Shuru
Apke Nagar Ki App…
आज 09/04/2026 का पंचांग । जानिए मित्रों आज के पंचांग संबंधी संपूर्ण जानकारी आज के पंचांग संबंधी संपूर्ण जानकारी। Follow me Friends 🎉💕
मोरध्वज सिंह (आयुर्वैदिक सलाहकार)
आज 09/04/2026 का पंचांग । जानिए मित्रों आज के पंचांग संबंधी संपूर्ण जानकारी आज के पंचांग संबंधी संपूर्ण जानकारी। Follow me Friends 🎉💕
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Kailash Fulwari1
- अजमेर में घरेलू परेशानियों से तंग आकर एक पुलिस से रिटायर्ड बुजुर्ग ने आनासागर झील में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के दौरान मौके पर मौजूद अलवर गेट थाने के कांस्टेबल मान सिंह ने तत्परता और बहादुरी दिखाते हुए झील में कूदकर बुजुर्ग को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग की पहचान पुलिस से रिटायर्ड चन्द्रभान के रूप में हुई है, जो लंबे समय से घरेलू विवाद और मानसिक तनाव से परेशान था। इसी कारण उसने यह कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही कृष्णगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने बुजुर्ग से पूछताछ की, जिसमें उसने बताया कि वह परिवार के व्यवहार से काफी दुखी था। इसके बाद पुलिस ने समझाइश देकर उसे इलाज के लिए जेएलएन अस्पताल भिजवाया। फिलहाल बुजुर्ग की हालत स्थिर बताई जा रही है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- राजस्थान अजमेर जिले के बस स्टैंड से एक महिला का बैग चोरी होने का मामला सामने आया है इस संबंध में महिला ने सिविल लाइन थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है।1
- बनाड़। क्षेत्र में अपराधों पर प्रभावी लगाम लगाने और एक सुरक्षित, जागरूक समाज के निर्माण के लिए पुलिस और जनता ने हाथ मिलाया है। आरपीएस अधिकारी वीरेंद्र सिंह और थानाधिकारी लेखराज सियाग व राजुराम SI के नेतृत्व में आयोजित विशेष जनसंवाद बैठक में ग्रामीणों ने एक स्वर में गांव को अपराध मुक्त और नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। सुरक्षा का नया चक्रव्यूह: अब CCTV की नजर में होगा बनाड़ बैठक में पुलिस अधिकारियों ने आधुनिक तकनीक के उपयोग पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि गांव के मुख्य बाजारों, चौराहों और संवेदनशील रास्तों पर CCTV कैमरे लगाना वक्त की जरूरत है। यह न केवल अपराधियों में भय पैदा करेगा, बल्कि किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में पुलिस के लिए अहम सबूत भी साबित होगा। नशे के सौदागरों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक' की तैयारी नशे को समाज की सबसे बड़ी जड़ बताते हुए पुलिस ने सख्त तेवर दिखाए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नशे के वितरण और प्रचार-प्रसार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। "नशे के सौदागरों की सूचना देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी। जागरूक नागरिक ही पुलिस की असली आंख और कान हैं।" – पुलिस प्रशासन जनता के लिए पुलिस के मुख्य दिशा-निर्देश: संदिग्धों की सूचना: किसी भी अनजान व्यक्ति या संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत बीट कांस्टेबल बीरमाराम चौधरी या सीधे थाना पुलिस को सूचित करें। सामुदायिक तालमेल: पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद ही अपराध मुक्त गांव का आधार बनेगा। सतर्कता: "सुरक्षित समाज के लिए सजग नागरिक सबसे बड़ी शक्ति हैं।" प्रमुख उपस्थिति इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि चौथाराम तांडी, राजेन्द्र छबरवाल, ओमाराम प्रजापत, कालुराम दैदड, भंवरलाल, मांगीलाल, वीरेंद्र थाकण, सादीक खान, भंवरलाल मेघवाल, चौथाराम धुंधावाल, भुराराम मेघवाल, पुखाराज, श्रवण, महेंद्र, और गोविंद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। निष्कर्ष: इस बैठक ने यह साफ कर दिया है कि बनाड़ की सुरक्षा के लिए अब पुलिस और आमजन एक टीम की तरह काम करेंगे। तकनीक और सतर्कता के मेल से बनाड़ को एक आदर्श और सुरक्षित क्षेत्र बनाने की दिशा में यह एक बड़ा कदम है।2
- जैतारण विधानसभा के भाजपा विधानसभा संयोजक ने कांग्रेसी नेता के बयान का पलटवार जवाब दिया । बाबरा मंडल निवासी देवेंद्र सिंह जोधा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान की कार्यशाला के दौरान कांग्रेसी नेता डोटासरा के बयान का पलटवार करते हु जवाब दिया और कहा इस बार पंचायत राज चुनाव में भी कांग्रेस का मोरिया बोला देंगे ।1
- ब्यावर में ज़हर परोसने वाली फैक्ट्रियों का भंडाफोड़: 10,500 किलो मिलावटी मिर्च और चापड़ ज़ब्त1
- नागौर,,राजस्थान सरकार के जन अभियोग निराकरण आदेशों की अनुपालना में माह के द्वितीय गुरुवार को जायल पंचायत समिति सभाकक्ष में उपखंड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई जिला कलेक्टर श्री देवेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण एवं अध्यक्षता में संपन्न हुई। उपखंड अधिकारी रजत ने बताया कि गुरुवार को आयोजित जनसुनवाई में कुल 42 परिवाद प्राप्त हुए, जिनमें से पेंशन, जॉब कार्ड सहित 15 परिवादों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष परिवादों को संबंधित विभागों को भेजते हुए जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को उनका गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान जिला कलेक्टर कुमार ने अधिकारियों से कहा कि उपखंड स्तर पर आयोजित जनसुनवाइयों में ग्रामीणों को उचित जवाब दिया जाए तथा अधिक से अधिक मामलों का समाधान स्थानीय स्तर पर ही किया जाए, जिससे ग्रामीणों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए जिला मुख्यालय नहीं आना पड़े। उन्होंने जनसुनवाई में लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिए। जनसुनवाई के दौरान सीमा ज्ञान, रास्ता खुलवाने, अतिक्रमण हटाने, पेयजल जैसे प्रकरण प्राप्त हुए।1
- Post by Kailash Fulwari1
- अजमेर से एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है, जहां दिनदहाड़े एक सुनार की दुकान को निशाना बनाया गया। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कायड़ स्थित बालाजी ज्वैलर्स का है। जानकारी के अनुसार दुकान मालिक पवन कुमार दोपहर के समय खाना खाने के लिए बाहर गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोर दुकान के ताले तोड़कर अंदर घुस गए और गल्ले में रखे सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में एक बदमाश को चोरी की घटना को अंजाम देते हुए साफ देखा जा सकता है। पीड़ित पवन कुमार के अनुसार इस चोरी में करीब 18 लाख रुपये के जेवरात का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पीड़ित ने सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी हुई है।1