Shuru
Apke Nagar Ki App…
पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में एलआईसी फर्जीवाड़ा मामले में 9 साल बाद अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, पश्चिमी सिंहभूम की अदालत ने अभियुक्त दीपक कुमार गुप्ता और सुनैना गुप्ता को दोषी करार देते हुए विभिन्न धाराओं में कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई है। यह मामला वर्ष 2017 में एलआईसी चाईबासा शाखा के तत्कालीन शाखा प्रबंधक की शिकायत पर सदर थाना कांड संख्या 03/2017 के तहत दर्ज हुआ था। पुलिस ने वैज्ञानिक जांच के आधार पर मामले में आरोपपत्र दाखिल किया था, जिसके बाद न्यायालय ने दोनों अभियुक्तों को दोषी ठहराया है।
CITI LIVE Jharkhand
पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में एलआईसी फर्जीवाड़ा मामले में 9 साल बाद अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, पश्चिमी सिंहभूम की अदालत ने अभियुक्त दीपक कुमार गुप्ता और सुनैना गुप्ता को दोषी करार देते हुए विभिन्न धाराओं में कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई है। यह मामला वर्ष 2017 में एलआईसी चाईबासा शाखा के तत्कालीन शाखा प्रबंधक की शिकायत पर सदर थाना कांड संख्या 03/2017 के तहत दर्ज हुआ था। पुलिस ने वैज्ञानिक जांच के आधार पर मामले में आरोपपत्र दाखिल किया था, जिसके बाद न्यायालय ने दोनों अभियुक्तों को दोषी ठहराया है।
More news from झारखंड and nearby areas
- पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में लगातार करीब दो घंटे हुई मूसलाधार बारिश ने नगर परिषद के दावों की पोल खोलकर रख दी है। तेज बारिश के कारण शहर की कई प्रमुख सड़कें पूरी तरह से जलमग्न हो गईं, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान सड़कों पर नालियों का गंदा पानी और कचरा बहता हुआ साफ नजर आया। बारिश का सीधा असर धार्मिक स्थलों पर भी देखने को मिला, जहाँ शीतला माता मंदिर के गर्भगृह में पानी घुस गया। मंदिर परिसर में जमा पानी को बाहर निकालने के लिए श्रद्धालु और स्थानीय लोग खुद ही बाल्टी लेकर पानी फेंकते नजर आए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि हर साल बरसात के दिनों में शहर की यही बदहाल स्थिति बनती है, लेकिन नगर परिषद ने जलनिकासी व्यवस्था के स्थायी समाधान के लिए अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया है।1
- सरायकेला में आयोजित 13 दिवसीय रथ मेला के दौरान मौसी बाड़ी में विराजमान महाप्रभु श्री जगन्नाथ के अद्भुत और दुर्लभ कल्कि अवतार के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। जगन्नाथ मेला समिति सरायकेला द्वारा आयोजित इस भव्य रथ यात्रा महोत्सव के तहत मंगलवार को भगवान जगन्नाथ अपने इस अलौकिक रूप में भक्तों को दर्शन दे रहे हैं। इस दिव्य वेश में भगवान जगन्नाथ काले घोड़े पर और उनके बड़े भाई भगवान बलभद्र सफेद घोड़े पर बहन देवी सुभद्रा के साथ विराजमान हैं। दोनों भाइयों के हाथों में सुशोभित तलवार अधर्म के विनाश और धर्म की पुनर्स्थापना का संदेश दे रही है। इस दिव्य स्वरूप के दर्शन पाने के लिए सुबह से ही मौसी बाड़ी में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है।1
- सरायकेला के ऐतिहासिक मौसीबाड़ी जगन्नाथ मंदिर में सोमवार को श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां गुड़िचा मंदिर में भगवान जगन्नाथ ने अपने भक्तों को कल्कि अवतार के दिव्य स्वरूप में दर्शन दिए। प्रभु के इस अलौकिक स्वरूप के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इसी के साथ, मंदिर में विपतारिणी पूजा के अवसर पर भी आस्था का बड़ा जनसैलाब उमड़ा। सुबह करीब 5:00 बजे से ही सुहागिन महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में मंदिर पहुंचीं और पूरे विधि-विधान के साथ माता विपतारिणी की पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र, परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और संकटों से रक्षा के लिए श्रद्धापूर्वक व्रत एवं पूजा संपन्न की। मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक अनुष्ठान, मंत्रोच्चार और भक्ति का माहौल बना रहा, जहां श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ तथा माता विपतारिणी के दर्शन कर जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा और मंदिर परिसर "जय जगन्नाथ" और धार्मिक जयघोषों से गूंज उठा। इस दौरान प्रशासन एवं मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्था के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए थे।2
- झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला में उपमुखिया की एक पहल रंग लाई है। गुजरात में फंसे चार युवकों के मामले में अब पुलिस ने संज्ञान लिया है। उपमुखिया के प्रयासों के बाद ही इस पूरे मामले में पुलिस द्वारा संज्ञान लिया गया है।1
- नक्सली बबीता मरांडी ने गिरिडीह पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। एक संयुक्त प्रेस वार्ता में एसपी डॉ. विमल कुमार, एएसपी सुरजीत कुमार और सीआरपीएफ के अधिकारियों ने जानकारी दी कि 25 लाख के इनामी नक्सली अजय महतो उर्फ मोछू महतो की गिरफ्तारी के बाद बबीता मरांडी ने मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया। एसपी डॉ. विमल कुमार ने बताया कि सरकार की 'नई दिशा-नई पहल' पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को पुनर्वास, आर्थिक सहायता और नए जीवन की शुरुआत के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि बबीता मरांडी के इस आत्मसमर्पण से नक्सली संगठन में यह स्पष्ट संदेश गया है कि हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा से जुड़ना ही बेहतर विकल्प है।1
- पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझारी अंतर्गत बुनुमलता गांव में एक 22 वर्षीय गर्भवती महिला ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली है।1