सकलडीहा कमालपुर मार्ग पर इनायतपुर गांव के समीप एक तेज रफ्तार ऑटो ने मोटरसाइकिल सवारों और सड़क किनारे खड़े एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बीडीसी इमरान अली सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने ऑटो चालक का काफी दूर तक पीछा भी किया, लेकिन वह वाहन लेकर भागने में सफल रहा। घटना के संबंध में बताया गया है कि कमालपुर निवासी 43 वर्षीय इमरान अहमद अपने बड़े पिता मुस्तफा के बड़े पुत्र 52 वर्षीय इमामुद्दीन को बस पकड़वाने के लिए सकलडीहा जा रहे थे। वे जैसे ही इनायतपुर गांव के पास पहुंचे, गांव के 45 वर्षीय अकबर के मिलने पर बाइक रोककर सड़क किनारे उनसे बात करने लगे। इसी दौरान सकलडीहा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ऑटो ने तीनों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने तीनों घायलों—इमरान अली, इमामुद्दीन अली और अकबर अली को सरकारी एंबुलेंस से धानापुर सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने इमरान अली और इमामुद्दीन की हालत चिंताजनक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां दोनों का इलाज जारी है। घटना को लेकर परिजनों ने कमालपुर पुलिस चौकी में ऑटो चालक के खिलाफ लिखित तहरीर दी है। कमालपुर चौकी प्रभारी जय करन सरोज ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर प्राप्त हो गई है और पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
सकलडीहा कमालपुर मार्ग पर इनायतपुर गांव के समीप एक तेज रफ्तार ऑटो ने मोटरसाइकिल सवारों और सड़क किनारे खड़े एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बीडीसी इमरान अली सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने ऑटो चालक का काफी दूर तक पीछा भी किया, लेकिन वह वाहन लेकर भागने में सफल रहा। घटना के संबंध में बताया गया है कि कमालपुर निवासी 43 वर्षीय इमरान अहमद
अपने बड़े पिता मुस्तफा के बड़े पुत्र 52 वर्षीय इमामुद्दीन को बस पकड़वाने के लिए सकलडीहा जा रहे थे। वे जैसे ही इनायतपुर गांव के पास पहुंचे, गांव के 45 वर्षीय अकबर के मिलने पर बाइक रोककर सड़क किनारे उनसे बात करने लगे। इसी दौरान सकलडीहा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ऑटो ने तीनों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने तीनों घायलों—इमरान अली, इमामुद्दीन अली और अकबर अली को
सरकारी एंबुलेंस से धानापुर सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने इमरान अली और इमामुद्दीन की हालत चिंताजनक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां दोनों का इलाज जारी है। घटना को लेकर परिजनों ने कमालपुर पुलिस चौकी में ऑटो चालक के खिलाफ लिखित तहरीर दी है। कमालपुर चौकी प्रभारी जय करन सरोज ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर प्राप्त हो गई है और पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
- विंध्य एक्सप्रेस-वे के विरोध में किसान संघर्ष मोर्चा का प्रदर्शन लगातार जारी है। किसान संघर्ष मोर्चा के संयोजक और किसान नेता मणि देव चतुर्वेदी के नेतृत्व में चल रहे इस धरने का आज 12वां दिन है।1
- उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद अंतर्गत बांसडीह क्षेत्र स्थित सहपुरवा गांव में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां खेत में गिरे 11 हजार वोल्ट (11 केवी) हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसर गया है। वहीं बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और विभाग पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।1
- जनता न्यूज़ टीवी के ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय ने चंदौली में जल जीवन मिशन की पाइपलाइन शिफ्टिंग की मांग को लेकर जल निगम को पत्रक सौंपा है।1
- वाराणसी में नीट पेपर लीक को लेकर दिल्ली में छात्रों के धरना-प्रदर्शन पर हुए लाठीचार्ज और छात्राओं के साथ कथित बर्बरता के विरोध में कांग्रेस पार्टी विधि विभाग ने बुधवार को कचहरी में जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी वाराणसी के पोर्टिको में धरना दिया और इसके बाद राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को सौंपा। प्रदर्शन के दौरान जिला उपाध्यक्ष व शिवपुर विधानसभा प्रभारी अशोक कुमार सिंह एडवोकेट ने मांग की कि नीट पेपर लीक से व्यथित होकर जान गंवाने वाले छात्रों के परिजनों को कम से कम 1 करोड़ रुपये की सहायता दी जाए और लाठीचार्ज में घायलों को 10-10 लाख रुपये बतौर सहायता राशि दी जाए। उन्होंने छात्राओं के साथ अमानवीय व्यवहार करने वाले पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त करने की मांग की। इसके साथ ही, देश में अफरा-तफरी और भय का माहौल पैदा करने का आरोप लगाते हुए नरेंद्र मोदी सरकार को बर्खास्त करने की मांग की गई। अशोक सिंह ने स्पष्ट कहा कि छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ और लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ज्ञापन सौंपते समय जिला उपाध्यक्ष व अजगरा विधानसभा प्रभारी राजीव कुमार राजू राम, जिला अध्यक्ष यूथ कांग्रेस विकास सिंह एडवोकेट, लोकेश सिंह एडवोकेट, विजय नारायण धर दुबे एडवोकेट, आनंद सिंह एडवोकेट, लालबहादुर एडवोकेट, मोहसिन रजा शास्त्री एडवोकेट, कमलेश शर्मा एडवोकेट, लक्ष्मणेश्वर नाथ शर्मा एडवोकेट, अनुप गौतम एडवोकेट, राहुल देव एडवोकेट, राम कुमार एडवोकेट, राकेश शर्मा एडवोकेट, जयप्रकाश एडवोकेट, कृष्णानंद एडवोकेट, पी.एन. सिंह एडवोकेट और रतनलाल सेठ सहित सैकड़ों अधिवक्ता उपस्थित रहे।1
- अयोध्या में 7 सितम्बर 2021 को श्रीराम जन्मभूमि परिसर विस्तार योजना के तहत जिन परिवारों के मकान ध्वस्त किए गए थे, वे आज भी न्याय की प्रतीक्षा कर रहे हैं। रामकोट स्थित अहिराना (दिगम्बर जैन मंदिर के निकट) निवासी राजन यादव, संतोष यादव और राम आधार यादव सहित अन्य पीड़ितों ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य पूज्य महन्त श्री दिनेन्द्र दास जी महाराज को प्रार्थना-पत्र सौंपकर भूमि और मुआवजा तत्काल स्वीकृत कराने की मांग की है। पीड़ितों का कहना है कि परिसर विस्तार के लिए प्रशासन और ट्रस्ट के निर्देशों का पालन करते हुए उन्होंने अपने पैतृक मकान दिए थे, लेकिन लगभग 5 वर्ष बीत जाने के बाद भी उन्हें न तो भूमि मिली है और न ही प्रतिकर। स्थायी आवास न होने के कारण ये परिवार भारी आर्थिक, मानसिक और सामाजिक संकट का सामना कर रहे हैं। पीड़ितों ने अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि संतोष यादव की दो बेटियां विवाह योग्य हैं, राम आधार यादव के एक बेटा व एक बेटी है, तथा पिता के देहांत के बाद राजन यादव पर वृद्ध व बीमार माता के इलाज और 3 अविवाहित छोटी बहनों की जिम्मेदारी है। किराए के मकान में रह रहे पीड़ितों ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य विरोध या विवाद करना नहीं, बल्कि अपने वैधानिक अधिकार के तहत देय भूमि और मुआवजा पाना है ताकि वे छोटा-सा घर बनाकर बेटियों का विवाह कर सकें। पत्र में उन्होंने लिखा कि प्रभु श्रीराम का मंदिर न्याय, करुणा और लोककल्याण का प्रतीक है और उन्हें विश्वास है कि श्रीराम के दरबार में किसी के साथ अन्याय नहीं होगा। पीड़ितों ने महन्त दिनेन्द्र दास से व्यक्तिगत स्तर पर समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने का अनुरोध किया है।2
- चंदौली जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने धर्मेंद्र प्रधान से तत्काल इस्तीफे की माँग की है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने धर्मेंद्र प्रधान के तुरंत पद छोड़ने का दबाव बनाते हुए अपना कड़ा रुख सामने रखा है।1
- सकलडीहा कमालपुर मार्ग पर इनायतपुर गांव के समीप एक तेज रफ्तार ऑटो ने मोटरसाइकिल सवारों और सड़क किनारे खड़े एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बीडीसी इमरान अली सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने ऑटो चालक का काफी दूर तक पीछा भी किया, लेकिन वह वाहन लेकर भागने में सफल रहा। घटना के संबंध में बताया गया है कि कमालपुर निवासी 43 वर्षीय इमरान अहमद अपने बड़े पिता मुस्तफा के बड़े पुत्र 52 वर्षीय इमामुद्दीन को बस पकड़वाने के लिए सकलडीहा जा रहे थे। वे जैसे ही इनायतपुर गांव के पास पहुंचे, गांव के 45 वर्षीय अकबर के मिलने पर बाइक रोककर सड़क किनारे उनसे बात करने लगे। इसी दौरान सकलडीहा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ऑटो ने तीनों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने तीनों घायलों—इमरान अली, इमामुद्दीन अली और अकबर अली को सरकारी एंबुलेंस से धानापुर सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने इमरान अली और इमामुद्दीन की हालत चिंताजनक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां दोनों का इलाज जारी है। घटना को लेकर परिजनों ने कमालपुर पुलिस चौकी में ऑटो चालक के खिलाफ लिखित तहरीर दी है। कमालपुर चौकी प्रभारी जय करन सरोज ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर प्राप्त हो गई है और पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।3