घाघरा थाना क्षेत्र में युवक ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी* गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बालाखटंगा निवासी कृष्णा महली (उम्र लगभग 35 वर्ष) ने अपने घर में कंडी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना घाघरा थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया आत्महत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

- Post by Dipak gupta3
- सिसई प्रखंड के बसिया रोड लकेया मोड़ निवासी बाबूराम साहु, माता प्रमिला देवी की पुत्री अजंती कुमारी का बीएसएफ में चयन हुआ हैं। जानकारी होने पर छोटा नागपुरिया तेली उत्थान समाज सिसई के पदाधिकारी संग लकेया पंचायत की मुखिया सुगिया देवी, पति मोती उरांव घर पहुंच कर सम्मानित किए।1
- सिसई / भरनो - हाथी देखने के शौक ने एक युवक की जान आफत में डाल दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हाथी ने युवक को कुचला नहीं, बल्कि अपने भारी-भरकम पैर से सिर्फ एक धक्का दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल का इलाज अस्पताल में जारी है।1
- वीडियो में देखें पूरा घटनाक्रम1
- न्यायालय के आदेश पर सेन्हा पुलिस ने आरोपी महिला के घर चिपकाया इश्तेहार दिया सख्त निर्देश1
- चैनपुर प्रखंड क्षेत्र में झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया-संयोजिका अध्यक्ष संघ के बैनर तले गुरुवार को बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपनी मांगों को लेकर रैली निकाली और प्रखंड कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। रैली में शामिल महिलाएं हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर सड़क पर नारेबाजी करते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंचीं। इस दौरान महिलाओं ने कहा कि विद्यालयों में कार्यरत रसोइया और संयोजिकाओं को उचित मानदेय, सामाजिक सुरक्षा और अन्य सुविधाएं दी जाएं।1
- गुमला: राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) द्वारा संभावित आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारियों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से CBRN (केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल एवं न्यूक्लियर) आधारित मॉक ड्रिल के आयोजन को लेकर आज समाहरणालय स्थित सभागार में जिला प्रशासन की ओर से बैठक आयोजित की गई। बैठक में NDRF की 9वीं बटालियन के Deputy Commandant विनय कुमार एवं Inspector दिनेश अवस्थी सहित 5 सदस्यीय टीम द्वारा प्रशिक्षण एवं मॉक अभ्यास से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। टीम द्वारा NDRF के स्थापना, उद्देश्य तथा आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया (Response) की कार्यप्रणाली के बारे में उपस्थित अधिकारियों को अवगत कराया गया। बैठक के दौरान बताया गया कि 07 मार्च 2026 को पूर्वाह्न 10 बजे समाहरणालय परिसर में CBRN आधारित मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान NDRF की लगभग 25 सदस्यीय टीम द्वारा विभिन्न आपदा परिस्थितियों में बचाव एवं राहत कार्यों की प्रक्रिया का प्रदर्शन (डेमोन्स्ट्रेशन) किया जाएगा, जिससे प्रशासनिक अधिकारियों एवं संबंधित विभागों को आपदा प्रबंधन की कार्यप्रणाली की जानकारी मिल सके। टीम द्वारा यह भी बताया गया कि मॉक ड्रिल के माध्यम से यह प्रदर्शित किया जाएगा कि रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल अथवा न्यूक्लियर आपदा की स्थिति में किस प्रकार त्वरित कार्रवाई करते हुए बचाव कार्य संचालित किए जाते हैं। बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि यदि किसी विभाग को आपदा प्रबंधन अथवा आगजनी जैसी आपात स्थितियों से निपटने हेतु प्रशिक्षण की आवश्यकता हो तो संबंधित विभाग अपने कर्मियों के प्रशिक्षण के लिए NDRF को ई-मेल के माध्यम से अनुरोध भेज सकते हैं। इसके बाद NDRF की टीम द्वारा संबंधित विभागों को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो, अपर समाहर्ता शशिंद्र कुमार बड़ाइक, सिविल सर्जन शंभूनाथ चौधरी, SDO चैनपुर पूर्णिमा कुमारी, SDO बसिया जयवंती देवगम, DSP गुमला मुख्यालय वीरेंद्र टोप्पो, DCLR गुमला राजीव कुमार, DCLR चैनपुर, DCLR बसिया शेखर कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खालको, कार्यपालक अभियंता PHED, जिला कृषि पदाधिकारी शुभम प्रिया तीयू, आईटी मैनेजर राजीव कुमार सहित विभिन्न प्रखंडों से आए प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।1
- सिसई प्रखंड के रावण दहन मैदान में 15 मार्च दिन रविवार को "विराट हिन्दू महासम्मेलन" का आयोजन होने जा रहा है। इसी के निमित इसकी तैयारियों की समीक्षा करने हेतु शुक्रवार को रंजीत नारायण सिंह सरस्वती विद्या मंंदिर के सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित किया गया। बैठक में सम्मेलन को लेकर समीक्षा करते हुए इसकी तैयारी को युद्ध स्तर पर तेज करने पर जोर दिया गया।1