औरैया: खनन माफिया के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े अवैध खनन जारी जनपद औरैया में अवैध खनन का कारोबार बेखौफ तरीके से जारी है। खनन माफिया के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब रात ही नहीं, बल्कि दिनदहाड़े भी अवैध खनन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि खनन अधिकारी के संज्ञान में मामला आने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे माफियाओं के हौसले और बढ़ गए हैं। सदर कोतवाली क्षेत्र के गोविंद नगर इलाके में इन दिनों अवैध खनन का खेल खुलेआम चल रहा है। ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली धड़ल्ले से सड़कों पर दौड़ रहे हैं, जिससे न केवल यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है, बल्कि सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो रही हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी अनदेखी कर रहे हैं। जिला अधिकारी के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद खनन माफिया नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ओवरलोड वाहनों के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, जिससे आमजन में भय का माहौल है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में कब तक सख्त कदम उठाता है और अवैध खनन पर लगाम लगाने के लिए क्या ठोस कार्रवाई करता है। फिलहाल, गोविंद नगर क्षेत्र में माफियाओं का दबदबा साफ नजर आ रहा है।

- औरैया। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कांवड़ भरकर लौटे पार्टी कार्यकर्ता योगेश बिसारिया का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने योगेश बिसारिया को माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया तथा मिष्ठान वितरण कर खुशी साझा की। कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि महाशिवरात्रि आस्था और श्रद्धा का पर्व है, और कांवड़ यात्रा में भाग लेकर लौटे कार्यकर्ताओं का सम्मान करना गर्व की बात है। उन्होंने योगेश बिसारिया की श्रद्धा और समर्पण की सराहना की। इस दौरान कई सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। राहुल तिवारी, अमन पोरवाल, अतुल सविता और धनीराम वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी योगेश बिसारिया को माला पहनाकर स्वागत किया। सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और मिठाई बांटकर पर्व की खुशियां मनाईं। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें पार्टी एकता और आपसी भाईचारे का संदेश भी दिया गया।2
- शिवरात्रि पर्व पर ग्रामीण आँचल से आये भक्तों द्वारा फाग गायन किया गया। जिसका जिलाधिकारी औरैया डॉ इंद्रमणि त्रिपाठी ने आनन्द लिया। साथ मे एपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।1
- महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर परिसर में युवाओं ने बाबा के सामने कान पकड़कर अपनी गलतियों की माफी मांगी और अच्छे मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। श्रद्धालुओं ने इस पहल की सराहना की।1
- औरैया में महाशिवरात्रि के पावन पुनीत अवसर पर प्राचीन सिद्ध पीठ देवकली शिव मंदिर पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती स्वयं मौके पर मौजूद रहकर श्रद्धालुओं को सहजता से दर्शन करने के लिए पुलिस को निर्देशित व चेक करते हुए नजर आए।1
- #Auraiya_Police *महाशिवरात्रि के पावन अवसर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा देवकली शिव मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था हेतु पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। एवं ड्यूटी पर मौजूद संबंधित अधि/कर्म0 को सतर्कता, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी का निर्वहन कर पंक्तिबद्ध तरीके से जलाभिषेक कराने तथा महिला, वृद्ध एवं दिव्यांग श्रद्धालुओं का विशेष ध्यान रखने हेतु निर्देशित किया गया।2
- दलीप नगर मढैयन तहसील चकर नगर इटावा उ प्र1
- महाशिवरात्रि पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई आपको एवं आपके संपूर्ण परिवार को अरविंद तिवारी मेरा औरैया, मेरा भारत MD NEWS बहुआयामी समाचार औरैया1
- जनपद औरैया में अवैध खनन का कारोबार बेखौफ तरीके से जारी है। खनन माफिया के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब रात ही नहीं, बल्कि दिनदहाड़े भी अवैध खनन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि खनन अधिकारी के संज्ञान में मामला आने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे माफियाओं के हौसले और बढ़ गए हैं। सदर कोतवाली क्षेत्र के गोविंद नगर इलाके में इन दिनों अवैध खनन का खेल खुलेआम चल रहा है। ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली धड़ल्ले से सड़कों पर दौड़ रहे हैं, जिससे न केवल यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है, बल्कि सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो रही हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी अनदेखी कर रहे हैं। जिला अधिकारी के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद खनन माफिया नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ओवरलोड वाहनों के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, जिससे आमजन में भय का माहौल है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में कब तक सख्त कदम उठाता है और अवैध खनन पर लगाम लगाने के लिए क्या ठोस कार्रवाई करता है। फिलहाल, गोविंद नगर क्षेत्र में माफियाओं का दबदबा साफ नजर आ रहा है।1