बागबेड़ा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ अनुप बंगाली गिरफ्तार न्यूज़ स्पीच जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 1 अक्टूबर की देर रात वरीय पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि बागबेड़ा के वायरलेस मैदान में अनुप चक्रवर्ती उर्फ अनुप बंगाली हथियार लेकर किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। सूचना के बाद पुलिस उपाधीक्षक विधि-व्यवस्था सुमित कुमार के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने वायरलेस मैदान में घेराबंदी कर अनुप चक्रवर्ती उर्फ अनुप बंगाली, उम्र करीब 42 वर्ष, को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक लोहे का देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। मामले में बागबेड़ा थाना कांड संख्या 92/26 के तहत आर्म्स एक्ट की धाराओं में कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी का पहले से भी कई आपराधिक मामलों में नाम रहा है। उसके खिलाफ जमशेदपुर के बागबेड़ा, जुगसलाई, बिष्टुपुर, साकची, बर्मामाइंस, परसुडीह, चाकुलिया और अन्य थाना क्षेत्रों के अलावा पश्चिम बंगाल के पुरुलिया से जुड़े मामले भी दर्ज बताए गए हैं। इनमें आर्म्स एक्ट, लूट, चोरी, हत्या के प्रयास, हत्या समेत कई गंभीर धाराओं के मामले शामिल हैं। छापामारी टीम में डीएसपी विधि-व्यवस्था सुमित कुमार, बागबेड़ा थाना प्रभारी उमेश ठाकुर, पुलिस अवर निरीक्षक अरुण कुमार, जेवियर होरी और सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।
बागबेड़ा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ अनुप बंगाली गिरफ्तार न्यूज़ स्पीच जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 1 अक्टूबर की देर रात वरीय पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि बागबेड़ा के वायरलेस मैदान में अनुप चक्रवर्ती उर्फ अनुप बंगाली हथियार लेकर किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। सूचना के बाद पुलिस उपाधीक्षक विधि-व्यवस्था सुमित कुमार के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने वायरलेस मैदान में घेराबंदी कर अनुप चक्रवर्ती उर्फ अनुप बंगाली, उम्र करीब 42 वर्ष, को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक लोहे का देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। मामले में बागबेड़ा थाना कांड संख्या 92/26 के तहत आर्म्स एक्ट की धाराओं में कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी का पहले से भी कई आपराधिक मामलों में नाम रहा है। उसके खिलाफ जमशेदपुर के बागबेड़ा, जुगसलाई, बिष्टुपुर, साकची, बर्मामाइंस, परसुडीह, चाकुलिया और अन्य थाना क्षेत्रों के अलावा पश्चिम बंगाल के पुरुलिया से जुड़े मामले भी दर्ज बताए गए हैं। इनमें आर्म्स एक्ट, लूट, चोरी, हत्या के प्रयास, हत्या समेत कई गंभीर धाराओं के मामले शामिल हैं। छापामारी टीम में डीएसपी विधि-व्यवस्था सुमित कुमार, बागबेड़ा थाना प्रभारी उमेश ठाकुर, पुलिस अवर निरीक्षक अरुण कुमार, जेवियर होरी और सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।
- बागबेड़ा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ अनुप बंगाली गिरफ्तार न्यूज़ स्पीच जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 1 अक्टूबर की देर रात वरीय पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि बागबेड़ा के वायरलेस मैदान में अनुप चक्रवर्ती उर्फ अनुप बंगाली हथियार लेकर किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। सूचना के बाद पुलिस उपाधीक्षक विधि-व्यवस्था सुमित कुमार के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने वायरलेस मैदान में घेराबंदी कर अनुप चक्रवर्ती उर्फ अनुप बंगाली, उम्र करीब 42 वर्ष, को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक लोहे का देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। मामले में बागबेड़ा थाना कांड संख्या 92/26 के तहत आर्म्स एक्ट की धाराओं में कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी का पहले से भी कई आपराधिक मामलों में नाम रहा है। उसके खिलाफ जमशेदपुर के बागबेड़ा, जुगसलाई, बिष्टुपुर, साकची, बर्मामाइंस, परसुडीह, चाकुलिया और अन्य थाना क्षेत्रों के अलावा पश्चिम बंगाल के पुरुलिया से जुड़े मामले भी दर्ज बताए गए हैं। इनमें आर्म्स एक्ट, लूट, चोरी, हत्या के प्रयास, हत्या समेत कई गंभीर धाराओं के मामले शामिल हैं। छापामारी टीम में डीएसपी विधि-व्यवस्था सुमित कुमार, बागबेड़ा थाना प्रभारी उमेश ठाकुर, पुलिस अवर निरीक्षक अरुण कुमार, जेवियर होरी और सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।1
- #kharkhandnews | #seraikellakharsawan : एनएच-33 पर एक दिन में दो हादसे, मकान में घुसा ट्रेलर, बस पलटी... #viral सरायकेला-खरसवाँ में शनिवार को एनएच-33 पर दो दुर्घटनाएँ हुईं। चौका के नूतनडीह में अनियंत्रित टिप ट्रेलर मकान में जा घुसा, जिससे दीवारें क्षतिग्रस्त हुईं। वहीं झाबरी के पास यात्री बस पलटने से करीब 20 यात्रियों के घायल होने की सूचना है। प्रशासन ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की। #nh33accident #nhai #chowkanews #AccidentNews #jiladarpan Jila Darpan1
- #kharkhandnews | #seraikellakharsawan : एनएच-33 पर एक दिन में दो हादसे, मकान में घुसा ट्रेलर, बस पलटी... #viral सरायकेला-खरसवाँ में शनिवार को एनएच-33 पर दो दुर्घटनाएँ हुईं। चौका के नूतनडीह में अनियंत्रित टिप ट्रेलर मकान में जा घुसा, जिससे दीवारें क्षतिग्रस्त हुईं। वहीं झाबरी के पास यात्री बस पलटने से करीब 20 यात्रियों के घायल होने की सूचना है। प्रशासन ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की। #nh33accident #nhai #chowkanews #AccidentNews #jiladarpan1
- महिलाओं की सुरक्षा की बात आती है तो पुलिस कहाँ होती है? रेप और अपराध के वक्त सुरक्षा के सवाल खड़े होते हैं, लेकिन जंतर-मंतर पर अपने हक़ की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों के लिए चीन बॉर्डर पर तैनात होने वाली फोर्स तक लगा दी गई है। अपराधियों से निपटने के लिए सुरक्षा कम, अपने हक़ के लिए आवाज़ उठाने वालों के सामने इतनी भारी तैनाती क्यों?#jantarmantar1
- सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर परिवहन विभाग एवं ट्रैफिक पुलिस का संयुक्त विशेष अभियान...* *सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े 25 भारी वाहनों पर कार्रवाई, ₹1.70 लाख जुर्माना अधिरोपित..* सरायकेला-खरसावाँ- उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां श्री नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार को जिला परिवहन पदाधिकारी श्री शांकचार्य सामड़, मोटरयान निरीक्षक, सरायकेला-खरसावाँ एवं यातायात पुलिस निरीक्षक, सरायकेला-खरसावाँ के संयुक्त नेतृत्व में जिले में सड़क किनारे अवैध रूप से पार्क किए गए वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से पार्क किए गए भारी वाहनों की जांच की गई। यातायात व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वाले वाहनों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत नियमानुसार कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कुल 25 भारी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ₹1,70,000/- (एक लाख सत्तर हजार रुपये) का जुर्माना अधिरोपित किया गया। अभियान के दौरान माइकिंग के माध्यम से वाहन चालकों को सड़क किनारे अथवा प्रतिबंधित स्थानों पर अवैध रूप से वाहन खड़ा नहीं करने की स्पष्ट हिदायत दी गई। वाहन चालकों को बताया गया कि अवैध पार्किंग के कारण यातायात बाधित होने के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ती है। इसके अतिरिक्त, विभिन्न कंपनियों एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों के बाहर सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों के संबंध में संबंधित कंपनी प्रबंधन एवं प्रबंधकों को भी माइकिंग के माध्यम से चेतावनी दी गई। कंपनी प्रबंधन को निर्देशित किया गया कि प्रतिष्ठान में आने वाले वाहनों के लिए परिसर के अंदर अथवा निर्धारित पार्किंग स्थल की व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा मुख्य सड़क अथवा सार्वजनिक मार्ग पर वाहनों की अवैध पार्किंग न होने दें। कंपनी के बाहर सड़क पर अवैध पार्किंग पाए जाने पर संबंधित वाहन एवं जिम्मेदार पक्ष के विरुद्ध नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, जिले के विभिन्न पेट्रोल पंपों के प्रबंधकों को भी माइकिंग के माध्यम से आवश्यक निर्देश दिए गए कि पेट्रोल पंप के बाहर सड़क पर वाहनों की अनधिकृत पार्किंग न होने दी जाए तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क पर अवैध पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वाले वाहनों के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों एवं संबंधित जिम्मेदार पक्षों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।4
- 🚨पुराने सिक्के के बदले 2.11 करोड़ का झांसा, न्यायालय कर्मी से 14.09 लाख की ऑनलाइन ठगी चाईबासा। पुराने सिक्के मोटी रकम में खरीदने का प्रलोभन देकर चाईबासा न्यायालय के एक कर्मी से 14 लाख 9 हजार 649 रुपये की ऑनलाइन ठगी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि सोशल मीडिया पर पुराने सिक्के खरीदने वाली एक कंपनी का विज्ञापन देखकर उसने अपने पास रखे सिक्के की तस्वीर पोस्ट की थी। इसके बाद 27 जून 2026 को उसके व्हाट्सऐप पर एक मैसेज आया। मैसेज करने वाले ने अपना नाम मुकेश कुमार वर्मा बताते हुए खुद को महाराष्ट्र स्थित ओल्ड कॉइन कंपनी का मैनेजर बताया। उसने अपनी कंपनी के रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) से पंजीकृत होने का प्रमाण पत्र भी दिखाया। व्हाट्सऐप के माध्यम से बताया गया कंपनी ने उसके पास रखे सिक्के की कीमत दो करोड़ 11 लाख तय की है। इतनी बड़ी रकम ट्रांसफर करने के लिए पहले RBI रजिस्ट्रेशन फीस, एंट्री क्लीयरेंस टैक्स और प्रोसेसिंग चार्ज के नाम पर राशि जमा करनी होगी, जिसे बाद में वापस कर दिया जाएगा। इसके बाद पीड़ित झांसे में आ गया और बताए गए बैंक खाते में कुल 14 लाख 9 हजार 649 रुपये ट्रांसफर कर दिए। राशि ट्रांसफर करने के कुछ देर बाद आरोपी ने दोबारा पैसों की मांग की। इस पर पीड़ित को संदेह हुआ। उसने आरोपी से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका मोबाइल स्विच ऑफ बताने लगा। इसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। #चाईबासा #ऑनलाइनठगी #पुरानेसिक्के #साइबरठगी #सदरथाना #न्यायालयकर्मी #ठगी #साइबरक्राइम #KolhanBreakingNews #ChaibasaNews #OnlineFraud #CyberCrime #OldCoinScam #JharkhandNews #WestSinghbhum1
- सोनुआ में सिंहभूम सांसद जोबा माझी ने महिलाओं से स्वरोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने की अपील, नशामुक्ति के लिए महिलाओं की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण। चाईबासा के सोनुआ प्रखंड में आसनतलिया आजीविका महिला संकुल संगठन की वार्षिक आमसभा आयोजित हुई। कार्यक्रम में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। आमसभा में समिति के आय-व्यय का ब्यौरा और आगामी कार्ययोजनाएं प्रस्तुत की गईं। महिलाओं ने नाटक के जरिए नशापान, अंधविश्वास और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया। मौके पर सांसद जोबा माझी ने महिलाओं से स्वरोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से मजबूत महिलाएं परिवार के साथ-साथ गांव और समाज को भी मजबूत बना सकती हैं। सांसद ने कहा कि गांवों में नशामुक्ति के लिए सामूहिक अभियान चलाने की जरूरत है। युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए महिलाओं को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। उन्होंने अंधविश्वास से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि बीमारी होने या सर्पदंश जैसी घटना होने पर झाड़-फूंक के चक्कर में समय गंवाने के बजाय तुरंत चिकित्सक या अस्पताल की मदद लेनी चाहिए। BYTE: जोबा माझी, सांसद, सिंहभूम1
- Cjp Mumbai Protest : ‘ज्ञानू गद्दार मस्ट GO’.. दिल्ली से मुंबई तक उबाल,, Analysis by Pragya1