जिला कलेक्टर ने जायल उपखंड स्तरीय जनसुनवाई में सुने 40 से अधिक परिवाद नागौर,,राजस्थान सरकार के जन अभियोग निराकरण आदेशों की अनुपालना में माह के द्वितीय गुरुवार को जायल पंचायत समिति सभाकक्ष में उपखंड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई जिला कलेक्टर श्री देवेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण एवं अध्यक्षता में संपन्न हुई। उपखंड अधिकारी रजत ने बताया कि गुरुवार को आयोजित जनसुनवाई में कुल 42 परिवाद प्राप्त हुए, जिनमें से पेंशन, जॉब कार्ड सहित 15 परिवादों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष परिवादों को संबंधित विभागों को भेजते हुए जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को उनका गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान जिला कलेक्टर कुमार ने अधिकारियों से कहा कि उपखंड स्तर पर आयोजित जनसुनवाइयों में ग्रामीणों को उचित जवाब दिया जाए तथा अधिक से अधिक मामलों का समाधान स्थानीय स्तर पर ही किया जाए, जिससे ग्रामीणों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए जिला मुख्यालय नहीं आना पड़े। उन्होंने जनसुनवाई में लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिए। जनसुनवाई के दौरान सीमा ज्ञान, रास्ता खुलवाने, अतिक्रमण हटाने, पेयजल जैसे प्रकरण प्राप्त हुए।
जिला कलेक्टर ने जायल उपखंड स्तरीय जनसुनवाई में सुने 40 से अधिक परिवाद नागौर,,राजस्थान सरकार के जन अभियोग निराकरण आदेशों की अनुपालना में माह के द्वितीय गुरुवार को जायल पंचायत समिति सभाकक्ष में उपखंड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई जिला कलेक्टर श्री देवेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण एवं अध्यक्षता में संपन्न हुई। उपखंड अधिकारी रजत ने बताया कि गुरुवार को आयोजित जनसुनवाई में कुल 42 परिवाद प्राप्त हुए, जिनमें से पेंशन, जॉब कार्ड सहित 15 परिवादों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष परिवादों को संबंधित विभागों को भेजते हुए जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को उनका गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान जिला कलेक्टर कुमार ने अधिकारियों से कहा कि उपखंड स्तर पर आयोजित जनसुनवाइयों में ग्रामीणों को उचित जवाब दिया जाए तथा अधिक से अधिक मामलों का समाधान स्थानीय स्तर पर ही किया जाए, जिससे ग्रामीणों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए जिला मुख्यालय नहीं आना पड़े। उन्होंने जनसुनवाई में लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिए। जनसुनवाई के दौरान सीमा ज्ञान, रास्ता खुलवाने, अतिक्रमण हटाने, पेयजल जैसे प्रकरण प्राप्त हुए।
- नांवा,,, उपखंड मुख्यालय नांवा में गुरुवार को अभिभाषक संघ के बैनर तले अधिवक्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए न्यायालय परिसर में हंगामा किया और उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। बुधवार को उपखंड न्यायालय नावा में हुई एक विवादित घटना के बाद वकीलों में भारी आक्रोश व्याप्त है। अभिभाषक संघ के अनुसार, अधिवक्ता कमलेश कुमार टाक एक प्रकरण में पैरवी के लिए न्यायालय पहुंचे थे। इसी दौरान न्यायालय के रीडर पर प्रतिवादी पक्ष की ओर से पैरवी करने का आरोप लगा। विरोध करने पर रीडर द्वारा कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग, गाली-गलौच और मारपीट पर उतारू होने की होने के ज्ञापन में आरोप लगाए गए। इस दौरान न्यायालय परिसर में मौजूद कई पक्षकारों ने पूरे घटनाक्रम को देखा, जिससे अधिवक्ताओं की गरिमा को ठेस पहुंची। अधिवक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के समय पीठासीन अधिकारी अनुपस्थित थे, इसके बावजूद रीडर द्वारा इजलास लगाया गया, जो न्यायिक नियमों के विरुद्ध है। साथ ही न्यायालय में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं।प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने रीडर को तत्काल हटाने, निष्पक्ष जांच कराने और भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई की मांग की। अभिभाषक संघ ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने तक सभी अधिवक्ता न्यायालय कार्य का बहिष्कार करेंगे और अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी।4
- Post by Ramesh jajra1
- आज के पंचांग संबंधी संपूर्ण जानकारी। Follow me Friends 🎉💕1
- Post by Khushal Parihar Khushal Pariha1
- बनाड़। क्षेत्र में अपराधों पर प्रभावी लगाम लगाने और एक सुरक्षित, जागरूक समाज के निर्माण के लिए पुलिस और जनता ने हाथ मिलाया है। आरपीएस अधिकारी वीरेंद्र सिंह और थानाधिकारी लेखराज सियाग व राजुराम SI के नेतृत्व में आयोजित विशेष जनसंवाद बैठक में ग्रामीणों ने एक स्वर में गांव को अपराध मुक्त और नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। सुरक्षा का नया चक्रव्यूह: अब CCTV की नजर में होगा बनाड़ बैठक में पुलिस अधिकारियों ने आधुनिक तकनीक के उपयोग पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि गांव के मुख्य बाजारों, चौराहों और संवेदनशील रास्तों पर CCTV कैमरे लगाना वक्त की जरूरत है। यह न केवल अपराधियों में भय पैदा करेगा, बल्कि किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में पुलिस के लिए अहम सबूत भी साबित होगा। नशे के सौदागरों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक' की तैयारी नशे को समाज की सबसे बड़ी जड़ बताते हुए पुलिस ने सख्त तेवर दिखाए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नशे के वितरण और प्रचार-प्रसार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। "नशे के सौदागरों की सूचना देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी। जागरूक नागरिक ही पुलिस की असली आंख और कान हैं।" – पुलिस प्रशासन जनता के लिए पुलिस के मुख्य दिशा-निर्देश: संदिग्धों की सूचना: किसी भी अनजान व्यक्ति या संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत बीट कांस्टेबल बीरमाराम चौधरी या सीधे थाना पुलिस को सूचित करें। सामुदायिक तालमेल: पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद ही अपराध मुक्त गांव का आधार बनेगा। सतर्कता: "सुरक्षित समाज के लिए सजग नागरिक सबसे बड़ी शक्ति हैं।" प्रमुख उपस्थिति इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि चौथाराम तांडी, राजेन्द्र छबरवाल, ओमाराम प्रजापत, कालुराम दैदड, भंवरलाल, मांगीलाल, वीरेंद्र थाकण, सादीक खान, भंवरलाल मेघवाल, चौथाराम धुंधावाल, भुराराम मेघवाल, पुखाराज, श्रवण, महेंद्र, और गोविंद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। निष्कर्ष: इस बैठक ने यह साफ कर दिया है कि बनाड़ की सुरक्षा के लिए अब पुलिस और आमजन एक टीम की तरह काम करेंगे। तकनीक और सतर्कता के मेल से बनाड़ को एक आदर्श और सुरक्षित क्षेत्र बनाने की दिशा में यह एक बड़ा कदम है।2
- राजस्थान के सीमावर्ती जिले बाड़मेर में ड्रग्स तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। जांच एजेंसियों ने दो आरोपियों—सलमान और शंकराराम—को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें पाकिस्तान से जुड़े तस्करी गिरोह के साथ उनके गहरे संबंध सामने आए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी लंबे समय से पाकिस्तान के तस्करों के संपर्क में थे और सीमा पार से आने वाले नशीले पदार्थों को भारत में सप्लाई करने का काम कर रहे थे। यह नेटवर्क से लेकर तक फैला हुआ था, जिससे बड़े स्तर पर ड्रग्स की सप्लाई की जा रही थी। जांच में सामने आया है कि तस्कर सीमा के पास सुनसान इलाकों का इस्तेमाल करते थे, जहां रात के समय ड्रोन या अन्य तरीकों से ड्रग्स की खेप गिराई जाती थी। इसके बाद सलमान और शंकराराम जैसे स्थानीय सहयोगी उसे उठाकर आगे नेटवर्क के जरिए विभिन्न राज्यों में पहुंचाते थे। सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने कई अहम राज उगले हैं, जिनमें पाकिस्तान स्थित तस्करों के नाम, संपर्क के तरीके और भारत में उनके नेटवर्क के अन्य सदस्यों की जानकारी शामिल है। एजेंसियां अब इन खुलासों के आधार पर पूरे गिरोह को पकड़ने के लिए अभियान चला रही हैं। यह भी सामने आया है कि तस्करी के इस नेटवर्क में बड़ी रकम का लेन-देन होता था और हवाला के जरिए पैसे पाकिस्तान तक पहुंचाए जाते थे। सुरक्षा एजेंसियां अब इस एंगल से भी जांच कर रही हैं। सीमावर्ती इलाकों में बढ़ती ड्रग्स तस्करी को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने निगरानी और सख्त कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस पूरे नेटवर्क का पूरी तरह खुलासा कर लिया जाएगा और इसमें शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।1
- Post by SSSO News1
- नागौर,,विश्व नवकार महामंत्र दिवस के अवसर पर प्रातः 8:00 से 9:30 बजे तक श्री ओसवाल न्यात की पोल कांच के मन्दिर के पास नागौर में सकल जैन समाज नागौर के तत्वावधान में आयोजित किया गया इस अवसर पर श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के अध्यक्ष ज्ञानचंद सिंघवी उपाध्यक्ष सुरेश ललवानी अमी चंद सुराणा रीखबचन्द नाहटा ,निर्मल चंद सुराणा तपागचछ श्री संघ के सचिव स्वदेश बांठिया, अभय कुमार समदड़िया, कमल चंद कोठारी, श्री खरतरगच्छ संघ उपाध्यक्ष केवलराज बच्छावत, प्रदीप डागा, विकास बोथरा,शांतिलाल चौधरी, नरेंद्र संखलेचा,डॉक्टर धर्मचंद बरडिया, हरक चन्द ललवानी, विमल चन्द्र नाहटा, लोकेश कोठारी, सहित सेंकडो धर्म प्रेमी महानुभावों ने भाग लिया इस दिव्य अवसर पर नवकार महामंत्र के सामूहिक जाप में सहभागी सेकडो श्रावक -श्राविकाओं एवं बच्चों इस अवसर पर मौजूद थे इस पावन दिवस पर परम पुज्या विचक्षण ज्योति प्रवर्तिनी श्री चंद्रप्रभा श्रीजी श्री विजयप्रभाश्रीजी म.सा.साहब की सुशिष्या साध्वी श्री विदयशा श्रीजी म. सा.इस अवसर पर धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नवकार महामंत्र जैन धर्म का सबसे पवित्र और सार्वभौमिक मंत्र माना जाता है, जिसे मंत्रों का रत्न कहा गया है। इसकी विशेषता यह है कि यह किसी एक देव, गुरु या व्यक्ति की नहीं, बल्कि अरिहंत, सिद्ध, आचार्य, उपाध्याय और साधु जैसे श्रेष्ठ गुणों की वंदना करता है। यही कारण है कि यह मंत्र आत्मशुद्धि, मानसिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त करता है। मान्यता है कि इसके जाप से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और तनाव व अशांति दूर होती है। अपने जीवन में शांति, सुख और सकारात्मक ऊर्जा का संचार के लिए परिवार व समाज के मंगल हेतु नवकार महामंत्र का जाप करें नवकार महामंत्र में अद्भुत शक्ति है जीवन को सफल बनाने के लिए महामंत्र का जाप करें एंव अन्त में जैन साध्वी के द्वारा मांगलिक पाठ का श्रवण कराया गया मंच संचालन सुरेश ललवानी ने किया इस अवसर पर 11 लकी ड्रॉ खोले गए इसके पुरस्कारों का लाभ ज्ञानचंद अर्जुन कुमार सिंघवी परिवार ने लिया श्रीजैन श्वेताम्बर सकल जैन समाज नागौर द्वारा प्रभावना का वितरण किया गया4