Shuru
Apke Nagar Ki App…
झांसी जिले के समथर थाना क्षेत्र के महुआ खेरा में दबंगों द्वारा एक पीड़िता पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया, जिसके बाद पुलिस द्वारा न्याय देने के बजाय पीड़ित पक्ष पर ही अत्याचार करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद समथर पुलिस ने प्रार्थी को थाने पर बुलाया और उल्टा उसी पर राजीनामा करने का दबाव बनाने लगी। पुलिस ने प्रार्थी को धमकाते हुए कहा कि अगर उसने राजीनामा नहीं किया, तो उसे भी जेल भेज दिया जाएगा। जब प्रार्थी ने पुलिस के इस अनुचित दबाव के आगे झुकने से इनकार कर दिया और राजीनामा नहीं किया, तो थाने में उसकी जमकर पिटाई की गई। इतना ही नहीं, पुलिस ने प्रार्थी का धारा 151 में चालान भी कर दिया। पीड़िता पर राजीनामा का दबाव बनाने वाली समथर पुलिस की इस कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं कि यह आखिर कौन सा न्याय है।
पत्रकार वीरेंद्र बंशकार

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- झांसी जिले के समथर थाना क्षेत्र के महुआ खेरा में दबंगों द्वारा एक पीड़िता पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया, जिसके बाद पुलिस द्वारा न्याय देने के बजाय पीड़ित पक्ष पर ही अत्याचार करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद समथर पुलिस ने प्रार्थी को थाने पर बुलाया और उल्टा उसी पर राजीनामा करने का दबाव बनाने लगी। पुलिस ने प्रार्थी को धमकाते हुए कहा कि अगर उसने राजीनामा नहीं किया, तो उसे भी जेल भेज दिया जाएगा। जब प्रार्थी ने पुलिस के इस अनुचित दबाव के आगे झुकने से इनकार कर दिया और राजीनामा नहीं किया, तो थाने में उसकी जमकर पिटाई की गई। इतना ही नहीं, पुलिस ने प्रार्थी का धारा 151 में चालान भी कर दिया। पीड़िता पर राजीनामा का दबाव बनाने वाली समथर पुलिस की इस कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं कि यह आखिर कौन सा न्याय है।1
- झांसी के टहरौली क्षेत्र के लुहरगांव घाट में दबंगई का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक घर में घुसकर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने और जातिसूचक गालियां देकर अपमानित करने का आरोप लगाया गया है। लुहरगांव घाट निवासी पीड़ित श्यामकरन पुत्र दीने का आरोप है कि बीती 18 जुलाई 2026 को सुबह करीब 8:00 बजे गांव के ही 7 लोग जबरन उनके घर में घुस आए और इस वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित श्यामकरन के अनुसार, घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट करने वाले आरोपियों में भगवानदास पाल पुत्र मनोहर, आशीष पाल पुत्र भगवानदास, अभिषेक पाल पुत्र भगवानदास, मनोहर पाल (पिता का नाम अज्ञात), शांति देवी पत्नी मनोहर पाल, कप्तान पाल पुत्र नरोत्तम पाल और नरोत्तम पाल पुत्र मनोहर पाल शामिल हैं। इन सभी पर पीड़ित को जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने थाने में मामले की शिकायत की थी, लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस से न्याय न मिलने पर हताश होकर पीड़ित श्यामकरन ने आज 20 जुलाई 2026 को क्षेत्राधिकारी (CO) टहरौली को प्रार्थना पत्र सौंपकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़ित ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ एससी/एसटी (SC/ST) एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए। इस मामले में अभी तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।2
- झांसी के गरौठा अंतर्गत ग्राम नोटा में नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।1
- दतिया में एक 10 वर्षीय मासूम बच्ची अपने घर से अचानक गायब हो गई है। यह मासूम बच्ची सुबह करीब 8 बजे अपने घर से निकली थी और बड़ी माता मंदिर के पास से गायब हुई है। एक सीसीटीवी कैमरे में यह मासूम बच्ची अकेले जाती हुई दिखाई दे रही है। घटना के बाद परिजनों ने कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी है। परिजनों की सूचना पर कोतवाली पुलिस बच्ची को खोजने के प्रयास में जुट गई है, लेकिन फिलहाल अभी तक बच्ची का कोई भी सुराग नहीं लग पाया है।1
- मध्य प्रदेश के दतिया में लक्ष्य न्यूज़ से बातचीत करते हुए भानू ठाकुर ने जीतू पटवारी पर सीधा हमला बोला है। भानू ठाकुर ने कहा कि जीतू पटवारी हमेशा बड़बोले नेता रहे हैं और बीजेपी पार्टी ही जीत दर्ज करेगी।1
- दतिया जिले में पहली ही बरसात में रिछरा फाटक की जो स्थिति बनी है, उसने सीधे तौर पर नगरपालिका के दावों की पोल खोलकर रख दी है। पहली बारिश के बाद इस क्षेत्र की हालत पूरी तरह बदहाल नजर आ रही है, जो नगरपालिका प्रशासन की तैयारियों की असलियत को सरेआम उजागर करती है।1
- उत्तर प्रदेश के झांसी जिले की टहरौली तहसील और गुरसराय ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले गांव तुरका लहचूरा से रिंकू लश्कार का नाम सामने आया है।1