logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बीकानेर पुलिस का ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ शुरू, नशा तस्करों पर कसा शिकंजा, जिला पुलिस बीकानेर की बड़ी पहल जिला पुलिस अधीक्षक, बीकानेर द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए जिले में **#ऑपरेशन_नीलकंठ** शुरू किया गया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नशे के कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाना और समाज को सुरक्षित बनाना है। 📞 आमजन से अपील है कि किसी भी प्रकार की नशे से संबंधित सूचना तुरंत हेल्पलाइन नम्बर 8764507201 पर दें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी। 👉 आइए, मिलकर नशे के खिलाफ इस मुहिम को सफल बनाएं। #नशे_के_विरुद्ध_निर्णायक_प्रहार #सुरक्षित_समाज_की_ओर #OperationNeelkanth #BikanerPolice

2 hrs ago
user_SSSO News
SSSO News
बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
2 hrs ago

बीकानेर पुलिस का ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ शुरू, नशा तस्करों पर कसा शिकंजा, जिला पुलिस बीकानेर की बड़ी पहल जिला पुलिस अधीक्षक, बीकानेर द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए जिले में **#ऑपरेशन_नीलकंठ** शुरू किया गया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नशे के कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाना और समाज को सुरक्षित बनाना है। 📞 आमजन से अपील है कि किसी भी प्रकार की नशे से संबंधित सूचना तुरंत हेल्पलाइन नम्बर 8764507201 पर दें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी। 👉 आइए, मिलकर नशे के खिलाफ इस मुहिम को सफल बनाएं। #नशे_के_विरुद्ध_निर्णायक_प्रहार #सुरक्षित_समाज_की_ओर #OperationNeelkanth #BikanerPolice

More news from Rajasthan and nearby areas
  • राजस्थान के सीमावर्ती जिले बाड़मेर में ड्रग्स तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। जांच एजेंसियों ने दो आरोपियों—सलमान और शंकराराम—को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें पाकिस्तान से जुड़े तस्करी गिरोह के साथ उनके गहरे संबंध सामने आए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी लंबे समय से पाकिस्तान के तस्करों के संपर्क में थे और सीमा पार से आने वाले नशीले पदार्थों को भारत में सप्लाई करने का काम कर रहे थे। यह नेटवर्क से लेकर तक फैला हुआ था, जिससे बड़े स्तर पर ड्रग्स की सप्लाई की जा रही थी। जांच में सामने आया है कि तस्कर सीमा के पास सुनसान इलाकों का इस्तेमाल करते थे, जहां रात के समय ड्रोन या अन्य तरीकों से ड्रग्स की खेप गिराई जाती थी। इसके बाद सलमान और शंकराराम जैसे स्थानीय सहयोगी उसे उठाकर आगे नेटवर्क के जरिए विभिन्न राज्यों में पहुंचाते थे। सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने कई अहम राज उगले हैं, जिनमें पाकिस्तान स्थित तस्करों के नाम, संपर्क के तरीके और भारत में उनके नेटवर्क के अन्य सदस्यों की जानकारी शामिल है। एजेंसियां अब इन खुलासों के आधार पर पूरे गिरोह को पकड़ने के लिए अभियान चला रही हैं। यह भी सामने आया है कि तस्करी के इस नेटवर्क में बड़ी रकम का लेन-देन होता था और हवाला के जरिए पैसे पाकिस्तान तक पहुंचाए जाते थे। सुरक्षा एजेंसियां अब इस एंगल से भी जांच कर रही हैं। सीमावर्ती इलाकों में बढ़ती ड्रग्स तस्करी को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने निगरानी और सख्त कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस पूरे नेटवर्क का पूरी तरह खुलासा कर लिया जाएगा और इसमें शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
    1
    राजस्थान के सीमावर्ती जिले बाड़मेर में ड्रग्स तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। जांच एजेंसियों ने दो आरोपियों—सलमान और शंकराराम—को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें पाकिस्तान से जुड़े तस्करी गिरोह के साथ उनके गहरे संबंध सामने आए हैं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी लंबे समय से पाकिस्तान के तस्करों के संपर्क में थे और सीमा पार से आने वाले नशीले पदार्थों को भारत में सप्लाई करने का काम कर रहे थे। यह नेटवर्क से लेकर तक फैला हुआ था, जिससे बड़े स्तर पर ड्रग्स की सप्लाई की जा रही थी।
जांच में सामने आया है कि तस्कर सीमा के पास सुनसान इलाकों का इस्तेमाल करते थे, जहां रात के समय ड्रोन या अन्य तरीकों से ड्रग्स की खेप गिराई जाती थी। इसके बाद सलमान और शंकराराम जैसे स्थानीय सहयोगी उसे उठाकर आगे नेटवर्क के जरिए विभिन्न राज्यों में पहुंचाते थे।
सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने कई अहम राज उगले हैं, जिनमें पाकिस्तान स्थित तस्करों के नाम, संपर्क के तरीके और भारत में उनके नेटवर्क के अन्य सदस्यों की जानकारी शामिल है। एजेंसियां अब इन खुलासों के आधार पर पूरे गिरोह को पकड़ने के लिए अभियान चला रही हैं।
यह भी सामने आया है कि तस्करी के इस नेटवर्क में बड़ी रकम का लेन-देन होता था और हवाला के जरिए पैसे पाकिस्तान तक पहुंचाए जाते थे। सुरक्षा एजेंसियां अब इस एंगल से भी जांच कर रही हैं।
सीमावर्ती इलाकों में बढ़ती ड्रग्स तस्करी को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने निगरानी और सख्त कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस पूरे नेटवर्क का पूरी तरह खुलासा कर लिया जाएगा और इसमें शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
    user_आईरा समाचार बीकानेर
    आईरा समाचार बीकानेर
    Journalist Bikaner, Rajasthan•
    58 min ago
  • Post by SSSO News
    1
    Post by SSSO News
    user_SSSO News
    SSSO News
    बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • श्री गंगानगर घमुड़वाली से खबर
    1
    श्री गंगानगर घमुड़वाली से खबर
    user_Dr.Sharwan
    Dr.Sharwan
    Local News Reporter Bikaner, Rajasthan•
    3 hrs ago
  • श्री डूंगरगढ़ अतिक्रमण हटाया जा रहा है #न्यूज़ #डूंगरगढ़
    1
    श्री डूंगरगढ़ अतिक्रमण हटाया जा रहा है #न्यूज़ #डूंगरगढ़
    user_Bikaner local news
    Bikaner local news
    Local News Reporter बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • कोलायत। आज दिनांक 09.04.2026 को कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी, कोलायत में अष्टम पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई तथा रंगोली बनाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी राजेश नायक मुख्य अतिथि रहे। उपखंड अधिकारी राजेश नायक ने कहा कि जीवन के प्रथम 6 वर्षों में मस्तिक का अधिकतम विकास होता है। इस पखवाडे के माध्यम से गांव के बच्चों को पोष्टिक आहार दे, जिससे मस्तिक अच्छे से विकसित हो सकेगा। उपखंड अधिकारी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कहा कि इस पखवाडे का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कर ग्रामीणों को इसका लाभ दिलाएं। इस दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी राजेश बीका ने कहा कि देशभर में 9 से 23 अप्रेल तक आठवां पोषण पखवाडा मनाया जा रहा है। प्रतिदिन थीम के आधार पर आंगनबाड़ी केन्द्रों पर गतिविधियां आयोजित करवाई जाएगी। जिसकी ऑनलाईन एंट्री भी की जाएगी। बाल विकास परियोजना अधिकारी ने कहा कि इसके लिए सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए है। इस दौरान कनिष्ठ लेखाकार लीलाधर, सहायक प्रशासनिक अधिकारी श्वेता जैन, महिला पर्यवेक्षक बाईला कुमारी, ज्योति कड़वासरा, महिला अधिकारिता महिला पर्यवेक्षक विमला बिश्नोई, देवी सिंह भाटी आदि मौजूद थे।
    1
    कोलायत।
आज दिनांक 09.04.2026 को कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी, कोलायत में अष्टम पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई तथा रंगोली बनाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी राजेश नायक मुख्य अतिथि रहे। 
उपखंड अधिकारी राजेश नायक ने कहा कि जीवन के प्रथम 6 वर्षों में मस्तिक का अधिकतम विकास होता है। इस पखवाडे के माध्यम से गांव के बच्चों को पोष्टिक आहार दे, जिससे मस्तिक अच्छे से विकसित हो सकेगा। उपखंड अधिकारी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कहा कि इस पखवाडे का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कर ग्रामीणों को इसका लाभ दिलाएं। इस दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी राजेश बीका ने कहा कि देशभर में 9 से 23 अप्रेल तक आठवां पोषण पखवाडा मनाया जा रहा है। प्रतिदिन थीम के आधार पर आंगनबाड़ी केन्द्रों पर गतिविधियां आयोजित करवाई जाएगी। जिसकी ऑनलाईन एंट्री भी की जाएगी। बाल विकास परियोजना अधिकारी ने कहा कि इसके लिए सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए है। इस दौरान कनिष्ठ लेखाकार लीलाधर, सहायक प्रशासनिक अधिकारी श्वेता जैन, महिला पर्यवेक्षक बाईला कुमारी, ज्योति कड़वासरा, महिला अधिकारिता महिला पर्यवेक्षक विमला बिश्नोई, देवी सिंह भाटी आदि मौजूद थे।
    user_आवाज़
    आवाज़
    Media company कोलायत, बीकानेर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • आज जिला कलेक्टर निशांत जैन ने श्रीडूंगरगढ़ में जन सुनवाई की
    1
    आज जिला कलेक्टर निशांत जैन ने श्रीडूंगरगढ़ में जन सुनवाई की
    user_News 7 NETWORK
    News 7 NETWORK
    पत्रकार श्रीडूंगरगढ़, बीकानेर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • नांवा,,, उपखंड मुख्यालय नांवा में गुरुवार को अभिभाषक संघ के बैनर तले अधिवक्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए न्यायालय परिसर में हंगामा किया और उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। बुधवार को उपखंड न्यायालय नावा में हुई एक विवादित घटना के बाद वकीलों में भारी आक्रोश व्याप्त है। अभिभाषक संघ के अनुसार, अधिवक्ता कमलेश कुमार टाक एक प्रकरण में पैरवी के लिए न्यायालय पहुंचे थे। इसी दौरान न्यायालय के रीडर पर प्रतिवादी पक्ष की ओर से पैरवी करने का आरोप लगा। विरोध करने पर रीडर द्वारा कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग, गाली-गलौच और मारपीट पर उतारू होने की होने के ज्ञापन में आरोप लगाए गए। इस दौरान न्यायालय परिसर में मौजूद कई पक्षकारों ने पूरे घटनाक्रम को देखा, जिससे अधिवक्ताओं की गरिमा को ठेस पहुंची। अधिवक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के समय पीठासीन अधिकारी अनुपस्थित थे, इसके बावजूद रीडर द्वारा इजलास लगाया गया, जो न्यायिक नियमों के विरुद्ध है। साथ ही न्यायालय में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं।प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने रीडर को तत्काल हटाने, निष्पक्ष जांच कराने और भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई की मांग की। अभिभाषक संघ ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने तक सभी अधिवक्ता न्यायालय कार्य का बहिष्कार करेंगे और अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी।
    4
    नांवा,,, उपखंड मुख्यालय नांवा में गुरुवार को अभिभाषक संघ के बैनर तले अधिवक्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए न्यायालय परिसर में हंगामा किया और उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। बुधवार को उपखंड न्यायालय नावा  में हुई एक विवादित घटना के बाद वकीलों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
अभिभाषक संघ के अनुसार, अधिवक्ता कमलेश कुमार टाक एक प्रकरण में पैरवी के लिए न्यायालय पहुंचे थे। इसी दौरान न्यायालय के रीडर पर प्रतिवादी पक्ष की ओर से पैरवी करने का आरोप लगा। विरोध करने पर रीडर द्वारा कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग, गाली-गलौच और मारपीट पर उतारू होने की होने के ज्ञापन में आरोप लगाए गए। इस दौरान न्यायालय परिसर में मौजूद कई पक्षकारों ने पूरे घटनाक्रम को देखा, जिससे अधिवक्ताओं की गरिमा को ठेस पहुंची।
अधिवक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के समय पीठासीन अधिकारी अनुपस्थित थे, इसके बावजूद रीडर द्वारा इजलास लगाया गया, जो न्यायिक नियमों के विरुद्ध है। साथ ही न्यायालय में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं।प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने रीडर को तत्काल हटाने, निष्पक्ष जांच कराने और भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई की मांग की। अभिभाषक संघ ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने तक सभी अधिवक्ता न्यायालय कार्य का बहिष्कार करेंगे और अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी।
    user_प्रदीप कुमार डागा
    प्रदीप कुमार डागा
    नागौर, नागौर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों एक वायरल वीडियो को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ‘आम जनता उन्नयन पार्टी’ के चेयरमैन का एक कथित वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें बीजेपी नेताओं के साथ ₹1,000 करोड़ की डील पर चर्चा करते हुए सुना जा रहा है। हालांकि, इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो में कथित तौर पर हुमायूँ कबीर यह कहते सुनाई देते हैं कि वह किसी भी कीमत पर को सत्ता से हटाना चाहते हैं। इस दावे ने राज्य की सियासत को और गरमा दिया है। इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए ने बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी “टीम B” और “टीम C” बनाकर हुमायूँ कबीर जैसे नेताओं के जरिए मतुआ, हिंदू और मुस्लिम वोटरों को भ्रमित करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि इतने गंभीर आरोपों के बावजूद अब तक चुप क्यों है। हुमायूँ कबीर का जवाब: ‘AI से बनाया गया वीडियो’ विवाद बढ़ने पर हुमायूँ कबीर ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि यह वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए तैयार किया गया है और पूरी तरह फर्जी है। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में कानूनी कार्रवाई करेंगे। कबीर ने साफ कहा कि उनका कोई संपर्क या से नहीं है, और न ही उन्होंने कभी उनसे मुलाकात की है। वीडियो में बड़े नेताओं से संपर्क के दावे वायरल वीडियो में यह भी दावा किया जा रहा है कि कबीर ने बंगाल में विपक्ष के नेता से बातचीत की है और उन्हें दिल्ली में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से मिलने का प्रस्ताव मिला था। साथ ही, वीडियो में प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) और अन्य वरिष्ठ नेताओं से संपर्क होने की भी बात कही गई है। वीडियो में यह संकेत भी मिलता है कि अगर कथित रणनीति सफल होती है, तो कबीर को उपमुख्यमंत्री पद दिया जा सकता है। हालांकि, इन सभी दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। चुनावी पृष्ठभूमि हुमायूँ कबीर की पार्टी इस बार 294 में से 118 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और की पार्टी के साथ गठबंधन में है। राज्य में चुनाव 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में होने हैं, जबकि नतीजे 4 मई को आने की उम्मीद है। TMC की जांच की मांग TMC ने इस पूरे मामले की गहन जांच की मांग की है। पार्टी का कहना है कि यह सिर्फ राजनीतिक बयानबाजी नहीं, बल्कि पैसे और चुनावी प्रक्रिया से जुड़ा गंभीर मामला है। कुणाल घोष ने यह भी दावा किया कि वीडियो में ₹200 करोड़ एडवांस मिलने की बात कही गई है और PMO का जिक्र किया गया है, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। फिलहाल, यह मामला आरोप-प्रत्यारोप के बीच उलझा हुआ है। वीडियो की सत्यता की पुष्टि और जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी।
    1
    पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों एक वायरल वीडियो को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ‘आम जनता उन्नयन पार्टी’ के चेयरमैन का एक कथित वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें बीजेपी नेताओं के साथ ₹1,000 करोड़ की डील पर चर्चा करते हुए सुना जा रहा है। हालांकि, इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
वीडियो में कथित तौर पर हुमायूँ कबीर यह कहते सुनाई देते हैं कि वह किसी भी कीमत पर को सत्ता से हटाना चाहते हैं। इस दावे ने राज्य की सियासत को और गरमा दिया है।
इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए ने बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी “टीम B” और “टीम C” बनाकर हुमायूँ कबीर जैसे नेताओं के जरिए मतुआ, हिंदू और मुस्लिम वोटरों को भ्रमित करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि इतने गंभीर आरोपों के बावजूद अब तक चुप क्यों है।
हुमायूँ कबीर का जवाब: ‘AI से बनाया गया वीडियो’
विवाद बढ़ने पर हुमायूँ कबीर ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि यह वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए तैयार किया गया है और पूरी तरह फर्जी है। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में कानूनी कार्रवाई करेंगे।
कबीर ने साफ कहा कि उनका कोई संपर्क या से नहीं है, और न ही उन्होंने कभी उनसे मुलाकात की है।
वीडियो में बड़े नेताओं से संपर्क के दावे
वायरल वीडियो में यह भी दावा किया जा रहा है कि कबीर ने बंगाल में विपक्ष के नेता से बातचीत की है और उन्हें दिल्ली में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से मिलने का प्रस्ताव मिला था। साथ ही, वीडियो में प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) और अन्य वरिष्ठ नेताओं से संपर्क होने की भी बात कही गई है।
वीडियो में यह संकेत भी मिलता है कि अगर कथित रणनीति सफल होती है, तो कबीर को उपमुख्यमंत्री पद दिया जा सकता है। हालांकि, इन सभी दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
चुनावी पृष्ठभूमि
हुमायूँ कबीर की पार्टी इस बार 294 में से 118 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और की पार्टी के साथ गठबंधन में है। राज्य में चुनाव 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में होने हैं, जबकि नतीजे 4 मई को आने की उम्मीद है।
TMC की जांच की मांग
TMC ने इस पूरे मामले की गहन जांच की मांग की है। पार्टी का कहना है कि यह सिर्फ राजनीतिक बयानबाजी नहीं, बल्कि पैसे और चुनावी प्रक्रिया से जुड़ा गंभीर मामला है। कुणाल घोष ने यह भी दावा किया कि वीडियो में ₹200 करोड़ एडवांस मिलने की बात कही गई है और PMO का जिक्र किया गया है, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
फिलहाल, यह मामला आरोप-प्रत्यारोप के बीच उलझा हुआ है। वीडियो की सत्यता की पुष्टि और जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी।
    user_आईरा समाचार बीकानेर
    आईरा समाचार बीकानेर
    Journalist Bikaner, Rajasthan•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.