Shuru
Apke Nagar Ki App…
hamare makan ki rasta nhi hamare makan ke pass temple hai baha rasta bhi nahi hai rasta nhi hai daily kadai hoti Harare yaha road ki dikkat hai please DM mai aap se anurodh karta hu sir please 🙏 yaha ke log bahut dikkat dete hai please sir aap se anurodh hai
Mohit Kumar
hamare makan ki rasta nhi hamare makan ke pass temple hai baha rasta bhi nahi hai rasta nhi hai daily kadai hoti Harare yaha road ki dikkat hai please DM mai aap se anurodh karta hu sir please 🙏 yaha ke log bahut dikkat dete hai please sir aap se anurodh hai
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- rasta nhi hai daily kadai hoti Harare yaha road ki dikkat hai please DM mai aap se anurodh karta hu sir please 🙏 yaha ke log bahut dikkat dete hai please sir aap se anurodh hai1
- शिव मंदिर निर्माण कार्य चल रहा है ग्राम पंचायत नहरैया पोस्ट मौदहा जिला फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश में1
- कानपुर समाचार कानपुर आज दिनांक 23.04.26 को कचहरी परिसर में एक अधिवक्ता नाम प्रियांशू द्वारा 5वी मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली गयी है, पुलिस बल एवं अधिकारीगण मौके पर मौजूद हैं, सीसीटीवी फुटेज चेक किये गये हैं। मृतक के सुसाइड नोट एवं वाट्सऐप स्टेटस का गहन अवलोकन किया जा रहा है। शव को पोस्टमॉर्टम हेतु भेजा जा रहा है। अन्य आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है। इस सम्बन्ध में पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्री सत्यजीत गुप्ता की बाइट।4
- फर्रुखाबाद ब्रेकिंग न्यूज जनपद की होनहार छात्रा अंशिका यादव ने हाईस्कूल परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। फर्रुखाबाद के गंगलऊ परमनगर निवासी मनीष यादव की पुत्री अंशिका यादव, जो एस.के. इंटर कॉलेज मँझना की छात्रा हैं, ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल परीक्षा में जनपद में प्रथम स्थान एवं प्रदेश में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया है। अंशिका ने कुल 600 अंकों में से 583 अंक हासिल कर 97.17% अंक प्राप्त किए हैं। उनकी इस बड़ी उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। अंशिका यादव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को देते हुए बताया कि उनका सपना यूपीएससी परीक्षा पास कर देश की सेवा करना है। इस उपलब्धि पर एस.के. इंटर कॉलेज मँझना के प्रधानाचार्य वेदराम शर्मा छात्रा के घर पहुंचे और मिठाई खिलाकर उसे शुभकामनाएं दीं तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अंशिका की इस सफलता से पूरे क्षेत्र में गर्व का माहौल है और अन्य छात्रों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली4
- Post by CITY NEWS1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- "प्लॉट विवाद में पूर्व सैनिकों का फूटा गुस्सा, तहसील और थाने का घेराव कर न्याय की लगाई गुहार" छिबरामऊ, कन्नौज। नगर के भीजा लालकपुर क्षेत्र में एक प्लॉट विवाद ने उस समय तूल पकड़ लिया जब न्यायालय के स्थगन आदेश (Stay Order) के बावजूद विपक्षी पक्ष द्वारा जेसीबी मशीन से निर्माण ढहाने और अवैध कब्जे का प्रयास किया गया। घटना से आक्रोशित पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई है।प्रार्थी रामप्रकाश (पुत्र बुद्धसेन) निवासी बाबलपुर ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2011 में अपनी पत्नी अमरपती के नाम से भीजा लालकपुर में एक प्लॉट खरीदा था, जिस पर नींव भरकर कब्जा प्राप्त किया गया था। आरोप है कि 2 अप्रैल 2026 की सुबह लगभग 6 बजे विपक्षी विनीता देवी, संजीव कुमार व उनके सहयोगियों ने जेसीबी मशीन के साथ प्लॉट पर धावा बोल दिया। विपक्षियों ने वहाँ बनी नींव और ईंटों के ढेर को जमींदोज कर दिया, जिससे पीड़ित पक्ष को करीब 3-4 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।पीड़ित पक्ष का कहना है कि उक्त जमीन पर माननीय न्यायालय स्टे आर्डर होने के बावजूद कानून को ताक पर रखकर तोड़फोड़ की गई। विरोध करने पर बुजुर्ग दंपत्ति के साथ गाली-गलौज की गई और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। प्रार्थी के पुत्र संदीप कुमार, जो वर्तमान में सेना (नायक) में कार्यरत हैं, ने बताया कि उनके बुजुर्ग माता-पिता घर पर अकेले रहते हैं और इस घटना से परिवार में भय का माहौल है।घटना के विरोध में 'कैप्टन योगराज साहब सैनिक संगठन' के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल तहसील पहुँचा। सैनिकों ने एसडीएम कार्यालयमें नायब तहसीलदार रामप्रकाश और क्षेत्राधिकारी (CO) सुरेश कुमार से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसके बाद संगठन ने कोतवाली पहुंच कर प्रभारी कपिल दुबे से भी मुलाकात की और निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की मांग कीइस दौरान पेटी ऑफिसर संजीव कुमार, सूबेदार रामपाल, सूबेदार सियाराम, हवलदार विक्रम सिंह, हवलदार सुखबीर, सूबेदार रावेंद्र सिंह, कैप्टन अरविंद सिंह, कैप्टन राम शंकर यादव, सूबेदार करमवीर सिंह, सूबेदार रामौतार सिंह भदौरिया व सूबेदार सुबास यादव सहित कई पूर्व सैनिक मौजूद रहे।अधिकारियों ने पीड़ित पक्ष को आश्वासन दिया है कि मामले की जांच कराई जाएगी और न्यायालय के आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।2
- आज दिनांक 23 अप्रैल को जनपद में प्रीपेड मीटर जबरदस्ती लगाए जाने और अनाप-शनाप विद्युत बिलों को तथा प्रीपेड मीटर को पोस्टपेड मीटर में बदले जाने तथा बिजली कर्मचारियों के द्वारा प्रीपेड मीटर लगाने के दौरान लोगों के साथ में दुर्व्यवहार ब अन्य मुद्दों को लेकर अधीक्षण अभियंता विद्युत यादवेंद्र सिंह का घेराव कर कर ज्ञापन दिया और मांग की गई जो प्रीपेड मीटर लगा दिए गए हैं उनमें से जो भी व्यक्ति अपनी स्वेच्छा से प्रीपेड मीटर लगा रहने देना चाहता है उसका लगा रहने दिया जाए अन्य से सभी प्रीपेड मीटर को पोस्टपेड में तब्दील किया जाए और बेवजह जनता को जो परेशानी किए दी जा रही है उसको दूर किया जाए अन्यथा जबरदस्त आंदोलन विद्युत विभाग के विरुद्ध किया जाएगा फर्रुखाबाद विकास मंच के जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा ने कहा कि बिजली विभाग के रवैया से पूरा जिला परेशान है प्रीपेड मीटर के ठेकेदारों के द्वारा लोगों के घरों पर जबरदस्ती मीटर ठोक दिए गए जबकि शासन का नियम यह था की जो व्यक्ति लगवाना चाहे उसके यहां प्रीपेड मीटर लगाया जाएगा और आज पूरा जिला परेशान है लोग अपनी शिकायत करने अधिकारियों के पास आते हैं और अधिकारी कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है ऐसा नहीं चलेगा जनता की समस्याओं को सुनना पड़ेगा और उनका हल करना पड़ेगा और जो लोग चाहते हैं कि उनका मीटर पोस्टपेड कर दिया जाए उसको विद्युत विभाग तत्काल पोस्टपेड करें अन्यथा विद्युत विभाग के विरुद्ध आंदोलन किया जाएगा जनता को किसी भी हालत में परेशान नहीं होने दिया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला महामंत्री अंगद पांडे उर्फ कोमल ने कहा की अधिकारी अपने को जनता का सेवक ना समझ कर राजा समझ रहे हैं जो गलत है वर्तमान समय में जनता त्राहि त्राहि कर रही है विद्युत विभाग के कर्मचारी बिल्कुल बेलगाम हो गए हैं उनको जनता के दुख दर्द से कोई वास्ता नहीं है ऐसी स्थिति में किसी भी दिन आक्रोश सड़कों पर उतरकर दिखाई पड़ेगा उससे अच्छा है कि बिजली विभाग अपना रवैया पहले से सुधार ले समाजसेवी वसीमउज्ज जमा खान ने कहा कि विद्युत विभाग का रवैया ठीक नहीं है जनता बहुत परेशान है और इस जनहित के मुद्दे पर सभी जनता एकजुट होकर आंदोलन करेगी आचार्य अमरीश जी तिवारी ने कहा की बिजली विभाग को अपना रवैया बदलना होगा जनता के दुख दर्द को समझना होगा होगा पूर्व सभासद निशित दुबे उर्फ नीशू ने कहा मीटर लगाने वालों ने मोहल्लों में आम जनमानस के साथ में बहुत बदतमीजी की कई जगहों पर जबरदस्ती पैसे लिए गए जो कि गलत है ऐसी परिस्थिति में दोबारा ना उत्पन्न हो नहीं तो जनता में कर्मचारियों से स्वयं निपटने का कार्य करेगी समाज से भी हाजी शमी उल्ला खान (पूर्व नाजीर सदर) ने कहा की नीचे के अधिकारी किसी भी प्रकार की जनता की शिकायतों को नहीं सुनते हैं यदि जनता शिकायत करते हैं आती है तो उसके साथ में उनका व्यवहार बड़ा अफसोस जनक होता है यह ठीक नहीं है इसमें बदलाव लाना चाहिए आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से निशित दुबे, वसीमउज्ज जमा खान, हाजी शमी उल्ला खान, डॉ पंकज राठौर, आलोक मिश्रा भरे, सतीश दीक्षित, मनोज अग्निहोत्री मन्नू, एडवोकेट आयुष सक्सेना, रजत वर्मा, नीरज यादव, राम लखन शुक्ला, राजीव पाल जाकिर खान आशुतोष मिश्रा आशु, सुमित भल्ला दिनेश राजपूत राघव वर्मा उमेश जाटव प्रशांत मिश्रा सनी बाथम मुकेश बाथम रामबरन शाक्य राजीव राजपूत सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम के बाद भईयन मिश्रा ने घोषणा की यदि जल्दी ही बिजली विभाग ने अपना रवैया न सुधारा एवं दिए गए ज्ञापन पर कार्रवाई न हुई तो जबरदस्त आंदोलन किया जाएगा1