logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुख्यमंत्री मोहन यादव का शाजापुर दौरा, गेहूं उपार्जन केंद्र का किया औचक निरीक्षण यशस्वी मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव जी ने आज शुजालपुर विधानसभा के मकोड़ी स्थित श्यामा वेयरहाउस का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गेहूं उपार्जन केंद्र पर व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद किसानों से सीधे संवाद कर व्यवस्थाओं का फीडबैक भी लिया और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और उपार्जन प्रक्रिया पूरी तरह सुचारु रूप से संचालित की जाए। इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारी तथा मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री इंदर सिंह परमार भी मौजूद रहे। सीएम के इस निरीक्षण से व्यवस्थाओं में और सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

4 hrs ago
user_सत्य एक्सप्रेस न्यूज
सत्य एक्सप्रेस न्यूज
पत्रकार Shujalpur, Shajapur•
4 hrs ago

मुख्यमंत्री मोहन यादव का शाजापुर दौरा, गेहूं उपार्जन केंद्र का किया औचक निरीक्षण यशस्वी मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव जी ने आज शुजालपुर विधानसभा के मकोड़ी स्थित श्यामा वेयरहाउस का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गेहूं उपार्जन केंद्र पर व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद किसानों से सीधे संवाद कर व्यवस्थाओं का फीडबैक भी लिया और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और उपार्जन प्रक्रिया पूरी तरह सुचारु रूप से संचालित की जाए। इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारी तथा मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री इंदर सिंह परमार भी मौजूद रहे। सीएम के इस निरीक्षण से व्यवस्थाओं में और सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

More news from Shajapur and nearby areas
  • यशस्वी मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव जी ने आज शुजालपुर विधानसभा के मकोड़ी स्थित श्यामा वेयरहाउस का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गेहूं उपार्जन केंद्र पर व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद किसानों से सीधे संवाद कर व्यवस्थाओं का फीडबैक भी लिया और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और उपार्जन प्रक्रिया पूरी तरह सुचारु रूप से संचालित की जाए। इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारी तथा मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री इंदर सिंह परमार भी मौजूद रहे। सीएम के इस निरीक्षण से व्यवस्थाओं में और सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।
    1
    यशस्वी मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव जी ने आज शुजालपुर विधानसभा के मकोड़ी स्थित श्यामा वेयरहाउस का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने गेहूं उपार्जन केंद्र पर व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।
मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद किसानों से सीधे संवाद कर व्यवस्थाओं का फीडबैक भी लिया और उनकी समस्याएं सुनीं।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और उपार्जन प्रक्रिया पूरी तरह सुचारु रूप से संचालित की जाए।
इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारी तथा मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री इंदर सिंह परमार भी मौजूद रहे।
सीएम के इस निरीक्षण से व्यवस्थाओं में और सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।
    user_सत्य एक्सप्रेस न्यूज
    सत्य एक्सप्रेस न्यूज
    पत्रकार Shujalpur, Shajapur•
    4 hrs ago
  • मुख्यमंत्री ने वेयरहाउसिंग व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने किसानों से जुड़ी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की हितैषी सरकार है और उनकी सुविधाओं में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्पष्ट कहा कि जब तक किसानों का गेहूं खरीदा नहीं जाता, तब तक खरीद की तारीख आगे बढ़ती रहेगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि किसानों का एक-एक दाना गेहूं खरीदा जाएगा और किसी भी किसान को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
    2
    मुख्यमंत्री ने वेयरहाउसिंग व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने किसानों से जुड़ी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने की बात कही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की हितैषी सरकार है और उनकी सुविधाओं में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्पष्ट कहा कि जब तक किसानों का गेहूं खरीदा नहीं जाता, तब तक खरीद की तारीख आगे बढ़ती रहेगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि किसानों का एक-एक दाना गेहूं खरीदा जाएगा और किसी भी किसान को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
    user_Ksurya Parmar न्यूज रिपोर्टर
    Ksurya Parmar न्यूज रिपोर्टर
    शुजालपुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • सारंगपुर विधुत वितरण व्यवस्था चरमराई,मचा हाहाकार गुरुवार को खेड़ापति बिजली उपभोक्ता संघ के पदाधिकारी ओर सदस्य एमपीईबी के कार्यालय में सुबह 11:45 बजे पहुंचे। सभी सदस्यों ने अस्सिटेंट इंजीनियर साहब और जूनियर इंजीनियर साहब से मिलना चाहा, परंतु दोनों अधिकारी कार्यालय में मौजूद नहीं थे। खेड़ापति बिजली उपभोक्ता संघ के प्रतिनिधि मंडल ने कार्यालय में उपस्थित कर्मचारियों से चर्चा कर शहर सारंगपुर की विधुत वितरण अव्यवस्थाओं के मामले में अवगत कराया। जिसमें की लोड सेटिंग के नाम पर, हवा आंधी तूफान चलने के नाम पर, और मेंटेनेंस के नाम पर हर कभी पूरे शहर सारंगपुर की बिजली बंद कर दी जाती है। इस अघोषित कटोत्री से पूरे शहर में हाहाकार मचा हुआ है। 42 से44 डिग्री तापमान होने से पूरा शहर त्रस्त है समय पर बिजली ना मिलने से पेयजल व्यवस्था चरमरा चुकी है। शहर में जगह-जगह हर कभी फाल्ट हो जाते हैं। एमपीईबी के कंट्रोल रूम में जब भी फोन लगाया जाता है तो, अधिकतर तो फोन बंद आता है। और कभी कभार भूले भटके से अगर वहां पर उपस्थित कर्मचारियों फोन उठा लेता है तो कोई भी संतोषजनक जवाब बिजली उपभोक्ता को नहीं दिया जाता है। ऐसी गर्मी के विकट मौसम में बिजली उपभोक्ता बेहद परेशान है। और इस समस्या का स्थाई समाधान हेतु आज खेड़ापति बिजली उपभोक्ता संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य एमपीईबी कार्यालय पहुंचे। खेड़ापति बिजली उपभोक्ता संघ के संयोजक निजाम कुरैशी ने जानकारी देते हुए बताया की एमपीईबी सारंगपुर के गैर जिम्मेदार रवैये से पूरे शहर में बिजली वितरण व्यवस्था सुचारू रूप से नहीं हो पा रही है और ऐसी भयानक गर्मी के मौसम में शहर के सभी बिजली उपभोक्ता परेशान है खेड़ापति बिजली उपभोक्ता संघ के संयोजक निजाम कुरैशी ने आगे जानकारी देते हुए बताया इसी प्रकार पुष्पद कॉलोनी बजरंग कॉलोनी और बादशाह कॉलोनी के कनेक्शन को शहरी क्षेत्र से काटकर ग्रामीण क्षेत्र से सवा दो महीने पहले जोड़ दिया गया था। जिस कारण से इन कॉलोनी वासियों को ग्रामीण क्षेत्र से जोड़ा था रेलवे ट्रैक की अंदर केवल के जॉइंट खराब होने के कारण यह व्यवस्थाएं एमपीईबी ने दी थी। परंतु आज इतने समय बीत जाने के बाद भी इन कॉलोनी वासियों को शहरी क्षेत्र से नहीं जोड़ा गया है। आए दिन कम वोल्टेज और अघोषित कटौती से नागरिक हैरान परेशान है। खेड़ापति बिजली उपभोक्ता संघ के संयोजक निजाम कुरैशी ने चेतावनी देते हुए कहा की शहर सारंगपुर की विद्युत वितरण व्यवस्था सुचारू रूप से जल्द से जल्द चालू की जाए और इन तीन कॉलोनी वासियों को वापस शहरी क्षेत्र से जोड़ा जाए यदि 3 मई तक इन सभी व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ तो 4 मई को खेड़ापति बिजली उपभोक्ता संघ के बैनर तले शहर सारंगपुर के बिजली उपभोक्ता शांतिपूर्वक तरीके से एमपीईबी कार्यालय का घेराव करेंगे। धरना प्रदर्शन करेंगे। एवं संडावता रोड पर चक्का जाम भी किया जाएगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी
    1
    सारंगपुर
विधुत वितरण व्यवस्था चरमराई,मचा हाहाकार
गुरुवार को खेड़ापति बिजली उपभोक्ता संघ के पदाधिकारी ओर सदस्य एमपीईबी के कार्यालय में सुबह 11:45 बजे पहुंचे।
सभी सदस्यों ने अस्सिटेंट इंजीनियर साहब और जूनियर इंजीनियर साहब से मिलना चाहा,
परंतु दोनों अधिकारी कार्यालय में मौजूद नहीं थे। खेड़ापति बिजली उपभोक्ता संघ के प्रतिनिधि मंडल ने कार्यालय में उपस्थित कर्मचारियों से चर्चा कर शहर सारंगपुर की विधुत वितरण अव्यवस्थाओं के मामले में अवगत कराया। जिसमें की लोड सेटिंग के नाम पर, हवा आंधी तूफान चलने के नाम पर, 
और मेंटेनेंस के नाम पर हर कभी पूरे शहर सारंगपुर की बिजली बंद कर दी जाती है।
इस अघोषित कटोत्री से पूरे शहर में हाहाकार मचा हुआ है। 42 से44 डिग्री तापमान होने से पूरा शहर त्रस्त है समय पर बिजली ना मिलने से  पेयजल व्यवस्था चरमरा चुकी है। 
शहर में जगह-जगह हर कभी फाल्ट हो जाते हैं। एमपीईबी के कंट्रोल रूम में जब भी फोन लगाया जाता है तो, अधिकतर तो फोन बंद आता है। 
और कभी कभार भूले भटके से अगर वहां पर उपस्थित कर्मचारियों फोन उठा लेता है तो कोई भी संतोषजनक जवाब बिजली उपभोक्ता को नहीं दिया जाता है। ऐसी गर्मी के विकट मौसम में बिजली उपभोक्ता बेहद परेशान है। 
और इस समस्या का स्थाई समाधान  हेतु आज खेड़ापति बिजली उपभोक्ता संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य एमपीईबी  कार्यालय पहुंचे। 
खेड़ापति बिजली उपभोक्ता संघ के संयोजक निजाम कुरैशी ने जानकारी देते हुए बताया की एमपीईबी सारंगपुर के गैर जिम्मेदार रवैये से पूरे शहर में बिजली वितरण व्यवस्था सुचारू रूप से नहीं हो पा रही है और ऐसी भयानक गर्मी के मौसम में शहर के सभी बिजली उपभोक्ता परेशान है खेड़ापति बिजली उपभोक्ता संघ  के संयोजक निजाम कुरैशी ने आगे जानकारी देते हुए बताया इसी प्रकार पुष्पद कॉलोनी बजरंग कॉलोनी और बादशाह कॉलोनी के कनेक्शन को शहरी क्षेत्र से काटकर ग्रामीण क्षेत्र से सवा दो महीने पहले जोड़ दिया गया था। जिस कारण से इन कॉलोनी वासियों को ग्रामीण क्षेत्र से जोड़ा था रेलवे ट्रैक की अंदर केवल के जॉइंट खराब होने के कारण यह व्यवस्थाएं एमपीईबी ने दी थी। परंतु आज इतने समय बीत जाने के बाद भी इन कॉलोनी वासियों को शहरी क्षेत्र से नहीं जोड़ा गया है। 
आए दिन कम वोल्टेज और अघोषित कटौती से नागरिक हैरान परेशान है। खेड़ापति बिजली उपभोक्ता संघ के संयोजक निजाम कुरैशी ने चेतावनी देते हुए कहा की शहर सारंगपुर की विद्युत वितरण व्यवस्था सुचारू रूप से जल्द से जल्द चालू की जाए और इन तीन कॉलोनी वासियों को वापस शहरी क्षेत्र से जोड़ा जाए यदि 3 मई तक इन सभी व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ तो  4 मई को खेड़ापति बिजली उपभोक्ता संघ के बैनर तले शहर सारंगपुर के बिजली उपभोक्ता शांतिपूर्वक तरीके से एमपीईबी कार्यालय का घेराव करेंगे। 
धरना प्रदर्शन करेंगे। एवं संडावता रोड पर चक्का जाम भी किया जाएगा। 
जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी
    user_Salmankhansgpr
    Salmankhansgpr
    News Anchor सारंगपुर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Jagdish nagar
    2
    Post by Jagdish nagar
    user_Jagdish nagar
    Jagdish nagar
    पत्रकारिता,सोशल मीडिया पचोर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सीहोर की फैक्ट्री में गाय के चमड़े की तस्करी...! कांग्रेस ने किया बड़ा प्रदर्शन, जिला अध्यक्ष ​राजीव गुजराती के नेतृत्व में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, कार्यवाही की उठी मांग ​कोलकाता से आया संदिग्ध ट्रक, गाय के चमड़े से भरा था ट्रक,सीहोर की अल्फा प्रोटीन फैक्ट्री फिर विवादों में
    1
    सीहोर की फैक्ट्री में गाय के चमड़े की तस्करी...!
कांग्रेस ने किया बड़ा प्रदर्शन, जिला अध्यक्ष ​राजीव गुजराती के नेतृत्व में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, कार्यवाही की उठी मांग 
​कोलकाता से आया संदिग्ध ट्रक, गाय के चमड़े से भरा था ट्रक,सीहोर की अल्फा प्रोटीन फैक्ट्री फिर विवादों में
    user_Deepak Kumar bairagi
    Deepak Kumar bairagi
    Local News Reporter आष्टा, सीहोर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • शाजापुर - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा आज गुरुवार उनके निज निवास से मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना के अन्तर्गत हिताधिकारियों की मृत्यु के कारण उनके उत्तराधिकारियों को मण्डल की अनुग्रह सहायता योजनांतर्गत म.प्र. में 27167 हिताधिकारियों को 600 करोड़ रूपये का वन क्लिक के माध्यम से उत्तराधिकारियों के बैंक खातों में राशि हस्तांतरण किया गया। शाजापुर जिले के 352 हितग्राहियों के बैंक खाते में 7 करोड़ 74 लाख रूपये का हस्तांतरण किया गया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशन में शाजापुर मुख्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में गुरुवार शाम 5 बजे के करीब हितग्राहियों को दिखाया गया। साथ ही समस्त जनपदों एवं नगरीय निकायों में भी कार्यक्रम का लाईव प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अनुपमा चौहान द्वारा संबल हितग्राहियों को 2 लाख तथा 4 लाख रूपये के स्वीकृत पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर सुश्री नेहा गंगारे भी मौजूद थी।
    1
    शाजापुर - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा आज गुरुवार उनके निज निवास से मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना के अन्तर्गत हिताधिकारियों की मृत्यु के कारण उनके उत्तराधिकारियों को मण्डल की अनुग्रह सहायता योजनांतर्गत म.प्र. में 27167 हिताधिकारियों को 600 करोड़ रूपये का वन क्लिक के माध्यम से उत्तराधिकारियों के बैंक खातों में राशि हस्तांतरण किया गया। शाजापुर जिले के 352 हितग्राहियों के बैंक खाते में 7 करोड़ 74 लाख रूपये का हस्तांतरण किया गया।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशन में शाजापुर मुख्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में गुरुवार शाम 5 बजे के करीब हितग्राहियों को दिखाया गया। साथ ही समस्त जनपदों एवं नगरीय निकायों में भी कार्यक्रम का लाईव प्रसारण दिखाया गया।
इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अनुपमा चौहान द्वारा संबल हितग्राहियों को 2 लाख तथा 4 लाख रूपये के स्वीकृत पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर सुश्री नेहा गंगारे भी मौजूद थी।
    user_Govind kumbhkar
    Govind kumbhkar
    पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मोहन बड़ोदिया। मध्य प्रदेश के शाजापुर-आगर मालवा जिलों के गांव के हाल-बदहाल है ,जी हम बात कर रहे हैं मोहना से टीकोन मार्ग की जो मोहना गांव मोहन बड़ोदिया जनपद अंतर्गत आता है एवं टीकोन गांव नलखेड़ा जनपद अंतर्गत आता है। इस मार्ग पर आज तक डामरीकरण नहीं हुआ है। ग्रामीण गोपाल भेसानिया, विष्णु प्रसाद ईटावदिया, राजेश खाती, श्याम पाटीदार, संतोष कुमार खाती, कमल पटेल आदि ग्रामीणों ने बताया कि यहां मार्ग कीचड़ भरी सड़क से निकलने को मजबूर होना पड़ता है ।बारिश पूर्व सड़क सड़क मरम्मत का कार्य नहीं कराए जाने के कारण गांव के मुख्य मार्ग की हालत दयानीय हो गई है। आने वाली बारिश के दिनों में कीचड़ ही कीचड़ नजर आएगा। आवाजाई के लिए मुख्य मार्ग पर यहां मार्ग 3 किलोमीटर रास्ता कच्चा एवं कीचड़ में तब्दील है। एवं जगह-जगह गड्ढे पड़े हुए हैं। जिसके कारण लोगों को इस मार्ग से निकलने में काफी परेशानी हो रही है। इसके बावजूद भी सड़क निर्माण कार्य नहीं कराया जा रहा है। इस मार्ग पर रोजाना सैकड़ो वाहन अपनी रोजमर्रा की चीज के लिए मोहना आते हैं एवं अपनी रोजमर्रा कि चीज लेकर ऐसी मार्ग से निकलते हैं। बता दे कि इस मार्ग पर बाबा रामदेव धाम टीकोन एवं मां कालरात्रि धाम गूंजारिया गांव जाने का शॉर्टकट रास्ता है इस मार्ग पर बाबा के धाम रोजाना से करो वाहन इसी वह मार्ग से गुजरते हैं, कई बार तो इस मार्ग पर यात्री गिरकर घायल भी हुए हैं क्षेत्रवासीयो में मांग की है कि इस मार्ग को डामरीकरण किया जाए। काटना पड़ता है लंबा चक्कर वहीं क्षेत्र के ग्रामीण खराब रास्ते की वजह से ग्रामीण दूसरे रास्ते से लंबा चक्कर काट कर निकालने को मजबूर है ,ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की हालत खराब होने की वजह से वहां 12 किलोमीटर घूम कर मोहना पहुंचते हैं जिससे ग्रामीणों को 9 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है जिससे वाहनों को कच्ची सड़क पर हुए गड्ढे में गिरने की आशंका का बनी रहती है। ग्रामीणों ने मांग की है कि इस मार्ग को बजट सत्र में जोड़ा जाए एवं इस मार्ग को डामरीकरण बनाया जाए।
    1
    मोहन बड़ोदिया। मध्य प्रदेश के शाजापुर-आगर मालवा जिलों के गांव के हाल-बदहाल है ,जी हम बात कर रहे हैं मोहना से टीकोन मार्ग की जो मोहना गांव मोहन बड़ोदिया जनपद अंतर्गत आता है एवं टीकोन गांव नलखेड़ा जनपद अंतर्गत आता है। इस मार्ग पर आज तक डामरीकरण नहीं हुआ है। ग्रामीण गोपाल भेसानिया, विष्णु प्रसाद ईटावदिया, राजेश खाती, श्याम पाटीदार, संतोष कुमार खाती, कमल पटेल आदि ग्रामीणों ने बताया कि यहां मार्ग कीचड़ भरी सड़क से निकलने को मजबूर होना पड़ता है ।बारिश पूर्व सड़क सड़क मरम्मत का कार्य नहीं कराए जाने के कारण गांव के मुख्य मार्ग की हालत दयानीय हो गई है। आने वाली बारिश के दिनों में कीचड़ ही कीचड़ नजर आएगा। आवाजाई के लिए मुख्य मार्ग पर यहां मार्ग 3 किलोमीटर रास्ता कच्चा एवं कीचड़ में तब्दील है। एवं जगह-जगह गड्ढे पड़े हुए हैं। जिसके कारण लोगों को इस मार्ग से निकलने में काफी परेशानी हो रही है। इसके बावजूद भी सड़क निर्माण कार्य नहीं कराया जा रहा है। इस मार्ग पर रोजाना सैकड़ो वाहन अपनी रोजमर्रा की चीज के लिए मोहना आते हैं एवं अपनी रोजमर्रा कि चीज लेकर ऐसी मार्ग से निकलते हैं। बता दे कि इस मार्ग पर बाबा रामदेव धाम टीकोन एवं मां कालरात्रि धाम गूंजारिया गांव जाने का शॉर्टकट रास्ता है इस मार्ग पर बाबा के धाम रोजाना से करो वाहन इसी वह मार्ग से गुजरते हैं, कई बार तो इस मार्ग पर यात्री गिरकर घायल भी हुए हैं क्षेत्रवासीयो में मांग की है कि इस मार्ग को डामरीकरण किया जाए।
काटना पड़ता है लंबा चक्कर
वहीं क्षेत्र के ग्रामीण खराब रास्ते की वजह से ग्रामीण दूसरे रास्ते से लंबा चक्कर काट कर निकालने को मजबूर है ,ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की हालत खराब होने की वजह से वहां 12 किलोमीटर घूम कर मोहना पहुंचते हैं जिससे ग्रामीणों को 9 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है जिससे वाहनों को कच्ची सड़क पर हुए गड्ढे में गिरने की आशंका का बनी रहती है। ग्रामीणों ने मांग की है कि इस मार्ग को बजट सत्र में जोड़ा जाए एवं इस मार्ग को डामरीकरण बनाया जाए।
    user_Rajesh jamliya
    Rajesh jamliya
    Local News Reporter मोमन बड़ोदिया, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • शुजालपुर के पास ग्राम उगली में 28 अप्रैल की रात एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए करीब 17 तोला सोने के जेवरात सहित लगभग 15 लाख रुपए के माल पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ग्रामीण घनश्याम पाटीदार ने बताया कि वे रात करीब 11 बजे अपने परिवार के साथ उज्जैन जिले के ग्राम कचनारिया से एक शादी समारोह में शामिल होकर लौटे थे। थकान के चलते घनश्याम पाटीदार घर की निचली मंजिल पर सो गए, जबकि उनकी भाभी लक्ष्मी बाई और भतीजा मनीष अपने परिवार के साथ ऊपरी मंजिल पर सो रहे थे। गर्मी के कारण घर में कूलर चल रहा था और कमरों के दरवाजे खुले हुए थे, जिसका फायदा चोरों ने उठाया। रात करीब डेढ़ बजे, जब लक्ष्मी बाई की नींद खुली, तो उन्होंने देखा कि कमरे में रखी गोदरेज अलमारी खुली हुई है और उसमें रखे कीमती जेवरात गायब हैं। चोरों ने अलमारी के ऊपर रखी चाबियों का इस्तेमाल कर ताला खोला और मंगलसूत्र, रानी हार, चूड़ियां, झाले, चेन और अंगूठी समेत करीब 17 तोला सोना चोरी कर लिया। हैरानी की बात यह है कि चोरों ने घर के अन्य सामान को हाथ नहीं लगाया और ज्वेलरी के खाली बॉक्स वहीं छोड़कर फरार हो गए। पुलिस को संदेह है कि इस चोरी में किसी ऐसे व्यक्ति का हाथ हो सकता है, जिसे पहले से घर और जेवरों की जानकारी थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    1
    शुजालपुर के पास ग्राम उगली में 28 अप्रैल की रात एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है।
चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए करीब 17 तोला सोने के जेवरात सहित लगभग 15 लाख रुपए के माल पर हाथ साफ कर दिया।
पीड़ित ग्रामीण घनश्याम पाटीदार ने बताया कि वे रात करीब 11 बजे अपने परिवार के साथ उज्जैन जिले के ग्राम कचनारिया से एक शादी समारोह में शामिल होकर लौटे थे।
थकान के चलते घनश्याम पाटीदार घर की निचली मंजिल पर सो गए, जबकि उनकी भाभी लक्ष्मी बाई और भतीजा मनीष अपने परिवार के साथ ऊपरी मंजिल पर सो रहे थे।
गर्मी के कारण घर में कूलर चल रहा था और कमरों के दरवाजे खुले हुए थे, जिसका फायदा चोरों ने उठाया।
रात करीब डेढ़ बजे, जब लक्ष्मी बाई की नींद खुली, तो उन्होंने देखा कि कमरे में रखी गोदरेज अलमारी खुली हुई है और उसमें रखे कीमती जेवरात गायब हैं।
चोरों ने अलमारी के ऊपर रखी चाबियों का इस्तेमाल कर ताला खोला और मंगलसूत्र, रानी हार, चूड़ियां, झाले, चेन और अंगूठी समेत करीब 17 तोला सोना चोरी कर लिया।
हैरानी की बात यह है कि चोरों ने घर के अन्य सामान को हाथ नहीं लगाया और ज्वेलरी के खाली बॉक्स वहीं छोड़कर फरार हो गए।
पुलिस को संदेह है कि इस चोरी में किसी ऐसे व्यक्ति का हाथ हो सकता है, जिसे पहले से घर और जेवरों की जानकारी थी।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_सत्य एक्सप्रेस न्यूज
    सत्य एक्सप्रेस न्यूज
    पत्रकार Shujalpur, Shajapur•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.