीजों ने इसका लाभ उठाया।
    user_Sunil kumar sharma
    Sunil kumar sharma
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • यूपी के देवरिया से एक चौंकाने वाली और फिल्मी जैसी खबर सामने आई है। भटनी नगर पंचायत में एक दुकान की मालकिन ने अपने ही नौकर को दिल दे दिया। चोरी-छिपे शुरू हुआ यह प्यार धीरे-धीरे खुल गया और आखिरकार मालकिन अपने प्रेमी के साथ अंबेडकर नगर भाग गई, जबकि पांच बच्चे घर पर रह गए। परेशान पति ने अंततः मजबूरी में अपनी पत्नी की शादी प्रेमी से मंदिर में करा दी। देवरिया के लोग इस अनोखी प्रेम कहानी को सुनकर हैरान और मज़ाक में कह रहे हैं कि “देवरिया की यह रियल-लाइफ कहानी बॉलीवुड को भी पीछे छोड़ गई!
    1
    यूपी के देवरिया से एक चौंकाने वाली और फिल्मी जैसी खबर सामने आई है। भटनी नगर पंचायत में एक दुकान की मालकिन ने अपने ही नौकर को दिल दे दिया। चोरी-छिपे शुरू हुआ यह प्यार धीरे-धीरे खुल गया और आखिरकार मालकिन अपने प्रेमी के साथ अंबेडकर नगर भाग गई, जबकि पांच बच्चे घर पर रह गए। परेशान पति ने अंततः मजबूरी में अपनी पत्नी की शादी प्रेमी से मंदिर में करा दी। देवरिया के लोग इस अनोखी प्रेम कहानी को सुनकर हैरान और मज़ाक में कह रहे हैं कि “देवरिया की यह रियल-लाइफ कहानी बॉलीवुड को भी पीछे छोड़ गई!
    user_Vaidehi sulakhiya
    Vaidehi sulakhiya
    Software Developer Deoria, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • देवरिया बैतालपुर श्री श्री 108 रुद्र महायज्ञ प्राण प्रतिष्ठा गन्ना समिति बैतालपुर केन यूनियन के द्वारा आयोजन किया गया आयोजन अध्यक्ष सूर्य प्रकाश मणि एवं राजकुमार गुप्ता मुकेश राव पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह उपस्थित रहे
    1
    देवरिया बैतालपुर श्री श्री 108 रुद्र महायज्ञ प्राण प्रतिष्ठा गन्ना समिति बैतालपुर केन यूनियन के द्वारा आयोजन किया गया आयोजन अध्यक्ष सूर्य प्रकाश मणि एवं राजकुमार गुप्ता मुकेश राव पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह उपस्थित रहे
    user_Vinod Kumar
    Vinod Kumar
    पत्रकारिता देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • देवरिया। भाटपार रानी व बनकटा थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पशु तस्करी कर रहे तीन अभियुक्तों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से एक पिकअप वाहन, चार गौवंशीय पशु तथा एक देशी तमंचा व कारतूस बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष भाटपार रानी व बनकटा मय पुलिस बल क्षेत्र में संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बनकटा-अमेठिया मार्ग ऐंठी के पास एक पिकअप वाहन में गौवंशीय पशुओं की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर वाहन सवार अभियुक्तों ने भागने की कोशिश की। इस दौरान एक अभियुक्त ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर देशी तमंचे से फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में उक्त अभियुक्त के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम छोटे अली उर्फ कमरे आलम पुत्र इब्राहिम अली निवासी खगौरा थाना धनौती, जनपद सिवान (बिहार) बताया। उसके पास से एक देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। मौके से दो अन्य अभियुक्तों अरविन्द पासवान उर्फ टेनी पुत्र श्रीकान्त मांझी निवासी बघड़ा थाना मुफस्सिल, जनपद सिवान (बिहार) तथा अफरोज आलम उर्फ सुड्डू पुत्र शलाउद्यीन निवासी खगौरा थाना धनौती, जनपद सिवान (बिहार) को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन तथा चार गौवंशीय पशुओं को अपने कब्जे में लेकर अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामदगी में: एक पिकअप वाहन, एक देशी तमंचा, दो कारतूस व चार गौवंशीय पशु शामिल हैं। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष भाटपार रानी उ0नि0 अभिषेक कुमार राय, थानाध्यक्ष बनकटा उ0नि0 विशाल कुमार, उ0नि0 दुग्रेश बरनवाल, उ0नि0 जय प्रकाश दुबे, कांस्टेबल अजय मौर्या, दिनेश सोनकर, शिवम सिंह, राकेश तिवारी व सज्जन चौहान की प्रमुख भूमिका रही।
    1
    देवरिया। भाटपार रानी व बनकटा थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पशु तस्करी कर रहे तीन अभियुक्तों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से एक पिकअप वाहन, चार गौवंशीय पशु तथा एक देशी तमंचा व कारतूस बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष भाटपार रानी व बनकटा मय पुलिस बल क्षेत्र में संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बनकटा-अमेठिया मार्ग ऐंठी के पास एक पिकअप वाहन में गौवंशीय पशुओं की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रोकने का प्रयास किया।
पुलिस को देखकर वाहन सवार अभियुक्तों ने भागने की कोशिश की। इस दौरान एक अभियुक्त ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर देशी तमंचे से फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में उक्त अभियुक्त के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम छोटे अली उर्फ कमरे आलम पुत्र इब्राहिम अली निवासी खगौरा थाना धनौती, जनपद सिवान (बिहार) बताया। उसके पास से एक देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। मौके से दो अन्य अभियुक्तों अरविन्द पासवान उर्फ टेनी पुत्र श्रीकान्त मांझी निवासी बघड़ा थाना मुफस्सिल, जनपद सिवान (बिहार) तथा अफरोज आलम उर्फ सुड्डू पुत्र शलाउद्यीन निवासी खगौरा थाना धनौती, जनपद सिवान (बिहार) को भी गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन तथा चार गौवंशीय पशुओं को अपने कब्जे में लेकर अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
बरामदगी में: एक पिकअप वाहन, एक देशी तमंचा, दो कारतूस व चार गौवंशीय पशु शामिल हैं।
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष भाटपार रानी उ0नि0 अभिषेक कुमार राय, थानाध्यक्ष बनकटा उ0नि0 विशाल कुमार, उ0नि0 दुग्रेश बरनवाल, उ0नि0 जय प्रकाश दुबे, कांस्टेबल अजय मौर्या, दिनेश सोनकर, शिवम सिंह, राकेश तिवारी व सज्जन चौहान की प्रमुख भूमिका रही।
    user_Insid Deoria News
    Insid Deoria News
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • देवरिया में मोमोज के लालच में छात्र से 85 लाख के गहने चोरी, महिला समेत दो गिरफ्तार देवरिया में सातवीं के छात्र को मोमोज का लालच देकर घर से 85 लाख रुपये के आभूषण चोरी करने के लिए मजबूर किया गया। पुलिस ने इस मामले में लीलावती देवी और राकेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। चोरी करने वाले नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया। पुलिस ने लगभग ढाई लाख रुपये के गहने बरामद किए हैं, जबकि मुख्य आरोपी फरार है और शेष गहनों की तलाश जारी है।
    1
    देवरिया में मोमोज के लालच में छात्र से 85 लाख के गहने चोरी, महिला समेत दो गिरफ्तार
देवरिया में सातवीं के छात्र को मोमोज का लालच देकर घर से 85 लाख रुपये के आभूषण चोरी करने के लिए मजबूर किया गया। पुलिस ने इस मामले में लीलावती देवी और राकेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। चोरी करने वाले नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया। पुलिस ने लगभग ढाई लाख रुपये के गहने बरामद किए हैं, जबकि मुख्य आरोपी फरार है और शेष गहनों की तलाश जारी है।
    user_Yogita Jain
    Yogita Jain
    Deoria, Uttar Pradesh•
    17 hrs ago
  • हरिद्वार मो दीपक देखो तुम्हारे रहते ये रुजवान क्या कर रहा है इसपर नही बोलेगा मो दीपक और उसके भक्त??
    1
    हरिद्वार 
मो दीपक देखो तुम्हारे रहते ये रुजवान क्या कर रहा है
इसपर नही बोलेगा मो दीपक और उसके भक्त??
    user_Times Update
    Times Update
    Journalist कुशी नगर, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • देवरिया: गो-तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 03 गोवंशीय पशुओं के साथ 04 आरोपी गिरफ्तार देवरिया जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना श्रीरामपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। मुखबिर की सूचना पर बैकुण्ठपुर–रामपुर प्रतापपुर चीनी मिल कॉलोनी के पास से महिन्द्रा बोलेरो पिकअप में लदे 03 गोवंशीय पशुओं के साथ 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 04 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। इस कार्रवाई में पकड़े गए अभियुक्तों के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    2
    देवरिया: गो-तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 03 गोवंशीय पशुओं के साथ 04 आरोपी गिरफ्तार
देवरिया जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना श्रीरामपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। मुखबिर की सूचना पर बैकुण्ठपुर–रामपुर प्रतापपुर चीनी मिल कॉलोनी के पास से महिन्द्रा बोलेरो पिकअप में लदे 03 गोवंशीय पशुओं के साथ 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 04 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। इस कार्रवाई में पकड़े गए अभियुक्तों के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Reporteramit
    Reporteramit
    पत्रकार देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    39 min ago
  • देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र के ठाकुर द्वारा मंदिर भूमि के बड़ा फर्जीवाड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने लिखित शिकायत कर प्रशासन से भूमि माफियों पर कार्यवाही की मांग की।
    2
    देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र के ठाकुर द्वारा मंदिर भूमि के बड़ा फर्जीवाड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने लिखित शिकायत कर प्रशासन से भूमि माफियों पर कार्यवाही की मांग की।
    user_Sunil kumar sharma
    Sunil kumar sharma
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.