Shuru
Apke Nagar Ki App…
देवरिया में मोमोज के लालच में छात्र से 85 लाख के गहने चोरी, महिला समेत दो गिरफ्तार देवरिया में सातवीं के छात्र को मोमोज का लालच देकर घर से 85 लाख रुपये के आभूषण चोरी करने के लिए मजबूर किया गया। पुलिस ने इस मामले में लीलावती देवी और राकेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। चोरी करने वाले नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया। पुलिस ने लगभग ढाई लाख रुपये के गहने बरामद किए हैं, जबकि मुख्य आरोपी फरार है और शेष गहनों की तलाश जारी है।
Yogita Jain
देवरिया में मोमोज के लालच में छात्र से 85 लाख के गहने चोरी, महिला समेत दो गिरफ्तार देवरिया में सातवीं के छात्र को मोमोज का लालच देकर घर से 85 लाख रुपये के आभूषण चोरी करने के लिए मजबूर किया गया। पुलिस ने इस मामले में लीलावती देवी और राकेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। चोरी करने वाले नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया। पुलिस ने लगभग ढाई लाख रुपये के गहने बरामद किए हैं, जबकि मुख्य आरोपी फरार है और शेष गहनों की तलाश जारी है।
- Arvind krपंजाबी बाग, पश्चिम दिल्ली, दिल्ली😂42 min ago
- Prabhu dayal PanchalMauranipur, Jhansi👏10 hrs ago
- Manglesh lakraDipka, Korba🙏10 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- देवरिया बैतालपुर केन यूनियन के सामने एक महिला दोपहिया बाइक से गिरकर घायल हुई1
- देवरिया।बरहज थाना क्षेत्र के एक गांव के परिवार में उस समय कोहराम मच गया जब एक गोताखोर व्यक्ति सरयू नदी में डूबे व्यक्ति की तलाश कर रहे थे। तभी गोताखोर खुद नदी में डूब गए। पुलिस ने अन्य गोताखोरों की मदद से उन्हें बाहर निकाल देवरिया मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी पहुंचाया। जहां चिकित्सको ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार सुरेंद्र निषाद (40) पुत्र मोहन निषाद, निवासी ग्राम गौरा, पोस्ट गौरा जयनगर, थाना बरहज पिछले लगभग 15 वर्षों से गोताखोरी का कार्य करते थे और कई बार डूबे लोगों की तलाश कर उन्हें बाहर निकाल चुके थे। पिछले कुछ दिनों से वे सरयू नदी में एक डूबे व्यक्ति की खोजबीन में जुटे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। मृतक अपने पीछे पत्नी उर्मिला देवी, पुत्र भोला (15 वर्ष), रोहित (5 वर्ष) और पुत्री संजना (6 वर्ष) को छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। भाई संदीप कुमार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं क्षेत्र में इस घटना से शोक की लहर दौड़ गई है। #hilights #deorianews1
- लोकेशन - देवरिया कंटेनर में मक्का की बोरियों के बीच छिपाकर हो रही थी तस्करी 1.64 करोड़ गंजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की पुलिस को मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के खिलाफ उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक देवरिया के निर्देशन में थाना लार पुलिस एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की संयुक्त टीम ने एक कंटेनर से भारी मात्रा में गांजा बरामद करते हुए दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे का वजन 328.73 किलोग्राम है,जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ 64 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। मुखबिरों की सूचना पर लार थाना क्षेत्र के चोरडीहा मोड़ के समीप एक संदिग्ध कंटेनर को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान मक्का की बोरियों के बीच छिपाकर रखे गए गांजे के पैकेट बरामद हुए। पुलिस ने मौके से अमरजीत मुखिया निवासी दरभंगा (बिहार)तथा शैलेश गोंड उर्फ गोलू निवासी बेलवा,थाना महुआडीह,जनपद देवरिया को गिरफ्तार किया। पकड़े गये दोनों अभियुक्तो के विरुद्ध थाना लार में मुकदमा संख्या एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज कर सख़्त विधिक कार्रवाई की जा रही है।2
- लव जिहाद जागरूक अभियान Love Jihad का शिकार हुई, मारी गई, टुकड़े-टुकड़े हुई हिंदू बेटियों को गाड़ी में लटकाया गया है गाड़ी गली-गाली घूमकर संदेश दे रही है कि ये हिंदू बहनों लव जिहाद का शिकार मत हो जाना और इस स्थिति में मत आना1
- Post by Namrata Shukla1
- इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि नेहरू का नाम आइंस्टीन के साथ लिया जाता था और आज के प्रधानमंत्री मोदी का नाम ऐप्स्टीनके साथ लिया जाता है तो संसद में हंगामा हो गया...1
- सलेमपुर में अफसरों का अनोखा अंदाज़, गीत-संगीत में झूमे एएसडीएम, वीडियो हुआ वायरल देवरिया | सलेमपुर देवरिया जनपद के सलेमपुर से प्रशासनिक गलियारों का एक अलग और खुशनुमा रंग सामने आया है। आमतौर पर सख्त और गंभीर फैसलों के लिए पहचाने जाने वाले अधिकारी इस बार निजी आयोजन में पूरी तरह बेफिक्र और मस्ती के मूड में नजर आए। सलेमपुर की एसडीएम दिशा श्रीवास्तव की मधुर आवाज़ में गाए गए गीत पर एएसडीएम अवधेश निगम जमकर झूमते दिखाई दिए। मौका था एएसडीएम अवधेश निगम की शादी की सालगिरह का, जिसे सहयोगियों और शुभचिंतकों के साथ सादगी और उल्लास के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान जैसे ही एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने मंच संभाला और गीत की प्रस्तुति शुरू की, माहौल तालियों से गूंज उठा। गीत की धुन पर एएसडीएम अवधेश निगम खुद को रोक नहीं पाए और खुले दिल से डांस करते नजर आए। इस पल ने पूरे कार्यक्रम में मौजूद लोगों को मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया। दैनिक प्रशासनिक व्यस्तताओं और जिम्मेदारियों के बीच अफसरों का यह सहज, मानवीय और हल्का-फुल्का रूप सभी के लिए खास रहा। किसी ने इस यादगार पल को मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, और देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे अफसरों का सादगी भरा जश्न बता रहे हैं, तो कुछ प्रशासनिक अधिकारियों के इस खुशनुमा और मानवीय अंदाज़ की जमकर तारीफ कर रहे हैं। फिलहाल सलेमपुर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।1
- हरिद्वार मो दीपक देखो तुम्हारे रहते ये रुजवान क्या कर रहा है इसपर नही बोलेगा मो दीपक और उसके भक्त??1
- कुशीनगर। हाटा विकास खंड सभागार में आयोजित क्षेत्र पंचायत की महत्वपूर्ण बैठक ने क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने का काम किया। बैठक में विधायक मोहन वर्मा और ब्लॉक प्रमुख आरजू राव की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान किया। बैठक के दौरान जनहित से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई, जिससे क्षेत्र में विकास की रफ्तार तेज होने की उम्मीद जगी है। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख आरजू राव ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में विधायक मोहन वर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन खंड विकास अधिकारी द्वारा किया गया। बैठक में बीडीसी सदस्य, ग्राम प्रधान एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की प्रगति से सदन को अवगत कराया। बैठक में सड़क निर्माण, नाली व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी, राशन वितरण और आवास योजनाओं की समीक्षा की गई। मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहित अन्य योजनाओं की स्थिति पर भी चर्चा हुई। विधायक मोहन वर्मा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सरकार की प्राथमिकता है कि विकास योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। ब्लॉक प्रमुख आरजू राव ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों से अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को गंभीरता से रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समन्वय और सहयोग से ही क्षेत्र का समग्र विकास संभव है। बैठक में उठाई गई समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा दिया गया। अंत में अध्यक्ष की अनुमति से अन्य प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए बैठक का समापन किया गया। यह बैठक हाटा क्षेत्र में विकास को नई गति देने वाली पहल के रूप में देखी जा रही है।1