Shuru
Apke Nagar Ki App…
विनय बिहारी समृद्ध वर्मा दोनों विधायक हुए आग बबूला भारी हंगामा वाल्मीकि नगर एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ नही जाने दिया गया पुलिस सुरक्षा के द्वारा विनय बिहारी समृद्ध वर्मा दोनों विधायक हुए आग बबूला भारी हंगामा वाल्मीकि नगर एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ नही जाने दिया गया पुलिस सुरक्षा के द्वारा
M.A.P NETWORK
विनय बिहारी समृद्ध वर्मा दोनों विधायक हुए आग बबूला भारी हंगामा वाल्मीकि नगर एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ नही जाने दिया गया पुलिस सुरक्षा के द्वारा विनय बिहारी समृद्ध वर्मा दोनों विधायक हुए आग बबूला भारी हंगामा वाल्मीकि नगर एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ नही जाने दिया गया पुलिस सुरक्षा के द्वारा
- User1728Bettiah, Pashchim Champaran👏3 hrs ago
More news from बिहार and nearby areas
- विनय बिहारी समृद्ध वर्मा दोनों विधायक हुए आग बबूला भारी हंगामा वाल्मीकि नगर एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ नही जाने दिया गया पुलिस सुरक्षा के द्वारा1
- मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात का बड़ा एक्सन,मदरसा से पिस्टल बरामद , पुलिस ने मदरसे को किया सील,तीन हिरासत में1
- आज के दिन हरेन्द राम आर्मी के डिप्टी से रिटायर होकर घर आ रहे हैं शनिवार के दिन बेतिया और बैरिया जूलस निकाल कर घर पर लाया जाएगा उनको हरेन्द राम तधवानंदपुर लखनी बाजार के निवासी है हरेन्द राम आर्मी के नौकरी से रिटायरमेंट होकर आज आ रहे हैं घर पर धूमधाम से घर पर लाया जाएगा1
- उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। ISIS से जुड़े संदिग्ध रिजवान को यूपी ATS और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि रिजवान को देर शाम पडरौना कोतवाली क्षेत्र से पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल उसे ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ लेकर रवाना हो गई है। रिजवान का आतंकी कनेक्शन कोई नया नहीं है। इससे पहले 22 जनवरी 2016 को कसया थाना क्षेत्र के सबया गांव से उसकी गिरफ्तारी हुई थी। इसके बाद वह 2017 से 2023 तक एक बम विस्फोट मामले में जेल में बंद रहा। जांच में सामने आया था कि रिजवान मुंबई से गिरफ्तार आतंकी मुतेबिर शेख के संपर्क में था। उसे ISIS के सरगना बगदादी से मिलवाने का लालच दिया गया था। इसके बदले हरिद्वार अर्धकुंभ में बम धमाका करने का टास्क सौंपा गया था, लेकिन मिशन पूरा होने से पहले ही उसकी गिरफ्तारी हो गई थी। जेल से रिहा होने के बाद रिजवान ने अपनी गतिविधियों को छिपाने के लिए नया तरीका अपनाया। वह पडरौना के छावनी इलाके में फास्ट फूड की दुकान चलाने लगा। एजेंसियों को शक है कि इसी की आड़ में वह युवाओं का ब्रेनवॉश कर रहा था और उन्हें कट्टरपंथ की ओर प्रभावित कर रहा था। रिजवान मूल रूप से पडरौना के सिसवा मठिया का रहने वाला है। उसके पिता निजामुद्दीन अहमद लेखपाल पद से सेवानिवृत्त हैं और वर्तमान में कसया नगर में रहते हैं। रिजवान के पिता का कहना है कि वे भारत के नागरिक हैं और अपने देश से प्रेम करते हैं। यदि उनके बेटे ने कोई गलती की है और वह दोषी है, तो उसे सजा मिलनी चाहिए। जेल से बाहर आने के बाद रिजवान ने अपना ठिकाना बदल लिया था और छावनी के राइनी मोहल्ले में घर बना लिया था। बाहरी तौर पर सामान्य जिंदगी जीते हुए वह अंदर ही अंदर संदिग्ध गतिविधियों में सक्रिय बताया जा रहा है। दिल्ली पुलिस के अनुसार रिजवान उनके लिए वांछित था। उसके खिलाफ क्राइम संख्या 80/26 के तहत विस्फोटक अधिनियम की धारा 4/5 सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। जांच एजेंसियों को यह भी जानकारी मिली है कि वह अक्सर अंतरराष्ट्रीय कॉल करता था। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां रिजवान से गहन पूछताछ कर रही हैं और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। इस गिरफ्तारी के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।1
- गाजियाबाद के राज कुमार गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में आयोजित एक कॉलेज फेस्ट के दौरान पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के साथ एक शॉकिंग इंसिडेंट हुआ। शो के बीच में एक स्टूडेंट अचानक सिक्योरिटी घेरा तोड़कर स्टेज पर चढ़ गया, जिससे सुनंदा और वहां बाकी लोग बुरी तरह डर गए। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुनंदा तुरंत स्टेज छोड़कर चली गईं, जबकि सिक्योरिटी टीम ने छात्र को फौरन वहां से बाहर निकाला। अब सुनंदा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर करके इस पूरी पूरी घटना पर अपना ओपिनियन दिया है।इंस्टाग्राम पर जारी वीडियो में सुनंदा ने माना कि वह उस वक्त इस तरह की स्थिति के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थीं और छात्र को अचानक सामने देखकर वह जोर से चिल्लाई थीं। उन्होंने बताया कि इस घटना से वहां मौजूद हर कोई डर गया था। कॉलेज मैनेजमेंट ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए स्टूडेंट के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है, लेकिन सुनंदा ने बड़ा दिल दिखाते हुए इंस्टीट्यूट से उसे माफ करने की अपील की है। सिंगर का मानना है कि छात्र का इरादा शायद बुरा नहीं था, बस उसका तरीका गलत था1
- बेतिया में एफबीबी ग्लोबल इंडिया का स्टेट लेवल ब्यूटी पेजेंट संपन्न, बेटियों ने लहराया परचम रनवे फैशन वीक में दिखा ग्लैमर का जलवा, दर्शकों की उमड़ी भीड़ बेतिया से सत्यम श्रीवास्तव की रिपोर्ट बेतिया। शहर के मनुआपुल स्थित द मैरिज गार्डन एंड रिज़ॉर्ट में एफबीबी ग्लोबल इंडिया द्वारा आयोजित स्टेट लेवल ब्यूटी पेजेंट एवं रनवे फैशन वीक का भव्य आयोजन रविवार की रात संपन्न हुआ। कार्यक्रम की संस्थापक नम्या श्रीवास्तव रहीं। इस आयोजन में बिहार समेत अन्य राज्यों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिता के विजेताओं में मिस्टर बिहार 2026 का खिताब किर्ति आज़ाद यादव, मिस बिहार 2026 अंशिका किरण, मिस्टर टीन बिहार 2026 आमिर खान, मिस टीन बिहार 2026 आरुषि शर्मा, मिसेज बिहार 2026 काजल सोनी और मिस टीन किड्स बिहार 2026 स्वाधा वर्मा को मिला। वहीं अन्य राज्यों के प्रतिभागियों में मिस्टर यूपी विनर समर्थ और मिस्टर यूपी के प्रथम रनर-अप अलकाश भी शामिल रहे। कार्यक्रम में मिस्टर इंडिया और मिस्टर यूपी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे, जिससे आयोजन की भव्यता और बढ़ गई। इस दौरान आकर्षक रनवे फैशन वीक का आयोजन भी किया गया, जिसमें विभिन्न थीम्स पर आधारित रैंप वॉक ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। प्रतिभागियों ने अपने स्टाइल, आत्मविश्वास और प्रतिभा से जजों और दर्शकों को प्रभावित किया। कार्यक्रम का उद्घाटन जनसुराज के जिलाध्यक्ष कुंदन पांडेय, सक्सेस पॉइंट के निदेशक हेमंत राज, समाजसेवी अजय श्रीवास्तव, सीएम मीडिया ग्रुप के एमडी रिपु मिश्रा, फ्यूचर मेकर के निदेशक मो. शहाबुद्दीन और अधिवक्ता अभिजीत द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि कुंदन पांडेय ने बेतिया जैसे शहर में इस तरह के आयोजन के लिए एफबीबी ग्लोबल इंडिया और इसकी संस्थापक नम्या श्रीवास्तव की सराहना की। मझौलिया के सचिन मिश्रा को भी प्रतियोगिता में मिस्टर बिहार का खिताब मिला। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रांजल ने किया। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच दर्शकों ने आयोजन का भरपूर आनंद लिया। यह कार्यक्रम फैशन और प्रतिभा का बेहतरीन मंच साबित हुआ, जिसने दर्शकों पर अमिट छाप छोड़ी।1
- Hyderabad mein Aaj Sunday ke din chhutti per aane ke bad khana khate samay1
- बिहार के गरीब घर की लड़की अपने कोचिंग में की टॉप तो कोचिंग संचालक द्वारा दिया गया उपहार में लैपटॉप।1