logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चेवाड़ा स्थित अंबेडकर भवन में भारत की जनगणना 2027 के तहत द्वितीय चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना को लेकर प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया वृहस्पतिवार को चेवाड़ा स्थित अंबेडकर भवन में भारत की जनगणना 2027 के तहत द्वितीय चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना को लेकर प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण परगणकों (एन्यूमरेटर) एवं पर्यवेक्षकों के लिए आयोजित किया गया, जिसमें उन्हें जनगणना के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं और दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अधिकारियों द्वारा बताया गया कि मकान सूचीकरण के दौरान प्रत्येक घर का सही-सही विवरण दर्ज करना बेहद महत्वपूर्ण है, ताकि आगामी जनगणना कार्य पारदर्शी और सटीक तरीके से संपन्न हो सके। साथ ही, डिजिटल माध्यम से डाटा संग्रहण, फार्म भरने की विधि तथा विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर भी विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। इस दौरान प्रशिक्षकों ने परगणकों एवं पर्यवेक्षकों को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने और कार्य को पूरी ईमानदारी एवं सावधानी से करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही से आंकड़ों की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। कार्यक्रम सुबह से शुरू होकर शाम करीब 4:00 बजे तक चलता रहा। प्रशिक्षण की अध्यक्षता शिक्षा पदाधिकारी प्रमोद कुमार झा के नेतृत्व में किया गया तथा प्रखंड क्षेत्र के सभी संबंधित कर्मियों की उपस्थिति रही और उन्होंने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए इसे सफल बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।

6 hrs ago
user_Sunil Kumar
Sunil Kumar
Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
6 hrs ago

चेवाड़ा स्थित अंबेडकर भवन में भारत की जनगणना 2027 के तहत द्वितीय चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना को लेकर प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया वृहस्पतिवार को चेवाड़ा स्थित अंबेडकर भवन में भारत की जनगणना 2027 के तहत द्वितीय चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना को लेकर प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण परगणकों (एन्यूमरेटर) एवं पर्यवेक्षकों के लिए आयोजित किया गया, जिसमें उन्हें जनगणना के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं और दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अधिकारियों द्वारा बताया गया कि मकान सूचीकरण के दौरान प्रत्येक घर का सही-सही विवरण दर्ज करना बेहद महत्वपूर्ण है, ताकि आगामी जनगणना कार्य पारदर्शी और सटीक तरीके से संपन्न हो सके। साथ ही, डिजिटल माध्यम से डाटा संग्रहण, फार्म भरने की विधि तथा विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर भी विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। इस दौरान प्रशिक्षकों ने परगणकों एवं पर्यवेक्षकों को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने और कार्य को पूरी ईमानदारी एवं सावधानी से करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही से आंकड़ों की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। कार्यक्रम सुबह से शुरू होकर शाम करीब 4:00 बजे तक चलता रहा। प्रशिक्षण की अध्यक्षता शिक्षा पदाधिकारी प्रमोद कुमार झा के नेतृत्व में किया गया तथा प्रखंड क्षेत्र के सभी संबंधित कर्मियों की उपस्थिति रही और उन्होंने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए इसे सफल बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।

More news from बिहार and nearby areas
  • #Nepal-से #भारत-को बहुत कुछ #सीखने-की-जरुरत है 🤔 @sauravjbt
    1
    #Nepal-से #भारत-को बहुत कुछ #सीखने-की-जरुरत है 🤔
@sauravjbt
    user_S.K SINGH
    S.K SINGH
    Doctor शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    4 hrs ago
  • तियाय गांव का तालाब जर्जर, जलकुंभियों से भरा, ग्रामीणों ने उठाई सौंदर्यीकरण की मांग। गौरतलब है कि चेवाड़ा प्रखंड के तियाय गांव स्थित सार्वजनिक तालाब की स्थिति दिन-प्रतिदिन बदतर होती जा रही है। बृहस्पतिवार की शाम लगभग 4:00 बजे स्थानीय ग्रामीण प्रभाकर कुमार ने बताया कि कभी यह तालाब गांव के सैकड़ों लोगों के दैनिक जीवन का अहम हिस्सा हुआ करता था। सुबह के समय बड़ी संख्या में ग्रामीण यहां स्नान करते थे और इसका उपयोग घरेलू कार्यों के लिए भी किया जाता था। लेकिन वर्तमान में तालाब पूरी तरह से जलकुंभियों से भर चुका है, जिससे इसका पानी गंदा और अनुपयोगी हो गया है। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि अब इस तालाब का पानी जानवरों के पीने लायक भी नहीं रह गया है। गंदगी और जलजमाव के कारण आसपास दुर्गंध फैल रही है, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते तालाब की सफाई और देखरेख नहीं की गई, तो यह पूरी तरह से बेकार हो जाएगा। गांव के लोगों ने प्रशासन से तालाब के सौंदर्यीकरण, सफाई और पुनर्जीवन की मांग की है, ताकि इसे फिर से उपयोगी बनाया जा सके।
    1
    तियाय गांव का तालाब जर्जर, जलकुंभियों से भरा, ग्रामीणों ने उठाई सौंदर्यीकरण की मांग। गौरतलब है कि चेवाड़ा प्रखंड के तियाय गांव स्थित सार्वजनिक तालाब की स्थिति दिन-प्रतिदिन बदतर होती जा रही है। बृहस्पतिवार की शाम लगभग 4:00 बजे स्थानीय ग्रामीण प्रभाकर कुमार ने बताया कि कभी यह तालाब गांव के सैकड़ों लोगों के दैनिक जीवन का अहम हिस्सा हुआ करता था। सुबह के समय बड़ी संख्या में ग्रामीण यहां स्नान करते थे और इसका उपयोग घरेलू कार्यों के लिए भी किया जाता था।
लेकिन वर्तमान में तालाब पूरी तरह से जलकुंभियों से भर चुका है, जिससे इसका पानी गंदा और अनुपयोगी हो गया है। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि अब इस तालाब का पानी जानवरों के पीने लायक भी नहीं रह गया है। गंदगी और जलजमाव के कारण आसपास दुर्गंध फैल रही है, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते तालाब की सफाई और देखरेख नहीं की गई, तो यह पूरी तरह से बेकार हो जाएगा। गांव के लोगों ने प्रशासन से तालाब के सौंदर्यीकरण, सफाई और पुनर्जीवन की मांग की है, ताकि इसे फिर से उपयोगी बनाया जा सके।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    6 hrs ago
  • धानुक अधिकार संघर्ष मोर्चा, के बैनर तले, बिहार राज्य के,(धानुक)यानि EBC परिवार का, अहम बैठक, होने जा रहा है , जिसमें, धानुक, परिवार, के सभी, इंसान, को, सादर आमंत्रण,है,इस बैठक में आकर अपना अपना बात रखें और जुड़कर लाभ उठाएं, राम दास राय धानुक,जी,
    1
    धानुक अधिकार संघर्ष मोर्चा, के बैनर तले, 
बिहार राज्य के,(धानुक)यानि EBC परिवार का, अहम बैठक, होने जा रहा है ,
जिसमें, धानुक, परिवार, के सभी, इंसान, को, सादर आमंत्रण,है,इस बैठक में आकर 
अपना अपना बात रखें और जुड़कर लाभ उठाएं, राम दास राय धानुक,जी,
    user_SSDBIHARCOD108
    SSDBIHARCOD108
    News Anchor शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    6 hrs ago
  • शेखपुरा- सदर अस्पताल के सिविल सर्जन सभागार में गर्भाशय (सर्वाइकल) कैंसर से बचाव को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने लोगों से जागरूक होने और टीकाकरण को अपनाने की अपील की। सर्वाइकल कैंसर टीका से सुरक्षित रहेगा भविष्य प्रेस वार्ता में बताया गया कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण अत्यंत प्रभावी और सुरक्षित है। समय पर टीका लेने से इस गंभीर बीमारी से बचा जा सकता है और जीवन को स्वस्थ एवं खुशहाल बनाया जा सकता है। 9 से 14 वर्ष की बेटियों के लिए टीका जरूरी स्वास्थ्य अधिकारियों ने विशेष रूप से 9 से 14 वर्ष की आयु वर्ग की बेटियों को यह टीका लगवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस उम्र में टीकाकरण सबसे अधिक प्रभावी होता है और भविष्य में कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम करता है। टीका पूरी तरह सुरक्षित, अफवाहों से बचें अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है और इससे किसी प्रकार का नुकसान नहीं होता। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और वैज्ञानिक तथ्यों पर भरोसा करें। अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई प्रेस वार्ता में चेतावनी दी गई कि टीकाकरण को लेकर गलत जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सहयोग करने और समाज में सही जानकारी फैलाने का आग्रह किया। (जारीकर्ता: स्वास्थ्य विभाग, शेखपुरा) #Sheikhpuranews #Kumarsubid #Subid
    1
    शेखपुरा-  सदर अस्पताल के सिविल सर्जन सभागार में गर्भाशय (सर्वाइकल) कैंसर से बचाव को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने लोगों से जागरूक होने और टीकाकरण को अपनाने की अपील की।
सर्वाइकल कैंसर टीका से सुरक्षित रहेगा भविष्य
प्रेस वार्ता में बताया गया कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण अत्यंत प्रभावी और सुरक्षित है। समय पर टीका लेने से इस गंभीर बीमारी से बचा जा सकता है और जीवन को स्वस्थ एवं खुशहाल बनाया जा सकता है।
9 से 14 वर्ष की बेटियों के लिए टीका जरूरी
स्वास्थ्य अधिकारियों ने विशेष रूप से 9 से 14 वर्ष की आयु वर्ग की बेटियों को यह टीका लगवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस उम्र में टीकाकरण सबसे अधिक प्रभावी होता है और भविष्य में कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम करता है।
टीका पूरी तरह सुरक्षित, अफवाहों से बचें
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है और इससे किसी प्रकार का नुकसान नहीं होता। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और वैज्ञानिक तथ्यों पर भरोसा करें।
अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
प्रेस वार्ता में चेतावनी दी गई कि टीकाकरण को लेकर गलत जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सहयोग करने और समाज में सही जानकारी फैलाने का आग्रह किया।
(जारीकर्ता: स्वास्थ्य विभाग, शेखपुरा)
#Sheikhpuranews #Kumarsubid #Subid
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
    7 hrs ago
  • लखनऊ विकास नगर भीषण आग
    1
    लखनऊ विकास नगर भीषण आग
    user_Sumit kumar
    Sumit kumar
    Boot Shop शेखोपुर सराय, शेखपुरा, बिहार•
    14 hrs ago
  • पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी के एक सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश किया है। पंडारक थाना क्षेत्र स्थित “अपना इलेक्ट्रॉनिक सेल एंड सर्विस” दुकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि 8 अप्रैल 2026 को अज्ञात चोरों ने दुकान से कीमती इलेक्ट्रॉनिक मशीनें चुरा ली थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बाढ़-1 के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए खगड़िया जिले से चारों अपराधियों को धर दबोचा।
    1
    पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी के एक सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश किया है। पंडारक थाना क्षेत्र स्थित “अपना इलेक्ट्रॉनिक सेल एंड सर्विस” दुकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि 8 अप्रैल 2026 को अज्ञात चोरों ने दुकान से कीमती इलेक्ट्रॉनिक मशीनें चुरा ली थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बाढ़-1 के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए खगड़िया जिले से चारों अपराधियों को धर दबोचा।
    user_Swaraj Bharat Live
    Swaraj Bharat Live
    Social worker मोकामा, पटना, बिहार•
    5 hrs ago
  • गांव तेतरिया जिला जमुई थाना चंद्रदीप पोस्ट अबगिल चौरस बीच कुआं के पास
    1
    गांव तेतरिया जिला जमुई थाना चंद्रदीप पोस्ट अबगिल चौरस बीच कुआं के पास
    user_JK BHAI 🤪😂❤️‍🩹
    JK BHAI 🤪😂❤️‍🩹
    Farmer सिकंदरा, जमुई, बिहार•
    11 hrs ago
  • तियाय गांव के वार्ड संख्या 2 में नाली का पानी सड़क पर वहने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह समस्या पिछले कई दिनों से बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो सका है। सड़क पर गंदा पानी जमा रहने के कारण राहगीरों, खासकर स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को आने-जाने में काफी दिक्कत होती है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नाली की नियमित सफाई नहीं होने के कारण पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर फैल जाता है। इससे न केवल दुर्गंध फैलती है, बल्कि मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जब पूरा रास्ता जलमग्न हो जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों में इसको लेकर आक्रोश भी देखा जा रहा है। उनका कहना है कि यदि जल्द ही नाली की सफाई और मरम्मत नहीं कराई गई, तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित हो सके। वृहस्पतिवार को इसकी जानकारी तियाय गांव निवासी प्रभाकर कुमार ने शाम 4:00 बजे दिए।
    1
    तियाय गांव के वार्ड संख्या 2 में नाली का पानी सड़क पर वहने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह समस्या पिछले कई दिनों से बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो सका है। सड़क पर गंदा पानी जमा रहने के कारण राहगीरों, खासकर स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को आने-जाने में काफी दिक्कत होती है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि नाली की नियमित सफाई नहीं होने के कारण पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर फैल जाता है। इससे न केवल दुर्गंध फैलती है, बल्कि मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जब पूरा रास्ता जलमग्न हो जाता है।
ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों में इसको लेकर आक्रोश भी देखा जा रहा है। उनका कहना है कि यदि जल्द ही नाली की सफाई और मरम्मत नहीं कराई गई, तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित हो सके। वृहस्पतिवार को इसकी जानकारी तियाय गांव निवासी प्रभाकर कुमार ने शाम 4:00 बजे दिए।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.