Shuru
Apke Nagar Ki App…
बारिश ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, खेतों में कटी धान की फसल भीगी भदपुरा। शनिवार रात क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है। बारिश के कारण खेतों में कटकर पड़ी धान की फसल भीग गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका सता रही है। किसानों ने कड़ी धूप और दिन-रात मेहनत करके धान की फसल तैयार की थी। अब जब फसल काटकर घर लाने का समय आया तो अचानक हुई बारिश ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। खेतों में कटी पड़ी फसल भीगने से धान की गुणवत्ता प्रभावित होने और दाने खराब होने का डर बना हुआ है। किसानों का कहना है कि पहले ही खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। ऐसे में बारिश से फसल खराब होने पर आर्थिक संकट गहरा सकता है। मौसम की मार ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
Bhanu Pratap Verma
बारिश ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, खेतों में कटी धान की फसल भीगी भदपुरा। शनिवार रात क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है। बारिश के कारण खेतों में कटकर पड़ी धान की फसल भीग गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका सता रही है। किसानों ने कड़ी धूप और दिन-रात मेहनत करके धान की फसल तैयार की थी। अब जब फसल काटकर घर लाने का समय आया तो अचानक हुई बारिश ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। खेतों में कटी पड़ी फसल भीगने से धान की गुणवत्ता प्रभावित होने और दाने खराब होने का डर बना हुआ है। किसानों का कहना है कि पहले ही खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। ऐसे में बारिश से फसल खराब होने पर आर्थिक संकट गहरा सकता है। मौसम की मार ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बारिश ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, खेतों में कटी धान की फसल भीगी भदपुरा। शनिवार रात क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है। बारिश के कारण खेतों में कटकर पड़ी धान की फसल भीग गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका सता रही है। किसानों ने कड़ी धूप और दिन-रात मेहनत करके धान की फसल तैयार की थी। अब जब फसल काटकर घर लाने का समय आया तो अचानक हुई बारिश ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। खेतों में कटी पड़ी फसल भीगने से धान की गुणवत्ता प्रभावित होने और दाने खराब होने का डर बना हुआ है। किसानों का कहना है कि पहले ही खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। ऐसे में बारिश से फसल खराब होने पर आर्थिक संकट गहरा सकता है। मौसम की मार ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।1
- पीलीभीत: पेट्रोल पंप मैनेजर ने कटना नदी पुल से छलांग लगाई पीलीभीत/बीसलपुर: बीसलपुर-बिल्संडा मार्ग पर कटना नदी के पुल पर शुक्रवार सुबह 25 वर्षीय पेट्रोल पंप मैनेजर अभिषेक जायसवाल ने संदिग्ध हालात में नदी में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद मछुआरों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे नदी से बाहर निकाला। थाना करेली क्षेत्र के ग्राम बिलासपुर निवासी अभिषेक जायसवाल बमरौली स्थित एक पेट्रोल पंप पर मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें पहले निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घटना स्थल से खून से सना रूमाल, ब्लेड, शराब की खाली बोतल, सिगरेट, मोबाइल फोन बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक ने नदी में छलांग लगाने से पहले अपने गले पर ब्लेड से वार किया था। थाना प्रभारी संजीव कुमार शुक्ला ने मामले की जांच जारी होने की सूचना दी है।1
- पीलीभीत में महिला से लूट करने वाले अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया पीलीभीत। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो अभियुक्तों को पकड़ा जिनके द्वारा थाना क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम देते हुए सोने के टाप्स और मंगलसूत्र लूट लिया था।1
- भोजीपुरा (बरेली)। भोजीपुरा थाना क्षेत्र में बैंक से रुपये निकालकर घर जा रहे युवक से हुई दो लाख रुपये की लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया भोजीपुरा (बरेली)। भोजीपुरा थाना क्षेत्र में बैंक से रुपये निकालकर घर जा रहे युवक से हुई दो लाख रुपये की लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। शनिवार को मनहेरा पुलिया के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई, जबकि उसके दो अन्य साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए पूरे दो लाख रुपये, घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और तमंचा बरामद किया है। मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। पुलिस के अनुसार, 30 अक्टूबर को ग्राम रतना चुन्नीलाल निवासी उवैश पुत्र खादिम अली अपने दोस्त मोनिश अली के साथ बैंक से दो लाख रुपये निकालकर बैग में रखकर मोटरसाइकिल से गांव जा रहा था। रास्ते में अलीनगर से खड़ंजे पर एक ट्यूबवेल के पास मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उसे गिरा दिया और बैग में रखे दो लाख रुपये लूटकर लाडपुर की तरफ फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर भोजीपुरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। शनिवार 31 अक्टूबर को पुलिस टीम मनहेरा पुलिया के पास आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार तीन संदिग्धों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एहसान अली पुत्र जाकिर अली निवासी खजुरिया खुर्द, थाना खजुरिया, जिला रामपुर के दाहिने पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसके साथ विनीत गंगवार पुत्र महिपाल गंगवार निवासी ग्राम सराय, थाना शीशगढ़ और मोनिश अली पुत्र छोटे शाह निवासी ग्राम रतना चुन्नीलाल, थाना भोजीपुरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घायल एहसान के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस, मोबाइल और लूट के एक लाख रुपये बरामद किए। वहीं विनीत और मोनिश के कब्जे से 50-50 हजार रुपये और मोबाइल फोन बरामद हुए। वारदात में इस्तेमाल स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। इस तरह पुलिस ने लूटी गई पूरी दो लाख रुपये की रकम बरामद कर ली। मुठभेड़ के दौरान आरक्षी अंकित कुमार के बाएं बाजू में गोली की रगड़ लगने से चोट आई। घायल आरोपी और पुलिसकर्मी को उपचार के लिए सीएचसी भोजीपुरा भेजा गया। पुलिस के अनुसार, मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।3
- बरेली कैंट विधानसभा के सहसवानी टोला (चुपशाह की मस्जिद) में समाजवादी पार्टी द्वारा भव्य PDA विचार गोष्ठी संपन्न; डॉ. अनीस बेग के नेतृत्व में उमड़ी भारी भीड़!" राजनीति की पिच पर हलचल तेज है, और उत्तर प्रदेश के बरेली से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है। कैंट विधानसभा के सहसवानी टोला, नवादा शेखान स्थित चुपशाह की मस्जिद के पास समाजवादी पार्टी की तरफ से एक भव्य PDA विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जहां जनसैलाब उमड़ पड़ा! आइए जानते हैं इस कार्यक्रम की पूरी खबर, लेकिन उससे पहले पेश है आपके लिए दो लाइनें..." बरेली कैंट विधानसभा के सहसवानी टोला (चुपशाह की मस्जिद) में समाजवादी पार्टी द्वारा भव्य PDA विचार गोष्ठी संपन्न; डॉ. अनीस बेग के नेतृत्व में उमड़ी भारी भीड़!" बरेली कैंट में उमड़ा सैलाब! PDA विचार गोष्ठी ने मचाई खलबली, देखिए क्या बोले डॉ. अनीस बेग! : चुपशाह की मस्जिद के पास गूंजा PDA का नारा! बरेली की सियासत में भूचाल ला देगी यह खबर? सहसवानी टोला में समाजवादी पार्टी की ऐतिहासिक बैठक! देखिए PDA गोष्ठी की अंदर की बात। * बैनर 1: बरेली कैंट में गरज PDA! * बैनर 2: सहसवानी टोला में उमड़ी भीड़! * बैनर 3: अखिलेश-अनीस बेग की हुंकार!1
- बरेली नगर निगम पर राजेश अग्रवाल का हमला, बोले- मीठी बातें नहीं, ईमानदार अफसर चाहिए बरेली नगर निगम की कार्यशैली को लेकर सपा नेता और पार्षद राजेश अग्रवाल ने तीखे सवाल उठाए हैं। जीआईएस सर्वे, टैक्स वसूली और निर्माण कार्यों में कथित गड़बड़ियों को लेकर उन्होंने निगम प्रशासन को घेरा। राजेश अग्रवाल ने कहा कि जनता से टैक्स वसूलने में तेजी दिखाई जाती है, लेकिन सुविधाएं देने की बारी आती है तो अधिकारी पीछे रह जाते हैं। उन्होंने वर्ष 2014 से अब तक की टैक्स व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए पारदर्शिता की मांग की। निर्माण कार्यों में कथित कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए निष्पक्ष जांच कराने की बात कही। लखनऊ नगर निगम का उदाहरण देते हुए उन्होंने बरेली की व्यवस्थाओं में सुधार की जरूरत बताई। अधिकारियों को दो टूक संदेश देते हुए कहा कि नगर निगम में मीठी बातें करने वाले नहीं, बल्कि ईमानदारी से काम करने वाले अफसर चाहिए। अब उनके इन सवालों पर नगर निगम प्रशासन का क्या जवाब आता है, इस पर सबकी नजर रहेगी। पूरे मामले में आज शुक्रवार समय लगभग दोपहर के 3 बजे दी गई जानकारी1
- बकाया गन्ना भुगतान को लेकर बहेड़ी में किसानों का ऐतिहासिक धरना-प्रदर्शन, एकजुटता के साथ गूंजी किसान एकता की हुंकार....1
- मेथी चौराहे से क्योलड़िया हाईवे पर हादसों को दावत दे रहे घने पेड़ और झाड़ियां भदपुरा। मेथी चौराहे से क्योलड़िया हाईवे पर तेज मोड़ के पास सड़क किनारे खड़ी बड़ी-बड़ी झाड़ियां और घने पेड़ वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। मोड़ पर झाड़ियों और पेड़ों के कारण सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते, जिससे हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस मार्ग पर आए दिन छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं। खासकर तेज रफ्तार से आने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को मोड़ पर अचानक सामने से वाहन आने पर संभलने का मौका नहीं मिल पाता। रात के समय स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि सड़क किनारे उगी झाड़ियों की वजह से हाईवे पर आवागमन जोखिम भरा हो गया है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से झाड़ियों की कटाई और पेड़ों की छंटाई कराने की मांग की है, ताकि संभावित हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।1