logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डाड़ो ग्राम सभा में बना कूड़ा संग्रह केंद्र चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट, पहली आंधी में उखड़ी दीवारें करछना विकासखंड क्षेत्र के डाड़ो ग्राम सभा में शुकलन तालाब के पास लाखों रुपये की लागत से बनाया गया कूड़ा संग्रह केंद्र अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में भारी अनियमितता और घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया, जिसके चलते तेज आंधी-तूफान आते ही कूड़ा घर की दीवारें दरकने लगीं और कई हिस्से उखड़कर गिर गए। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत जनता की सुविधा के लिए भेजी गई धनराशि का सही उपयोग नहीं किया गया। निर्माण पूरा होने के कुछ समय बाद ही भवन की हालत जर्जर हो गई, जिससे ग्राम प्रधान मिथिलेश कुमार और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई और निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों में इसको लेकर भारी नाराजगी देखी जा रही है।

2 hrs ago
user_Rohit Sharma
Rohit Sharma
निष्पक्षता से खबर को प्रकाशित करना मेरा बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

डाड़ो ग्राम सभा में बना कूड़ा संग्रह केंद्र चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट, पहली आंधी में उखड़ी दीवारें करछना विकासखंड क्षेत्र के डाड़ो ग्राम सभा में शुकलन तालाब के पास लाखों रुपये की लागत से बनाया गया कूड़ा संग्रह केंद्र अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में भारी

अनियमितता और घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया, जिसके चलते तेज आंधी-तूफान आते ही कूड़ा घर की दीवारें दरकने लगीं और कई हिस्से उखड़कर गिर गए। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत जनता की सुविधा के लिए भेजी गई धनराशि का सही उपयोग नहीं किया गया। निर्माण पूरा होने के कुछ समय

बाद ही भवन की हालत जर्जर हो गई, जिससे ग्राम प्रधान मिथिलेश कुमार और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई और निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों में इसको लेकर भारी नाराजगी देखी जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • नैनी पुलिस और एसओजी को बड़ी सफलता, चोरी का खुलासा कर 3 शातिर चोर गिरफ्तार। नैनी पुलिस और एसओजी को बड़ी सफलता, चोरी का खुलासा कर 3 शातिर चोर गिरफ्तार प्रयागराज के थाना नैनी पुलिस और जनपदीय एसओजी की संयुक्त टीम ने नकबजनी और चोरी की बड़ी वारदात का सफल खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण और ₹1070 नगद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार 28 मार्च 2026 को नैनी थाना क्षेत्र में एक घर से नगदी और लाखों के जेवरात चोरी होने का मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इन्दलपुर पार्किंग के पास से टार्जन, करन गुप्ता और करन वंशकार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से मंगलसूत्र, पायल, अंगूठी, चेन, कमरबंद समेत कई कीमती आभूषण बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने सुनसान मकानों की रेकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी चोरी के सामान को कम दामों में बेचकर अपना खर्च चलाते थे। फिलहाल तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    नैनी पुलिस और एसओजी को बड़ी सफलता, चोरी का खुलासा कर 3 शातिर चोर गिरफ्तार।
नैनी पुलिस और एसओजी को बड़ी सफलता, चोरी का खुलासा कर 3 शातिर चोर गिरफ्तार
प्रयागराज के थाना नैनी पुलिस और जनपदीय एसओजी की संयुक्त टीम ने नकबजनी और चोरी की बड़ी वारदात का सफल खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण और ₹1070 नगद बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार 28 मार्च 2026 को नैनी थाना क्षेत्र में एक घर से नगदी और लाखों के जेवरात चोरी होने का मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इन्दलपुर पार्किंग के पास से टार्जन, करन गुप्ता और करन वंशकार को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों के पास से मंगलसूत्र, पायल, अंगूठी, चेन, कमरबंद समेत कई कीमती आभूषण बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने सुनसान मकानों की रेकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी चोरी के सामान को कम दामों में बेचकर अपना खर्च चलाते थे। फिलहाल तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Rohit Sharma
    Rohit Sharma
    निष्पक्षता से खबर को प्रकाशित करना मेरा बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    13 min ago
  • आयकर कर्मचारी महासंघ एवं आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ की संयुक्त कार्य परिषद (JCA) नई दिल्ली के आह्वान पर इलाहाबाद स्थित आयकर कार्यालय मे कार्यरत संयुक्त कार्य परिषद के सदस्यों द्वारा सयुक्त रूप से अपनी लंबित 10 सूत्रीय मांगों के समर्थन में हाफ-डे वॉकाउट किया गया। आज दिनांक 07.05.2026 को आयकर कर्मचारी महासंघ एवं आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ की संयुक्त कार्य परिषद (JCA) नई दिल्ली के आह्वान पर इलाहाबाद स्थित आयकर कार्यालय मे कार्यरत संयुक्त कार्य परिषद के सदस्यों द्वारा सयुक्त रूप से अपनी लंबित 10 सूत्रीय मांगों के समर्थन में हाफ-डे वॉकाउट किया गया। 10 सूत्रीय मांगों में मुख्य रूप से कैडर रिव्यू और पुनर्गठन (Restructuring) , अखिल भारतीय आयकर अधिकारी वरिष्ठता सूची, "भारतीय राजस्व सेवा (IRS) भर्ती नियम, 2015 में संशोधन और इसमें हो रही देरी , विभिन्न पदों हेतु भर्ती नियमों (RRs) में आवश्यक संशोधन, इंटर चार्ज ट्रांसफर (ICT) पॉलिसी की फिर से बहाली, समान रूप से स्थित कर्मचारियों के लिए सेवा संबंधी अदालती फैसलों का कार्यान्वय, आयकर अधिकारियों और निरीक्षकों को लैपटाप प्रदान करना आदि मांगे शामिल थीं । हाफ-डे वॉकाउट के दौरान शाखा अध्यक्ष कामरेड भगवान प्रसाद पटेल की अध्यक्षता में भूतल पर सभा आयोजित की गई | सभा को मुख्य रूप से आयकर राजपत्रित संघ के सदस्य श्री नंदन सोनकर , महेश मिश्र ने संबोधित किया एवं आयकर कर्मचारी महासंघ, इलाहाबाद जोन के जोनल सचिव नागेन्‍द्र सिंह यादव, अध्यक्ष भगवान प्रसाद पटेल, सचिव श्रीयांक आनंद, आदि ने संबोधित किया| सभा का संचालन शाखा सचिव श्रीयंक आनंद ने किया | सभा में आयकर विभाग, इलाहाबाद के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    1
    आयकर कर्मचारी महासंघ एवं आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ की संयुक्त कार्य परिषद (JCA) नई दिल्ली के आह्वान पर इलाहाबाद स्थित आयकर कार्यालय मे कार्यरत संयुक्त कार्य परिषद के सदस्यों द्वारा सयुक्त रूप से अपनी लंबित 10 सूत्रीय मांगों के समर्थन में हाफ-डे वॉकाउट किया गया।
आज दिनांक 07.05.2026 को आयकर कर्मचारी महासंघ एवं आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ की संयुक्त कार्य परिषद (JCA) नई दिल्ली के आह्वान पर इलाहाबाद स्थित आयकर कार्यालय मे कार्यरत संयुक्त कार्य परिषद के सदस्यों द्वारा सयुक्त रूप से अपनी लंबित 10 सूत्रीय मांगों के समर्थन में हाफ-डे वॉकाउट किया गया। 10 सूत्रीय मांगों में मुख्य रूप से कैडर रिव्यू और पुनर्गठन (Restructuring) , अखिल भारतीय आयकर अधिकारी वरिष्ठता सूची, "भारतीय राजस्व सेवा (IRS) भर्ती नियम, 2015 में संशोधन और इसमें हो रही देरी , विभिन्न पदों हेतु भर्ती नियमों (RRs) में आवश्यक संशोधन, इंटर चार्ज ट्रांसफर (ICT) पॉलिसी की फिर से बहाली, समान रूप से स्थित कर्मचारियों के लिए सेवा संबंधी अदालती फैसलों का कार्यान्वय,   आयकर अधिकारियों और निरीक्षकों को लैपटाप प्रदान करना आदि मांगे शामिल थीं ।
हाफ-डे वॉकाउट के दौरान शाखा अध्यक्ष कामरेड भगवान प्रसाद पटेल की अध्यक्षता में भूतल पर सभा आयोजित की गई | सभा को मुख्य रूप से आयकर राजपत्रित संघ के सदस्य श्री नंदन सोनकर , महेश मिश्र ने संबोधित किया एवं आयकर कर्मचारी महासंघ, इलाहाबाद जोन के जोनल सचिव नागेन्‍द्र सिंह यादव, अध्यक्ष भगवान प्रसाद पटेल, सचिव श्रीयांक आनंद, आदि ने संबोधित किया| सभा का संचालन शाखा सचिव श्रीयंक आनंद ने किया | सभा में  आयकर विभाग, इलाहाबाद के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_Umesh chandra patrkar
    Umesh chandra patrkar
    Advertising Photographer मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Ptrkar deepak Shukla meja
    1
    Post by Ptrkar deepak Shukla meja
    user_Ptrkar deepak Shukla meja
    Ptrkar deepak Shukla meja
    Court reporter मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश को अब 'उत्सव प्रदेश' कहा जा रहा है। अयोध्या, वाराणसी, मथुरा और गोरखपुर सहित कई शहर उत्सवों के केंद्र बन गए हैं, जहाँ लगातार रौनक बनी रहती है।
    1
    उत्तर प्रदेश को अब 'उत्सव प्रदेश' कहा जा रहा है। अयोध्या, वाराणसी, मथुरा और गोरखपुर सहित कई शहर उत्सवों के केंद्र बन गए हैं, जहाँ लगातार रौनक बनी रहती है।
    user_दैनिक राष्ट्रीय जगत न्यूज संपा
    दैनिक राष्ट्रीय जगत न्यूज संपा
    मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नॉर्थ टेक सिम्पोजियम (NTS) को टेक्नोलॉजी, ज्ञान और इनोवेशन का संगम बताया। उन्होंने कहा कि इस त्रिवेणी के माध्यम से राज्य के विकास की नई राह खुलेगी।
    1
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नॉर्थ टेक सिम्पोजियम (NTS) को टेक्नोलॉजी, ज्ञान और इनोवेशन का संगम बताया। उन्होंने कहा कि इस त्रिवेणी के माध्यम से राज्य के विकास की नई राह खुलेगी।
    user_Rahul Mishra Ak News
    Rahul Mishra Ak News
    Photographer मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • प्रयागराज के मेजारोड बाजार में गिट्टी और पत्थर से लदे ओवरलोड डंपरों का बेखौफ संचालन जारी है। इन वाहनों से कई हादसे हो चुके हैं, जिनमें एक उपनिरीक्षक समेत कई लोगों की जान जा चुकी है। स्थानीय लोग पुलिस संरक्षण का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, जिस पर थाना प्रभारी ने सख्त कदम उठाने का आश्वासन दिया है।
    1
    प्रयागराज के मेजारोड बाजार में गिट्टी और पत्थर से लदे ओवरलोड डंपरों का बेखौफ संचालन जारी है। इन वाहनों से कई हादसे हो चुके हैं, जिनमें एक उपनिरीक्षक समेत कई लोगों की जान जा चुकी है। स्थानीय लोग पुलिस संरक्षण का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, जिस पर थाना प्रभारी ने सख्त कदम उठाने का आश्वासन दिया है।
    user_राजेश कुमार
    राजेश कुमार
    रिपोर्टर मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by Raju Yadav
    1
    Post by Raju Yadav
    user_Raju Yadav
    Raju Yadav
    Artist Handia, Prayagraj•
    1 hr ago
  • मेजा में गैस की किल्लत से जनता परेशान, एजेंसी पर ब्लैक में बेचने का आरोप मेजा में गैस की किल्लत से जनता परेशान, एजेंसी पर ब्लैक में बेचने का आरोप प्रयागराज के मेजा क्षेत्र में गैस की किल्लत से आम जनता परेशान है। लोगों का आरोप है कि गैस एजेंसी संचालक सिलेंडर ब्लैक में बेच रहे हैं। तय कीमत से ज्यादा वसूली की जा रही है और समय पर गैस नहीं मिल रही। उपभोक्ताओं ने प्रशासन से जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
    1
    मेजा में गैस की किल्लत से जनता परेशान, एजेंसी पर ब्लैक में बेचने का आरोप

मेजा में गैस की किल्लत से जनता परेशान, एजेंसी पर ब्लैक में बेचने का आरोप
प्रयागराज के मेजा क्षेत्र में गैस की किल्लत से आम जनता परेशान है। 
लोगों का आरोप है कि गैस एजेंसी संचालक सिलेंडर ब्लैक में बेच रहे हैं। तय कीमत से ज्यादा वसूली की जा रही है और समय पर गैस नहीं मिल रही। 
उपभोक्ताओं ने प्रशासन से जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
    user_Rohit Sharma
    Rohit Sharma
    निष्पक्षता से खबर को प्रकाशित करना मेरा बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.