logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सलेमपुर में अफसरों का अनोखा अंदाज़, गीत-संगीत में झूमे एएसडीएम, वीडियो हुआ वायरल देवरिया | सलेमपुर देवरिया जनपद के सलेमपुर से प्रशासनिक गलियारों का एक अलग और खुशनुमा रंग सामने आया है। आमतौर पर सख्त और गंभीर फैसलों के लिए पहचाने जाने वाले अधिकारी इस बार निजी आयोजन में पूरी तरह बेफिक्र और मस्ती के मूड में नजर आए। सलेमपुर की एसडीएम दिशा श्रीवास्तव की मधुर आवाज़ में गाए गए गीत पर एएसडीएम अवधेश निगम जमकर झूमते दिखाई दिए। मौका था एएसडीएम अवधेश निगम की शादी की सालगिरह का, जिसे सहयोगियों और शुभचिंतकों के साथ सादगी और उल्लास के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान जैसे ही एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने मंच संभाला और गीत की प्रस्तुति शुरू की, माहौल तालियों से गूंज उठा। गीत की धुन पर एएसडीएम अवधेश निगम खुद को रोक नहीं पाए और खुले दिल से डांस करते नजर आए। इस पल ने पूरे कार्यक्रम में मौजूद लोगों को मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया। दैनिक प्रशासनिक व्यस्तताओं और जिम्मेदारियों के बीच अफसरों का यह सहज, मानवीय और हल्का-फुल्का रूप सभी के लिए खास रहा। किसी ने इस यादगार पल को मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, और देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे अफसरों का सादगी भरा जश्न बता रहे हैं, तो कुछ प्रशासनिक अधिकारियों के इस खुशनुमा और मानवीय अंदाज़ की जमकर तारीफ कर रहे हैं। फिलहाल सलेमपुर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

6 hrs ago
user_Reporteramit
Reporteramit
पत्रकार देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

सलेमपुर में अफसरों का अनोखा अंदाज़, गीत-संगीत में झूमे एएसडीएम, वीडियो हुआ वायरल देवरिया | सलेमपुर देवरिया जनपद के सलेमपुर से प्रशासनिक गलियारों का एक अलग और खुशनुमा रंग सामने आया है। आमतौर पर सख्त और गंभीर फैसलों के लिए पहचाने जाने वाले अधिकारी इस बार निजी आयोजन में पूरी तरह बेफिक्र और मस्ती के मूड में नजर आए। सलेमपुर की एसडीएम दिशा श्रीवास्तव की मधुर आवाज़ में गाए गए गीत पर एएसडीएम अवधेश निगम जमकर झूमते दिखाई दिए। मौका था एएसडीएम अवधेश निगम की शादी की सालगिरह का, जिसे सहयोगियों और शुभचिंतकों के साथ सादगी और उल्लास के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान जैसे ही एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने मंच संभाला और गीत की प्रस्तुति शुरू की, माहौल तालियों से गूंज उठा। गीत की धुन पर एएसडीएम अवधेश निगम खुद को रोक नहीं पाए और खुले दिल से डांस करते नजर आए। इस पल ने पूरे कार्यक्रम में मौजूद लोगों को मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया। दैनिक प्रशासनिक व्यस्तताओं और जिम्मेदारियों के बीच अफसरों का यह सहज, मानवीय और हल्का-फुल्का रूप सभी के लिए खास रहा। किसी ने इस यादगार पल को मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, और देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे अफसरों का सादगी भरा जश्न बता रहे हैं, तो कुछ प्रशासनिक अधिकारियों के इस खुशनुमा और मानवीय अंदाज़ की जमकर तारीफ कर रहे हैं। फिलहाल सलेमपुर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • बैतालपुर नगर पंचायत स्थित केन-यूनियन प्रांगण में शुक्रवार को नौ दिवसीय श्रीरुद्र महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इस यात्रा में रथ, हाथी, घोड़े और बैंड बाजे शामिल थे, जिसने नगर की सड़कों पर आस्था का माहौल बना दिया। यज्ञाचार्य पंडित चूड़ामणि दीक्षित उर्फ रामू बाबा और उनके सहयोगी आचार्यों - राजन तिवारी, अमित भारद्वाज, बृजभूषण मिश्रा व अभय मिश्रा के सानिध्य में यह महायज्ञ शुरू हुआ। इस दौरान सिर पर कलश धारण किए महिलाएं, हाथों में ध्वज लिए श्रद्धालु, शंखनाद और वैदिक मंत्रोच्चारण से पूरा वातावरण दिव्य हो उठा। कलश यात्रा केन यूनियन प्रांगण से निकलकर विशुनपुरा, बैतालपुर बाजार, आयल डिपो और बरारी होते हुए रुच्चापार स्थित दुर्गा मंदिर के जलाशय तक पहुंची। यहां विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया और वैदिक मंत्रों की गूंज के बीच जलाशय से पवित्र जल भरकर कलश यात्रा पुनः यज्ञ स्थल के लिए रवाना हुई। श्रद्धालुओं का मानना है कि श्रीरुद्र महायज्ञ से क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इस आयोजन ने न केवल धार्मिक भावनाओं को मजबूत किया, बल्कि सामाजिक एकता और सनातन संस्कृति की परंपरा को भी जीवंत किया है। आयोजकों के अनुसार, नौ दिनों तक चलने वाले इस महायज्ञ में प्रतिदिन रुद्राभिषेक, हवन, पूजन, धार्मिक प्रवचन और भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इस अवसर पर राजकुमार मद्धेशिया, सुयश मणि, सूर्यप्रकाश मणि, अजय मणि, त्रिलोकी जायसवाल, धर्मेन्द्र मोदनवाल, प्रवीण दुबे, राघवेंद्र तिवारी, भरथ मणि, अनिल मणि (गुल्लू), संजय जायसवाल, राधेश्याम जायसवाल और मुकुल मणि सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
    3
    बैतालपुर नगर पंचायत स्थित केन-यूनियन प्रांगण में शुक्रवार को नौ दिवसीय श्रीरुद्र महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इस यात्रा में रथ, हाथी, घोड़े और बैंड बाजे शामिल थे, जिसने नगर की सड़कों पर आस्था का माहौल बना दिया।
यज्ञाचार्य पंडित चूड़ामणि दीक्षित उर्फ रामू बाबा और उनके सहयोगी आचार्यों - राजन तिवारी, अमित भारद्वाज, बृजभूषण मिश्रा व अभय मिश्रा के सानिध्य में यह महायज्ञ शुरू हुआ। इस दौरान सिर पर कलश धारण किए महिलाएं, हाथों में ध्वज लिए श्रद्धालु, शंखनाद और वैदिक मंत्रोच्चारण से पूरा वातावरण दिव्य हो उठा।
कलश यात्रा केन यूनियन प्रांगण से निकलकर विशुनपुरा, बैतालपुर बाजार, आयल डिपो और बरारी होते हुए रुच्चापार स्थित दुर्गा मंदिर के जलाशय तक पहुंची। यहां विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया और वैदिक मंत्रों की गूंज के बीच जलाशय से पवित्र जल भरकर कलश यात्रा पुनः यज्ञ स्थल के लिए रवाना हुई।
श्रद्धालुओं का मानना है कि श्रीरुद्र महायज्ञ से क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इस आयोजन ने न केवल धार्मिक भावनाओं को मजबूत किया, बल्कि सामाजिक एकता और सनातन संस्कृति की परंपरा को भी जीवंत किया है।
आयोजकों के अनुसार, नौ दिनों तक चलने वाले इस महायज्ञ में प्रतिदिन रुद्राभिषेक, हवन, पूजन, धार्मिक प्रवचन और भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इस अवसर पर राजकुमार मद्धेशिया, सुयश मणि, सूर्यप्रकाश मणि, अजय मणि, त्रिलोकी जायसवाल, धर्मेन्द्र मोदनवाल, प्रवीण दुबे, राघवेंद्र तिवारी, भरथ मणि, अनिल मणि (गुल्लू), संजय जायसवाल, राधेश्याम जायसवाल और मुकुल मणि सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
    user_मुकेश राव
    मुकेश राव
    Deoria, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • देवरिया में शिक्षा के मंदिर पर हमला, प्राथमिक विद्यालय में तोड़फोड़ से हड़कंप देवरिया जिले में असामाजिक तत्वों ने शिक्षा के माहौल पर सीधा हमला करते हुए एक प्राथमिक विद्यालय को निशाना बनाया है। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के घटैला गाजी स्थित प्राथमिक विद्यालय में अज्ञात लोगों ने घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। कक्षाओं में रखी बेंचें तोड़ दी गईं, किताबें इधर-उधर बिखेर दी गईं और कई कक्षाओं के दरवाजों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। विद्यालय के शिक्षकों ने मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को देते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस घटना से विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित हुई है, वहीं बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रधानाचार्य ने बताया कि घटना की सूचना डायल 112 के माध्यम से पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है।
    2
    देवरिया में शिक्षा के मंदिर पर हमला, प्राथमिक विद्यालय में तोड़फोड़ से हड़कंप
देवरिया जिले में असामाजिक तत्वों ने शिक्षा के माहौल पर सीधा हमला करते हुए एक प्राथमिक विद्यालय को निशाना बनाया है। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के घटैला गाजी स्थित प्राथमिक विद्यालय में अज्ञात लोगों ने घुसकर जमकर तोड़फोड़ की।
कक्षाओं में रखी बेंचें तोड़ दी गईं, किताबें इधर-उधर बिखेर दी गईं और कई कक्षाओं के दरवाजों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई।
विद्यालय के शिक्षकों ने मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को देते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस घटना से विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित हुई है, वहीं बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
प्रधानाचार्य ने बताया कि घटना की सूचना डायल 112 के माध्यम से पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है।
    user_Reporteramit
    Reporteramit
    पत्रकार देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • यूपी के देवरिया से एक चौंकाने वाली और फिल्मी जैसी खबर सामने आई है। भटनी नगर पंचायत में एक दुकान की मालकिन ने अपने ही नौकर को दिल दे दिया। चोरी-छिपे शुरू हुआ यह प्यार धीरे-धीरे खुल गया और आखिरकार मालकिन अपने प्रेमी के साथ अंबेडकर नगर भाग गई, जबकि पांच बच्चे घर पर रह गए। परेशान पति ने अंततः मजबूरी में अपनी पत्नी की शादी प्रेमी से मंदिर में करा दी। देवरिया के लोग इस अनोखी प्रेम कहानी को सुनकर हैरान और मज़ाक में कह रहे हैं कि “देवरिया की यह रियल-लाइफ कहानी बॉलीवुड को भी पीछे छोड़ गई!
    1
    यूपी के देवरिया से एक चौंकाने वाली और फिल्मी जैसी खबर सामने आई है। भटनी नगर पंचायत में एक दुकान की मालकिन ने अपने ही नौकर को दिल दे दिया। चोरी-छिपे शुरू हुआ यह प्यार धीरे-धीरे खुल गया और आखिरकार मालकिन अपने प्रेमी के साथ अंबेडकर नगर भाग गई, जबकि पांच बच्चे घर पर रह गए। परेशान पति ने अंततः मजबूरी में अपनी पत्नी की शादी प्रेमी से मंदिर में करा दी। देवरिया के लोग इस अनोखी प्रेम कहानी को सुनकर हैरान और मज़ाक में कह रहे हैं कि “देवरिया की यह रियल-लाइफ कहानी बॉलीवुड को भी पीछे छोड़ गई!
    user_Vaidehi sulakhiya
    Vaidehi sulakhiya
    Software Developer Deoria, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • देवरिया बैतालपुर श्री श्री 108 रुद्र महायज्ञ प्राण प्रतिष्ठा गन्ना समिति बैतालपुर केन यूनियन के द्वारा आयोजन किया गया आयोजन अध्यक्ष सूर्य प्रकाश मणि एवं राजकुमार गुप्ता मुकेश राव पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह उपस्थित रहे
    1
    देवरिया बैतालपुर श्री श्री 108 रुद्र महायज्ञ प्राण प्रतिष्ठा गन्ना समिति बैतालपुर केन यूनियन के द्वारा आयोजन किया गया आयोजन अध्यक्ष सूर्य प्रकाश मणि एवं राजकुमार गुप्ता मुकेश राव पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह उपस्थित रहे
    user_Vinod Kumar
    Vinod Kumar
    पत्रकारिता देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • देवरिया। भाटपार रानी व बनकटा थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पशु तस्करी कर रहे तीन अभियुक्तों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से एक पिकअप वाहन, चार गौवंशीय पशु तथा एक देशी तमंचा व कारतूस बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष भाटपार रानी व बनकटा मय पुलिस बल क्षेत्र में संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बनकटा-अमेठिया मार्ग ऐंठी के पास एक पिकअप वाहन में गौवंशीय पशुओं की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर वाहन सवार अभियुक्तों ने भागने की कोशिश की। इस दौरान एक अभियुक्त ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर देशी तमंचे से फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में उक्त अभियुक्त के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम छोटे अली उर्फ कमरे आलम पुत्र इब्राहिम अली निवासी खगौरा थाना धनौती, जनपद सिवान (बिहार) बताया। उसके पास से एक देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। मौके से दो अन्य अभियुक्तों अरविन्द पासवान उर्फ टेनी पुत्र श्रीकान्त मांझी निवासी बघड़ा थाना मुफस्सिल, जनपद सिवान (बिहार) तथा अफरोज आलम उर्फ सुड्डू पुत्र शलाउद्यीन निवासी खगौरा थाना धनौती, जनपद सिवान (बिहार) को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन तथा चार गौवंशीय पशुओं को अपने कब्जे में लेकर अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामदगी में: एक पिकअप वाहन, एक देशी तमंचा, दो कारतूस व चार गौवंशीय पशु शामिल हैं। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष भाटपार रानी उ0नि0 अभिषेक कुमार राय, थानाध्यक्ष बनकटा उ0नि0 विशाल कुमार, उ0नि0 दुग्रेश बरनवाल, उ0नि0 जय प्रकाश दुबे, कांस्टेबल अजय मौर्या, दिनेश सोनकर, शिवम सिंह, राकेश तिवारी व सज्जन चौहान की प्रमुख भूमिका रही।
    1
    देवरिया। भाटपार रानी व बनकटा थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पशु तस्करी कर रहे तीन अभियुक्तों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से एक पिकअप वाहन, चार गौवंशीय पशु तथा एक देशी तमंचा व कारतूस बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष भाटपार रानी व बनकटा मय पुलिस बल क्षेत्र में संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बनकटा-अमेठिया मार्ग ऐंठी के पास एक पिकअप वाहन में गौवंशीय पशुओं की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रोकने का प्रयास किया।
पुलिस को देखकर वाहन सवार अभियुक्तों ने भागने की कोशिश की। इस दौरान एक अभियुक्त ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर देशी तमंचे से फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में उक्त अभियुक्त के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम छोटे अली उर्फ कमरे आलम पुत्र इब्राहिम अली निवासी खगौरा थाना धनौती, जनपद सिवान (बिहार) बताया। उसके पास से एक देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। मौके से दो अन्य अभियुक्तों अरविन्द पासवान उर्फ टेनी पुत्र श्रीकान्त मांझी निवासी बघड़ा थाना मुफस्सिल, जनपद सिवान (बिहार) तथा अफरोज आलम उर्फ सुड्डू पुत्र शलाउद्यीन निवासी खगौरा थाना धनौती, जनपद सिवान (बिहार) को भी गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन तथा चार गौवंशीय पशुओं को अपने कब्जे में लेकर अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
बरामदगी में: एक पिकअप वाहन, एक देशी तमंचा, दो कारतूस व चार गौवंशीय पशु शामिल हैं।
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष भाटपार रानी उ0नि0 अभिषेक कुमार राय, थानाध्यक्ष बनकटा उ0नि0 विशाल कुमार, उ0नि0 दुग्रेश बरनवाल, उ0नि0 जय प्रकाश दुबे, कांस्टेबल अजय मौर्या, दिनेश सोनकर, शिवम सिंह, राकेश तिवारी व सज्जन चौहान की प्रमुख भूमिका रही।
    user_Insid Deoria News
    Insid Deoria News
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • देवरिया जिले के थाना भाटपार रानी व बनकटा पुलिस की सयुक्त कार्यवाही में पिकअप गाड़ी से तीन पशु तस्कर के साथ चार गौकशी पशु बरामद कर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही हैं।
    1
    देवरिया जिले के थाना भाटपार रानी व बनकटा पुलिस की सयुक्त कार्यवाही में पिकअप गाड़ी से तीन पशु तस्कर के साथ चार गौकशी पशु बरामद कर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही हैं।
    user_Sunil kumar sharma
    Sunil kumar sharma
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • देवरिया में मोमोज के लालच में छात्र से 85 लाख के गहने चोरी, महिला समेत दो गिरफ्तार देवरिया में सातवीं के छात्र को मोमोज का लालच देकर घर से 85 लाख रुपये के आभूषण चोरी करने के लिए मजबूर किया गया। पुलिस ने इस मामले में लीलावती देवी और राकेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। चोरी करने वाले नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया। पुलिस ने लगभग ढाई लाख रुपये के गहने बरामद किए हैं, जबकि मुख्य आरोपी फरार है और शेष गहनों की तलाश जारी है।
    1
    देवरिया में मोमोज के लालच में छात्र से 85 लाख के गहने चोरी, महिला समेत दो गिरफ्तार
देवरिया में सातवीं के छात्र को मोमोज का लालच देकर घर से 85 लाख रुपये के आभूषण चोरी करने के लिए मजबूर किया गया। पुलिस ने इस मामले में लीलावती देवी और राकेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। चोरी करने वाले नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया। पुलिस ने लगभग ढाई लाख रुपये के गहने बरामद किए हैं, जबकि मुख्य आरोपी फरार है और शेष गहनों की तलाश जारी है।
    user_Yogita Jain
    Yogita Jain
    Deoria, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • देवरिया बैतालपुर केन यूनियन के सामने एक महिला दोपहिया बाइक से गिरकर घायल हुई
    1
    देवरिया बैतालपुर केन यूनियन के सामने एक महिला दोपहिया बाइक से गिरकर घायल हुई
    user_Vinod Kumar
    Vinod Kumar
    पत्रकारिता देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.